logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित हाट सरैया (वार्ड संख्या-02) में 23 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8:45 बजे बाइक विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय इब्राहिम मियां के रूप में हुई है, जो पेशे से बाइक मिस्त्री थे। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से बाइक को लेकर विवाद चल रहा था और गुरुवार सुबह इसी बात पर फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी बड़े भाई असलम मियां ने इब्राहिम के गले पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम मियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

13 hrs ago
user_Dharmendra kumar
Dharmendra kumar
पहाड़पुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
13 hrs ago

बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित हाट सरैया (वार्ड संख्या-02) में 23 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8:45 बजे बाइक विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय इब्राहिम मियां के रूप में हुई है, जो पेशे से बाइक मिस्त्री थे। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से बाइक को लेकर विवाद चल रहा था और गुरुवार सुबह इसी बात पर फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी बड़े भाई असलम मियां ने इब्राहिम के गले पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम मियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित हाट सरैया (वार्ड संख्या-02) में 23 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8:45 बजे बाइक विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय इब्राहिम मियां के रूप में हुई है, जो पेशे से बाइक मिस्त्री थे। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से बाइक को लेकर विवाद चल रहा था और गुरुवार सुबह इसी बात पर फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी बड़े भाई असलम मियां ने इब्राहिम के गले पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम मियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
    1
    बिहार के पश्चिम चंपारण (बेतिया) के बैरिया थाना क्षेत्र स्थित हाट सरैया (वार्ड संख्या-02) में 23 जुलाई 2026 की सुबह करीब 8:45 बजे बाइक विवाद को लेकर बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 18 वर्षीय इब्राहिम मियां के रूप में हुई है, जो पेशे से बाइक मिस्त्री थे। दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से बाइक को लेकर विवाद चल रहा था और गुरुवार सुबह इसी बात पर फिर से कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी बड़े भाई असलम मियां ने इब्राहिम के गले पर चाकू से वार कर दिया।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी असलम मियां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
    user_Dharmendra kumar
    Dharmendra kumar
    पहाड़पुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र स्थित खड्ढा नहर चौक पर परमेश्वर पटेल की किराना व नाश्ते की दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों रुपये के सामान की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, बुधवार की रात चोरों ने दुकान में लगे तीन तालों को तोड़कर एक डबल डोर का फ्रिज, ₹15,000 नगद और करीब ₹20,000 रुपये मूल्य के किराना सामान की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने खड्डा निमिया टोला गांव के सुशील पटेल और सुखाड़ी पटेल को नामजद बनाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दुकान के बगल में ही शिवपुजन सहनी की साइकिल की दुकान है, जहां दोनों नामजद शाम के समय उसके साथ बैठकर शराब पी रहे थे और उन्होंने पहले भी धमकी दी थी। मामले को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन मिल गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    पश्चिम चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र स्थित खड्ढा नहर चौक पर परमेश्वर पटेल की किराना व नाश्ते की दुकान का ताला तोड़कर नगदी समेत हजारों रुपये के सामान की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दुकानदार के अनुसार, बुधवार की रात चोरों ने दुकान में लगे तीन तालों को तोड़कर एक डबल डोर का फ्रिज, ₹15,000 नगद और करीब ₹20,000 रुपये मूल्य के किराना सामान की चोरी कर ली।

इस संबंध में पीड़ित दुकानदार ने खड्डा निमिया टोला गांव के सुशील पटेल और सुखाड़ी पटेल को नामजद बनाते हुए थाने में आवेदन दिया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दुकान के बगल में ही शिवपुजन सहनी की साइकिल की दुकान है, जहां दोनों नामजद शाम के समय उसके साथ बैठकर शराब पी रहे थे और उन्होंने पहले भी धमकी दी थी। मामले को लेकर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि आवेदन मिल गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    10 hrs ago
  • नीट (NEET) पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 24 जुलाई को बेतिया में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) के बैनर तले आयोजित इस राज्यव्यापी आंदोलन को लेकर छात्र और युवा कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। विरोध मार्च की शुरुआत दोपहर करीब 2 बजे शहीद पार्क, बेतिया से होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला पदाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगा। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर मार्च निकालेंगे और जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को मांगपत्र सौंपेंगे। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाएंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, छात्रों की आवाज दबाने की कोशिशों और देशभर के छात्रों के भविष्य व शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को बचाने की लड़ाई का हिस्सा है।
    1
    नीट (NEET) पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 24 जुलाई को बेतिया में जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) के बैनर तले आयोजित इस राज्यव्यापी आंदोलन को लेकर छात्र और युवा कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। विरोध मार्च की शुरुआत दोपहर करीब 2 बजे शहीद पार्क, बेतिया से होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला पदाधिकारी कार्यालय तक पहुंचेगा।

प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर मार्च निकालेंगे और जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को मांगपत्र सौंपेंगे। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाएंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह आंदोलन शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, छात्रों की आवाज दबाने की कोशिशों और देशभर के छात्रों के भविष्य व शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता को बचाने की लड़ाई का हिस्सा है।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    9 hrs ago
  • पश्चिम चंपारण जिले में 23 जुलाई को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने भाग लिया। इस अभियान के तहत जिले में टीबी के मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।
    1
    पश्चिम चंपारण जिले में 23 जुलाई को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह ने भाग लिया। इस अभियान के तहत जिले में टीबी के मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पश्चिमी चंपारण के मझौलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने 15 टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में बास्केट किट प्रदान की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार और उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन सहित अन्य प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी अब पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है। उन्होंने मरीजों से समय पर जांच कराने, डॉक्टर की सलाह मानने, नियमित दवा लेने तथा दवा बीच में न छोड़ने की अपील की। साथ ही पौष्टिक व संतुलित आहार लेने का सुझाव दिया। किट वितरण के बाद डीएम ने सीएचसी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी लैब और इमरजेंसी वार्ड का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने सलाह दी कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहने, वजन घटने, लगातार बुखार या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। इस आयोजन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार, अंचलाधिकारी डॉली कुमारी, हेल्थ मैनेजर शकील अहमद और थानाध्यक्ष अमर कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रशासन के कई अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।
    1
    राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पश्चिमी चंपारण के मझौलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने 15 टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में बास्केट किट प्रदान की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार और उप विकास आयुक्त काजले वैभव नितिन सहित अन्य प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी अब पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है। उन्होंने मरीजों से समय पर जांच कराने, डॉक्टर की सलाह मानने, नियमित दवा लेने तथा दवा बीच में न छोड़ने की अपील की। साथ ही पौष्टिक व संतुलित आहार लेने का सुझाव दिया। किट वितरण के बाद डीएम ने सीएचसी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी लैब और इमरजेंसी वार्ड का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तथा साफ-सफाई की स्थिति देखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वहीं सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने सलाह दी कि दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी रहने, वजन घटने, लगातार बुखार या कमजोरी महसूस होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए। इस आयोजन में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम कुमार, अंचलाधिकारी डॉली कुमारी, हेल्थ मैनेजर शकील अहमद और थानाध्यक्ष अमर कुमार समेत स्वास्थ्य विभाग व स्थानीय प्रशासन के कई अधिकारी तथा कर्मी उपस्थित थे।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    12 hrs ago
  • पूर्वी चंपारण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब धंधेबाजों सहित छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
    1
    पूर्वी चंपारण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शराब धंधेबाजों सहित छह वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
    user_अम्बिका प्र कुशवाहा
    अम्बिका प्र कुशवाहा
    पत्रकारिता कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.