logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई जबरदस्त मजबूती

4 hrs ago
user_Ravindra
Ravindra
Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई जबरदस्त मजबूती

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई जबरदस्त मजबूती
    1
    अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई जबरदस्त मजबूती
    user_Ravindra
    Ravindra
    Singer अशोकनगर, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ में अघोषित बिजली कटौती और 'लोड सेटिंग' के नाम पर हो रही मनमानी से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार रात बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात बिजली काटी जा रही है, जबकि विभाग की ओर से कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी जाती। कई दिनों से रात के समय घंटों बिजली गुल रहने के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में लोग सीधे बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए और अधिकारियों से जवाब मांगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों के अचानक पहुंचने पर कुछ बिजली कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल गए और जल्दबाजी में अपनी चप्पल तक वहीं छोड़कर चले गए। इससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद कुछ समय में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अघोषित बिजली कटौती और 'लोड सेटिंग' के नाम पर हो रही मनमानी नहीं रुकी, तो वे बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है और बार-बार की अघोषित कटौती किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्रामीणों की प्रमुख मांगें हैं: अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए, लोड सेटिंग के नाम पर की जा रही मनमानी पर रोक लगे, रात के समय नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कटौती आवश्यक होने पर पहले से सार्वजनिक सूचना जारी की जाए।
    2
    मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ में अघोषित बिजली कटौती और 'लोड सेटिंग' के नाम पर हो रही मनमानी से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार रात बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात बिजली काटी जा रही है, जबकि विभाग की ओर से कोई पूर्व सूचना भी नहीं दी जाती। कई दिनों से रात के समय घंटों बिजली गुल रहने के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में लोग सीधे बिजली विभाग के कार्यालय पहुंच गए और अधिकारियों से जवाब मांगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों के अचानक पहुंचने पर कुछ बिजली कर्मचारी कार्यालय से बाहर निकल गए और जल्दबाजी में अपनी चप्पल तक वहीं छोड़कर चले गए। इससे मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की। अधिकारियों के हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद कुछ समय में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि अघोषित बिजली कटौती और 'लोड सेटिंग' के नाम पर हो रही मनमानी नहीं रुकी, तो वे बिजली विभाग के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका कहना है कि लोगों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी है और बार-बार की अघोषित कटौती किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। ग्रामीणों की प्रमुख मांगें हैं: अघोषित बिजली कटौती तत्काल बंद की जाए, लोड सेटिंग के नाम पर की जा रही मनमानी पर रोक लगे, रात के समय नियमित और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कटौती आवश्यक होने पर पहले से सार्वजनिक सूचना जारी की जाए।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गुना में गौ माता के सम्मान में और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर एक बड़ी रैली निकाली गई। यह रैली गुना के मानस भवन से शुरू होकर लक्ष्मीगंज, सदर बाजार, हाटरोड, हनुमान चौराहे होते हुए कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंची। रैली में गुना के समाजसेवी, हिंदू संगठन के पदाधिकारी और धर्म प्रेमी शामिल हुए। इस रैली का मुख्य उद्देश्य गौ माता पर हो रहे अत्याचार को रोकने और उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग करना था। पूरे भारतवर्ष में एक साथ एक समय पर यह मांग उठाई जा रही है। हिंदू सनातन धर्म के संतों द्वारा आवाहन किया गया था कि अलग-अलग जिलों से गौ माता के लिए हस्ताक्षर पत्र भरे जाएं और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपे जाएं। इस आवाहन के अनुसार, 27 जुलाई को पूरे भारतवर्ष के जिलों से हस्ताक्षर फार्म पत्र कलेक्टर महोदय को सौंपे गए। गुना में भी कलेक्टर सभागार में सभी सनातनी और गोभक्त एक घंटे तक कलेक्टर महादेव को ज्ञापन देने के लिए खड़े रहे और नारेबाजी करते रहे। डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम और नायब तहसीलदार को ज्ञापन देने से मना कर दिया गया। आखिरकार गुना के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को सभी सनातनियों के निवेदन पर आना ही पड़ा और ज्ञापन स्वीकार करना पड़ा।
    2
    गुना में गौ माता के सम्मान में और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर एक बड़ी रैली निकाली गई। यह रैली गुना के मानस भवन से शुरू होकर लक्ष्मीगंज, सदर बाजार, हाटरोड, हनुमान चौराहे होते हुए कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंची। रैली में गुना के समाजसेवी, हिंदू संगठन के पदाधिकारी और धर्म प्रेमी शामिल हुए।

