logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोतवाली पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा तीन आरोपी व एक विधि विवादित किशोर गिरफ्तार सिवनी। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों एवं एक विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रार्थी प्रतुल अग्रवाल पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निवासी मरझोर रोड, पैराडाइस लॉन के सामने, सिवनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के सामने खड़े आईसर ट्रक से बैटरी चोरी कर ली गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 305 (सी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसी क्रम में 05 फरवरी 2026 को प्रार्थी विशाल डोले पिता विनोद डोले, निवासी अंबेडकर चौराहा, सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 फरवरी की रात ईदगाह मस्जिद के पास स्थित उनकी चाय-पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा गुटखा पाउच, बीड़ी के पुड़े, सिगरेट के पैकेट, खाली बोरे तथा करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। इस पर अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर दुकान चोरी के मामले में अजय सल्लाम, सूरज बरमैया एवं एक विधि विवादित किशोर को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की घटना स्वीकार की। वहीं ट्रक बैटरी चोरी के मामले में आरोपी रोशन सनोडिया को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई बैटरी बरामद की गई। बरामद मशरूका में एक पावर जोन कंपनी की बैटरी (कीमत लगभग 8 हजार रुपये) तथा दुकान से चोरी गया सामान एवं नकदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश तिवारी सहित पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

14 hrs ago
user_सरवन वर्मा पत्रकार
सरवन वर्मा पत्रकार
Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

कोतवाली पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा तीन आरोपी व एक विधि विवादित किशोर गिरफ्तार सिवनी। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों एवं एक विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रार्थी प्रतुल अग्रवाल पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निवासी मरझोर रोड, पैराडाइस लॉन के सामने, सिवनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के सामने खड़े आईसर ट्रक से बैटरी चोरी कर ली गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 305 (सी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसी क्रम में 05 फरवरी 2026 को प्रार्थी विशाल डोले पिता विनोद डोले, निवासी अंबेडकर चौराहा, सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 फरवरी की रात ईदगाह मस्जिद के पास स्थित उनकी चाय-पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा गुटखा पाउच, बीड़ी के पुड़े, सिगरेट के पैकेट, खाली बोरे तथा करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। इस पर अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर दुकान चोरी के मामले में अजय सल्लाम, सूरज बरमैया एवं एक विधि विवादित किशोर को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की घटना स्वीकार की। वहीं ट्रक बैटरी चोरी के मामले में आरोपी रोशन सनोडिया को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई बैटरी बरामद की गई। बरामद मशरूका में एक पावर जोन कंपनी की बैटरी (कीमत लगभग 8 हजार रुपये) तथा दुकान से चोरी गया सामान एवं नकदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश तिवारी सहित पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • *चौरागढ़ महादेव में हर हर महादेव की गूंज* महाशिवरात्रि पावन पर्व के उपलक्ष में चौरागढ़ महादेव में भक्तों का ताता लगा हुआ है आज प्रथम दिवस से ही देवालय के दर्शनपाने के लिए लम्बी लम्बी कतारें देखी जा सकती है।
    1
    *चौरागढ़ महादेव में हर हर महादेव की गूंज*
महाशिवरात्रि पावन पर्व के उपलक्ष में चौरागढ़ महादेव में भक्तों का ताता लगा हुआ है आज प्रथम दिवस से ही देवालय के दर्शनपाने के लिए लम्बी लम्बी कतारें देखी जा सकती है।
    user_बिहारीलाल सोनी
    बिहारीलाल सोनी
    पत्रकार कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा तीन आरोपी व एक विधि विवादित किशोर गिरफ्तार सिवनी। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों एवं एक विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रार्थी प्रतुल अग्रवाल पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निवासी मरझोर रोड, पैराडाइस लॉन के सामने, सिवनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के सामने खड़े आईसर ट्रक से बैटरी चोरी कर ली गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 305 (सी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसी क्रम में 05 फरवरी 2026 को प्रार्थी विशाल डोले पिता विनोद डोले, निवासी अंबेडकर चौराहा, सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 फरवरी की रात ईदगाह मस्जिद के पास स्थित उनकी चाय-पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा गुटखा पाउच, बीड़ी के पुड़े, सिगरेट के पैकेट, खाली बोरे तथा करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। इस पर अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर दुकान चोरी के मामले में अजय सल्लाम, सूरज बरमैया एवं एक विधि विवादित किशोर को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की घटना स्वीकार की। वहीं ट्रक बैटरी चोरी के मामले में आरोपी रोशन सनोडिया को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई बैटरी बरामद की गई। बरामद मशरूका में एक पावर जोन कंपनी की बैटरी (कीमत लगभग 8 हजार रुपये) तथा दुकान से चोरी गया सामान एवं नकदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश तिवारी सहित पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
