Shuru
Apke Nagar Ki App…
#SawaiMadhopur जिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर पर बैठने वाले चिकित्सकों को दिखाने आने वाले मरीजों के परिजनों द्वारा मेन रोड पर वाहन खड़ा करने से बनते हे बार बार जाम के हालत,जबकि यह रोड NH552 हे ओर श्योपुर ग्वालियर मार्ग को जोड़ता है,जहां सड़कों पर दो पहिया ओर चौपहिया वाहनों के खड़े होने से मार्ग अवरुद्ध हो जाता हे ओर जाम के हालत बनते हैं News 25 Rajasthan नरेंद्र शर्मा SawaiMadhopur news District Collector & Magistrate - SawaiMadhopur Live news rajasthan Rajasthan Police #highlight #folowers
राजमल सैनी
#SawaiMadhopur जिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर पर बैठने वाले चिकित्सकों को दिखाने आने वाले मरीजों के परिजनों द्वारा मेन रोड पर वाहन खड़ा करने से बनते हे बार बार जाम के हालत,जबकि यह रोड NH552 हे ओर श्योपुर ग्वालियर मार्ग को जोड़ता है,जहां सड़कों पर दो पहिया ओर चौपहिया वाहनों के खड़े होने से मार्ग अवरुद्ध हो जाता हे ओर जाम के हालत बनते हैं News 25 Rajasthan नरेंद्र शर्मा SawaiMadhopur news District Collector & Magistrate - SawaiMadhopur Live news rajasthan Rajasthan Police #highlight #folowers
More news from राजस्थान and nearby areas
- #SawaiMadhopur जिला मुख्यालय पर आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित हुए कार्यक्रम News 25 Rajasthan नरेंद्र शर्मा SawaiMadhopur news CKB News District Collector & Magistrate - SawaiMadhopur Live news rajasthan #highlight #folowers #newstoday1
- विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटकों का स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सवाई माधोपुर, 27 सितम्बर।* पर्यटन विभाग द्वारा विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितम्बर को “डिजिटल एजेंडा एण्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टू रिडिजाइन टूरिज्म” थीम पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किये जा रहे। पर्यटक स्वागत केन्द्र के उप निदेशक मधुसूदन सिंह ने बताया कि विश्व पर्यटन दिवस पर 27 सितम्बर को प्रातः 7 बजे रेलवे स्टेशन पर पर्यटकों का स्वागत और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसी दिन प्रातः 8 बजे पर्यटन विभाग एवं इंटेक द्वारा भैरू दरवाजे से हेरीटेज वॉक तथा प्रातः 9 बजे गलता मंदिर पर साफ-सफाई कार्य किया जाएगा। इसके पश्चात प्रातः 9ः30 बजे विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा। ---000---2
- मेन रोड पर गंदगी का ढेर, जिम्मेदार बेखबर सारसोप। कस्बे के मुख्य मार्ग पर इन दिनों गंदगी का आलम बना हुआ है। सड़क किनारे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कचरे से उठती दुर्गंध के कारण आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। मुख्य मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में गंदगी से कस्बे की तस्वीर भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से तत्काल सफाई करवाकर नियमित कचरा उठाने की व्यवस्था करने की मांग की है।3
- Post by JANHIT AAWAJ NEWS1
- विशेष अभियान के तहत 3 वांछित आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी 6 साल से था फरार, सवाई माधोपुर। मानटाउन थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट एवं अन्य मामलों में वांछित चल रहे अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही की गई ।थानाधिकारी मानटाउन सुनील कुमार के नेतृत्व में पृथक-पृथक टीमों का गठन किया गया। प्रथम कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा मलारना स्टेशन से 6 साल से फरार चल रहे स्थायी वारंटी आसिफ खान पुत्र इस्लामउद्दीन निवासी करमोदा को गिरफ्तार किया। आरोपी न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सवाई माधोपुर के प्रकरण संख्या 2459/16 में वांछित था, दूसरी कार्यवाही में पुलिस टीम ने गौतम कॉलोनी से धारा 138 NI एक्ट के मामले में वांछित वारंटी ओमप्रकाश पुत्र सूरजमल निवासी सुभाष नगर को गिरफ्तार किया। आरोपी प्रकरण संख्या 2486/18 में वांछित चल रहा था। साथ ही तीसरी कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेशानुसार एनआईडीआर/लूट के प्रकरण (संख्या 2359/2018) में वांछित आरोपी सोनू पुत्र दिलीप उर्फ राजू मीणा निवासी झुग्गी-झोपड़ी, घुड़ासी को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह धरपकड़ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।1
- मोहम्मदगढ़ की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, लगातार दूसरी बार जिला चैंपियन उनियारा। मोहम्मदगढ़ स्कूल की छात्राओं ने सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे वर्ष जिला स्तर पर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वीर तेजा उच्च माध्यमिक विद्यालय, लाम्बाहरिसिंह में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय सॉफ्टबॉल छात्रा प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में मोहम्मदगढ़ की टीम ने शानदार खेल दिखाया। फाइनल में मोहम्मदगढ़ की टीम ने लाम्बाहरिसिंह की टीम को एकतरफा 10-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पूरे मुकाबले में मोहम्मदगढ़ की खिलाड़ियों ने बेहतरीन टीमवर्क और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। लगातार दूसरी बार जिला चैंपियन बनने पर खिलाड़ियों में उत्साह नजर आया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता टीम की खिलाड़ियों और टीम प्रभारी रामसहाय मीना को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार एवं क्षेत्रवासियों ने टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों और प्रभारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।3
- मानटाउन पुलिस का वारंटियों पर कसा शिकंजा, 6 साल से फरार स्थाई वारंटी सहित तीन गिरफ्तार मानटाउन पुलिस का वारंटियों पर कसा शिकंजा, 6 साल से फरार स्थाई वारंटी सहित तीन गिरफ्तार विशेष अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई लंबे समय से चकमा दे रहे वांछितों को दबिश देकर दबोचा सवाई माधोपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानटाउन थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग मामलों में वांछित तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पिछले 6 वर्षों से फरार चल रहा एक स्थाई वारंटी भी शामिल है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में मानटाउन थानाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने मुखबिर तंत्र की सूचना और तकनीकी शाखा की मदद से संभावित ठिकानों पर निगरानी बढ़ाई। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों वारंटियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक आरोपी पिछले छह साल से न्यायालय से गैरहाजिर चल रहा था और पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी किया हुआ था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं और न्यायालय के आदेशों की अनुपालना में अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वांछित, भगोड़े और असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह धरपकड़ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।1
- जंगल में टाइगर ने किया सूअर का शिकार। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल। जंगल में टाइगर ने किया सूअर का शिकार। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल।1