Shuru
Apke Nagar Ki App…
BHUPENDRA Diwakar
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by BHUPENDRA Diwakar1
- पंडरिया। माघी मेला संपन्न होने के बाद जलेश्वर महादेव घाट डोंगरिया परिसर में अत्यधिक मात्रा में फैली गंदगी तथा अव्यवस्था देखते हुए मोर भुइयां फाउंडेशन ने एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। जलेश्वर महादेव घाट न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए एक आस्था का प्रमुख केंद्र है, बल्कि आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी यह एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर के रूप में स्थापित है ऐसे पावन स्थल पर गंदगी का फैलना अनुचित होने के साथ साथ पर्यावरण के लिए भी हानिकारक है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए मोर भुइयां फाउंडेशन से जुड़े 70 उत्साही युवा स्वयं सेवकों ने एकत्र होकर पूरे घाट परिसर की व्यापक सफाई की।1
- गांव में अवैध शराब व गांजा बिक्री से परेशान ग्राम हरदी के ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर किया विरोध प्रदर्शन रविवार की रात 5:00 बजे ग्राम हरदी के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हरदी में अवैध शराब और गांजा की खुलेआम बिक्री से परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार को दोपहर 3 बजे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है और युवा वर्ग गलत रास्ते पर जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने अवैध शराब व गांजा बिक्री बंद कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। आपको बता दे कि गांव में खुलेआम शराब गंजों की बिक्री से गांव में युवा वर्ग भी नशे के आदी होते जा रहे हैं साथ ही कई लोग सोसाइटी में मिले हुए चावल को बेचकर शराब पीते हैं तो कुछ लोग अपने घर से बर्तन गहने वगैरा बेचकर शराब पीना चालू कर दिए हैं जिसकी वजह से ग्रामीणों में खास आक्रोश है गांव में खुलेआम दारू गांजा के बिक्री और सेवन से गांव का माहौल काफी खराब हो चुका है जगह-जगह गाली गलौज लड़ाई झगड़ा अब आम हो चुके हैं इसलिए रविवार को एन एच सड़क पर हाथों में तकिया लिए प्रदर्शन किया गया और शासन प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की गई ग्रामीणों ने बताया की शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है उसके बाद भी कार्रवाई न होना भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है इसलिए उन अधिकारियों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए जिनके द्वारा इसे रोका जा सकता था लेकिन उन्होंने प्रयास नहीं किया और गांव में एक के बाद एक कई लोग शराब गांजा की बिक्री करने लगे जिसकी वजह से अब गांव का माहौल बिगड़ चुका है बच्चे बड़े सभी खुले आम चौक चौराहों में नशा कर रहे है जिसका विरोध गांव के कुछ चुनिंदा समाज सेवको ने की है और प्रशासन से जल्द कड़ी कार्यवाही के मांग की गई है अब देखने वाली बात यह होगी कि शासन प्रशासन कब तक इन पर कार्यवाही करेगी1
- बिलासपुर के पुराने बस स्टैंड के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब बंद पड़े नाले से युवक की आवाजें सुनाई दीं। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी और JCB मशीन से नाले का स्लैब तोड़कर युवक को बाहर निकाला गया। युवक की पहचान राम कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो बीते दो दिनों से नाले के भीतर फंसा हुआ था। बताया जा रहा है कि नाला कई महीनों से बंद है, ऐसे में युवक उसके अंदर कैसे पहुंचा,यह बड़ा सवाल बना हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और मामला रहस्यमय बना हुआ है।1
- प्रदेश में ऑनलाइन सट्टा एप ‘महादेव’ पर पुलिस की पहरेदारी के बीच उसके विकल्प बाजार में आने लगे हैं, जिनमें से एक नाम ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ है, जिसके जरिए जिले में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले सट्टा किंग राजा सरदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई लंबे समय से चल रहे अवैध ऑनलाइन सट्टे की शिकायतों के बाद की गई. पुलिस जांच में सामने आया है कि रायपुर निवासी अनीश खान के इशारे पर आरोपी राजा सरदार ऑनलाइन सट्टे का बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा था. हालांकि, इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड अनीश खान और उसका सहयोगी स्वयमं खुराना फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ नामक प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे. नेटवर्क के तहत 70 से 80 ऑनलाइन आईडी बांटी जा चुकी थीं, जिनके माध्यम से करोड़ों रुपये का लेन-देन किया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और ऑनलाइन सट्टे से जुड़े अहम इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए हैं. बताया जा रहा है कि राजा सरदार पहले भी गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है. मोबाइल फोन और डिजिटल डेटा की फॉरेंसिक जांच की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े कई बड़े नामों के उजागर होने की संभावना है. पुलिस का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क और इससे जुड़े आरोपियों की पहचान सार्वजनिक की जाएगी. इस कार्रवाई के बाद शहर में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा गिरोहों में हड़कंप मच गया है. कवर्धा एसपी धर्मेंद्र सिंह छवई ने बताया कि किंगडम बुक डॉट कॉम नाम का एक सट्टा पैनल का सत्यवीर सिंह खुराना उर्फ राजा सरदार अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था. गांजा तस्करी मामले में पहले जेल में बंद रहे आरोपी ने सट्टे की लगभग 80 आईडी बांट दी थी, जिससे अनुमानित तौर पर करोड़ों रुपए का सट्टा खेला जा रहा था. आरोपी के कब्जे से 2 से 3 मोबाइल जब्त किए गए हैं. आज उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी का साथी स्वयम खुराना फरार है. एसपी ने बताया कि ऑनलाइन सट्टा का मास्टरमाइंड रायपुर निवासी अनीश खान है, जो सुपर आईडी देता था. इस केस में रोहित जांगड़े नाम के व्यक्ति की भी संलिप्तता पाई गई है. ऑनलाइन सट्टा गेमिंग एक्ट की धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. एक एएसपी और डीएसपी के नेतृत्व में सायबर टीम बांटी गई आईडी की जानकारी खंगाल रही है.1
- Post by Rameshwar sahu1
- कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के स्पष्ट निर्देशों के परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के कुशल मार्गदर्शन में कवर्धा शहर में अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध सघन और सुनियोजित अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना तथा शहर में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाना रहा। अभियान के तहत डीएसपी कृष्णा चंद्राकर के नेतृत्व में एवं थाना प्रभारी योगेश कश्यप एवं पुलिस टीम द्वारा कवर्धा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, पान ठेलों, किराना दुकानों एवं अस्थायी ठेलों में लगातार औचक निरीक्षण एवं गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ प्रत्येक संदिग्ध स्थल की बारीकी से तलाशी ली। जांच के दौरान कई दुकानों एवं ठेलों से गोगो पेपर तथा अन्य प्रतिबंधित नशीली सामग्री बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जब्त करते हुए संबंधित संचालकों को थाना लाया गया। संबंधित दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित नशीली सामग्री का विक्रय पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें प्रकरण दर्ज कर कानूनी दंडात्मक कार्रवाई शामिल होगी। डीएसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि कबीरधाम पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की सघन एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से सहयोग की अपील करती है, ताकि संयुक्त प्रयासों से नशा मुक्त समाज की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।1
- Post by BHUPENDRA Diwakar1