logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कवर्धा शहर में गोगो पेपर सहित प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की सख्त और व्यापक कार्रवाई कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के स्पष्ट निर्देशों के परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के कुशल मार्गदर्शन में कवर्धा शहर में अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध सघन और सुनियोजित अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना तथा शहर में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाना रहा। अभियान के तहत डीएसपी कृष्णा चंद्राकर के नेतृत्व में एवं थाना प्रभारी योगेश कश्यप एवं पुलिस टीम द्वारा कवर्धा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, पान ठेलों, किराना दुकानों एवं अस्थायी ठेलों में लगातार औचक निरीक्षण एवं गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ प्रत्येक संदिग्ध स्थल की बारीकी से तलाशी ली। जांच के दौरान कई दुकानों एवं ठेलों से गोगो पेपर तथा अन्य प्रतिबंधित नशीली सामग्री बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जब्त करते हुए संबंधित संचालकों को थाना लाया गया। संबंधित दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित नशीली सामग्री का विक्रय पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें प्रकरण दर्ज कर कानूनी दंडात्मक कार्रवाई शामिल होगी। डीएसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि कबीरधाम पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की सघन एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से सहयोग की अपील करती है, ताकि संयुक्त प्रयासों से नशा मुक्त समाज की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

12 hrs ago
user_Ramraj Chandrakar
Ramraj Chandrakar
Media Kawardha, Kabirdham•
12 hrs ago

कवर्धा शहर में गोगो पेपर सहित प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की सख्त और व्यापक कार्रवाई कबीरधाम पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के स्पष्ट निर्देशों के परिपालन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के कुशल मार्गदर्शन में कवर्धा शहर में अवैध एवं प्रतिबंधित नशीली सामग्री के विरुद्ध सघन और सुनियोजित अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना तथा शहर में नशे के अवैध कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाना रहा। अभियान के तहत डीएसपी कृष्णा चंद्राकर के नेतृत्व में एवं थाना प्रभारी योगेश कश्यप एवं पुलिस टीम द्वारा कवर्धा शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों, पान ठेलों, किराना दुकानों एवं अस्थायी ठेलों में लगातार औचक निरीक्षण एवं गहन जांच की गई। पुलिस टीम ने पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ प्रत्येक संदिग्ध स्थल की बारीकी से तलाशी ली। जांच के दौरान कई दुकानों एवं ठेलों से गोगो पेपर तथा अन्य प्रतिबंधित नशीली सामग्री बरामद की गई, जिसे मौके पर ही जब्त करते हुए संबंधित संचालकों को थाना लाया गया। संबंधित दुकानदारों एवं ठेला संचालकों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित नशीली सामग्री का विक्रय पाए जाने पर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें प्रकरण दर्ज कर कानूनी दंडात्मक कार्रवाई शामिल होगी। डीएसपी कृष्णा चंद्राकर ने बताया कि कबीरधाम पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने और समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की सघन एवं प्रभावी कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि नशे से संबंधित किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से सहयोग की अपील करती है, ताकि संयुक्त प्रयासों से नशा मुक्त समाज की दिशा में ठोस और प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by BHUPENDRA Diwakar
    1
    Post by BHUPENDRA Diwakar
    user_BHUPENDRA Diwakar
    BHUPENDRA Diwakar
    लालपुर थाना, मुंगेली, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • 8 फरवरी रविवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि भारतीय जनता पार्टी गंडई मंडल, जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा वीबी जी राम जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 9 फरवरी, सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे वार्ड क्रमांक 5 स्थित मंगल भवन, गंडई में किया जाएगा। कार्यशाला में वीबी जी राम जी अधिनियम 2 हजार 26 तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित चोपड़ा (जिला पंचायत सदस्य व सभापति) होंगे। इसमें मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, अभियान टोली, जनप्रतिनिधि, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित मंडल के सभी 50 बूथों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
    1
