logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

MBBS छात्र की संदिग्ध मौत! डकनिया स्टेशन यार्ड में मिला शव, अंता निवासी हरीश नायक की हुई पहचान कोटा के डकनिया रेलवे स्टेशन यार्ड में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंता निवासी हरीश नायक के रूप में हुई है, जो कोटा में रहकर MBBS की पढ़ाई कर रहा था।जानकारी के अनुसार, डकनिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर जीआरपी को युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हरीश नायक के रूप में हुई।परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे मोर्चरी पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की। बताया जा रहा है कि हरीश कोटा में किराए के मकान में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

3 hrs ago
user_Ravindra
Ravindra
लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
3 hrs ago

MBBS छात्र की संदिग्ध मौत! डकनिया स्टेशन यार्ड में मिला शव, अंता निवासी हरीश नायक की हुई पहचान कोटा के डकनिया रेलवे स्टेशन यार्ड में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंता निवासी हरीश नायक के रूप में हुई है, जो कोटा में रहकर MBBS की पढ़ाई कर रहा था।जानकारी के अनुसार, डकनिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर जीआरपी को युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हरीश नायक के रूप में हुई।परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे मोर्चरी पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की। बताया जा रहा है कि हरीश कोटा में किराए के मकान में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोट्या भील पार्क में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा | लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा दौरा कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने दो दिवसीय कोटा दौरे के दौरान कोट्या भील पार्क में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं समाज के प्रतिनिधियों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक योगदान को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने भी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
    4
    कोट्या भील पार्क में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
कोटा | लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कोटा दौरा
कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने दो दिवसीय कोटा दौरे के दौरान कोट्या भील पार्क में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों एवं समाज के प्रतिनिधियों की ओर से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक योगदान को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए आदिवासी समाज को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान समाज के लोगों ने भी लोकसभा अध्यक्ष का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
    user_Dushyant singh gehlot journal
    Dushyant singh gehlot journal
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले प्रयागराज में राहुल गांधी ने निकाली बाइक रैली डर है कहीं प्राइम मिनिस्टर मोदी बाइक पर स्टंट नहीं करने लग जाएं: कल प्रयागराज की सड़कों पर बाइक रैली निकालते हुए राहुल गांधी
    1
    छात्रों की गूंज कार्यक्रम से पहले प्रयागराज में राहुल गांधी ने निकाली बाइक रैली
डर है कहीं प्राइम मिनिस्टर मोदी बाइक पर स्टंट नहीं करने लग जाएं: कल प्रयागराज की सड़कों पर बाइक रैली निकालते हुए राहुल गांधी
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • MBBS छात्र की संदिग्ध मौत! डकनिया स्टेशन यार्ड में मिला शव, अंता निवासी हरीश नायक की हुई पहचान कोटा के डकनिया रेलवे स्टेशन यार्ड में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंता निवासी हरीश नायक के रूप में हुई है, जो कोटा में रहकर MBBS की पढ़ाई कर रहा था।जानकारी के अनुसार, डकनिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर जीआरपी को युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हरीश नायक के रूप में हुई।परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे मोर्चरी पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की। बताया जा रहा है कि हरीश कोटा में किराए के मकान में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था। फिलहाल जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    MBBS छात्र की संदिग्ध मौत! डकनिया स्टेशन यार्ड में मिला शव, अंता निवासी हरीश नायक की हुई पहचान
कोटा के डकनिया रेलवे स्टेशन यार्ड में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अंता निवासी हरीश नायक के रूप में हुई है, जो कोटा में रहकर MBBS की पढ़ाई कर रहा था।जानकारी के अनुसार, डकनिया रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर जीआरपी को युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान हरीश नायक के रूप में हुई।परिजनों को सूचना मिलने के बाद वे मोर्चरी पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान की। बताया जा रहा है कि हरीश कोटा में किराए के मकान में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था।
