logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

3 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* नदी में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप,बिधूना क्षेत्र के कुरपुरा गांव के पास अरिंद नदी में संदिग्ध हालत में अधेड़ का मिला शव,खेतों में काम कर रहे किसानों ने शव को देख पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया,मृतक की अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कुरपुरा गांव के पास का मामला।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* नदी में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप,बिधूना क्षेत्र के कुरपुरा गांव के पास अरिंद नदी में संदिग्ध हालत में अधेड़ का मिला शव,खेतों में काम कर रहे किसानों ने शव को देख पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों व जेसीबी की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया,मृतक की अब तक नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के कुरपुरा गांव के पास का मामला।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शनिवार देर रात की है, जब एक्सप्रेसवे पर खड़े हार्वेस्टर में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत बीते शनिवार की रात करीब 11 बजे ग्राम मीरपुर रतनपुर, थाना दियोरिया कला, जनपद पीलीभीत निवासी सतनाम सिंह अपने भाई सम्पूर्ण सिंह, कारज सिंह व हरप्रीत सिंह के साथ हार्वेस्टर कंबाइन (संख्या UP 26 Z 4151) से महोबा के कुलपहाड़ से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तभी हार्वेस्टर के इंजन में खराबी आ गई। जिस पर वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। इसी दौरान ट्रक चालक ने तेज गति व लापरवाही से खड़े हार्वेस्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सम्पूर्ण सिंह, कारज सिंह, हरप्रीत सिंह सहित अन्य शामिल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल औरैया व चिचौली स्थित 100 शैय्या अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में हार्वेस्टर कंबाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पत्नी श्रीमती नन्ही की तहरीर पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शनिवार देर रात की है, जब एक्सप्रेसवे पर खड़े हार्वेस्टर में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत बीते शनिवार की रात करीब 11 बजे ग्राम मीरपुर रतनपुर, थाना दियोरिया कला, जनपद पीलीभीत निवासी सतनाम सिंह अपने भाई सम्पूर्ण सिंह, कारज सिंह व हरप्रीत सिंह के साथ हार्वेस्टर कंबाइन (संख्या UP 26 Z 4151) से महोबा के कुलपहाड़ से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तभी हार्वेस्टर के इंजन में खराबी आ गई। जिस पर वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया।
इसी दौरान ट्रक चालक ने तेज गति व लापरवाही से खड़े हार्वेस्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सम्पूर्ण सिंह, कारज सिंह, हरप्रीत सिंह सहित अन्य शामिल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल औरैया व चिचौली स्थित 100 शैय्या अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में हार्वेस्टर कंबाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पत्नी श्रीमती नन्ही की तहरीर पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया। कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के तत्वावधान में रविवार को सत्तेश्वर मुहल्ला स्थित जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप ने समाज के धार्मिक आयोजनों में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कहा कि समाज में ऐसे ऋषि मुनि हुए हैं। जिन्होंने पूरी मानव जाति को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। महर्षि कश्यप सप्त ऋषियों में श्रेष्ठ हैं। इसलिए हमें एकजुटता दिखाकर अपनी पहचान बनानी चाहिए। जिला मंत्री रघुवीर कश्यप ने बच्चों को शिक्षा व संस्कार देने की बात कही। महिला संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखें। रामजी कश्यप ने समाज की युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने की सलाह दी। दिलीप कश्यप ने कहा बिना शिक्षा के कोई भी सामान आगे नहीं बढ़ सकता। वर्तमान समय में बच्चों को शिक्षा व संस्कार देना दोनों देना जरूरी हैं।
    2
    औरैया। कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के तत्वावधान में रविवार को सत्तेश्वर मुहल्ला स्थित जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। 
जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप ने समाज के धार्मिक आयोजनों में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कहा कि समाज में ऐसे ऋषि मुनि हुए हैं। जिन्होंने पूरी मानव जाति को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। महर्षि कश्यप सप्त ऋषियों में श्रेष्ठ हैं। इसलिए हमें एकजुटता दिखाकर अपनी पहचान बनानी चाहिए।    
जिला मंत्री रघुवीर कश्यप ने बच्चों को शिक्षा व संस्कार देने की बात कही। महिला संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखें। रामजी कश्यप ने समाज की युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने की सलाह दी। दिलीप कश्यप ने कहा बिना शिक्षा के कोई भी सामान आगे नहीं बढ़ सकता। वर्तमान समय में बच्चों को शिक्षा व संस्कार देना दोनों देना जरूरी हैं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने मासूम को मारी टक्कर, गंभीर घायल औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें छह वर्षीय मासूम कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बेला-कानपुर मार्ग पर तब हुई जब कार्तिक अपनी माता नेमा देवी के साथ कस्बे के कानपुर रोड से बेला चौराहे की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक काली रंग की तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। राहगीर और ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए और चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। स्थानीय लोगों ने घायल मासूम को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस द्वारा उसे चिचोली स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, और वहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर स्थित हैलट अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही याक़ूबपुर चौकी पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को पकड़ लिया और चालक को निजी मुचलके पर थाने से छोड़ दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने थाना बेला में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि कार को पकड़ लिया गया है और जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने मासूम को मारी टक्कर, गंभीर घायल
औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें छह वर्षीय मासूम कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बेला-कानपुर मार्ग पर तब हुई जब कार्तिक अपनी माता नेमा देवी के साथ कस्बे के कानपुर रोड से बेला चौराहे की ओर जा रहा था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक काली रंग की तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। राहगीर और ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए और चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका।
स्थानीय लोगों ने घायल मासूम को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस द्वारा उसे चिचोली स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, और वहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर स्थित हैलट अस्पताल रेफर किया गया।
सूचना मिलते ही याक़ूबपुर चौकी पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को पकड़ लिया और चालक को निजी मुचलके पर थाने से छोड़ दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने थाना बेला में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि कार को पकड़ लिया गया है और जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • लखना (इटावा)। विकासखंड महेवा के अंतर्गत ग्राम ईकरी स्थित बंबा पुलिया से मड़ौली होते हुए लखना तक जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे क्षेत्रीय ग्रामीणों में अब खुशी का माहौल है। इस मार्ग के निर्माण से ईकरी, मड़ौली और लखना सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। पहले इस रास्ते की खराब स्थिति के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, खासकर बरसात के मौसम में समस्या और बढ़ जाती थी। निर्माण कार्य शुरू होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई। ग्रामीण राघवेन्द्र दुबे, सौरभ शुक्ला, मनोज कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और किसानों, छात्रों तथा आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।
    4
    लखना (इटावा)। विकासखंड महेवा के अंतर्गत ग्राम ईकरी स्थित बंबा पुलिया से मड़ौली होते हुए लखना तक जाने वाले मार्ग के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे क्षेत्रीय ग्रामीणों में अब खुशी का माहौल है।
इस मार्ग के निर्माण से ईकरी, मड़ौली और लखना सहित आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। पहले इस रास्ते की खराब स्थिति के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, खासकर बरसात के मौसम में समस्या और बढ़ जाती थी।
निर्माण कार्य शुरू होने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई। ग्रामीण राघवेन्द्र दुबे, सौरभ शुक्ला, मनोज कुशवाहा सहित अन्य लोगों ने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और किसानों, छात्रों तथा आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय तक इसका लाभ मिल सके।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • औरैया। रविवार को आर्य समाज मंदिर के सामने नारायणपुर निवासी जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कुक्कू ठाकुर के आवास पर हिंदू सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने हिंदुओं को जागरूक करने पर जोर देते हुए सभी से एकजुट होकर जनपद में सामाजिक कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समिति के तत्वावधान में असहाय और गरीब लोगों की मदद की जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बैठक में पहुंचकर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि एकजुट होकर समाज हित में कार्य करना आवश्यक है। बैठक के दौरान नव-निर्वाचित सभासदों—श्रीमती राजकुमारी, आदित्य चतुर्वेदी, विशाल परिहार, मनोज गुप्ता, गोपाल राजपूत सहित अध्यक्ष अनूप गुप्ता व श्री कृष्ण सावरण का योगेंद्र सिंह व कुक्कू ठाकुर द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। इस मौके पर कुलदीप दुबे, हरगोविंद तिवारी, अवधेश शर्मा, हरिशंकर शर्मा, रामशंकर शर्मा, तरुण पवार, राजकुमार, योगेंद्र कैथ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, सचिन गुप्ता, सुनील बिहार मेला कार्यकारिणी की जिलाध्यक्ष विमलेश आर्या सहित कई लोग मौजूद रहे।
    1
    औरैया। रविवार को आर्य समाज मंदिर के सामने नारायणपुर निवासी जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कुक्कू ठाकुर के आवास पर हिंदू सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने हिंदुओं को जागरूक करने पर जोर देते हुए सभी से एकजुट होकर जनपद में सामाजिक कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समिति के तत्वावधान में असहाय और गरीब लोगों की मदद की जाएगी।
इस अवसर पर नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बैठक में पहुंचकर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि एकजुट होकर समाज हित में कार्य करना आवश्यक है।
बैठक के दौरान नव-निर्वाचित सभासदों—श्रीमती राजकुमारी, आदित्य चतुर्वेदी, विशाल परिहार, मनोज गुप्ता, गोपाल राजपूत सहित अध्यक्ष अनूप गुप्ता व श्री कृष्ण सावरण का योगेंद्र सिंह व कुक्कू ठाकुर द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया।
इस मौके पर कुलदीप दुबे, हरगोविंद तिवारी, अवधेश शर्मा, हरिशंकर शर्मा, रामशंकर शर्मा, तरुण पवार, राजकुमार, योगेंद्र कैथ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, सचिन गुप्ता, सुनील बिहार मेला कार्यकारिणी की जिलाध्यक्ष विमलेश आर्या सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* बिधूना थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में लापता किशोर का पेड़ से लटका मिला शव,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा, जांच जारी।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* बिधूना थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में लापता किशोर का पेड़ से लटका मिला शव,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा, जांच जारी।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.