राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पश्चिमी चंपारण के मझौलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने 15 टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में बास्केट किट प्रदान की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार और उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन सहित अन्य प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी अब पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है। उन्होंने मरीजों से समय पर जांच कराने, डॉक्टर की सलाह मानने, नियमित दवा लेने तथा दवा बीच में न छोड़ने की अपील की। साथ ही पौष्टिक व संतुलित आहार लेने का सुझाव दिया। किट वितरण के बाद डीएम ने सीएचसी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी लैब और इमरजेंसी वार्ड का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने सलाह दी कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहने, वजन घटने, लगातार बुखार या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। इस आयोजन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार, अंचलाधिकारी डॉली कुमारी, हेल्थ मैनेजर शकील अहमद और थानाध्यक्ष अमर कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रशासन के कई अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।

- मझौलिया में जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने गुरुवार को अंचल कार्यालय एवं आरटीपीएस (लोक सेवा अधिकार) कार्यालय का औचक निरीक्षण कर भूमि और प्रमाण पत्र संबंधी लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को दाखिल-खारिज, परिमार्जन तथा अन्य लंबित भूमि मामलों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि नवपदस्थापित अंचलाधिकारी डॉली कुमारी के नेतृत्व में आम लोगों को बिना अनावश्यक दौड़-भाग के पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं मिलनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आरटीपीएस कार्यालय में जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी आवेदनों का समय पर निष्पादन करने का निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाने के लिए प्रमाण पत्रों का समय पर निर्गत होना जरूरी है। इसके साथ ही डीएम ने अभिलेख संधारण, कार्यालय व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।2
- Post by Triloki rai1
- युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बेहद दमदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर उन्होंने बेहतरीन खेल दिखाया है।1
- पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र स्थित खड्ढा नहर चौक पर परमेश्वर पटेल की किराना व नाश्ते की दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों रुपये के सामान की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, बुधवार की रात चोरों ने दुकान में लगे तीन तालों को तोड़कर एक डबल डोर का फ्रिज, ₹15,000 नगद और करीब ₹20,000 रुपये मूल्य के किराना सामान की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने खड्डा निमिया टोला गांव के सुशील पटेल और सुखाड़ी पटेल को नामजद बनाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दुकान के बगल में ही शिवपुजन सहनी की साइकिल की दुकान है, जहां दोनों नामजद शाम के समय उसके साथ बैठकर शराब पी रहे थे और उन्होंने पहले भी धमकी दी थी। मामले को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन मिल गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।1
- बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित हाट सरैया (वार्ड संख्या-02) में 23 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8:45 बजे बाइक विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय इब्राहिम मियां के रूप में हुई है, जो पेशे से बाइक मिस्त्री थे। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से बाइक को लेकर विवाद चल रहा था और गुरुवार सुबह इसी बात पर फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी बड़े भाई असलम मियां ने इब्राहिम के गले पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम मियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।1
- टीबी मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मझौलिया में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान 15 टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार, उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन, एसीएमओ डॉ. रमेश चंद्रा तथा अन्य अधिकारियों ने मरीजों को ये किट प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि टीबी अब लाइलाज बीमारी नहीं है। समय पर जांच, नियमित दवा और पौष्टिक भोजन से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं। उन्होंने मरीजों से चिकित्सकीय सलाह का पालन करने, निर्धारित समय पर दवा लेने और संतुलित आहार अपनाने की अपील की, साथ ही संक्रमण से बचाव और उपचार की जानकारी दी। वहीं सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी, वजन में कमी, बुखार या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण हों तो उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। पोषण सहायता किट वितरण के बाद जिलाधिकारी ने सीएचसी का निरीक्षण किया और दवा वितरण काउंटर व पूछताछ केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए। इस कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार, अंचलाधिकारी डॉली कुमारी, हेल्थ मैनेजर शकील अहमद, प्रधान सहायक सुशांत कुमार, थाना प्रभारी अमर कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मी एवं प्रखंड व अंचल के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।4
- भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 क्रिकेट मैच आज खेला जा रहा है।1
- पूर्वी चंपारण के सुगौली स्थित बगही पंचायत में रास्ता कट जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। इस मार्ग के कटने के कारण स्कूली छात्रों के साथ-साथ आम लोगों को भी आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- Delhi Janter Manter #post Viral #news #trending #reel #trend1