इस रैली का मुख्य उद्देश्य गौ माता पर हो रहे अत्याचार को रोकने और उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने की मांग करना था। पूरे भारतवर्ष में एक साथ एक समय पर यह मांग उठाई जा रही है। हिंदू सनातन धर्म के संतों द्वारा आवाहन किया गया था कि अलग-अलग जिलों से गौ माता के लिए हस्ताक्षर पत्र भरे जाएं और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपे जाएं। इस आवाहन के अनुसार, 27 जुलाई को पूरे भारतवर्ष के जिलों से हस्ताक्षर फार्म पत्र कलेक्टर महोदय को सौंपे गए।

गुना में भी कलेक्टर सभागार में सभी सनातनी और गोभक्त एक घंटे तक कलेक्टर महादेव को ज्ञापन देने के लिए खड़े रहे और नारेबाजी करते रहे। डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम और नायब तहसीलदार को ज्ञापन देने से मना कर दिया गया। आखिरकार गुना के कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को सभी सनातनियों के निवेदन पर आना ही पड़ा और ज्ञापन स्वीकार करना पड़ा।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ ठाकुरपुर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत प्रधानमंत्री की तस्वीर के विरूपण और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा की ओर से की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आरोप है कि अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया है, इसलिए उनके खिलाफ ठाकुरपुर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। इसके अलावा, अभिनेत्री के खिलाफ कोलकाता के कई थानों और साइबर क्राइम थाने में भी शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अभिनेत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी, जिससे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक संतुष्ट हैं।
    1
    अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ ठाकुरपुर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत प्रधानमंत्री की तस्वीर के विरूपण और अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में भाजपा की ओर से की गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आरोप है कि अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा ने देश के प्रधानमंत्री का अपमान किया है, इसलिए उनके खिलाफ ठाकुरपुर थाने में शिकायत दर्ज की गई है। इसके अलावा, अभिनेत्री के खिलाफ कोलकाता के कई थानों और साइबर क्राइम थाने में भी शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि अभिनेत्री के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी, जिससे भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक संतुष्ट हैं।
    user_JONOMON KHOBOR
    JONOMON KHOBOR
    Guna, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • गुना के विकास नगर निवासी आशु राजपूत पिछले डेढ़ महीने से दुकानों पर मोबाइल में नकली ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी कर रहा था। रविवार को बोहरा मस्जिद रोड स्थित 'बादशाह प्रोविजन' किराना स्टोर पर आरोपी का यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया और दुकानदारों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। मामले के अनुसार, आरोपी आशु राजपूत अपने दो-तीन साथियों के साथ लाल रंग की मोटरसाइकिल पर बोहरा मस्जिद रोड पहुंचता था। दुकान में आते ही वह महंगे काजू, बादाम और प्रीमियम किराना सामान पैक करवाता और मोबाइल में फोन-पे का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर निकल जाता था। लगभग 15 दिन पहले सामान ले जाते समय दुकान मालिक अख्तर भाई को शक हुआ था, क्योंकि दुकान का साउंडबॉक्स खामोश था। टोकने पर ठग ने 'सर्वर डाउन' होने का बहाना बनाया था। दुकानदार अख्तर भाई ने सब्र रखते हुए आरोपी के दोबारा आने का इंतजार किया। रविवार को जैसे ही शातिर आशु फिर से फर्जी ट्रांजेक्शन के जरिए चूना लगाने पहुंचा, सतर्क कर्मचारियों ने उसे धर दबोचा। दुकानदार के मुताबिक, यह आरोपी उन्हें अब तक करीब 10 से 12 हजार रुपये के काजू-बादाम और सामान का चूना लगा चुका था। पकड़ में आते ही परिजनों को मौके पर बुलाया गया और सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की लाल मोटरसाइकिल, उसके साथियों और शहर की अन्य दुकानों में की गई ठगी के बारे में पड़ताल कर रही है।
    1
    गुना के विकास नगर निवासी आशु राजपूत पिछले डेढ़ महीने से दुकानों पर मोबाइल में नकली ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाकर ठगी कर रहा था। रविवार को बोहरा मस्जिद रोड स्थित 'बादशाह प्रोविजन' किराना स्टोर पर आरोपी का यह फर्जीवाड़ा पकड़ा गया और दुकानदारों ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

