logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आरा बाबू बाजार सड़क का हालत गंभीर सड़क बहुत टूटी हुई है आरा बाबू बाजार सड़क का हालत गंभीर सड़क बहुत टूटी हुई है और किचड़ जम गया है जिसके कारण लोगों और छोटे वाहन बाइक वालों को आने जाने में हो रही समस्या

3 hrs ago
user_Yashoda Kunwar
Yashoda Kunwar
आरा, भोजपुर, बिहार•
3 hrs ago

आरा बाबू बाजार सड़क का हालत गंभीर सड़क बहुत टूटी हुई है आरा बाबू बाजार सड़क का हालत गंभीर सड़क बहुत टूटी हुई है और किचड़ जम गया है जिसके कारण लोगों और छोटे वाहन बाइक वालों को आने जाने में हो रही समस्या

More news from बिहार and nearby areas
  • 🚨 आरा में भीषण जाम! एम्बुलेंस और स्कूल बसें फंसीं, सड़क पर उतरा जनता का आक्रोश! आरा जीरो माइल से लेकर तेतरिया तक सड़क पर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम के कारण एम्बुलेंस और स्कूली बसें भी घंटों फंसी रहीं। इससे मरीजों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से आम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जाम की समस्या को लेकर नाराजगी जताई और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। आखिर कब मिलेगी आरा की जनता को जाम से मुक्ति? #Ara #AraNews #BhojpurNews #TrafficJam #AraTraffic #BiharNews #Ambulance #SchoolBus #ARNEWS24x7
    1
    🚨 आरा में भीषण जाम! एम्बुलेंस और स्कूल बसें फंसीं, सड़क पर उतरा जनता का आक्रोश!

आरा जीरो माइल से लेकर तेतरिया तक सड़क पर भीषण जाम की स्थिति देखने को मिली। जाम के कारण एम्बुलेंस और स्कूली बसें भी घंटों फंसी रहीं। इससे मरीजों और स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से आम लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने जाम की समस्या को लेकर नाराजगी जताई और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े किए।

आखिर कब मिलेगी आरा की जनता को जाम से मुक्ति?

