logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, तारापुर की सड़कें बनीं तालाब तारापुर में पिछले 24 घंटे से हो रही रिमझिम बारिश के कारण नगर क्षेत्र की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। गुरुवार को शिव मार्केट, लोहारसारी गली, शहीद चौक, अनुमंडलीय अस्पताल रोड, साहू टोला सहित कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें तालाब का रूप ले चुकी हैं। जलजमाव के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ दोपहिया और छोटे वाहनों के चालकों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं रहने से समस्या बढ़ जाती है। इस संबंध में नगर पंचायत तारापुर की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि नगर क्षेत्र में कई जगहों पर नालों की सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही नालों पर लगे टूटे प्लेटों को भी बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम जारी है और जल्द ही लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी।

1 hr ago
user_SUMIT KUMAR
SUMIT KUMAR
Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
1 hr ago

बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, तारापुर की सड़कें बनीं तालाब तारापुर में पिछले 24 घंटे से हो रही रिमझिम बारिश के कारण नगर क्षेत्र की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। गुरुवार को शिव मार्केट, लोहारसारी गली, शहीद चौक, अनुमंडलीय अस्पताल रोड, साहू टोला सहित कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें तालाब का रूप ले चुकी हैं। जलजमाव के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ दोपहिया और छोटे वाहनों के चालकों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं रहने से समस्या बढ़ जाती है। इस संबंध में नगर पंचायत तारापुर की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि नगर क्षेत्र में कई जगहों पर नालों की सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही नालों पर लगे टूटे प्लेटों को भी बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम जारी है और जल्द ही लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, तारापुर की सड़कें बनीं तालाब तारापुर में पिछले 24 घंटे से हो रही रिमझिम बारिश के कारण नगर क्षेत्र की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। गुरुवार को शिव मार्केट, लोहारसारी गली, शहीद चौक, अनुमंडलीय अस्पताल रोड, साहू टोला सहित कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें तालाब का रूप ले चुकी हैं। जलजमाव के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ दोपहिया और छोटे वाहनों के चालकों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं रहने से समस्या बढ़ जाती है। इस संबंध में नगर पंचायत तारापुर की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि नगर क्षेत्र में कई जगहों पर नालों की सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही नालों पर लगे टूटे प्लेटों को भी बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम जारी है और जल्द ही लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी।
    1
    बारिश ने खोली जलनिकासी व्यवस्था की पोल, तारापुर की सड़कें बनीं तालाब
तारापुर में पिछले 24 घंटे से हो रही रिमझिम बारिश के कारण नगर क्षेत्र की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं। गुरुवार को शिव मार्केट, लोहारसारी गली, शहीद चौक, अनुमंडलीय अस्पताल रोड, साहू टोला सहित कई मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों और आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश के कारण कई जगहों पर सड़कें तालाब का रूप ले चुकी हैं। जलजमाव के कारण पैदल चलने वाले लोगों के साथ दोपहिया और छोटे वाहनों के चालकों को भी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान जलनिकासी की व्यवस्था ठीक नहीं रहने से समस्या बढ़ जाती है।
इस संबंध में नगर पंचायत तारापुर की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली प्रिया ने बताया कि नगर क्षेत्र में कई जगहों पर नालों की सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही नालों पर लगे टूटे प्लेटों को भी बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम जारी है और जल्द ही लोगों को जलजमाव की समस्या से राहत मिलेगी।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • CM सम्राट चौधरी के मर्द होने पर उठाई सवाल दिल्ली की। उन्हें इस्तीफा देने चाहिए देखिये क्यूँ Ground Report Samrat Choudhary #delhi #samratchoudhary #BiharNews #jamuinews #𝐓𝐚𝐫𝐚𝐩𝐮𝐫
