Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी 2026 की तैयारियां प्रारंभ छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के श्री सुन्दरकाण्ड ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा आगामी श्री रामजन्मोत्सव रामनवमीं 2026 की तैयारियों के उपलक्ष्य में 55 दिवसीय श्री राम नाम जाप प्रभात फेरी सनातन यात्रा प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में जाकर की जा रही है सभी सनातनी,धर्मप्रेमियों से घरों-घरों जाकर पीले चावल डालकर सनातन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा।
यश भारत
श्री राम जन्मोत्सव रामनवमी 2026 की तैयारियां प्रारंभ छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के श्री सुन्दरकाण्ड ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा आगामी श्री रामजन्मोत्सव रामनवमीं 2026 की तैयारियों के उपलक्ष्य में 55 दिवसीय श्री राम नाम जाप प्रभात फेरी सनातन यात्रा प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में जाकर की जा रही है सभी सनातनी,धर्मप्रेमियों से घरों-घरों जाकर पीले चावल डालकर सनातन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के श्री सुन्दरकाण्ड ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा आगामी श्री रामजन्मोत्सव रामनवमीं 2026 की तैयारियों के उपलक्ष्य में 55 दिवसीय श्री राम नाम जाप प्रभात फेरी सनातन यात्रा प्रतिदिन प्रत्येक वार्ड में जाकर की जा रही है सभी सनातनी,धर्मप्रेमियों से घरों-घरों जाकर पीले चावल डालकर सनातन यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा।1
- भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट ने किया संगठन का विस्तार बिल्सी बदायूं आज दिनाँक 8फरवरी 2026 को ग्राम खैरी पंडोल में1
- parasiya final football tournament1
- *चौरागढ़ महादेव में हर हर महादेव की गूंज* महाशिवरात्रि पावन पर्व के उपलक्ष में चौरागढ़ महादेव में भक्तों का ताता लगा हुआ है आज प्रथम दिवस से ही देवालय के दर्शनपाने के लिए लम्बी लम्बी कतारें देखी जा सकती है।1
- कोतवाली पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा तीन आरोपी व एक विधि विवादित किशोर गिरफ्तार सिवनी। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों एवं एक विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रार्थी प्रतुल अग्रवाल पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निवासी मरझोर रोड, पैराडाइस लॉन के सामने, सिवनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के सामने खड़े आईसर ट्रक से बैटरी चोरी कर ली गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 305 (सी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसी क्रम में 05 फरवरी 2026 को प्रार्थी विशाल डोले पिता विनोद डोले, निवासी अंबेडकर चौराहा, सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 फरवरी की रात ईदगाह मस्जिद के पास स्थित उनकी चाय-पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा गुटखा पाउच, बीड़ी के पुड़े, सिगरेट के पैकेट, खाली बोरे तथा करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। इस पर अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर दुकान चोरी के मामले में अजय सल्लाम, सूरज बरमैया एवं एक विधि विवादित किशोर को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की घटना स्वीकार की। वहीं ट्रक बैटरी चोरी के मामले में आरोपी रोशन सनोडिया को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई बैटरी बरामद की गई। बरामद मशरूका में एक पावर जोन कंपनी की बैटरी (कीमत लगभग 8 हजार रुपये) तथा दुकान से चोरी गया सामान एवं नकदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश तिवारी सहित पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।1
- अवैध रूप से गोवंशों का क्रूरतापूर्वक परिवहन कर कत्लखाना ले जा रहे 05 वाहन जब्त, 12 आरोपी गिरफ्तार 🔹पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस द्वारा गोवंश तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। 🔹दिनांक 07.02.2026 को थाना बैतूल बाजार को सूचना प्राप्त हुई कि कोलगांव रोड एवं अयोध्या लॉन के पास, आठनेर रोड बडोरा क्षेत्र में कुछ व्यक्ति 05 वाहनों में गोवंशों को अवैध रूप से एवं क्रूरतापूर्वक भरकर महाराष्ट्र प्रांत के कत्लखाने ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई एवं सभी 05 वाहनों को मय स्टाफ पकड़ा गया। 