#Ara #AraNews #BhojpurNews #TrafficJam #AraTraffic #BiharNews #Ambulance #SchoolBus #ARNEWS24x7
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से उदवंतनगर थाना अंतर्गत बेलाउर सूर्य मंदिर एवं छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान छठ घाट की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु सुगम रास्ते, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट पर रोशनी की समुचित व्यवस्था, खतरनाक एवं गहरे जल वाले स्थानों की पहचान, आवश्यकतानुसार सुरक्षा संकेतक लगाने, भीड़ नियंत्रण तथा वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए उचित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान छठ घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, नियमित गश्ती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद किया गया। इस दौरान उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं छठ महापर्व से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, थानाध्यक्ष, उदवंतनगर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    1
    आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से
जिलाधिकारी, भोजपुर एवं पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा संयुक्त रूप से उदवंतनगर थाना अंतर्गत बेलाउर सूर्य मंदिर एवं छठ घाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान छठ घाट की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु सुगम रास्ते, यातायात प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट पर रोशनी की समुचित व्यवस्था, खतरनाक एवं गहरे जल वाले स्थानों की पहचान, आवश्यकतानुसार सुरक्षा संकेतक लगाने, भीड़ नियंत्रण तथा वाहनों के सुचारु आवागमन के लिए उचित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
इस दौरान छठ घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, नियमित गश्ती, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी  एवं किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों के संबंध में  आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद किया गया। इस दौरान उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं छठ महापर्व से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-01, पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, थानाध्यक्ष, उदवंतनगर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • आरा बाबू बाजार सड़क का हालत गंभीर सड़क बहुत टूटी हुई है आरा बाबू बाजार सड़क का हालत गंभीर सड़क बहुत टूटी हुई है और किचड़ जम गया है जिसके कारण लोगों और छोटे वाहन बाइक वालों को आने जाने में हो रही समस्या
    1
    आरा बाबू बाजार सड़क का हालत गंभीर सड़क बहुत टूटी हुई है
आरा बाबू बाजार सड़क का हालत गंभीर सड़क बहुत टूटी हुई है और किचड़ जम गया है जिसके कारण लोगों और छोटे वाहन बाइक वालों को आने जाने में हो रही समस्या
    user_Yashoda Kunwar
    Yashoda Kunwar
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल, आरा में त्योहारों पर सांस्कृतिक आयोजनों की धूम आरा। आज स्थानीय बी एस डीएवी परिसर में दीपावली, भाई-दूज और छठ पूर्व के शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में चौथी कक्षा से लेकर सातवीं कक्षा तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़के एक प्रस्तुतियाँ दी। कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानाचार्या नूपुर ठाकुर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में त्योहारों का व्यापक महत्व है। ये त्योहार जहाँ हमारी एकता, स्नेह, भाईचारे को मजबूती प्रदान करते हैं वहीं जीवन में उमंग-उत्साह का संचार भी करते हैं। हमारा विद्यालय अपने बच्चों को अपनी लोक कला- संस्कृति व परंपरा की अभिव्यक्ति का बेहतर अवसर और मंच प्रदान करता है। क्लास रुम और पाठ्यक्रम से इतर होनेवाली ये वो गतिविधियाँ हैं जो किताबी पढ़ाई के अलावा छात्रों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास में सहयोगी होती हैं। इस अवसर पर मंचीय प्रस्तुतियों के लिए विद्यालय परिसर पूरी तरह सज-धज कर तैयार था। दीपावली, भाई-दूज और छठ से जुड़ी प्रस्तुतियों का क्रम और बच्चों का कोलाहल वातावरण को उमंगों से सराबोर कर रहा था। दीपावली की झलक प्रस्तुत करते हुए छात्र-छात्राओं ने जहाँ दीप व फुलझडियाँ जलाकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये वहीं भाई दूज को प्रदर्शित करती हुई छात्राओं ने अपने भाई की मंगल कामनाओं के लिए गोधन कूट कर अपने व्रत का आह्वान किया। पारंपरिक गीत 'अवरा कूटीले- भँवरा कूटीले,कूटीले जम्ह के दुआर' जैसे गीत पर छात्राओं ने मनमोहक नृत्य किया। सबसे आकर्षण का केंद्र लोक आस्था और प्रकृति के महापर्व छठ की झलक रही। इसे अभिव्यक्त करते हुए छात्र - छात्राओं ने नहाय-खाय से लेकर घाट पर सूर्यदेव को अर्ध्य देने तक के दृश्य को पारंपरिक गीतों के साथ प्रस्तुत कर परिसर में श्रद्या और भक्ति का माहौल बनाकर सबको अभिभूत कर दिया। कार्यक्रम में अभिराज सिंह, ​हेमंत शर्मा, ​रौशन कुमार, ​लक्ष्या सम्यक, ​अंशु,​बाल कृष्ण,​रुद्र कुमार सिंह,​यश राज ​सार्थक सिंह, न​अंश राज,​विहान,​अंकुश कुमार,​पृषा,​दिव्यांशी,शिवानी,​श्रद्धा,​माही राज,​अनन्या,​श्रुति,​स्वीकृति,आराध्या,​वंदना,​अनन्या,​सौम्या कुमारी,​अमृता कुमारी​पीहू आनंद,​परी आनंद,​आराध्या प्रियदर्शी,​स्तुति पटेल,​अनिष्का ​कनक आनंद,​शान्वी प्रसाद,​करुणा,​एंजल आदि ने प्रमुख रूप से अनपनी सामूहिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रमों का कुशल निर्देशन संगीत शिक्षिका शिवानी कुमारी, शिक्षक विष्णु शंकर, वेदप्रकाश तथा पूनम कुमारी, नंदिनी कुमारी , रिंकी कुमारी, सरिता कुमारी तथा काजल सिंह ने किया। संचालन छात्राओं ने किया।
    4
    बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल, आरा में त्योहारों पर सांस्कृतिक आयोजनों की धूम 
आरा।
आज स्थानीय बी एस डीएवी परिसर में दीपावली, भाई-दूज और छठ पूर्व के शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस आयोजन में चौथी कक्षा से लेकर सातवीं कक्षा तक के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़के एक प्रस्तुतियाँ दी। 
कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानाचार्या नूपुर ठाकुर ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जीवन में त्योहारों का व्यापक महत्व है। ये त्योहार जहाँ हमारी एकता, स्नेह, भाईचारे को मजबूती प्रदान करते हैं वहीं जीवन में उमंग-उत्साह का संचार भी करते हैं। हमारा विद्यालय अपने बच्चों को अपनी लोक कला- संस्कृति व परंपरा की अभिव्यक्ति का बेहतर अवसर और मंच प्रदान करता है। क्लास रुम और पाठ्यक्रम से इतर होनेवाली ये वो गतिविधियाँ हैं जो किताबी पढ़ाई के अलावा छात्रों के मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक विकास में सहयोगी होती हैं। 
इस अवसर पर मंचीय प्रस्तुतियों के लिए विद्यालय परिसर पूरी तरह सज-धज कर तैयार था। दीपावली, भाई-दूज और छठ से जुड़ी प्रस्तुतियों का क्रम और बच्चों का कोलाहल वातावरण को उमंगों से सराबोर कर रहा था। दीपावली की झलक प्रस्तुत करते हुए छात्र-छात्राओं ने जहाँ दीप व फुलझडियाँ जलाकर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किये वहीं भाई दूज को प्रदर्शित करती हुई छात्राओं ने अपने भाई की मंगल कामनाओं के लिए गोधन कूट कर अपने व्रत का आह्वान किया। पारंपरिक गीत 'अवरा कूटीले- भँवरा कूटीले,कूटीले जम्ह के दुआर' जैसे गीत पर छात्राओं ने मनमोहक नृत्य किया। सबसे आकर्षण का केंद्र लोक आस्था और प्रकृति के महापर्व छठ की झलक रही। इसे अभिव्यक्त करते हुए छात्र - छात्राओं ने नहाय-खाय से लेकर घाट पर सूर्यदेव को अर्ध्य देने तक के दृश्य को पारंपरिक गीतों के साथ प्रस्तुत कर परिसर में श्रद्या और भक्ति का माहौल बनाकर सबको अभिभूत कर दिया। 
कार्यक्रम में अभिराज सिंह, ​हेमंत शर्मा, ​रौशन कुमार, ​लक्ष्या सम्यक, ​अंशु,​बाल कृष्ण,​रुद्र कुमार सिंह,​यश राज
​सार्थक सिंह, न​अंश राज,​विहान,​अंकुश कुमार,​पृषा,​दिव्यांशी,शिवानी,​श्रद्धा,​माही राज,​अनन्या,​श्रुति,​स्वीकृति,आराध्या,​वंदना,​अनन्या,​सौम्या कुमारी,​अमृता कुमारी​पीहू आनंद,​परी आनंद,​आराध्या प्रियदर्शी,​स्तुति पटेल,​अनिष्का
​कनक आनंद,​शान्वी प्रसाद,​करुणा,​एंजल आदि ने प्रमुख रूप से अनपनी सामूहिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का ध्यान आकृष्ट किया। कार्यक्रमों का कुशल निर्देशन संगीत शिक्षिका शिवानी कुमारी, शिक्षक विष्णु शंकर, वेदप्रकाश तथा पूनम कुमारी, नंदिनी कुमारी , रिंकी कुमारी, सरिता कुमारी तथा काजल सिंह ने किया। संचालन छात्राओं ने किया।
    user_सुमन कुमार सिंह
    सुमन कुमार सिंह
    Teacher आरा, भोजपुर, बिहार•
    8 hrs ago
  • बिहार के विकाश के सवाल पर क्या बोले? प्रशांत किशोर ,जय बिहार बिहार के विकाश के सवाल पर क्या बोले? प्रशांत किशोर जय बिहार
    1
    बिहार के विकाश के सवाल पर क्या बोले? प्रशांत किशोर ,जय बिहार