    1
    CM सम्राट चौधरी के मर्द होने पर उठाई सवाल दिल्ली की। उन्हें इस्तीफा देने चाहिए देखिये क्यूँ Ground Report Samrat Choudhary 


#delhi #samratchoudhary #BiharNews #jamuinews #𝐓𝐚𝐫𝐚𝐩𝐮𝐫
    user_THE LIVE Munger
    THE LIVE Munger
    तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    7 hrs ago
  • हवेली खड़गपुर में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती हवेली खड़गपुर के सिंहपुर स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हवेली खड़गपुर की ओर से जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में तारापुर विधानसभा संयोजक शंभु केशरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर केंद्रित था। अंत्योदय की उनकी अवधारणा में समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को विशेष महत्व दिया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मौके पर माधव ठाकुर, विवेक सिंह, शशिभूषण राय, रणवीर राज, शिवप्रकाश, महेंद्र सिंह, अशोक केशरी, सुरेश, गौतम, अविनाश, सुभाष, राजेश, कुबेर, सनुज, सुनील झा, राहुल, कुंदन, मनोज, सुरेंद्र, ओमप्रकाश, कमलदेव, सदानंद, धीरेंद्र मंडल, चितरंजन, सकलदेव, श्रवण केशरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    हवेली खड़गपुर में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती
हवेली खड़गपुर के सिंहपुर स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल हवेली खड़गपुर की ओर से जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में तारापुर विधानसभा संयोजक शंभु केशरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, उनके विचारों और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिंतन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर केंद्रित था। अंत्योदय की उनकी अवधारणा में समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान को विशेष महत्व दिया गया।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
मौके पर माधव ठाकुर, विवेक सिंह, शशिभूषण राय, रणवीर राज, शिवप्रकाश, महेंद्र सिंह, अशोक केशरी, सुरेश, गौतम, अविनाश, सुभाष, राजेश, कुबेर, सनुज, सुनील झा, राहुल, कुंदन, मनोज, सुरेंद्र, ओमप्रकाश, कमलदेव, सदानंद, धीरेंद्र मंडल, चितरंजन, सकलदेव, श्रवण केशरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Nandan Kumar
    Nandan Kumar
    मेरा काम हमेशा सच को दिखाना खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • रैयती जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर धमकी! सुंदरपुर में पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार* *रैयती जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर धमकी! सुंदरपुर में पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार* बिहार भागलपूर से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर पीरपैंती नगर पंचायत क्षेत्र के सुंदरपुर में रैयती जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है एक परिवार ने कुछ लोगों पर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने और कब्जा हटाने की बात कहने पर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग प्रशासन से की है।पीड़ित मो. लज़िम और उनकी मां मौसमात मैरून का आरोप है कि उनकी रैयती जमीन पर मो. अलाउद्दीन और मो. सलीम ने कथित तौर पर कब्जा कर रखा है परिवार का कहना है कि जमीन खाली कराने के लिए कई बार आग्रह किया गया, लेकिन विवाद सुलझने के बजाय उन्हें कथित रूप से धमकियां मिलने लगीं।पीड़ितों के अनुसार, आरोपी पक्ष द्वारा थाना से लेकर एसएसपी स्तर तक अपनी पहुंच होने की बात कहकर उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है। उनका आरोप है कि उन्हें यह भी कहा जाता है कि विवादित जमीन पर उनका ही अधिकार है।परिवार का कहना है कि जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने के लिए अंचल अमीन से कई बार मापी भी कराई गई इसके बावजूद कथित कब्जे को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ और परिवार लगातार परेशान हैअब पीड़ित परिवार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, जमीन की दोबारा विधिवत मापी और राजस्व अभिलेखों के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि जांच में कब्जा अवैध पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए बाइट -- मोहम्मद रहीम बाइट -- बानो बाइट -- मोहम्मद नाजिम