मामले के अनुसार, आरोपी आशु राजपूत अपने दो-तीन साथियों के साथ लाल रंग की मोटरसाइकिल पर बोहरा मस्जिद रोड पहुंचता था। दुकान में आते ही वह महंगे काजू, बादाम और प्रीमियम किराना सामान पैक करवाता और मोबाइल में फोन-पे का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर निकल जाता था। लगभग 15 दिन पहले सामान ले जाते समय दुकान मालिक अख्तर भाई को शक हुआ था, क्योंकि दुकान का साउंडबॉक्स खामोश था। टोकने पर ठग ने 'सर्वर डाउन' होने का बहाना बनाया था। दुकानदार अख्तर भाई ने सब्र रखते हुए आरोपी के दोबारा आने का इंतजार किया। रविवार को जैसे ही शातिर आशु फिर से फर्जी ट्रांजेक्शन के जरिए चूना लगाने पहुंचा, सतर्क कर्मचारियों ने उसे धर दबोचा। दुकानदार के मुताबिक, यह आरोपी उन्हें अब तक करीब 10 से 12 हजार रुपये के काजू-बादाम और सामान का चूना लगा चुका था।

पकड़ में आते ही परिजनों को मौके पर बुलाया गया और सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की लाल मोटरसाइकिल, उसके साथियों और शहर की अन्य दुकानों में की गई ठगी के बारे में पड़ताल कर रही है।
    user_Idris Mansoori TNP News
    Idris Mansoori TNP News
    Tent House Supplier Guna, Madhya Pradesh•
    15 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *दिनांक : 27 जुलाई 2026* *जिला : विदिशा* *खेल स्टेडियम में मानव श्रृंखला बनाकर दिया 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' का संदेश* *एसपी विदिशा ने खिलाड़ियों को किया जागरूक, विजेताओं को किया सम्मानित एवं वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश* *'भारत माता की जय', "नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो" और 'नशे से दूरी है ज़रूरी' के नारों से गूंजा खेल स्टेडियम* प्रदेशव्यापी 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को खेल स्टेडियम, विदिशा में पुलिस विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। इस दौरान "नशे से दूरी है ज़रूरी", "नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो" तथा "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारों से पूरा खेल स्टेडियम गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी ने खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई खिलाड़ी नशा करता है तो उसका कंसंट्रेशन प्रभावित होता है, व्यक्तित्व कमजोर पड़ता है और खेल प्रदर्शन पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में डोपिंग टेस्ट भी किए जाते हैं, इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी को नशे एवं प्रतिबंधित पदार्थों से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आज ही संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी नशा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को परेशान करती है। नशा आपकी शान, सम्मान और भविष्य को समाप्त कर देता है, इसलिए खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर आगे बढ़ें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने 100 मीटर दौड़ एवं रस्साकसी प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ियों तथा ताइक्वांडो खिलाड़ियों से भी संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली और खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिताओं के समापन पर पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने रनर-अप टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, महिला थाना प्रभारी उर्मिला यादव, थाना प्रभारी यातायात आशीष राय एवं सूबेदार मेघा शर्मा द्वारा खेल स्टेडियम परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण भी स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से महिला थाना प्रभारी उर्मिला यादव, थाना प्रभारी यातायात आशीष राय, सूबेदार मेघा शर्मा, प्रधान आरक्षक भानु प्रकाश एवं थाना यातायात से आरक्षक संतोष अहिरवार उपस्थित रहे। खेल विभाग की ओर से जिला खेल अधिकारी प्रदीप सिंह रावत, कोच श्रीमती ज्योति ठाकुर, दर्शन दुबे, अजय श्रीवास्तव, प्रशिक्षक गोपाल कुशवाह, लक्ष्मी नारायण कुशवाह, रविकांत नामदेव एवं ऋषभ विश्वकर्मा सहित फुटबॉल एवं ताइक्वांडो के खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रतिभागी उपस्थित रहे।
    1
    *प्रेस नोट*
*दिनांक : 27 जुलाई 2026*
*जिला : विदिशा*

*खेल स्टेडियम में मानव श्रृंखला बनाकर दिया 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' का संदेश*

*एसपी विदिशा ने खिलाड़ियों को किया जागरूक, विजेताओं को किया सम्मानित एवं वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

*'भारत माता की जय', "नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो" और 'नशे से दूरी है ज़रूरी' के नारों से गूंजा खेल स्टेडियम*