बिहार के विकाश के सवाल पर क्या बोले? प्रशांत किशोर जय बिहार
    user_Saroj kumar pandey ,(pk)
    Saroj kumar pandey ,(pk)
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • समाजसेवी कुमार सिद्धार्थ उर्फ वीरू जी ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन देखें -
    1
    समाजसेवी कुमार सिद्धार्थ उर्फ वीरू जी ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन देखें -
    user_नितीश भारद्वाज
    नितीश भारद्वाज
    जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • नशामुक्त बिहार अभियान के तहत समाहरणालय में जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित
    1
    नशामुक्त बिहार अभियान के तहत समाहरणालय में जागरूकता एवं संकल्प कार्यक्रम आयोजित
    user_Md Yusuf
    Md Yusuf
    पत्रकारिता Chapra, Saran•
    6 hrs ago
  • 🚨 आरा की सड़कों पर कीचड़, जनप्रतिनिधि गायब! बाबू बाजार की बदहाल सड़क को लेकर पत्रकार सोनू सिंह ने उठाई आवाज, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन पर साधा निशाना। आरा शहर के बाबू बाजार में सड़क की बदहाली और कीचड़ से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर स्थानीय निवासी एवं पत्रकार सोनू सिंह ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधि आज जनता की परेशानियों से मुंह मोड़े हुए हैं। आखिर कब तक बाबू बाजार के लोगों को इस नारकीय स्थिति से जूझना पड़ेगा? सोनू सिंह ने संकल्प जताया कि जब तक सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक वे जनता की आवाज उठाते रहेंगे। आखिर बाबू बाजार की सड़क कब बनेगी? प्रशासन कब लेगा सुध? 💬 आप भी बताइए, क्या जनप्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी नहीं है? #Ara #BabuBazar #SonuSingh #BhojpurNews #AraNews #BiharNews #RoadProblem #PublicProtest #NagarNigam #GroundReport #ARNEWS24x7
    1
    🚨 आरा की सड़कों पर कीचड़, जनप्रतिनिधि गायब!

बाबू बाजार की बदहाल सड़क को लेकर पत्रकार सोनू सिंह ने उठाई आवाज, जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन पर साधा निशाना।

आरा शहर के बाबू बाजार में सड़क की बदहाली और कीचड़ से स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इसको लेकर स्थानीय निवासी एवं पत्रकार सोनू सिंह ने जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव के समय वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधि आज जनता की परेशानियों से मुंह मोड़े हुए हैं। आखिर कब तक बाबू बाजार के लोगों को इस नारकीय स्थिति से जूझना पड़ेगा?

सोनू सिंह ने संकल्प जताया कि जब तक सड़क की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक वे जनता की आवाज उठाते रहेंगे।

आखिर बाबू बाजार की सड़क कब बनेगी? प्रशासन कब लेगा सुध?

💬 आप भी बताइए, क्या जनप्रतिनिधियों की यह जिम्मेदारी नहीं है?

#Ara #BabuBazar #SonuSingh #BhojpurNews #AraNews #BiharNews #RoadProblem #PublicProtest #NagarNigam #GroundReport #ARNEWS24x7
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.