    4
    रैयती जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर धमकी! सुंदरपुर में पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार*
*रैयती जमीन पर कब्जे का आरोप, विरोध करने पर धमकी! सुंदरपुर में पीड़ित परिवार ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार*
बिहार भागलपूर से 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
भागलपुर पीरपैंती नगर पंचायत क्षेत्र के सुंदरपुर में रैयती जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है एक परिवार ने कुछ लोगों पर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने और कब्जा हटाने की बात कहने पर गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर न्याय दिलाने की मांग प्रशासन से की है।पीड़ित मो. लज़िम और उनकी मां मौसमात मैरून का आरोप है कि उनकी रैयती जमीन पर मो. अलाउद्दीन और मो. सलीम ने कथित तौर पर कब्जा कर रखा है परिवार का कहना है कि जमीन खाली कराने के लिए कई बार आग्रह किया गया, लेकिन विवाद सुलझने के बजाय उन्हें कथित रूप से धमकियां मिलने लगीं।पीड़ितों के अनुसार, आरोपी पक्ष द्वारा थाना से लेकर एसएसपी स्तर तक अपनी पहुंच होने की बात कहकर उन पर दबाव बनाने का प्रयास किया जाता है। उनका आरोप है कि उन्हें यह भी कहा जाता है कि विवादित जमीन पर उनका ही अधिकार है।परिवार का कहना है कि जमीन की वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने के लिए अंचल अमीन से कई बार मापी भी कराई गई इसके बावजूद कथित कब्जे को लेकर विवाद खत्म नहीं हुआ और परिवार लगातार परेशान हैअब पीड़ित परिवार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, जमीन की दोबारा विधिवत मापी और राजस्व अभिलेखों के आधार पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है। परिवार का कहना है कि यदि जांच में कब्जा अवैध पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए
बाइट -- मोहम्मद रहीम 
बाइट -- बानो 
बाइट -- मोहम्मद नाजिम
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • *हवेली खड़गपुर झील की बदहाल सड़क! पानी में डूबा रास्ता, 1 फीट तक गहरे गड्ढे | गड्ढों में भरा पानी, सैलानियों को भारी परेशानी LIVE Ground Report* *हवेली खड़गपुर झील की बदहाल सड़क! पानी में डूबा रास्ता, 1 फीट तक गहरे गड्ढे | गड्ढों में भरा पानी, सैलानियों को भारी परेशानी LIVE Ground Report* *जनसोरकर से जुड़ी खबर पर अपनी राय कॉमेट में जरूर दे,VOICE OF MUNGER*
    1
    *हवेली खड़गपुर झील की बदहाल सड़क! पानी में डूबा रास्ता, 1 फीट तक गहरे गड्ढे | गड्ढों में भरा पानी, सैलानियों को भारी परेशानी LIVE Ground Report*
*हवेली खड़गपुर झील की बदहाल सड़क! पानी में डूबा रास्ता, 1 फीट तक गहरे गड्ढे | गड्ढों में भरा पानी, सैलानियों को भारी परेशानी LIVE Ground Report*
*जनसोरकर से जुड़ी खबर पर अपनी राय कॉमेट में जरूर दे,VOICE OF MUNGER*
    user_Piyush kumar priyadarshi
    Piyush kumar priyadarshi
    Local News Reporter खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • निर्धारित तिथि पर पोर्टल चालू नहीं होने से छात्र-छात्राएं परेशान मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-4 सत्र 2024-28 एवं सेमेस्टर-6 सत्र 2023-27 की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 24 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं विलंब शुल्क के साथ 29 एवं 30 सितंबर को परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित है। लेकिन गुरुवार, 24 सितंबर को हरि सिंह महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कई छात्र-छात्राएं महाविद्यालय पहुंचे, जहां पोर्टल चालू नहीं होने के कारण उनका परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका। इससे विद्यार्थियों में काफी मायूसी देखी गई। छात्र सैलब झा, ऋषभ कुमार, रोहित, राहुल, अमित श, विकास और खुशी नंदिनी का कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि के बावजूद अक्सर समय पर पोर्टल शुरू नहीं किया जाता है। इस दौरान बीच में छुट्टियां पड़ जाने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार मजबूरी में विलंब शुल्क देकर परीक्षा फॉर्म भरना पड़ता है। वहीं छात्र नेता शुभम केसरी, सोनू झा एवं विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित तिथि पर समय से पोर्टल चालू किया जाए और यदि तकनीकी कारणों से पोर्टल शुरू होने में देरी होती है तो परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी उसी अनुपात में बढ़ाई जाए। छात्रों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
