logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालाघाट में कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा, 60 जवानों को पूर्व पदोन्नति। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 09 फरवरी को बालाघाट आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुलिस लाईन बालाघाट में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां नक्सल मुठभेड़ में असाधारण साहस का परिचय देने वाले हॉक फोर्स के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले के लिए बड़ी सौगात देते हुए 100 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 27 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

9 hrs ago
user_Samarpit sahu
Samarpit sahu
पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

बालाघाट में कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा, 60 जवानों को पूर्व पदोन्नति। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 09 फरवरी को बालाघाट आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुलिस लाईन बालाघाट में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां नक्सल मुठभेड़ में असाधारण साहस का परिचय देने वाले हॉक फोर्स के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले के लिए बड़ी सौगात देते हुए 100 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 27 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 09 फरवरी को बालाघाट आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुलिस लाईन बालाघाट में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां नक्सल मुठभेड़ में असाधारण साहस का परिचय देने वाले हॉक फोर्स के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले के लिए बड़ी सौगात देते हुए 100 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 27 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
    1
    प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 09 फरवरी को बालाघाट आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुलिस लाईन बालाघाट में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां नक्सल मुठभेड़ में असाधारण साहस का परिचय देने वाले हॉक फोर्स के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की जाएगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले के लिए बड़ी सौगात देते हुए 100 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 27 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    1
    Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    20 hrs ago
  • क्षेत्र की मायॅल नगरी तिरोड़ी में संचालित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय तिरोड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के द्वारा तिरोड़ी के सामुदायिक भवन में 07 दिवसीय शिविर लगाया गया है। शिविर के छटवें दिन रविवार को शाम 04 बजे विधायक गौरव सिंह पारधी भी शिविर स्थल पर पहुंचें जहां उन्होंने ‘‘डिजिटल साक्षरता“ पर विद्यार्थियों से बौद्धिक चर्चा की। विधायक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए डिजिटल साक्षरता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। आज के डिजिटल युग में बढ़ती हैकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी, साथ ही सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक ने विद्यार्थियों को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरित किया गया, ताकि वे सही दिशा में अपने भविष्य की मजबूत नींव रख सकें। युवा ही राष्ट्र की शक्ति हैं, और डिजिटल रूप से सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनेंगे। ऐसा उन्होंने विश्वास जताया है। इस दौरान जनपद सदस्य विनोद पंचभाई, महकेपार सरपंच युवचंद सोनवाने, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सुरेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
    1
    क्षेत्र की मायॅल नगरी तिरोड़ी में संचालित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय तिरोड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के द्वारा तिरोड़ी के सामुदायिक भवन में 07 दिवसीय शिविर लगाया गया है। शिविर के छटवें दिन रविवार को शाम 04 बजे विधायक गौरव सिंह पारधी भी शिविर स्थल पर पहुंचें जहां उन्होंने ‘‘डिजिटल साक्षरता“ पर विद्यार्थियों से बौद्धिक चर्चा की। विधायक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए डिजिटल साक्षरता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। आज के डिजिटल युग में बढ़ती हैकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी, साथ ही सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक ने विद्यार्थियों को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरित किया गया, ताकि वे सही दिशा में अपने भविष्य की मजबूत नींव रख सकें। युवा ही राष्ट्र की शक्ति हैं, और डिजिटल रूप से सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनेंगे। ऐसा उन्होंने विश्वास जताया है। इस दौरान जनपद सदस्य विनोद पंचभाई, महकेपार सरपंच युवचंद सोनवाने, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सुरेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    पत्रकार कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • लांजी नगर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 4 सब्जी मंडी में गौवंश बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, संभवत यह गोवंश लावारिस अवस्था में था, इसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी दीपांकर भार्गव अपने साथी विनोद मुरकुटे के साथ मौका स्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद लांजी को सूचित किया, जानकारी के अनुसार उक्त मृत गोवंश के शव को काफी देर तक लावारिस कुत्तों के हमले से बचा कर रखा गया और सूचना मिलने पर लांजी नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां से वे गोवंश के उक्त शव को अपने साथ लेकर गए। जानकारी मुताबिक गोवंश के उक्त शव को नगर के बाहर ले जाकर दफनाया गया।
    1
    लांजी नगर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 4 सब्जी मंडी में गौवंश बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, संभवत यह गोवंश लावारिस अवस्था में था, इसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी दीपांकर भार्गव अपने साथी विनोद मुरकुटे के साथ मौका स्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद लांजी को सूचित किया, जानकारी के अनुसार उक्त मृत गोवंश के शव को काफी देर तक लावारिस कुत्तों के हमले से बचा कर रखा गया और सूचना मिलने पर लांजी नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां से वे गोवंश के उक्त शव को अपने साथ लेकर गए। जानकारी मुताबिक गोवंश के उक्त शव को नगर के बाहर ले जाकर दफनाया गया।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *चौरागढ़ महादेव में हर हर महादेव की गूंज* महाशिवरात्रि पावन पर्व के उपलक्ष में चौरागढ़ महादेव में भक्तों का ताता लगा हुआ है आज प्रथम दिवस से ही देवालय के दर्शनपाने के लिए लम्बी लम्बी कतारें देखी जा सकती है।