🔹*जप्त वाहनों व आरोपियों का विवरण* 01. *वाहन – पिकअप क्र. MP 28 G 1328* • 02 नग गौवंश (बैल) कीमती ₹40,000/- • वाहन कीमती ₹3,40,000/- • *आरोपी* – * गोरेलाल पिता छोटेलाल यादव, निवासी हरन्या, चिचोली * मुकेश कहार, निवासी मालीपुरा * चेतराम, निवासी हरदू, चिचोली 🔹02. *वाहन – पिकअप क्र. MP 28 G 0833* • 03 नग गौवंश (बैल) कीमती ₹60,000/- • वाहन कीमती ₹3,60,000/- • *आरोपी* – * मुकेश कहार * मनीष यादव, निवासी हरदू 🔹03. *वाहन – पिकअप महिन्द्रा क्र. MP 28 G 1228* • 03 नग गौवंश (बैल) कीमती ₹60,000/- • वाहन कीमती ₹3,60,000/- • *आरोपी* – * अनिल कहार, निवासी मालीपुरा * रमेश यादव, निवासी हरदू, चिचोली * इंगल यादव, निवासी मंधई, चिचोली 🔹04. *वाहन – पिकअप क्र. MH 02 EC 1346* • 02 नग गौवंश (बैल) कीमती ₹40,000/- • वाहन कीमती ₹5,00,000/- • *आरोपी* – * अक्षय पिता रामदास कुसंगे, निवासी खानापुर, मोरसी * प्रतीक पिता सुरेश सायवान, निवासी खानापुर, मोरसी 🔹05. *वाहन – अशोक लीलैंड क्र. MH 27 YX 9904* • 02 नग गौवंश (बैल) कीमती ₹60,000/- • वाहन कीमती ₹3,00,000/- • *आरोपी* – * ऋतविक पिता गजानंद उमाडे, निवासी खानापुर, मोरसी * ऋषिकेश पिता सुरेश मैटकर, निवासी खानापुर, मोरसी उक्त सभी आरोपियों के पास गौवंश परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। सभी गोवंशों को कत्लखाना महाराष्ट्र ले जाना बताया गया। 🔹*अपराध पंजीयन* सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना बैतूल बाजार में *अपराध क्रमांक 37/26, 38/26, 39/26, 40/26 एवं 41/26 धारा 4, 6, 9, 11 मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम एवं धारा 11(1)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्तशुदा 12 नग गौवंशों को त्रिवेणी गोशाला में सुरक्षार्थ रखवाया गया है। 🔹 सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई तथा आरोपियों को जे.आर. पर माननीय न्यायालय बैतूल में प्रस्तुत किया जा रहा है। कुल जप्ती विवरण • कुल गौवंश – 12 नग, कीमती ₹2,60,000/- • *कुल वाहन – 05 नग,* *कीमती ₹11,40,000/-* *कुल आरोपी–12* *सराहनीय भूमिका* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बैतूल बाजार निरीक्षक अंजना धुर्वे, उप निरीक्षक विनोद मालवीय, नरेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रधान आरक्षक 169 अशोक झरबड़े, 575 प्रकाश धुर्वे, आरक्षक 431 अरुण लौवंशी, 174 माखन पाल, 464 विशाल, 251 कमल पवार, 666 कमल चौरे, महिला आरक्षक 321 अंकिता शर्मा, 456 संजू धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही। 🔹 *पुलिस अधीक्षक बैतूल की ओर से अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आम नागरिकों से अपील की है कि गौवंश तस्करी, अवैध परिवहन अथवा पशुओं के प्रति क्रूरता से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर दें। 🔹इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आमजन के सहयोग से ही ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।1
- आमला बोरदेही और तिरमहू मार्ग पर चक्का जाम करने पर आमला पुलिस ने एक दर्जन से अधिक ग्रामीणो पर एफआईआर दर्ज,राजनैतिक दबाव बना मुद्दा1
- छिंदवाड़ा *न्यू ऑल इंडिया ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट पंकज स्टेडियम चांदामेटा 2026* *निरंतर आठ दिनों तक चले ऑल इंडिया न्यू ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 पंकज स्टेडियम चांदामेटा में टूर्नामेंट का फाइनल मैच दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में यंग हीरोज बनारस विरुद्ध रायसेन बिल्डअप रायसेन के मध्य खेल गया जिसमें दोनों टीमों द्वारा शानदार खेल का प्रदर्शन किया गया मैच के दोनों हॉफ में बॉल निरंतर चलती रही शुरू एवं अंत में बनारस की टीम के शुभम यादव के 4 थे मिनट एवं अबुजर अली के 30 वे मिनिट में किए गए एक एक गोल की मदद से बनारस ने रायसेन को 2/0 से हराकर न्यू ब्लैक डायमंड फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 की विजेता बनी* *टूर्नामेंट में विजेता टीम को ट्राफी 75,000 रुपए नकद एवं प्रत्येक खिलाड़ी को पुरस्कार एवं उपविजेता टीम को ट्राफी 50,000 नकद एवं प्रत्येक खिलाड़ी को पुरस्कार प्रदान किया गया* *बेस्ट डिफेंस सौरभ सिंग ठाकुर रायसेन, बेस्ट फॉरवर्ड अमित यादव बनारस,बेस्ट गोल कीपर आकाश चौधरी बनारस रहे* *परासिया विधायक सोहनलाल बाल्मीक जी की अध्यक्षता में आज के फाइनल मैच के अतिथि पांढुरना विधायक निलेश उइके जी,चौरई विधायक सुजीत चौधरी जी,जुन्नादेव विधायक सुनील उइके जी,एस क्यू जमा जी इंटक अध्यक्ष डब्लू सी एल,के के सिंग जी महामंत्री,नरेश बरवे जी नागपुर,सुनील मिश्रा जी,जनपद उपाध्यक्ष जमील खान जी,तीरथ ठाकुर जी,हरि वर्मा जी,नगर परिषद चांदामेटा अध्यक्ष गोविंद बजोलिया जी,नगर परिषद बड़कुही अध्यक्ष भरत डेहरिया जी,नगर परिषद न्यूटन अध्यक्ष श्रीमति अनुपमा राय जी,ब्लॉक कांग्रेस परासिया अध्यक्ष कमल राय जी उपस्थित रहें* *टूर्नामेंट कमेटी ने सहयोग करने वाले समस्त प्रिंट एवं वीडियो मीडिया पत्रकार बंधु,नगर परिषद चांदामेटा,नगर परिषद बड़कुही, पुलिस प्रशासन,यंग बॉयज फुटबॉल क्लब चांदामेटा,स्वस्थ विभाग WCL,सहित क्षेत्र के समस्त दर्शकों को टूर्नामेंट कमेटी की और से धन्यवाद प्रेषित किया गया।*2