    8 फरवरी रविवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि भारतीय जनता पार्टी गंडई मंडल, जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा वीबी जी राम जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 9 फरवरी, सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे वार्ड क्रमांक 5 स्थित मंगल भवन, गंडई में किया जाएगा।
कार्यशाला में वीबी जी राम जी अधिनियम 2 हजार 26 तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित चोपड़ा (जिला पंचायत सदस्य व सभापति) होंगे। इसमें मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, अभियान टोली, जनप्रतिनिधि, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित मंडल के सभी 50 बूथों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • उधारी के विवाद में चाकूबाजी, 3 आरोपी और 1 नाबालिग गिरफ्तार थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 54/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
    1
    उधारी के विवाद में चाकूबाजी, 3 आरोपी और 1 नाबालिग गिरफ्तार
थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 54/2025 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    पत्रकार Tilda Newra•
    6 hrs ago
  • ग्राम निपानिया में बरतिया और गांव वालों के बीच जमकर हुई मारपीट जिसकी पुलिस को दी गई सूचना रविवार की रात 9:00 बजे ग्राम निपानिया के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात ग्राम निपानिया में शादी कार्यक्रम में बारात आया हुआ था इस दौरान गांव के कुछ युवकों द्वारा किसी बात को लेकर बारातियों से जबरजस्ती विवाद किया गया और मारपीट भी किया गया इसके बाद बाराती अपनी जान बचाने के लिए लड़की के शादी घर में भागते पहुंचे तो गांव के आरोपी गुंडे किस्मत के लड़कों के द्वारा शादी घर में घुसकर भी उनसे मारपीट की गई और कुर्सी टेंट वगैरा तोड़ दिए गए इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 को और बिल्हा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को दी गई तत्पश्चात पुलिस के जवान घटना स्थल पहुंचे तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे फिलहाल इस मामले में प्रार्थी पक्ष को रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई है
    1
    ग्राम निपानिया में बरतिया और गांव वालों के बीच जमकर हुई मारपीट जिसकी पुलिस को दी गई सूचना रविवार की रात 9:00 बजे ग्राम निपानिया के ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात ग्राम निपानिया में शादी कार्यक्रम में बारात आया हुआ था इस दौरान गांव के कुछ युवकों द्वारा किसी बात को लेकर बारातियों से जबरजस्ती विवाद किया गया और मारपीट भी किया गया इसके बाद बाराती अपनी जान बचाने के लिए लड़की के शादी घर में भागते पहुंचे तो गांव के आरोपी गुंडे किस्मत के लड़कों के द्वारा शादी घर में घुसकर भी उनसे मारपीट की गई और कुर्सी टेंट वगैरा तोड़ दिए गए इसके बाद घटना की सूचना डायल 112 को और बिल्हा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को दी गई तत्पश्चात पुलिस के जवान घटना स्थल पहुंचे तब तक आरोपी वहां से भाग चुके थे फिलहाल इस मामले में प्रार्थी पक्ष को रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई है
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    3 hrs ago
  • बिहार से छत्तीसगढ़ में हमेशा आना जाना लगा है।तो छत्तीसगढ़ को विटा वायरस से बचाना है।तो छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाली। तमाम टेरेने को रोके।
    1
    बिहार से छत्तीसगढ़ में हमेशा आना जाना लगा है।तो छत्तीसगढ़ को विटा
वायरस से बचाना है।तो
छत्तीसगढ़ से बिहार जाने
वाली। तमाम टेरेने को रोके।
    user_Rammilan Dhiwar
    Rammilan Dhiwar
    धरसींवा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • लांजी नगर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 4 सब्जी मंडी में गौवंश बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, संभवत यह गोवंश लावारिस अवस्था में था, इसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी दीपांकर भार्गव अपने साथी विनोद मुरकुटे के साथ मौका स्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद लांजी को सूचित किया, जानकारी के अनुसार उक्त मृत गोवंश के शव को काफी देर तक लावारिस कुत्तों के हमले से बचा कर रखा गया और सूचना मिलने पर लांजी नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां से वे गोवंश के उक्त शव को अपने साथ लेकर गए। जानकारी मुताबिक गोवंश के उक्त शव को नगर के बाहर ले जाकर दफनाया गया।
    1
