logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा में रहस्यमयी जहर कांड: 1 साल के मासूम की मौत, मां जिंदगी से जंग में… दहेज हत्या या खुदकुशी? बिहार के मधेपुरा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां एक साल के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है, जबकि उसकी मां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। सवाल ये है कि क्या ये दहेज हत्या का मामला है… या फिर आत्महत्या? देखिए ये रमण कुमार रिपोर्ट। मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के दीनापट्टी सखुआ पंचायत के तिलकोरा गोपाली टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई… जब एक मां और उसके एक साल के मासूम बच्चे के जहर खाने की खबर सामने आई। इस घटना में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि मां स्वाति कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है… जिनका इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया… जब मायके पक्ष ने इसे सीधा-सीधा हत्या करार दे दिया… पीड़िता की मां ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। बाइट - देवानंद यादव, ससुर वहीं ससुराल पक्ष इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है… उनका दावा है कि महिला ने खुद ही अपने बच्चे के साथ जहर खाया है… और घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और अन्य संबंधों की बात भी सामने आ रही है। बाइट - किला देवी, पड़ोसी ससुराल पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना के बाद महिला के बहनोई ने उसका मोबाइल लेकर कॉल रिकॉर्ड डिलीट कर दिया… जिससे शक और गहरा गया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची… बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया… एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं… और मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इस संबंध में मधेपुरा एसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि फिलहाल हर एंगल से जांच किया जा रहा है

14 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
14 hrs ago

मधेपुरा में रहस्यमयी जहर कांड: 1 साल के मासूम की मौत, मां जिंदगी से जंग में… दहेज हत्या या खुदकुशी? बिहार के मधेपुरा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहां एक साल के मासूम की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है, जबकि उसकी मां जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। सवाल ये है कि क्या ये दहेज हत्या का मामला है… या फिर आत्महत्या? देखिए ये रमण कुमार रिपोर्ट। मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के

दीनापट्टी सखुआ पंचायत के तिलकोरा गोपाली टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई… जब एक मां और उसके एक साल के मासूम बच्चे के जहर खाने की खबर सामने आई। इस घटना में मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई… जबकि मां स्वाति कुमारी की हालत गंभीर बनी हुई है… जिनका इलाज सहरसा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मामले ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया… जब मायके पक्ष ने इसे सीधा-सीधा हत्या करार दे

दिया… पीड़िता की मां ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। बाइट - देवानंद यादव, ससुर वहीं ससुराल पक्ष इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहा है… उनका दावा है कि महिला ने खुद ही अपने बच्चे के साथ जहर खाया है… और घटना के पीछे पारिवारिक विवाद और अन्य संबंधों की बात भी सामने आ रही है। बाइट - किला देवी, पड़ोसी ससुराल पक्ष का यह भी आरोप है कि

घटना के बाद महिला के बहनोई ने उसका मोबाइल लेकर कॉल रिकॉर्ड डिलीट कर दिया… जिससे शक और गहरा गया है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची… बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया… एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं… और मोबाइल के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। इस संबंध में मधेपुरा एसपी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि फिलहाल हर एंगल से जांच किया जा रहा है

