Shuru
Apke Nagar Ki App…
रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की जताई जा रही आशंका | बालाघाट। जिले के बालाघाट–गोंदिया रेलवे ट्रैक के बंदरझिरिया क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जबलपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। ग्रामीण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया।
Samarpit sahu
रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, ट्रेन की चपेट में आने से मौत की जताई जा रही आशंका | बालाघाट। जिले के बालाघाट–गोंदिया रेलवे ट्रैक के बंदरझिरिया क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जबलपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। ग्रामीण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 09 फरवरी को बालाघाट आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री पुलिस लाईन बालाघाट में आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां नक्सल मुठभेड़ में असाधारण साहस का परिचय देने वाले हॉक फोर्स के 60 जवानों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जिले के लिए बड़ी सौगात देते हुए 100 करोड़ 90 लाख रुपये की लागत के 27 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।1
- Post by INDRAJEET SINGH DASHMER1
- क्षेत्र की मायॅल नगरी तिरोड़ी में संचालित वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय तिरोड़ी की राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एनएसएस के द्वारा तिरोड़ी के सामुदायिक भवन में 07 दिवसीय शिविर लगाया गया है। शिविर के छटवें दिन रविवार को शाम 04 बजे विधायक गौरव सिंह पारधी भी शिविर स्थल पर पहुंचें जहां उन्होंने ‘‘डिजिटल साक्षरता“ पर विद्यार्थियों से बौद्धिक चर्चा की। विधायक ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए डिजिटल साक्षरता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। आज के डिजिटल युग में बढ़ती हैकिंग, ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने के उपायों की जानकारी दी, साथ ही सोशल मीडिया और इंटरनेट के सुरक्षित व जिम्मेदार उपयोग पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया। विधायक ने विद्यार्थियों को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरित किया गया, ताकि वे सही दिशा में अपने भविष्य की मजबूत नींव रख सकें। युवा ही राष्ट्र की शक्ति हैं, और डिजिटल रूप से सशक्त युवा ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान बनेंगे। ऐसा उन्होंने विश्वास जताया है। इस दौरान जनपद सदस्य विनोद पंचभाई, महकेपार सरपंच युवचंद सोनवाने, महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सुरेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।1
- लांजी नगर मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 4 सब्जी मंडी में गौवंश बछड़ा मृत अवस्था में पड़ा हुआ था, संभवत यह गोवंश लावारिस अवस्था में था, इसकी सूचना मिलते ही समाजसेवी दीपांकर भार्गव अपने साथी विनोद मुरकुटे के साथ मौका स्थल पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद लांजी को सूचित किया, जानकारी के अनुसार उक्त मृत गोवंश के शव को काफी देर तक लावारिस कुत्तों के हमले से बचा कर रखा गया और सूचना मिलने पर लांजी नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जहां से वे गोवंश के उक्त शव को अपने साथ लेकर गए। जानकारी मुताबिक गोवंश के उक्त शव को नगर के बाहर ले जाकर दफनाया गया।1
- *चौरागढ़ महादेव में हर हर महादेव की गूंज* महाशिवरात्रि पावन पर्व के उपलक्ष में चौरागढ़ महादेव में भक्तों का ताता लगा हुआ है आज प्रथम दिवस से ही देवालय के दर्शनपाने के लिए लम्बी लम्बी कतारें देखी जा सकती है।1
- कोतवाली पुलिस ने दो चोरी की वारदातों का किया खुलासा तीन आरोपी व एक विधि विवादित किशोर गिरफ्तार सिवनी। पुलिस अधीक्षक श्री सुनील मेहता के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दीपक मिश्रा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफल खुलासा किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन आरोपियों एवं एक विधि विवादित किशोर को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रार्थी प्रतुल अग्रवाल पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल, निवासी मरझोर रोड, पैराडाइस लॉन के सामने, सिवनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 02 फरवरी की रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के सामने खड़े आईसर ट्रक से बैटरी चोरी कर ली गई। उक्त रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 89/2026 धारा 305 (सी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। इसी क्रम में 05 फरवरी 2026 को प्रार्थी विशाल डोले पिता विनोद डोले, निवासी अंबेडकर चौराहा, सिवनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04 फरवरी की रात ईदगाह मस्जिद के पास स्थित उनकी चाय-पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा गुटखा पाउच, बीड़ी के पुड़े, सिगरेट के पैकेट, खाली बोरे तथा करीब 7 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए। इस पर अपराध क्रमांक 92/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य एवं आसपास के लोगों से पूछताछ के आधार पर दुकान चोरी के मामले में अजय सल्लाम, सूरज बरमैया एवं एक विधि विवादित किशोर को चिन्हित कर पूछताछ की गई, जिन्होंने चोरी की घटना स्वीकार की। वहीं ट्रक बैटरी चोरी के मामले में आरोपी रोशन सनोडिया को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी गई बैटरी बरामद की गई। बरामद मशरूका में एक पावर जोन कंपनी की बैटरी (कीमत लगभग 8 हजार रुपये) तथा दुकान से चोरी गया सामान एवं नकदी शामिल है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सतीश तिवारी सहित पुलिस स्टाफ की विशेष भूमिका रही।1
- मंडला में लुटेरों का तांडव,30 सेकंड में वारदात, एक ही दिन में दो महिलाओं से चैन स्नेचिंग,सीसीटीवी में कैद हुई लाइव लूट1
- बालाघाट। जिले के बालाघाट–गोंदिया रेलवे ट्रैक के बंदरझिरिया क्षेत्र में रविवार सुबह एक युवक का शव पटरी पर मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जबलपुर की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। ग्रामीण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया।1