Shuru
Apke Nagar Ki App…
JANHIT AAWAJ NEWS
More news from राजस्थान and nearby areas
- #SawaiMadhopur जिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर पर बैठने वाले चिकित्सकों को दिखाने आने वाले मरीजों के परिजनों द्वारा मेन रोड पर वाहन खड़ा करने से बनते हे बार बार जाम के हालत,जबकि यह रोड NH552 हे ओर श्योपुर ग्वालियर मार्ग को जोड़ता है,जहां सड़कों पर दो पहिया ओर चौपहिया वाहनों के खड़े होने से मार्ग अवरुद्ध हो जाता हे ओर जाम के हालत बनते हैं News 25 Rajasthan नरेंद्र शर्मा SawaiMadhopur news District Collector & Magistrate - SawaiMadhopur Live news rajasthan Rajasthan Police #highlight #folowers1
- निवाई (टोंक): किसानों की शिकायत पर DST की बड़ी कार्रवाई, गोदामों में बिना रिकॉर्ड मिला खाद का अवैध स्टॉक टोंक जिले में खाद और बीज की कालाबाजारी पर शिकंजा कसते हुए जिला स्पेशल टीम (DST) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसपी रोशन मीणा के सख्त निर्देशों के बाद डीएसटी की टीम ने झिलाय रोड स्थित रीको एरिया समेत कई संदिग्ध ठिकानों पर अचानक दबिश दी। किसानों द्वारा लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर आधा दर्जन से अधिक गोदामों में खाद, यूरिया और डीएपी (DAP) के स्टॉक का भौतिक सत्यापन और जांच की गई। कार्रवाई के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। बिना किसी रिकॉर्ड के भारी मात्रा में यूरिया और DAP गोदामों में पाया गया। इसके अलावा, एक व्यापारी बिना किसी वैध लाइसेंस के खुलेआम खाद-बीज बेचता हुआ मिला, वहीं तीन अन्य व्यापारियों के ठिकानों पर कथित रूप से अवैध स्टॉक बरामद किया गया है। मामले में खाद-बीज के उपलब्ध स्टॉक, खरीद-बिक्री के दस्तावेजों और लाइसेंस की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, कृषि विभाग के अधिकारियों और व्यापारियों की कथित मिलीभगत को लेकर भी निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है। फिलहाल, पूरे प्रकरण में जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।1
- श्योपुर सेवा संकल्प यात्रा कलेक्टर के माध्यम से शिवपुरी की पूरे जिले में चला गया अभियान श्योपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों और कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ गतिविधि के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्योपुर के विद्यार्थियों ने शहर में प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नागरिकों को सेवा संकल्प यात्रा2
- कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय सलमान्या का निरीक्षण किया, बच्चों ने सुनाये पहाड़े1
- "हक मिलने तक संघर्ष रहेगा शिक्षा अनुदेशक संघ " अब्दुल ग़फूर शेरा आज मेरा आप लोगों के सामने अपना वीडियो देने का मकसद एक यही है कि जब 2008 में प्रबोधको की भर्ती हो रही थी उसे समय 5 वर्ष के अनुभव में कुछ माह कम रह गए जिसके कारण में प्रबोधक के पद से वंचित रह गया और आज भी शिक्षा अनुदेशक ही हूं यही स्थिति आज भी मुझे वही देखने को मिल रही है जो 2008 में देखने को मिली थी अगर राज्य सरकार हमारी गणना अनुभव 2024 तक करती है तो 5th, 6, बैच शिक्षक अनुदेशकों का नियमित होने से वंचित रह सकता है जबकि राज्य सरकार राजीव गांधी हो चाहे पंचायत सहायक हो यह मेडिकल विभाग हो या अन्य कोई संविदा पर हो उन सब की गणना अप्रैल 2026 तक कर रही है ऐसी स्थिति में जो हमारे शिक्षा अनुदेशक हैं उनके नियमिति कारण पर संकट नजर आ रहा है और इस आंदोलन से जुड़ने का मेरा मुख्य कारण यही है कि शिक्षा अनुदेशकों को उसका हक मिलने तक में संघर्ष करूंगा इसके लिए चाहे मुझे सचिवालय का घेराव करना हो चाहे विधानसभा का घेराव करना हो चाहे कोई विधायक से बात करनी हो मेरा यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा मुझे आपसे कोई चंदा नहीं चाहिए मुझे सिर्फ आपका समर्थन चाहिए इस हक की लड़ाई में आप मेरे साथ हो बस मुझे यही चाहिए जिसे हम बदलना चाहते हैं उसे पहले समझ कर देखिए! भरोसा रखें हम जब कहीं किसी का अच्छा कर रहे होते हैं तब हमारे हमारे लिए भी कुछ अच्छा हो रहा होता है आपका भाई अब्दुल ग़फूर शेरा 🔥🔥🔥1