फिलहाल जीआरपी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Ravindra
    Ravindra
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • वेतन विसंगति की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर आशा सहयोगिनियों का धरना, छलका दर्द कोटा, 8 अगस्त। वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय, कोटा पर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंची आशा सहयोगिनियों ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मांगों के समाधान की आवाज बुलंद की। धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभा रही हैं, लेकिन उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय और आर्थिक सम्मान नहीं मिल पा रहा है। कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है और लगातार बढ़ती महंगाई ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं। प्रदर्शन के दौरान कई आशा सहयोगिनियों का दर्द भी सामने आया। उन्होंने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण और विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों में जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है। आशा सहयोगिनियों ने सरकार से वेतन विसंगति दूर करने, मानदेय में उचित वृद्धि करने तथा उनकी अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान आशा सहयोगिनियों ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की जमीनी कड़ी हैं, इसलिए सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सम्मानजनक मानदेय और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। Media House Rajasthan
    1
    वेतन विसंगति की मांग को लेकर कलेक्टर कार्यालय पर आशा सहयोगिनियों का धरना, छलका दर्द
कोटा, 8 अगस्त। वेतन विसंगति सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा सहयोगिनी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला कलेक्टर कार्यालय, कोटा पर धरना-प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंची आशा सहयोगिनियों ने सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए मांगों के समाधान की आवाज बुलंद की।
धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी जिम्मेदारियां पूरी ईमानदारी से निभा रही हैं, लेकिन उनकी मेहनत के अनुरूप मानदेय और आर्थिक सम्मान नहीं मिल पा रहा है। कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है और लगातार बढ़ती महंगाई ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं।
प्रदर्शन के दौरान कई आशा सहयोगिनियों का दर्द भी सामने आया। उन्होंने कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण और विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों में जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उनकी आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।
आशा सहयोगिनियों ने सरकार से वेतन विसंगति दूर करने, मानदेय में उचित वृद्धि करने तथा उनकी अन्य लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान आशा सहयोगिनियों ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की जमीनी कड़ी हैं, इसलिए सरकार को उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सम्मानजनक मानदेय और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए।
Media House Rajasthan
    user_MHR News Agency
    MHR News Agency
    Media house Ladpura, Kota•
    21 hrs ago
  • स्पीकर ओम बिरला ने बूंदी में एक करोड़ के लगभग विकास के कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया
    1
    स्पीकर ओम बिरला ने बूंदी में एक करोड़ के लगभग विकास के कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • कोटा में कमजोर मानसून : गड़े भैरूजी की पूजा कर बरसात की कामना, नगर निगम ने करवाई विधि-विधान से पूजा कोटा: पूरे हाड़ौती संभाग में इस बार मानसून कमजोर रहा है और औसत से काफी कम बारिश हुई है. अब तक कोटा में केवल 200 मिलीमीटर के आसपास वर्षा दर्ज की गई है. ऐसे में कोटा में गड़े भैरूजी की पूजा की मांग उठने लगी थी. इसी को देखते हुए नगर निगम ने बुधवार को पाटनपोल स्थित गड़े भैरूजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई. भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद महेश गौतम (दिल्ली) ने कहा कि अच्छी बरसात की कामना के लिए यह पूजा आयोजित की गई. इसके लिए मंगलवार को खुदाई करके भैरूजी को बाहर निकाला गया और मंदिर की साफ-सफाई करवाई गई. बैरिकेड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था भी की गई. इसके बाद हाड़ौती में अच्छी बरसात नहीं होने से परेशान किसानों ‌व आमजन
    1
    कोटा में कमजोर मानसून : गड़े भैरूजी की पूजा कर बरसात की कामना, नगर निगम ने करवाई विधि-विधान से पूजा
कोटा: पूरे हाड़ौती संभाग में इस बार मानसून कमजोर रहा है और औसत से काफी कम बारिश हुई है. अब तक कोटा में केवल 200 मिलीमीटर के आसपास वर्षा दर्ज की गई है. ऐसे में कोटा में गड़े भैरूजी की पूजा की मांग उठने लगी थी. इसी को देखते हुए नगर निगम ने बुधवार को पाटनपोल स्थित गड़े भैरूजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई.
भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद महेश गौतम (दिल्ली) ने कहा कि अच्छी बरसात की कामना के लिए यह पूजा आयोजित की गई. इसके लिए मंगलवार को खुदाई करके भैरूजी को बाहर निकाला गया और मंदिर की साफ-सफाई करवाई गई. बैरिकेड लगाकर सुरक्षा व्यवस्था भी की गई. इसके बाद हाड़ौती में अच्छी बरसात नहीं होने से परेशान किसानों ‌व आमजन
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter Ladpura, Kota•
    23 hrs ago
  • जनवादी लेखक संघ के प्रदेश महासचिव ब्रिजेन्द्र कौशिक ने किया नेह का सम्मान जिनसे मिल कर जिंदगी से प्यार हो जाए वो लोग आपने शायद ना देखे हों, मगर होते तो हैं -हिमायत अली शायर कल कोटा के जाने-माने कवि और 27 किताबों के लेखक, 92 साल की उम्र में भी पूरी तरह सक्रिय और जनवादी लेखक संघ के प्रदेश महासचिव, सर्जना और बज्मे-अदब जैसी साहित्यिक संस्थाओं के संस्थापक और संचालक, मुझ अहकर पर खास शफक्कत रखने वाले भाई ब्रिजेन्द्र कौशिक साहब ने विकल्प जन सांस्कृतिक मंच के संस्थापक और संचालक, कवि लेखक और संपादक और उम्र में मुझ से बड़े होने के बावजूद मुखलिस दोस्त की तरह पेश आने वाले भाई महेंद्र नेह साहब का सम्मान किया: इस मौके पर हमने उनसे बात की जो किसी दस्तावेज से कम नहीं:एक बार इस वीडियो को पूरा सुन लीजिए, आप को तमाम अंधकार के बावजूद रोशनी की वो किरणें फूटती नजर आएंगी जो दोपहर के वक्त नजर आती हैं: वीडियो में कौशिक साहब के साथ आए योगेन्द्र मणि, राजेन्द्र पवार, आनंद हजारी, डॉ. ...?, अंत में महेंद्र नेह और ब्रिजेन्द्र कौशिक साहब...
    1
    जनवादी लेखक संघ के प्रदेश महासचिव ब्रिजेन्द्र कौशिक ने किया नेह का सम्मान 
जिनसे मिल कर जिंदगी से प्यार हो जाए वो लोग 
आपने शायद  ना देखे हों,  मगर  होते तो हैं
-हिमायत अली शायर
कल कोटा के जाने-माने कवि और 27 किताबों के लेखक, 92 साल की उम्र में भी पूरी तरह सक्रिय और जनवादी लेखक संघ के प्रदेश महासचिव, सर्जना और बज्मे-अदब जैसी साहित्यिक संस्थाओं के संस्थापक और संचालक, मुझ अहकर पर खास शफक्कत रखने वाले भाई ब्रिजेन्द्र कौशिक साहब ने विकल्प जन सांस्कृतिक मंच के संस्थापक और संचालक, कवि लेखक और संपादक और उम्र में मुझ से बड़े होने के बावजूद मुखलिस दोस्त की तरह पेश आने वाले भाई महेंद्र नेह साहब का सम्मान किया: इस मौके पर हमने उनसे बात की जो किसी दस्तावेज से कम नहीं:एक बार इस वीडियो को पूरा सुन लीजिए, आप को तमाम अंधकार के बावजूद रोशनी की वो किरणें फूटती नजर आएंगी जो दोपहर के वक्त नजर आती हैं: वीडियो में कौशिक साहब के साथ आए योगेन्द्र मणि, राजेन्द्र पवार, आनंद हजारी, डॉ. ...?, अंत में महेंद्र नेह और ब्रिजेन्द्र कौशिक साहब...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में हत्या के लिए दी 50 हजार की सुपारी कोटा के भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने एक पति पत्नि को गिरफ्तार किया है जिन पर आरोप है कि किसी की हत्या करने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी है।
    1
    भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र में हत्या के लिए दी 50 हजार की सुपारी 
कोटा के भीमगंजमंडी थाना पुलिस ने एक पति पत्नि को गिरफ्तार किया है जिन पर आरोप है कि किसी की हत्या करने के लिए 50 हजार रुपए की सुपारी दी है।
    user_Journalist Harish Yadav
    Journalist Harish Yadav
    Social Media Manager Ladpura, Kota•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.