Shuru
Apke Nagar Ki App…
मंडला में लुटेरों का तांडव,30 सेकंड में वारदात, एक ही दिन में दो महिलाओं से चैन स्नेचिंग,सीसीटीवी में कैद हुई लाइव लूट
Govardhan kushwaha
मंडला में लुटेरों का तांडव,30 सेकंड में वारदात, एक ही दिन में दो महिलाओं से चैन स्नेचिंग,सीसीटीवी में कैद हुई लाइव लूट
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- हरिद्वार के लंढोरा में लोकनायक अस्पताल के डॉक्टर रिजवान पर एक हिंदू युवती के साथ छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। इलाज के दौरान बेहोशी का इंजेक्शन देने के बाद उन्होंने युवती के प्राइवेट पार्ट में उंगली डालने और अश्लील हरकत करने की कोशिश की। युवती की चीख सुनकर परिवार वाले अंदर आए और मामले की जानकारी दी। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।1
- मंडला में लुटेरों का तांडव,30 सेकंड में वारदात, एक ही दिन में दो महिलाओं से चैन स्नेचिंग,सीसीटीवी में कैद हुई लाइव लूट1
- आजाद अध्यापक शिक्षक संघ द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर रविवार को शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर सोमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा गया। संघ के पदाधिकारियों और शिक्षकों ने प्रशासन के माध्यम से सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था को पुनः लागू करने की मांग की। ज्ञापन में शिक्षक संघ ने कहा कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित नहीं करती है। शिक्षकों ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों को सेवा निवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती थी, जबकि वर्तमान नई पेंशन प्रणाली में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भविष्य को लेकर असुरक्षा की भावना बनी रहती है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनका भविष्य सुरक्षित होना आवश्यक है। शिक्षकों ने सरकार से मांग की कि सभी शासकीय कर्मचारियों एवं शिक्षकों के हित में पुरानी पेंशन योजना को शीघ्र बहाल किया जाए।शिक्षकों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखी और सरकार से सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो भविष्य में चरणबद्ध आंदोलन करने पर भी विचार किया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संतोष सोनी के साथ जिले के समस्त विकास करो के ब्लॉक अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षाएं उपस्थित रहे।1
- मोहगांव ब्लॉक में विभिन्न समस्याओं को लेकर राज्यपाल के नाम 13 तारीख को क्षेत्रवासियों द्वारा सौंपेगी ज्ञापन1
- दुर्गेश यादव वायरल वीडियो को लेकर नया मोड़, AI जनरेटेड होने का दावा1
- घुघरी आज मोहगांव ब्लॉक के ग्राम बिलगांव मे होने वाले भव्य हिन्दु सम्मेलन के कलश यात्रा आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री प्रफ्फुल मिश्रा जी शामिल हुए। कार्यक्रम मे समाज सेवी श्याम दुबे देवेंद्र झा पुलिस विभाग के अधिकारी एव कर्मचारी एवं ग्राम की समस्थ जनता जनार्दन भारी संख्या मे उपस्थित हुए। कार्यक्रम आयोजन मे झा सहाब का विशेष योगदान रहा।1
- सड़क के अभाव में बैगा टोला बेहाल, प्रशासन बेखबर घंसौर जनपद पंचायत घंसौर अंतर्गत ग्राम कुदवारी के चमारवह बैगा टोला में आज तक सड़क नहीं बन पाई है, जिससे यहां रहने वाले बैगा समाज के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। कच्चे और कीचड़ भरे रास्तों से बच्चों का स्कूल जाना, मरीजों को अस्पताल ले जाना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीण कई बार सड़क निर्माण की मांग को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक शासन-प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। हैरानी की बात यह है कि बैगा जनजाति के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, इसके बावजूद आज रविवार दिनांक 8 फरवरी 2026 तक यह बैगा टोला आज भी मूलभूत सुविधा सड़क से वंचित है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण की मांग की है।1
- मंडला में दिव्या ज्योति जागृती संस्थान के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नर्मदा कॉलोनी में 10 फरवरी से 14 फरवरी तक पांच दिवसीय भगवान शिव आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा रविवार को दोपहर 3:00 बजे गोंडी पब्लिक ट्रस्ट में प्रेस वार्ता आयोजित की गई प्रेस वार्ता के बाद स्वामी सत्येंद्र नंद ने आयोजन के संबंध में जानकारी दी।1