Shuru
Apke Nagar Ki App…
लांजी सब्जी मंडी में मृत मिला गौवंश : नगर परिषद कर्मचारियों ने दिखाई तत्परता लांजी नगर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 4 सब्जी मंडी में गौवंश बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, संभवत यह गोवंश लावारिस अवस्था में था, इसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी दीपांकर भार्गव अपने साथी विनोद मुरकुटे के साथ मौका स्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद लांजी को सूचित किया, जानकारी के अनुसार उक्त मृत गोवंश के शव को काफी देर तक लावारिस कुत्तों के हमले से बचा कर रखा गया और सूचना मिलने पर लांजी नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां से वे गोवंश के उक्त शव को अपने साथ लेकर गए। जानकारी मुताबिक गोवंश के उक्त शव को नगर के बाहर ले जाकर दफनाया गया।
Ramanuj Tidke
लांजी सब्जी मंडी में मृत मिला गौवंश : नगर परिषद कर्मचारियों ने दिखाई तत्परता लांजी नगर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 4 सब्जी मंडी में गौवंश बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, संभवत यह गोवंश लावारिस अवस्था में था, इसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी दीपांकर भार्गव अपने साथी विनोद मुरकुटे के साथ मौका स्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद लांजी को सूचित किया, जानकारी के अनुसार उक्त मृत गोवंश के शव को काफी देर तक लावारिस कुत्तों के हमले से बचा कर रखा गया और सूचना मिलने पर लांजी नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां से वे गोवंश के उक्त शव को अपने साथ लेकर गए। जानकारी मुताबिक गोवंश के उक्त शव को नगर के बाहर ले जाकर दफनाया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लांजी नगर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 4 सब्जी मंडी में गौवंश बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, संभवत यह गोवंश लावारिस अवस्था में था, इसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी दीपांकर भार्गव अपने साथी विनोद मुरकुटे के साथ मौका स्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद लांजी को सूचित किया, जानकारी के अनुसार उक्त मृत गोवंश के शव को काफी देर तक लावारिस कुत्तों के हमले से बचा कर रखा गया और सूचना मिलने पर लांजी नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां से वे गोवंश के उक्त शव को अपने साथ लेकर गए। जानकारी मुताबिक गोवंश के उक्त शव को नगर के बाहर ले जाकर दफनाया गया।1
- 2 फरवरी रविवार को दोपहर 3 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले में 10 से 28 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। अभियान में 2 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को फाइलेरिया से बचाव की दवा दी जाएगी। 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिलाएं व गंभीर रोगी शामिल नहीं होंगे। निर्धारित तिथियों में आंगनबाड़ी, स्कूलों, घर घर भ्रमण तथा स्वास्थ्य केंद्रों में दवा सेवन कराया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अभियान में सहयोग की अपील की1
- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 09 फरवरी को बालाघाट आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुलिस लाईन बालाघाट में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां नक्सल मुठभेड़ में असाधारण साहस का परिचय देने वाले हॉक फोर्स के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले के लिए बड़ी सौगात देते हुए 100 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 27 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- भिलाई। भिलाई- चरोदा नगर निगम की घोर लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। शहर के मणिकंचन केंद्र में लगातार कचरा जलाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। सबसे गंभीर बात यह है कि कचरा जलाए जाने वाली इस जगह से महज 100 मीटर की दूरी पर रिहायशी मोहल्ला और अस्पताल मौजूद है। जहरीले धुएं से बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों की सेहत पर सीधा खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि “धुआं पूरे इलाके में फैल जाता है, सांस लेना मुश्किल हो जाता है, लेकिन शिकायत के बावजूद निगम सिर्फ कागज़ी कार्रवाई कर रहा है।” स्वच्छ भारत मिशन के नाम पर प्रचार तो खूब किया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। कचरा प्रबंधन के लिए बने मणिकंचन केंद्र में ही नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या नगर निगम किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है? अस्पताल और रिहायशी इलाके के पास कचरा जलाना किसके आदेश पर हो रहा है? स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि कचरा जलाने पर तुरंत रोक लगे जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई हो और मणिकंचन केंद्र की नियमित निगरानी की जाए अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो लोग जन आंदोलन और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की चेतावनी दे रहे हैं। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।1
- आइए जानते है बोल बम सेवा एंव कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह ने क्या कहा1
- क्षेत्र की मायॅल नगरी तिरोड़ी में संचालित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय तिरोड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के द्वारा तिरोड़ी के सामुदायिक भवन में 07 दिवसीय शिविर लगाया गया है। शिविर के छटवें दिन रविवार को शाम 04 बजे विधायक गौरव सिंह पारधी भी शिविर स्थल पर पहुंचें जहां उन्होंने ‘‘डिजिटल साक्षरता“ पर विद्यार्थियों से बौद्धिक चर्चा की। विधायक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए डिजिटल साक्षरता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। आज के डिजिटल युग में बढ़ती हैकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी, साथ ही सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक ने विद्यार्थियों को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरित किया गया, ताकि वे सही दिशा में अपने भविष्य की मजबूत नींव रख सकें। युवा ही राष्ट्र की शक्ति हैं, और डिजिटल रूप से सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनेंगे। ऐसा उन्होंने विश्वास जताया है। इस दौरान जनपद सदस्य विनोद पंचभाई, महकेपार सरपंच युवचंद सोनवाने, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सुरेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।1
- 8 फरवरी रविवार को शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार बता दें कि भारतीय जनता पार्टी गंडई मंडल, जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई द्वारा वीबी जी राम जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन 9 फरवरी, सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे वार्ड क्रमांक 5 स्थित मंगल भवन, गंडई में किया जाएगा। कार्यशाला में वीबी जी राम जी अधिनियम 2 हजार 26 तथा विकसित भारत के निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ललित चोपड़ा (जिला पंचायत सदस्य व सभापति) होंगे। इसमें मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, अभियान टोली, जनप्रतिनिधि, शक्तिकेंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष सहित मंडल के सभी 50 बूथों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।1