Shuru
Apke Nagar Ki App…
अपने गांव पहुंचे यूपी के सीएम योगी। सीएम धामी के साथ कई योजनाएं का किया उद्घाटन। The Aman Times अपने गांव पहुंचे यूपी के सीएम योगी। सीएम धामी के साथ कई योजनाएं का किया उद्घाटन। 📍पौड़ी गढ़वाल मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के साथ महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में ओपन जिम का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है ताकि युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
अपने गांव पहुंचे यूपी के सीएम योगी। सीएम धामी के साथ कई योजनाएं का किया उद्घाटन। The Aman Times अपने गांव पहुंचे यूपी के सीएम योगी। सीएम धामी के साथ कई योजनाएं का किया उद्घाटन। 📍पौड़ी गढ़वाल मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के साथ महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में ओपन जिम का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में उच्च शिक्षा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है ताकि युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- चंपावत पुलिस का खुलासा, नहीं हुआ नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार।। The Aman Times 📍चंपावत चंपावत दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है। Uttarakhand Police ने दावा किया है कि मामला बदले की भावना से रचा गया सुनियोजित षड्यंत्र निकला। पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की शिकायत पर तत्काल पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 10 सदस्यीय एसआईटी गठित की गई। वैज्ञानिक, तकनीकी और फॉरेंसिक जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए। जांच में पता चला कि पीड़िता अपनी इच्छा से विवाह समारोह में गई थी। सीसीटीवी फुटेज, सीडीआर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों में नामजद आरोपियों की घटनास्थल पर मौजूदगी नहीं पाई गई। मेडिकल परीक्षण में भी जबरदस्ती या संघर्ष के स्पष्ट संकेत नहीं मिले। पुलिस के मुताबिक कमल रावत ने बदले की भावना से नाबालिग को बहला-फुसलाकर पूरा घटनाक्रम रचा। मामले में डिजिटल और फॉरेंसिक जांच अभी जारी है। पुलिस ने कहा कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति “Zero Tolerance” नीति अपनाई गई है, वहीं झूठे और भ्रामक आरोपों पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- डोईवाला थाना डोईवाला पुलिस ने केशव पूरी बस्ती में रहने वाले काकू उर्फ जॉन को किया समैक सहित गिरफ्तार!1
- Post by Dehradun City News1
- जिलाधिकारी म्यूर दीक्षित ने आज शाम भीमगोड़ा से हरकी पैड़ी तक निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में अतिक्रमण को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा हरकी पैड़ी क्षेत्र भीड़ की दृष्टि से सर्वाधिक दबाव वाला क्षेत्र है। यहां आवागमन सुचारू और सुविधाजनक हो इसके लिए यह क्षेत्र अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त रहना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नाली से बाहर कोई भी अतिक्रमण न हो न ही सड़कों पर वाहन खड़े हों।इस दौरान पुलिस, सुरक्षा बल व नगरनिगम अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- कोतवाली गंगनहर पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने पर 05 हुड़दंगियों को दबोचा दिनांक 07.06.2026 को थाना कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत रामपुर चुंगी रुड़की में अभि0गण 1. इकरार पुत्र असगर, 2. इस्तखार पुत्र असगर, 3. सलमान पुत्र अखलाक, 4. इसरार पुत्र दिलशाद, 5. शहनवाज पुत्र दिलशाद, जमीनी विवाद को लेकर बे वजह आमदा फसाद व गाली गलौच कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। शांति व्यवस्था भंग करने पर आरोपियों को धारा 170 BNSS के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। आरोपियों का चालान अंतर्गत धारा 170 BNSS कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* 1. इकरार पुत्र असगर निवासी सुलतानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र- 32 वर्ष। 2. इस्तखार पुत्र असगर निवासी सुलतानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र- 40 वर्ष। 3. सलमान पुत्र अखलाक निवासी सुलतानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र- 25 वर्ष। 4. इसरार पुत्र दिलशाद निवासी सुलतानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र- 30 वर्ष। 5. शहनवाज पुत्र दिलशाद निवासी सुलतानपुर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र- 23 वर्ष। पुलिस टीम- 1- उ0नि0 बीरेन्द्र सिंह नेगी कोतवाली गंगनहर। 2- का0 रणवीर सिंह कोतवाली गंगनहर।1
- हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मचाते एक युवक को पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया। अब उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी है।1
- दर्शन लाल आर्य हुए बीजेपी मे शामिल, कार्यकर्ताओ ने बांटी मिठाई दर्शन लाल आर्य हुए बीजेपी मे शामिल, कार्यकर्ताओ ने बांटी मिठाई1
- डोईवाला पुलिस ने केशव पूरी बस्ती का स्मैक तस्कर किया गिरफ्तार।। The Aman Times 🚨 डोईवाला पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन "ऑपरेशन प्रहार" के तहत Dehradun Police ने 01 नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली डोईवाला पुलिस ने टौंगिया तिराहा, दूधली रोड पर चेकिंग के दौरान काकू उर्फ जॉन निवासी केशवपुरी बस्ती को 7.28 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद स्मैक की कीमत 2 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपी ने नशे की लत पूरी करने के लिए स्मैक खरीदकर बेचने की बात कबूली। एसएसपी देहरादून के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है।1