More news from बिहार and nearby areas
  • कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत स्थित जवाहर हाई स्कूल रामनगर बेला खेल मैदान पर 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कोसी सीमांचल चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कोसी और सीमांचल क्षेत्र के अलग-अलग जगह से आठ टीम में भाग ले रही है। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष रवि रोशन कश्यप और सचिव अखिलेश कुमार झा ने बताया कि टूर्नामेंट की सभी प्रकार की तैयारी पूरी हो चुकी है। 12 और 13 अप्रैल को सभी टीमों के बीच लीग मैच खेला जाएगा और 14 अप्रैल को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। जबकि 15 अप्रैल को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा। आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों के बीच काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।इस चैंपियन्स ट्रॉफी क्रिकेट टुर्नामेंट के प्रायोजक टीवीएस शो रूम कुमारखंड, जो-कार वन वे ट्रिप ट्रैवल एजेंसी सुपौल, बिहार स्पोर्ट्स मधेपुरा ,राॅक स्टार11 मधेपुरा,मीना ज्वेलर्स रामनगर व चकमका बाजार, विश्वकर्मा ट्रेडर्स रामनगर बाजार,गुरु स्पोर्ट्स मुरलीगंज, मधेपुरा स्पोर्ट्स मधेपुरा है।
    3
    कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रामनगर महेश पंचायत स्थित जवाहर हाई स्कूल रामनगर बेला खेल मैदान पर 12 अप्रैल से 15 अप्रैल तक कोसी सीमांचल चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में कोसी और सीमांचल क्षेत्र के अलग-अलग जगह से आठ टीम में भाग ले रही है। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष रवि रोशन कश्यप और सचिव अखिलेश कुमार झा ने बताया कि टूर्नामेंट की सभी प्रकार की तैयारी पूरी हो चुकी है। 12 और 13 अप्रैल को सभी टीमों के बीच लीग मैच खेला जाएगा और 14 अप्रैल को दोनों सेमीफाइनल खेले जाएंगे। जबकि 15 अप्रैल को टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला होगा। आयोजन को लेकर खेल प्रेमियों के बीच काफी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।इस चैंपियन्स ट्रॉफी क्रिकेट टुर्नामेंट के प्रायोजक टीवीएस शो रूम कुमारखंड, जो-कार वन वे ट्रिप ट्रैवल एजेंसी सुपौल, बिहार स्पोर्ट्स मधेपुरा ,राॅक स्टार11 मधेपुरा,मीना ज्वेलर्स रामनगर व चकमका बाजार, विश्वकर्मा ट्रेडर्स रामनगर बाजार,गुरु स्पोर्ट्स मुरलीगंज, मधेपुरा स्पोर्ट्स मधेपुरा है।
    user_Ashish Thakur
    Ashish Thakur
    रिपोर्टर कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • Post by Jankari Adda
    1
    Post by Jankari Adda
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    5 hrs ago
  • #Nauhatta प्रखंड के चंद्रायन में छात्रों के लिए विदाई सम्मान समारोह आयोजित 🙏 | देखिए पूरा विडियो #tauseefkamal #nauhatta #htktoday #LocalNews #saharsa #today #viralreel
    1
    #Nauhatta प्रखंड के चंद्रायन में छात्रों के लिए विदाई सम्मान समारोह आयोजित 🙏 | देखिए पूरा विडियो 
#tauseefkamal #nauhatta #htktoday #LocalNews #saharsa #today #viralreel
    user_HTk Today
    HTk Today
    Video Creator Nauhatta, Saharsa•
    13 hrs ago
  • छातापुर:पूर्णिया में खाकी और कानून का खौफ खत्म, वार्ड सदस्य बना जल्लाद, सैकड़ों की उपस्थिति के सामने प्रेमी जोड़े की बेरहमी से हुई पिटाई, देखें क्या कह रहे लोग
    1
    छातापुर:पूर्णिया में खाकी और कानून का खौफ खत्म, वार्ड सदस्य बना जल्लाद, सैकड़ों की उपस्थिति के सामने प्रेमी जोड़े की बेरहमी से हुई पिटाई, देखें क्या कह रहे लोग
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    14 hrs ago
  • सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। अंचलाधिकारी की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। यह अभियान ब्लॉक परिसर से शुरू होकर नवहट्टा मार्केट होते हुए बस स्टैंड तक चलाया जा रहा है, जहां सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। बताया जा रहा है कि नवहट्टा बाजार में लंबे समय से अतिक्रमण के कारण भीषण जाम की समस्या बनी हुई थी, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटने के बाद बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोग इस पहल का स्वागत कर रहे हैं।
    1
    सहरसा जिले के नवहट्टा नगर पंचायत में प्रशासन द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा रही है। अंचलाधिकारी की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है।
यह अभियान ब्लॉक परिसर से शुरू होकर नवहट्टा मार्केट होते हुए बस स्टैंड तक चलाया जा रहा है, जहां सैकड़ों की संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
बताया जा रहा है कि नवहट्टा बाजार में लंबे समय से अतिक्रमण के कारण भीषण जाम की समस्या बनी हुई थी, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटने के बाद बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आम लोग इस पहल का स्वागत कर रहे हैं।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    17 hrs ago