प्रदेशव्यापी 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27 जुलाई 2026 को खेल स्टेडियम, विदिशा में पुलिस विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अधिकारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। इस दौरान "नशे से दूरी है ज़रूरी", "नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो" तथा "भारत माता की जय" के गगनभेदी नारों से पूरा खेल स्टेडियम गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी ने खिलाड़ियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई खिलाड़ी नशा करता है तो उसका कंसंट्रेशन प्रभावित होता है, व्यक्तित्व कमजोर पड़ता है और खेल प्रदर्शन पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में डोपिंग टेस्ट भी किए जाते हैं, इसलिए प्रत्येक खिलाड़ी को नशे एवं प्रतिबंधित पदार्थों से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आज ही संकल्प लेने का आह्वान किया कि वे जीवन में कभी नशा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति ही नहीं बल्कि पूरे परिवार को परेशान करती है। नशा आपकी शान, सम्मान और भविष्य को समाप्त कर देता है, इसलिए खेल, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर आगे बढ़ें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं देश का नाम रोशन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने 100 मीटर दौड़ एवं रस्साकसी प्रतियोगिता के शुभारंभ से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने फुटबॉल खिलाड़ियों तथा ताइक्वांडो खिलाड़ियों से भी संवाद कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली और खेल भावना के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं के समापन पर पुलिस अधीक्षक श्री काशवानी ने रनर-अप टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इसके पश्चात विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, महिला थाना प्रभारी उर्मिला यादव, थाना प्रभारी यातायात आशीष राय एवं सूबेदार मेघा शर्मा द्वारा खेल स्टेडियम परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण भी स्वस्थ जीवन की आधारशिला है।

इस अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से महिला थाना प्रभारी उर्मिला यादव, थाना प्रभारी यातायात आशीष राय, सूबेदार मेघा शर्मा, प्रधान आरक्षक भानु प्रकाश एवं थाना यातायात से आरक्षक संतोष अहिरवार उपस्थित रहे। खेल विभाग की ओर से जिला खेल अधिकारी प्रदीप सिंह रावत, कोच श्रीमती ज्योति ठाकुर, दर्शन दुबे, अजय श्रीवास्तव, प्रशिक्षक गोपाल कुशवाह, लक्ष्मी नारायण कुशवाह, रविकांत नामदेव एवं ऋषभ विश्वकर्मा सहित फुटबॉल एवं ताइक्वांडो के खिलाड़ी तथा बड़ी संख्या में खेल प्रतिभागी उपस्थित रहे।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सांगुल में एक युवक नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। सांगुल निवासी 35 वर्षीय शक्तिसिंह राजपूत नाम का यह युवक पिछले लगभग 2 घंटे से टावर पर चढ़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण युवक को टावर से सुरक्षित नीचे उतारने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
    3
    शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सांगुल में एक युवक नशे की हालत में मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। सांगुल निवासी 35 वर्षीय शक्तिसिंह राजपूत नाम का यह युवक पिछले लगभग 2 घंटे से टावर पर चढ़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीण युवक को टावर से सुरक्षित नीचे उतारने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के भिंडरा गांव में बिना लाइसेंस अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने फतेहगढ़ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौंपा और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गांव में बिना किसी वैध लाइसेंस के शराब बेची जा रही है, जिससे युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने मांग की कि अवैध शराब बेचने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मामले में फतेहगढ़ शराब दुकान के संचालक के मुनीम ने कहा कि उनकी ओर से किसी भी व्यक्ति को गांव में शराब बेचने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति उनके नाम का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रहा है, तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का पूरा सहयोग किया जाएगा। अब इस पूरे मामले में लोगों की नजर पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई पर टिकी है। यदि जांच में अवैध शराब बिक्री की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
    3
    गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के भिंडरा गांव में बिना लाइसेंस अवैध शराब बिक्री का मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने फतेहगढ़ थाने पहुंचकर थाना प्रभारी को लिखित ज्ञापन सौंपा और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से गांव में बिना किसी वैध लाइसेंस के शराब बेची जा रही है, जिससे युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है और क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने मांग की कि अवैध शराब बेचने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मामले में फतेहगढ़ शराब दुकान के संचालक के मुनीम ने कहा कि उनकी ओर से किसी भी व्यक्ति को गांव में शराब बेचने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति उनके नाम का दुरुपयोग कर अवैध तरीके से शराब की बिक्री कर रहा है, तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई का पूरा सहयोग किया जाएगा।

अब इस पूरे मामले में लोगों की नजर पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई पर टिकी है। यदि जांच में अवैध शराब बिक्री की पुष्टि होती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
    user_Deepak ojha
    Deepak ojha
    Local News Reporter गुना नगर, गुना, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.