    1
    *चौरागढ़ महादेव में हर हर महादेव की गूंज*
महाशिवरात्रि पावन पर्व के उपलक्ष में चौरागढ़ महादेव में भक्तों का ताता लगा हुआ है आज प्रथम दिवस से ही देवालय के दर्शनपाने के लिए लम्बी लम्बी कतारें देखी जा सकती है।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा तीन आरोपी व एक विधि विवादित किशोर गिरफ्तार सिवनी। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों एवं एक विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रार्थी प्रतुल अग्रवाल पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निवासी मरझोर रोड, पैराडाइस लॉन के सामने, सिवनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के सामने खड़े आईसर ट्रक से बैटरी चोरी कर ली गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 305 (सी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसी क्रम में 05 फरवरी 2026 को प्रार्थी विशाल डोले पिता विनोद डोले, निवासी अंबेडकर चौराहा, सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 फरवरी की रात ईदगाह मस्जिद के पास स्थित उनकी चाय-पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा गुटखा पाउच, बीड़ी के पुड़े, सिगरेट के पैकेट, खाली बोरे तथा करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। इस पर अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर दुकान चोरी के मामले में अजय सल्लाम, सूरज बरमैया एवं एक विधि विवादित किशोर को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की घटना स्वीकार की। वहीं ट्रक बैटरी चोरी के मामले में आरोपी रोशन सनोडिया को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई बैटरी बरामद की गई। बरामद मशरूका में एक पावर जोन कंपनी की बैटरी (कीमत लगभग 8 हजार रुपये) तथा दुकान से चोरी गया सामान एवं नकदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश तिवारी सहित पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
    1
    कोतवाली पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा
तीन आरोपी व एक विधि विवादित किशोर गिरफ्तार
सिवनी। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों एवं एक विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रार्थी प्रतुल अग्रवाल पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निवासी मरझोर रोड, पैराडाइस लॉन के सामने, सिवनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के सामने खड़े आईसर ट्रक से बैटरी चोरी कर ली गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 305 (सी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
इसी क्रम में 05 फरवरी 2026 को प्रार्थी विशाल डोले पिता विनोद डोले, निवासी अंबेडकर चौराहा, सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 फरवरी की रात ईदगाह मस्जिद के पास स्थित उनकी चाय-पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा गुटखा पाउच, बीड़ी के पुड़े, सिगरेट के पैकेट, खाली बोरे तथा करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। इस पर अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर दुकान चोरी के मामले में अजय सल्लाम, सूरज बरमैया एवं एक विधि विवादित किशोर को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की घटना स्वीकार की। वहीं ट्रक बैटरी चोरी के मामले में आरोपी रोशन सनोडिया को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई बैटरी बरामद की गई।
बरामद मशरूका में एक पावर जोन कंपनी की बैटरी (कीमत लगभग 8 हजार रुपये) तथा दुकान से चोरी गया सामान एवं नकदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश तिवारी सहित पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर रविवार को शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सोमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने प्रशासन के माध्यम से सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की। ज्ञापन में शिक्षक संघ ने कहा कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित नहीं करती है। शिक्षकों ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती थी, जबकि वर्तमान नई पेंशन प्रणाली में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बनी रहती है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनका भविष्य सुरक्षित होना आवश्यक है। शिक्षकों ने सरकार से मांग की कि सभी शासकीय कर्मचारियों एवं शिक्षकों के हित में पुरानी पेंशन योजना को शीघ्र बहाल किया जाए।शिक्षकों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी और सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो भविष्य में चरणबद्ध आंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सोनी के साथ जिले के समस्त विकास करो के ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षाएं उपस्थित रहे।
    1
    आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर रविवार को शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सोमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने प्रशासन के माध्यम से सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की।
ज्ञापन में शिक्षक संघ ने कहा कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित नहीं करती है। शिक्षकों ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती थी, जबकि वर्तमान नई पेंशन प्रणाली में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बनी रहती है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनका भविष्य सुरक्षित होना आवश्यक है। शिक्षकों ने सरकार से मांग की कि सभी शासकीय कर्मचारियों एवं शिक्षकों के हित में पुरानी पेंशन योजना को शीघ्र बहाल किया जाए।शिक्षकों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी और सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो भविष्य में चरणबद्ध आंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सोनी के साथ जिले के समस्त विकास करो के ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षाएं उपस्थित रहे।
    user_Vinay Namdeo Nainpur
    Vinay Namdeo Nainpur
    पत्रकार मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बालाघाट। जिले के बालाघाट–गोंदिया रेलवे ट्रैक के बंदरझिरिया क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जबलपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। ग्रामीण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया।
    1
    बालाघाट। जिले के बालाघाट–गोंदिया रेलवे ट्रैक के बंदरझिरिया क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जबलपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है।
ग्रामीण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.