    1
    कोतवाली पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा
तीन आरोपी व एक विधि विवादित किशोर गिरफ्तार
सिवनी। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों एवं एक विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रार्थी प्रतुल अग्रवाल पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निवासी मरझोर रोड, पैराडाइस लॉन के सामने, सिवनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के सामने खड़े आईसर ट्रक से बैटरी चोरी कर ली गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 305 (सी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
इसी क्रम में 05 फरवरी 2026 को प्रार्थी विशाल डोले पिता विनोद डोले, निवासी अंबेडकर चौराहा, सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 फरवरी की रात ईदगाह मस्जिद के पास स्थित उनकी चाय-पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा गुटखा पाउच, बीड़ी के पुड़े, सिगरेट के पैकेट, खाली बोरे तथा करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। इस पर अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर दुकान चोरी के मामले में अजय सल्लाम, सूरज बरमैया एवं एक विधि विवादित किशोर को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की घटना स्वीकार की। वहीं ट्रक बैटरी चोरी के मामले में आरोपी रोशन सनोडिया को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई बैटरी बरामद की गई।
बरामद मशरूका में एक पावर जोन कंपनी की बैटरी (कीमत लगभग 8 हजार रुपये) तथा दुकान से चोरी गया सामान एवं नकदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश तिवारी सहित पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।
    user_सरवन वर्मा पत्रकार
    सरवन वर्मा पत्रकार
    Journalist कुरई, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • क्षेत्र की मायॅल नगरी तिरोड़ी में संचालित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय तिरोड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के द्वारा तिरोड़ी के सामुदायिक भवन में 07 दिवसीय शिविर लगाया गया है। शिविर के छटवें दिन रविवार को शाम 04 बजे विधायक गौरव सिंह पारधी भी शिविर स्थल पर पहुंचें जहां उन्होंने ‘‘डिजिटल साक्षरता“ पर विद्यार्थियों से बौद्धिक चर्चा की। विधायक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए डिजिटल साक्षरता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। आज के डिजिटल युग में बढ़ती हैकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी, साथ ही सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक ने विद्यार्थियों को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरित किया गया, ताकि वे सही दिशा में अपने भविष्य की मजबूत नींव रख सकें। युवा ही राष्ट्र की शक्ति हैं, और डिजिटल रूप से सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनेंगे। ऐसा उन्होंने विश्वास जताया है। इस दौरान जनपद सदस्य विनोद पंचभाई, महकेपार सरपंच युवचंद सोनवाने, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सुरेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
    1
    क्षेत्र की मायॅल नगरी तिरोड़ी में संचालित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय तिरोड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के द्वारा तिरोड़ी के सामुदायिक भवन में 07 दिवसीय शिविर लगाया गया है। शिविर के छटवें दिन रविवार को शाम 04 बजे विधायक गौरव सिंह पारधी भी शिविर स्थल पर पहुंचें जहां उन्होंने ‘‘डिजिटल साक्षरता“ पर विद्यार्थियों से बौद्धिक चर्चा की। विधायक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए डिजिटल साक्षरता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। आज के डिजिटल युग में बढ़ती हैकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी, साथ ही सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक ने विद्यार्थियों को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरित किया गया, ताकि वे सही दिशा में अपने भविष्य की मजबूत नींव रख सकें। युवा ही राष्ट्र की शक्ति हैं, और डिजिटल रूप से सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनेंगे। ऐसा उन्होंने विश्वास जताया है। इस दौरान जनपद सदस्य विनोद पंचभाई, महकेपार सरपंच युवचंद सोनवाने, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सुरेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    पत्रकार कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के श्री सुन्दरकाण्ड ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा आगामी श्री रामजन्मोत्सव रामनवमीं 2026 की तैयारियों के उपलक्ष्य में 55 दिवसीय श्री राम नाम जाप प्रभात फेरी सनातन यात्रा प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में जाकर की जा रही है सभी सनातनी,धर्मप्रेमियों से घरों-घरों जाकर पीले चावल डालकर सनातन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा।
