Shuru
Apke Nagar Ki App…
गोंडी प्रोग्राम छत्तीस गड़ी प्रोग्राम के लिए संपर्क करें 9009773646
Jaggu tabla master
गोंडी प्रोग्राम छत्तीस गड़ी प्रोग्राम के लिए संपर्क करें 9009773646
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by BHUPENDRA Diwakar1
- मुख्यमंत्री ने जयसिंहनगर और ब्योहारी को दी 767 करोड़ की सौगातें == जयसिंहनगर में बाईपास का होगा निर्माण-बुड़वा अस्पताल का होगा उन्नयन == गंधिया ग्राम बनेगा धार्मिक आस्था और पर्यटन का केन्द्र == सरकार विरासत से विकास की राह प्रशस्त कर रही हैै-मुख्यमंत्री == आयोध्या, सोमनाथ और उज्जैन हमारी सनातन विरासत है == हम शबरी माता के भक्ति के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाएंगे == शहडोल को मिली 2300 करोड़ की सिंचाई सुविधाओं की सौगात से किसान समृद्ध होगें == ब्यौहारी और जयसिंहनगर के बीच बनेगा औद्योगिक विकास केन्द्र == शहडोल 08 फरवरी 2026- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहडोल जिले के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम गंधिया में माता शबरी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर विशाल जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब माता शबरी के भक्ति के गौरवशाली इतिहास को आगे बढ़ाएंगे। विंध्य की पावन भूमि में चित्रकूट में भगवान श्री राम ने वनवास के 11 वर्ष से अधिक का समय बिताया। गंधिया ग्राम में भी भगवान के पावन चरण पड़े और उन्होंने माता शबरी को दर्शन दिए। हमारी सरकार सनातन परंपरा का सम्मान करती है। हम विरासत से विकास की राह प्रसस्त कर रहे हैं। एक हजार साल तक प्रतीक्षा के बाद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निमाण तब के राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद और सरदार पटेल की पहल पर हुआ। आयोध्या, सोमनाथ और उज्जैन हमारी विरासत है। मुख्यमंत्री ने समारोह में 767 करोड़ रूपए की लागत के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्याश किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शबरी माता की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान राम ने उन्हें दर्शन दिए और प्रेम के साथ जूठे बेर खाए। भगवान राम ने भीलनी शबरी माता को कौशल्या माता के समान आदर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान ने शहडोल, ब्यौहारी और जयसिंहनगर क्षेत्र को अनुपम प्राकृतिक सौदर्य का उपहार दिया है। यह क्षेत्र मॉ नर्मदा का घर है। इस क्षेत्र की विकास के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। बुढ़ार, गोहपारू और जयसिंहनगर माईक्रो सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2300 करोड़ रूपए मंजूर किए गए हैं। इस सिंचाई परियोजना से क्षेत्र का किसान समृद्ध होगा। रीवा शहडोेल मार्ग में जयसिंहनगर में बाईपास का निर्माण कराया जाएगा। ब्यौहारी और जयसिंहनगर के बीच औद्योगिक विकास केन्द्र का निर्माण किया जाएगा इससे हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। बुड़वा स्वास्थ्य केन्द्र का 30 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जनता की करतल ध्वनि के बीच गंधिया ग्राम और सीतामढ़ी को धार्मिक, आस्था तथा पर्यटन का केन्द्र बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा की संजय टाईगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ब्यौहारी की ओर नया गेट खोला जाएगा। परीक्षण के बाद आमडीह उप तहसील का तहसील में उन्नयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं लाडली बहना हितग्राहियो को हर महीने 1500 रूपए दिए जा रहे है। प्रधानमंत्री जी किसानों को किसान सम्मान निधि देकर सम्मानित कर रहे हैं। केन्द्र और राज्य की डबल इंजन सरकार तेजी से प्रदेश के विकास के कार्य कर रहे हैं इसके लिए हम यशस्वी प्रधानमंत्री जी का अभिनन्दन करते हैं। किसानों की आय को दोगुना करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी सरकार ने केवल दो साल में ही 10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा दी है। शहडोल को मेडिकल कॉलेज की सौगात दी गई है। आदिवासी वीरोें और शहीदोें के सम्मान में लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। हमारे आदिवासी वीरोे ने अंग्रेजों से जमकर संघर्ष किया। समारोह में मुख्यमंत्री ने कन्या पूजन करके बेटियों का सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी मदिर में भगवान राम के दर्शन किए तथा पूजा अर्चना की। समारोह स्थल में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का परंपरागत आदिवासी शैला नृत्य और करमा नृत्य से स्वागत किया गया तथा परंपरागत आदिवासी पगड़ी पहनाई गई। समारोह में सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि त्रेतायुग मे इस भूमि पर भगवान राम के पावन चरण पड़े थे। आज मुख्यमंत्री जी ने शबरी माता की मूर्ति का अनावरण करके तथा विकास की सौगातें देकर क्षेत्र को धन्य कर दिया है। सांसद ने कटनी से ब्यौहारी होते हुए सिंगरौली तक फोरलेन सड़क निर्माण, औद्योगिक केन्द्र की स्थापना, सहित विभिन्न मांगे रखी। समारोह मे विधायक जयसिंहनगर श्रीमती मनीषा सिंह ने मुख्यमंत्री जी को क्षेत्र की विकास की विभिन्न सोगातों के लिए धन्यवाद दिया। समारोह में मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुए विधायक ब्यौहारी श्री शरद जुगलाल कोल ने कहा कि 70 साल की प्रतीक्षा के बाद यहां मुख्यमंत्री पधारे हैं। मुख्यमंत्री जी ने शहडोल क्षेत्र को सिंचाई सुविधाओं सहित कई सौगातें दी है। सिंचाई सुविधा मिलने ने ख्ेाती मे तेजी से विकास होगा विधायक ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगे रखी। मुख्यमंत्री ने समारोह स्थल पर लगाई गई विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मिश्रा, उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, जनपद अध्यक्ष जयसिंहनगर श्रीमती मालती सिंह, जनपद अध्यक्ष ब्यौहारी श्रीमती आकांक्षी सिंह, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिताा चपरा, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण तथा बड़ी सख्या में आम जन उपस्थित रहे। समारोह में कमिश्नर श्रीमती सुरभि गुप्ता, आईजी सुश्री चैत्रा एन, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव, सीईओ जिला पंचायत शिवम प्रजापति तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।1
- कवर्धा शहर के प्रमुख बाजारों, पान ठेलों एवं दुकानों में एक साथ सघन एवं औचक जांच अभियान चलाया गया। गोगो पेपर सहित अन्य प्रतिबंधित नशीली सामग्री की बिक्री पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही सामग्री जब्त की गई। दोबारा प्रतिबंधित नशे के लिए उपयोग वाली सामग्री की बिक्री पाए जाने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की स्पष्ट चेतावनी दी गई। युवाओं को नशे से दूर रखने एवं नशा मुक्त समाज के निर्माण हेतु कबीरधाम पुलिस द्वारा निरंतर और प्रभावी अभियान जारी है। कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के स्पष्ट निर्देशों के परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के कुशल मार्गदर्शन में कवर्धा शहर में अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध सघन और सुनियोजित अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना तथा शहर में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाना रहा। अभियान के तहत डीएसपी श्री कृष्णा चंद्राकर के नेतृत्व में एवं थाना प्रभारी श्री योगेश कश्यप एवं पुलिस टीम द्वारा कवर्धा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, पान ठेलों, किराना दुकानों एवं अस्थायी ठेलों में लगातार औचक निरीक्षण एवं गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ प्रत्येक संदिग्ध स्थल की बारीकी से तलाशी ली। जांच के दौरान कई दुकानों एवं ठेलों से गोगो पेपर तथा अन्य प्रतिबंधित नशीली सामग्री बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जब्त करते हुए संबंधित संचालकों को थाना लाया गया। संबंधित दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित नशीली सामग्री का विक्रय पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें प्रकरण दर्ज कर कानूनी दंडात्मक कार्रवाई शामिल होगी। डीएसपी श्री कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि कबीरधाम पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की सघन एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से सहयोग की अपील करती है, ताकि संयुक्त प्रयासों से नशा मुक्त समाज की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।1
- हैदराबाद ने धुआंधार प्रदर्शन करते हुए जम्मू कश्मीर को किया बाहर हैदराबाद ने 61 रनों से जम्मू कश्मीर को हराया- उमरिया-स्थानीय अमर शहीद स्टेडियम में जिले की सामाजिक साहित्यिक सांस्कृतिक एवं खेलकूद संस्था पैराडाइज क्लब उमरिया के तत्वाधान में आयोजित अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के 27 वें सोपान में आज हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) एवं जम्मू एंड कश्मीर के मध्य कड़ा मुकाबला खेला गया जिसमें हैदराबाद ने जम्मू एंड कश्मीर को 61रनों से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया हैदराबाद के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया निर्धारित 25-25 ओवरों के इस मैच में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने बेहतर शुरुआत की और ताबड़तोड़ चौके छक्के लगाकर दशकों का खूब मनोरंजन किया हैदराबाद के बल्लेबाज मोहम्मद बाबर ने 49 गेंद में 73 रन नवनीत राव ने 40 गेंद में 61 रन और राज ने 17 गेंद में 22 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली जिसके बदौलत निर्धारित 25 ओवर में हैदराबाद ने 7 विकेट के नुकसान पर 221 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया दशकों से खचाखच भरे स्टेडियम में हैदराबाद के बल्लेबाजों ने जम्मू एंड कश्मीर के गेंदबाजों की खूब धुनाई की और उन्हें कमजोर गेंद पर करारा प्रहार किया एक विशाल लक्ष्य 222 रनों का खड़ा किया मध्यांतर के बाद मैदान पर उतरी जम्मू और कश्मीर की शुरुआत काफी खराब रही उनके उद्घाटन बल्लेबाज शून्य पर आउट हो गए और लगातार तीन विकेट उनके पांच ओवरों के अंदर आउट हो गए फिर भी जम्मू एंड कश्मीर के बल्लेबाज अंशुल ने 37 गेंद में 43 रन ओम सिंह ने 21 बार में 29 रन अंकुश ने 11 बाल में 27 रन का योगदान दिया फिर भी जम्मू एंड कश्मीर के बल्लेबाज मैच जीतने में सफल नहीं हो सके हैदराबाद की कशी हुई गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के