- गंगापुर सिटी में निशक्त जागरण मंच के तत्वाधान में पंचायत समिति राजीव गांधी सेवा केंद्र पर अहम बैठक आयोजित1
- नीमली गांव के सीतामाता मेले में भालू का मूवमेंट। वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू। सवाई माधोपुर नीमली गांव के सीतामाता मेले में भालू का मूवमेंट। वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू।1
- सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ पांचवें श्री गणेश महोत्सव का भव्य समापन रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत सांस्कृतिक संध्या के साथ हुआ पांचवें श्री गणेश महोत्सव का भव्य समापन रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत सवाई माधोपुर /-- मानव सेवा प्रकृति प्रेमी ग्रुप, सवाई माधोपुर की ओर से सामाजिक वानिकी के सामने स्थित स्थानीय कार्यालय परिसर में आयोजित 12 दिवसीय 5वें भव्य श्री गणेश महोत्सव का सांस्कृतिक संध्या एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। ग्रुप के सोशल मीडिया प्रभारी राजमल सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश विसर्जन के दूसरे दिवस संध्याकाल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में बच्चों ने रंग-बिरंगी वेशभूषा में भगवान श्री गणेश की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों एवं गीतों पर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। उन्होंने बताया कि 12 दिवसीय गणेश महोत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न मनोरंजक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जलेबी कूद, कुर्सी दौड़, गुब्बारा फुलाना, गुब्बारा फोड़ना, डांस एवं चित्रकला सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद् सभापति मेवा रामहरि चौधरी, उपसभापति माया गोयल, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल, आलनपुर पार्षद लालचंद सैनी, मेघा वर्मा, सहित कई अतिथियों ने भाग लिया। जिनका ग्रुप की और से साफा दूपट्टा पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि भगवान श्री गणेश सनातन संस्कृति में शुभारंभ, ज्ञान, बुद्धि और मंगल के प्रतीक हैं। गणपति महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी सनातन परंपराओं, संस्कारों, सामाजिक एकता और सेवा भावना को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का माध्यम भी है। “जहां गणपति का नाम होता है, वहां मंगल का धाम होता है, जहां गणेश जी की कृपा होती है, वहां हर शुभ कार्य सफल होता है।” महोत्सव के माध्यम से बच्चों एवं युवाओं को भारतीय संस्कृति और सनातन संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक सेवा एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया। आयोजकों ने महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, पर्यावरण प्रेमियों एवं शहरवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष हनुमान सिंह नरूका, आर्टिस्ट विनोद कुमावत, सचिव राजेश सैनी, रोहित गुप्ता पत्रकार, रूपेन्द्र सिंह सोलंकी, सुरेश चंद बागडी, धीरज मित्तल, योगहंस सैनी, धर्मवीर कुमावत, दीपनारायण शर्मा, कन्हैयालाल , खुशहाल जैन, पंकज, गणेश सैनी, रामवतार पाठक, कृष्णगोविन्द, रामसहाय साहू, कुसुम सैनी, सीमा, सहित कार्यकर्ता, बच्चे, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में गणेश भक्त उपस्थित रहे।1
- लालसोट : जीवित रहते आत्मबोध जरूरी, तपस्वियों की निकाली सामूहिक धर्म यात्रा तपस्वियों की निकाली सामूहिक धर्म यात्रा भाद्रपद शुक्ल पक्ष के अंतिम दिनों में जैन समाज के तपस्वियों द्वारा की गई तीन एवं पांच दिवसीय साधना-उपवास के उपलक्ष्य में सामूहिक धर्म यात्रा निकाली गई। यात्रा चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर से शुरू होकर शांतिनाथ मंदिर व नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई जैन नसियां जी पहुंची। मार्ग में विभिन्न परिवारों ने तपस्वियों का स्वागत किया। समाजजनों ने तपस्या का अनुमोदन करते हुए भगवान महावीर से आगे भी साधना की शक्ति देने की प्रार्थना की। यात्रा में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।3