    1
    छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले के श्री सुन्दरकाण्ड ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा आगामी श्री रामजन्मोत्सव रामनवमीं 2026 की तैयारियों के उपलक्ष्य में 55 दिवसीय श्री राम नाम जाप प्रभात फेरी सनातन यात्रा प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में जाकर की जा रही है सभी सनातनी,धर्मप्रेमियों से घरों-घरों जाकर पीले चावल डालकर सनातन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 09 फरवरी को बालाघाट आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुलिस लाईन बालाघाट में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां नक्सल मुठभेड़ में असाधारण साहस का परिचय देने वाले हॉक फोर्स के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले के लिए बड़ी सौगात देते हुए 100 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 27 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
    1
    प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 09 फरवरी को बालाघाट आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुलिस लाईन बालाघाट में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां नक्सल मुठभेड़ में असाधारण साहस का परिचय देने वाले हॉक फोर्स के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की जाएगी।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले के लिए बड़ी सौगात देते हुए 100 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 27 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
    user_Samarpit sahu
    Samarpit sahu
    पत्रकार बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने किया संगठन का विस्तार बिल्सी बदायूं आज दिनाँक 8फरवरी 2026 को ग्राम खैरी पंडोल में
    1
    भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने किया संगठन का विस्तार
बिल्सी बदायूं आज दिनाँक 8फरवरी  2026 को ग्राम खैरी पंडोल में
    user_भारत खबर लाइव     सच्ची खबर का साहस
    भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    1
    Post by INDRAJEET SINGH DASHMER
    user_INDRAJEET SINGH DASHMER
    INDRAJEET SINGH DASHMER
    पत्रकार Balaghat, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
  • कटंगी नगर में संचालित बचपन प्ले स्कूल के वार्षिक उत्सव का आयोजन रविवार को खजरी-खमरिया बाईपास में अर्जुननाला में स्थित प्रिविका लॉन में किया गया। रविवार को शाम साढ़े 06 बजे यहां पर बाल कलाकारों की प्रतिभा को निखारने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। व्यवहार न्यायालय कटंगी की न्यायाधीश श्रीमती नेहा ठाकुर कार्यक्रम में विशेष अतिथि और बतौर अभिभावक के रुप में शामिल हुई। मां सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शहीद भगत सिंह के छायाचित्र का पूजन करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत हुई। जिसमें बाल कलाकारों ने आकर्षक जीवंत झांकियों के साथ देशभक्ति, फिल्मी और भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती नेहा ठाकुर ने इस कार्यक्रम के जरिए अपने विचार रखते हुए कहा बच्चे देश की अमूल्य धरोहर हैं। इनमें निहित असीमित प्रतिभाओं को निखारना और आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है। स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक गतिविधियां इसका एक माध्यम है। आज इस तरह के मंच पर अपनी प्रतिभा पेश करने वाले नन्हें कलाकार कल बड़े पर्दें पर आकर अपने गांव और शहर का नाम रोशन करेंगें तब हमें गर्व की अनुभूति होगी।
    1
    कटंगी नगर में संचालित बचपन प्ले स्कूल के वार्षिक उत्सव का आयोजन रविवार को खजरी-खमरिया बाईपास में अर्जुननाला में स्थित प्रिविका लॉन में किया गया। रविवार को शाम साढ़े 06 बजे यहां पर बाल कलाकारों की प्रतिभा को निखारने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। व्यवहार न्यायालय कटंगी की न्यायाधीश श्रीमती नेहा ठाकुर कार्यक्रम में विशेष अतिथि और बतौर अभिभावक के रुप में शामिल हुई। मां सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शहीद भगत सिंह के छायाचित्र का पूजन करने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत हुई। जिसमें बाल कलाकारों ने आकर्षक जीवंत झांकियों के साथ देशभक्ति, फिल्मी और भारतीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले गीतों पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। व्यवहार न्यायाधीश श्रीमती नेहा ठाकुर ने इस कार्यक्रम के जरिए अपने विचार रखते हुए कहा बच्चे देश की अमूल्य धरोहर हैं। इनमें निहित असीमित प्रतिभाओं को निखारना और आगे बढ़ाना हम सबका दायित्व है। स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक गतिविधियां इसका एक माध्यम है। आज इस तरह के मंच पर अपनी प्रतिभा पेश करने वाले नन्हें कलाकार कल बड़े पर्दें पर आकर अपने गांव और शहर का नाम रोशन करेंगें तब हमें गर्व की अनुभूति होगी।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    पत्रकार कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.