    लांजी नगर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 4 सब्जी मंडी में गौवंश बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, संभवत यह गोवंश लावारिस अवस्था में था, इसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी दीपांकर भार्गव अपने साथी विनोद मुरकुटे के साथ मौका स्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद लांजी को सूचित किया, जानकारी के अनुसार उक्त मृत गोवंश के शव को काफी देर तक लावारिस कुत्तों के हमले से बचा कर रखा गया और सूचना मिलने पर लांजी नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां से वे गोवंश के उक्त शव को अपने साथ लेकर गए। जानकारी मुताबिक गोवंश के उक्त शव को नगर के बाहर ले जाकर दफनाया गया।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 8 फरवरी रविवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि छुईखदान जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रोड अतरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गंभीर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि लाभार्थी अजेन यादव के नाम स्वीकृत आवास को दस्तावेजों में पूर्ण दर्शाकर पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया, जबकि मकान जमीनी स्तर पर केवल छज्जा लेवल तक ही बना है। तीसरी किश्त के लिए फर्जी जियो टैगिंग किसी अन्य पक्के मकान में की गई। मामले की पुष्टि पर जनपद पंचायत छुईखदान ने आदेश दिनांक 6 फरवरी को जारी कर आवास मित्र चेतना जंघेल को तत्काल प्रभाव से कार्य से पृथक कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    1
    8 फरवरी रविवार को दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि 
छुईखदान जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रोड अतरिया में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गंभीर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया कि लाभार्थी अजेन यादव के नाम स्वीकृत आवास को दस्तावेजों में पूर्ण दर्शाकर पूरी राशि का भुगतान कर दिया गया, जबकि मकान जमीनी स्तर पर केवल छज्जा लेवल तक ही बना है। तीसरी किश्त के लिए फर्जी जियो टैगिंग किसी अन्य पक्के मकान में की गई। मामले की पुष्टि पर जनपद पंचायत छुईखदान ने आदेश दिनांक 6 फरवरी को जारी कर आवास मित्र चेतना जंघेल को तत्काल प्रभाव से कार्य से पृथक कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • भिलाई। भिलाई- चरोदा नगर निगम की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर के मणिकंचन केंद्र में लगातार कचरा जलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। सबसे गंभीर बात यह है कि कचरा जलाए जाने वाली इस जगह से महज 100 मीटर की दूरी पर रिहायशी मोहल्ला और अस्पताल मौजूद है। जहरीले धुएं से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों की सेहत पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “धुआं पूरे इलाके में फैल जाता है, सांस लेना मुश्किल हो जाता है, लेकिन शिकायत के बावजूद निगम सिर्फ कागज़ी कार्रवाई कर रहा है।” स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर प्रचार तो खूब किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। कचरा प्रबंधन के लिए बने मणिकंचन केंद्र में ही नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? अस्पताल और रिहायशी इलाके के पास कचरा जलाना किसके आदेश पर हो रहा है? स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि कचरा जलाने पर तुरंत रोक लगे जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो और मणिकंचन केंद्र की नियमित निगरानी की जाए अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोग जन आंदोलन और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दे रहे हैं। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
    1
    भिलाई।
भिलाई- चरोदा नगर निगम की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर के मणिकंचन केंद्र में लगातार कचरा जलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।
सबसे गंभीर बात यह है कि कचरा जलाए जाने वाली इस जगह से महज 100 मीटर की दूरी पर रिहायशी मोहल्ला और अस्पताल मौजूद है। जहरीले धुएं से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों की सेहत पर सीधा खतरा मंडरा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि
“धुआं पूरे इलाके में फैल जाता है, सांस लेना मुश्किल हो जाता है, लेकिन शिकायत के बावजूद निगम सिर्फ कागज़ी कार्रवाई कर रहा है।”
स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर प्रचार तो खूब किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। कचरा प्रबंधन के लिए बने मणिकंचन केंद्र में ही नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि
क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है?
अस्पताल और रिहायशी इलाके के पास कचरा जलाना किसके आदेश पर हो रहा है?
स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि
कचरा जलाने पर तुरंत रोक लगे
जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो
और मणिकंचन केंद्र की नियमित निगरानी की जाए
अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोग जन आंदोलन और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दे रहे हैं।
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    Journalist दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • आइए जानते है बोल बम सेवा एंव कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने क्या कहा
    1
    आइए जानते है बोल बम सेवा एंव कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने क्या कहा
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.