  • ​नौहट्टा नगर पंचायत नौहट्टा में शुक्रवार को जिला प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय बस स्टैंड से लेकर ब्लॉक कार्यालय तक की मुख्य सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है।​सड़क पर पसरा सन्नाटा, जेसीबी ने ढहाए अवैध निर्माण​अभियान की शुरुआत सुबह बस स्टैंड से हुई। प्रशासन की टीम जैसे ही जेसीबी मशीन और भारी पुलिस बल के साथ पहुंची, दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने आनन-फानन में खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया, जबकि सड़क किनारे पक्के निर्माण और अवैध रूप से लगाए गए शेड को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।​ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति ​नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, बस स्टैंड से ब्लॉक कार्यालय तक जाने वाली यह मुख्य सड़क अतिक्रमण के कारण काफी संकरी हो गई थी। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सीढ़ियां, चबूतरे और बोर्ड लगा दिए गए थे, जिससे प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती थी। बस स्टैंड क्षेत्र, मुख्य बाजार और ब्लॉक रोड और रौदी चौक सड़क पर रखे गए गुमटियों और अवैध होर्डिंग्स को जब्त किया गया।​अधिकारियों की चेतावनी ​अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो न केवल सामान जब्त किया जाएगा बल्कि संबंधित व्यक्ति पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। शहर को व्यवस्थित करना हमारी प्राथमिकता है। सड़क आम जनता के चलने के लिए है, न कि निजी व्यवसाय के विस्तार के लिए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    1
    ​नौहट्टा नगर पंचायत नौहट्टा में शुक्रवार को जिला प्रशासन और नगर पंचायत प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। स्थानीय बस स्टैंड से लेकर ब्लॉक कार्यालय तक की मुख्य सड़क को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया है।​सड़क पर पसरा सन्नाटा, जेसीबी ने ढहाए अवैध निर्माण​अभियान की शुरुआत सुबह बस स्टैंड से हुई। प्रशासन की टीम जैसे ही जेसीबी मशीन और भारी पुलिस बल के साथ पहुंची, दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने आनन-फानन में खुद ही अपना सामान हटाना शुरू कर दिया, जबकि सड़क किनारे पक्के निर्माण और अवैध रूप से लगाए गए शेड को प्रशासन ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया।​ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति ​नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, बस स्टैंड से ब्लॉक कार्यालय तक जाने वाली यह मुख्य सड़क अतिक्रमण के कारण काफी संकरी हो गई थी। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों द्वारा सीढ़ियां, चबूतरे और बोर्ड लगा दिए गए थे, जिससे प्रतिदिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती थी। बस स्टैंड क्षेत्र, मुख्य बाजार और ब्लॉक रोड और रौदी चौक सड़क पर रखे गए गुमटियों और अवैध होर्डिंग्स को जब्त किया गया।​अधिकारियों की चेतावनी
​अभियान का नेतृत्व कर रहे अधिकारियों ने दोटूक शब्दों में कहा कि यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया, तो न केवल सामान जब्त किया जाएगा बल्कि संबंधित व्यक्ति पर भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। शहर को व्यवस्थित करना हमारी प्राथमिकता है। सड़क आम जनता के चलने के लिए है, न कि निजी व्यवसाय के विस्तार के लिए। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    18 hrs ago
  • अररिया जिलान्तर्गत प्रखंड रानीगंज के परसाहाट में 20 अप्रैल 2026 को पैक्स अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर 8 अप्रैल को रोहन कुमार ने अपने समर्थक के साथ पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शान्तिपूर्ण ढंग किया। नामांकन के बाद समर्थक काफी उत्साहित थे। और सभी समर्थक ने जीत की कामनाएँ की।
    1
    अररिया जिलान्तर्गत प्रखंड रानीगंज के परसाहाट में 20 अप्रैल 2026 को पैक्स अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर 8 अप्रैल को रोहन कुमार ने अपने समर्थक के साथ पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शान्तिपूर्ण ढंग किया। नामांकन के बाद समर्थक काफी उत्साहित थे। और सभी समर्थक ने जीत की कामनाएँ की।
    user_S.alam D.A.T/M.D.E news
    S.alam D.A.T/M.D.E news
    पत्रकार छातापुर, सुपौल, बिहार•
    19 hrs ago
  • Post by Jankari Adda
    1
    Post by Jankari Adda
    user_Jankari Adda
    Jankari Adda
    Court reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    20 hrs ago
  • छातापुर:दो बच्चों की मां को छोड़ दूसरी दुल्हन ! दिल्ली से आई पत्नी ने सुपौल में मचाया हंगामा, करजाइन का मामला,दिल्ली में 9 साल तक साथ रहने और दो बच्चों के होने के बावजूद युवक ने बिहार लौटकर दूसरी शादी कर ली, जैसे ही पहली पत्नी को इसकी जानकारी मिली, वह सुपौल पहुंच गई और मामला हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया
    1
    छातापुर:दो बच्चों की मां को छोड़ दूसरी दुल्हन ! दिल्ली से आई पत्नी ने सुपौल में मचाया हंगामा, करजाइन का मामला,दिल्ली में 9 साल तक साथ रहने और दो बच्चों के होने के बावजूद युवक ने बिहार लौटकर दूसरी शादी कर ली, जैसे ही पहली पत्नी को इसकी जानकारी मिली, वह सुपौल पहुंच गई और मामला हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया
    user_Sonu kumar Bhagat
    Sonu kumar Bhagat
    Citizen Reporter छातापुर, सुपौल, बिहार•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.