    1
    निर्धारित तिथि पर पोर्टल चालू नहीं होने से छात्र-छात्राएं परेशान
मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर-4 सत्र 2024-28 एवं सेमेस्टर-6 सत्र 2023-27 की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 24 सितंबर से 28 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। वहीं विलंब शुल्क के साथ 29 एवं 30 सितंबर को परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित है।
लेकिन गुरुवार, 24 सितंबर को हरि सिंह महाविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कई छात्र-छात्राएं महाविद्यालय पहुंचे, जहां पोर्टल चालू नहीं होने के कारण उनका परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जा सका। इससे विद्यार्थियों में काफी मायूसी देखी गई।
छात्र सैलब झा, ऋषभ कुमार, रोहित, राहुल, अमित श, विकास और खुशी नंदिनी का कहना है कि विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित तिथि के बावजूद अक्सर समय पर पोर्टल शुरू नहीं किया जाता है। इस दौरान बीच में छुट्टियां पड़ जाने के कारण विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार मजबूरी में विलंब शुल्क देकर परीक्षा फॉर्म भरना पड़ता है।
वहीं छात्र नेता शुभम केसरी, सोनू झा एवं विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित तिथि पर समय से पोर्टल चालू किया जाए और यदि तकनीकी कारणों से पोर्टल शुरू होने में देरी होती है तो परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि भी उसी अनुपात में बढ़ाई जाए। छात्रों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.
    user_Ayush Yadav journalist
    Ayush Yadav journalist
    Social Media Manager खड़गपुर, मुंगेर, बिहार•
    23 hrs ago
  • मंदार एवं जमुई की घटनाओं के विरोध में बौंसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जोरदार प्रदर्शन
    1
    मंदार एवं जमुई की घटनाओं के विरोध में बौंसी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जोरदार प्रदर्शन
    user_N.k.choudhary
    N.k.choudhary
    बांका, बांका, बिहार•
    31 min ago
  • केंद्रीय टीम ने अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, डॉग बाइट व सर्पदंश के मामलों की ली जानकारी तारापुर। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), दिल्ली की केंद्रीय टीम ने गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, उपलब्ध सुविधाओं और संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉग बाइट और स्नेक बाइट के मामलों की संख्या, उपचार तथा एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की उपलब्धता और उपयोग से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई। अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक ने बताया कि टीम ने आईडीएसपी कार्यक्रम के तहत दर्ज मामलों और अभिलेखों का भी अवलोकन किया। इसके अलावा अस्पताल की लैब, इमरजेंसी सेवा और एआरवी टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं और दस्तावेजों को देखकर संतोष जताया। निरीक्षण के दौरान डॉ. गोविंद राय, डॉ. रफीक रजा सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
    1
    केंद्रीय टीम ने अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण, डॉग बाइट व सर्पदंश के मामलों की ली जानकारी
तारापुर। राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (NCDC), दिल्ली की केंद्रीय टीम ने गुरुवार को अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, उपलब्ध सुविधाओं और संबंधित अभिलेखों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान डॉग बाइट और स्नेक बाइट के मामलों की संख्या, उपचार तथा एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की उपलब्धता और उपयोग से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की गई।
अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. मदन कुमार पाठक ने बताया कि टीम ने आईडीएसपी कार्यक्रम के तहत दर्ज मामलों और अभिलेखों का भी अवलोकन किया। इसके अलावा अस्पताल की लैब, इमरजेंसी सेवा और एआरवी टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया गया। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं और दस्तावेजों को देखकर संतोष जताया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. गोविंद राय, डॉ. रफीक रजा सहित अस्पताल के अन्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.