कारण पूरी टीम 159 रनों पर 20.02 ओवर में ऑल आउट हो गई जिसमें हैदराबाद के गेंदबाज शिवुदू एवं सूरज ने 3--3 दिन विकेट लिए जबकि केकू ने दो और बाबर ने एक विकेट लिया हैदराबाद के ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद बाबर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार₹1100 का नगद पुरस्कार गौरव भग्लानि (शहडोल) के द्वारा दिया गया मैच में अंपायर की भूमिका में सिकंदर खान एवं निपेंद्र सिंह रहे जबकि स्कोरर की भूमिका पर संदीप सतनामी रहे मैच का आंखों देखा हाल राजा तिवारी अरुण गुप्ता बृजेश शर्मा मौजूद रहे आज मैच का आनंद लेने के लिए संतोष सिंह कुशल खंडेलिया गौरव भग्लानि कमलेश अग्रवाल अजीत सिंह तोमर पर्सनल ऑफिसर उमरिया कॉलरी प्रभात वर्मा शेख कलाम रवि वर्मा मोइनुद्दीन अंसारी संदीप वाधवा वी डी अग्रवाल के साथ भारी संख्या में खेल प्रेमी दर्शक उपस्थित थे अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता के नौवे दिन के आज का मैच शेरशा बिलासपुर (छत्तीसगढ़) एवं डीसीए शहडोल के मध्य खेला जाएगा टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने जिले के सभी खेल प्रेमी दशकों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रोमांचक एवं संघर्षपूर्ण खेल का आनंद उठाएं और मेहमान खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करें।4
- घुघरी आज मोहगांव ब्लॉक के ग्राम बिलगांव मे होने वाले भव्य हिन्दु सम्मेलन के कलश यात्रा आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रफ्फुल मिश्रा जी शामिल हुए। कार्यक्रम मे समाज सेवी श्याम दुबे देवेंद्र झा पुलिस विभाग के अधिकारी एव कर्मचारी एवं ग्राम की समस्थ जनता जनार्दन भारी संख्या मे उपस्थित हुए। कार्यक्रम आयोजन मे झा सहाब का विशेष योगदान रहा।1
- प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा एप ‘महादेव’ पर पुलिस की पहरेदारी के बीच उसके विकल्प बाजार में आने लगे हैं, जिनमें से एक नाम ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ है, जिसके जरिए जिले में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सट्टा किंग राजा सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे अवैध ऑनलाइन सट्टे की शिकायतों के बाद की गई. पुलिस जांच में सामने आया है कि रायपुर निवासी अनीश खान के इशारे पर आरोपी राजा सरदार ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा था. हालांकि, इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड अनीश खान और उसका सहयोगी स्वयमं खुराना फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ नामक प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे. नेटवर्क के तहत 70 से 80 ऑनलाइन आईडी बांटी जा चुकी थीं, जिनके माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और ऑनलाइन सट्टे से जुड़े अहम इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए हैं. बताया जा रहा है कि राजा सरदार पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े कई बड़े नामों के उजागर होने की संभावना है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क और इससे जुड़े आरोपियों की पहचान सार्वजनिक की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद शहर में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा गिरोहों में हड़कंप मच गया है. कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने बताया कि किंगडम बुक डॉट कॉम नाम का एक सट्टा पैनल का सत्यवीर सिंह खुराना उर्फ राजा सरदार अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. गांजा तस्करी मामले में पहले जेल में बंद रहे आरोपी ने सट्टे की लगभग 80 आईडी बांट दी थी, जिससे अनुमानित तौर पर करोड़ों रुपए का सट्टा खेला जा रहा था. आरोपी के कब्जे से 2 से 3 मोबाइल जब्त किए गए हैं. आज उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी का साथी स्वयम खुराना फरार है. एसपी ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा का मास्टरमाइंड रायपुर निवासी अनीश खान है, जो सुपर आईडी देता था. इस केस में रोहित जांगड़े नाम के व्यक्ति की भी संलिप्तता पाई गई है. ऑनलाइन सट्टा गेमिंग एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. एक एएसपी और डीएसपी के नेतृत्व में सायबर टीम बांटी गई आईडी की जानकारी खंगाल रही है.1
- Post by BHUPENDRA Diwakar1
- शादी में दूल्हे की एंट्री के लिए संपर्ककरें 91795907981
- कबीरधाम जिले के समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति भगतराम पटेल को राज्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से जारी आदेश के माध्यम से की गई है। उनकी नियुक्ति को जिले सहित पूरे प्रदेश में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय के रूप में देखा जा रहा है। भगतराम पटेल लंबे समय से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसेवा, सामाजिक न्याय एवं लोकहित के कार्यों में उल्लेखनीय योगदान देते आ रहे हैं। उनकी निष्पक्ष छवि, प्रशासनिक समझ और समाज के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए राज्य शासन द्वारा उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने भगत राम पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।1