logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चंपावत पुलिस का खुलासा, नहीं हुआ नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार।। The Aman Times 📍चंपावत चंपावत दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। Uttarakhand Police ने दावा किया है कि मामला बदले की भावना से रचा गया सुनियोजित षड्यंत्र निकला। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत पर तत्काल पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 10 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई। वैज्ञानिक, तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि पीड़िता अपनी इच्छा से विवाह समारोह में गई थी। सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों में नामजद आरोपियों की घटनास्थल पर मौजूदगी नहीं पाई गई। मेडिकल परीक्षण में भी जबरदस्ती या संघर्ष के स्पष्ट संकेत नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक कमल रावत ने बदले की भावना से नाबालिग को बहला-फुसलाकर पूरा घटनाक्रम रचा। मामले में डिजिटल और फॉरेंसिक जांच अभी जारी है। पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति “Zero Tolerance” नीति अपनाई गई है, वहीं झूठे और भ्रामक आरोपों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
2 hrs ago

चंपावत पुलिस का खुलासा, नहीं हुआ नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार।। The Aman Times 📍चंपावत चंपावत दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। Uttarakhand Police ने दावा किया है कि मामला बदले की भावना से रचा गया सुनियोजित षड्यंत्र निकला। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत पर तत्काल पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 10 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई। वैज्ञानिक, तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि पीड़िता अपनी इच्छा से विवाह समारोह में गई थी। सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों में नामजद आरोपियों की घटनास्थल पर मौजूदगी नहीं पाई गई। मेडिकल परीक्षण में भी जबरदस्ती या संघर्ष के स्पष्ट संकेत नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक कमल रावत ने बदले की भावना से नाबालिग को बहला-फुसलाकर पूरा घटनाक्रम रचा। मामले में डिजिटल और फॉरेंसिक जांच अभी जारी है। पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति “Zero Tolerance” नीति अपनाई गई है, वहीं झूठे और भ्रामक आरोपों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार को इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
    1
    उत्तराखंड में लगातार बढ़ रही घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रदेश सरकार को इस गंभीर समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
    user_Rajkumar freelance reporter
    Rajkumar freelance reporter
    Real Estate Agent Dehradun, Uttarakhand•
    14 hrs ago
  • हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मयंक उर्फ करन के पास से करीब ₹1.25 लाख मूल्य की 12.57 ग्राम स्मैक और बिक्री के ₹300 बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
    1
    हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी मयंक उर्फ करन के पास से करीब ₹1.25 लाख मूल्य की 12.57 ग्राम स्मैक और बिक्री के ₹300 बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • आज सुबह हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में काम पर जाने की जल्दी में दो ई-रिक्शा चालक आपस में भिड़ गए। इस घटना से सुबह-सुबह आवागमन कर रहे लोगों को असुविधा हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।
    1
    आज सुबह हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र में काम पर जाने की जल्दी में दो ई-रिक्शा चालक आपस में भिड़ गए। इस घटना से सुबह-सुबह आवागमन कर रहे लोगों को असुविधा हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।
    user_विकास पाल
    विकास पाल
    Voice of people हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आगामी 11 मई को पहुंचेगी टिहरी, कार्यकर्ताओ मे भरेंगी जोश कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आगामी 11 मई को पहुंचेगी टिहरी, कार्यकर्ताओ मे भरेंगी जोश
    1
    कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आगामी 11 मई को पहुंचेगी टिहरी, कार्यकर्ताओ मे भरेंगी जोश 
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आगामी 11 मई को पहुंचेगी टिहरी, कार्यकर्ताओ मे भरेंगी जोश
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • देहरादून की कांवली रोड पर भीषण सड़क हादसे के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने बल्ली वाला चौक पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने हादसे के जिम्मेदारों पर कार्रवाई और बेहतर सड़क सुरक्षा की मांग की।
    1
    देहरादून की कांवली रोड पर भीषण सड़क हादसे के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने बल्ली वाला चौक पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने हादसे के जिम्मेदारों पर कार्रवाई और बेहतर सड़क सुरक्षा की मांग की।
    user_NI KHIL contact - 8979328514
    NI KHIL contact - 8979328514
    Journalist विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    10 hrs ago
  • भारतीय जनता पार्टी की बंगाल में जीत का जश्न देहरादून के विकास नगर स्थित शिवालिक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कार्यालय में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर मिठाई बांटी और जमकर नारे लगाए।
    1
    भारतीय जनता पार्टी की बंगाल में जीत का जश्न देहरादून के विकास नगर स्थित शिवालिक ग्रामीण मंडल अध्यक्ष कार्यालय में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर मिठाई बांटी और जमकर नारे लगाए।
    user_Shivam Kashyap
    Shivam Kashyap
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • अपने गांव पहुंचे यूपी के सीएम योगी। सीएम धामी के साथ कई योजनाएं का किया उद्घाटन। The Aman Times अपने गांव पहुंचे यूपी के सीएम योगी। सीएम धामी के साथ कई योजनाएं का किया उद्घाटन। 📍पौड़ी गढ़वाल मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के साथ महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में ओपन जिम का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है ताकि युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
    1
    अपने गांव पहुंचे यूपी के सीएम योगी।
सीएम धामी के साथ कई योजनाएं का किया उद्घाटन।
The Aman Times 
अपने गांव पहुंचे यूपी के सीएम योगी।
सीएम धामी के साथ कई योजनाएं का किया उद्घाटन।
📍पौड़ी गढ़वाल
मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के साथ महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में ओपन जिम का शुभारंभ किया।
सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है ताकि युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • उत्तराखंड के चंपावत में अपनी सहेली की मेहंदी रस्म में गई एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का हृदयविदारक मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को बरामद कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, वहीं इस घटना से क्षेत्र में गहरा रोष है।
    1
    उत्तराखंड के चंपावत में अपनी सहेली की मेहंदी रस्म में गई एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का हृदयविदारक मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रा को बरामद कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और मुख्य आरोपियों की पहचान कर ली है। फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, वहीं इस घटना से क्षेत्र में गहरा रोष है।
    user_Rajkumar freelance reporter
    Rajkumar freelance reporter
    Real Estate Agent Dehradun, Uttarakhand•
    22 hrs ago
  • हरिद्वार जिले की रुड़की कोतवाली पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 31 लोगों को पकड़ा। इन सभी का पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर ₹15,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने उन्हें दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की कड़ी हिदायत दी।
    1
    हरिद्वार जिले की रुड़की कोतवाली पुलिस ने 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 31 लोगों को पकड़ा। इन सभी का पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर ₹15,500 का संयोजन शुल्क वसूला गया। पुलिस ने उन्हें दोबारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब न पीने की कड़ी हिदायत दी।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.