logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

औरैया में हिंदू सेवा समिति की बैठक, सामाजिक कार्यों पर जोर औरैया। रविवार को आर्य समाज मंदिर के सामने नारायणपुर निवासी जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कुक्कू ठाकुर के आवास पर हिंदू सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने हिंदुओं को जागरूक करने पर जोर देते हुए सभी से एकजुट होकर जनपद में सामाजिक कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समिति के तत्वावधान में असहाय और गरीब लोगों की मदद की जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बैठक में पहुंचकर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि एकजुट होकर समाज हित में कार्य करना आवश्यक है। बैठक के दौरान नव-निर्वाचित सभासदों—श्रीमती राजकुमारी, आदित्य चतुर्वेदी, विशाल परिहार, मनोज गुप्ता, गोपाल राजपूत सहित अध्यक्ष अनूप गुप्ता व श्री कृष्ण सावरण का योगेंद्र सिंह व कुक्कू ठाकुर द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। इस मौके पर कुलदीप दुबे, हरगोविंद तिवारी, अवधेश शर्मा, हरिशंकर शर्मा, रामशंकर शर्मा, तरुण पवार, राजकुमार, योगेंद्र कैथ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, सचिन गुप्ता, सुनील बिहार मेला कार्यकारिणी की जिलाध्यक्ष विमलेश आर्या सहित कई लोग मौजूद रहे।

10 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

औरैया में हिंदू सेवा समिति की बैठक, सामाजिक कार्यों पर जोर औरैया। रविवार को आर्य समाज मंदिर के सामने नारायणपुर निवासी जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ कुक्कू ठाकुर के आवास पर हिंदू सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने हिंदुओं को जागरूक करने पर जोर देते हुए सभी से एकजुट होकर जनपद में सामाजिक कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समिति के तत्वावधान में असहाय और गरीब लोगों की मदद की जाएगी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद औरैया के अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बैठक में पहुंचकर सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि एकजुट होकर समाज हित में कार्य करना आवश्यक है। बैठक के दौरान नव-निर्वाचित सभासदों—श्रीमती राजकुमारी, आदित्य चतुर्वेदी, विशाल परिहार, मनोज गुप्ता, गोपाल राजपूत सहित अध्यक्ष अनूप गुप्ता व श्री कृष्ण सावरण का योगेंद्र सिंह व कुक्कू ठाकुर द्वारा पगड़ी पहनाकर स्वागत व सम्मान किया गया। इस मौके पर कुलदीप दुबे, हरगोविंद तिवारी, अवधेश शर्मा, हरिशंकर शर्मा, रामशंकर शर्मा, तरुण पवार, राजकुमार, योगेंद्र कैथ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, सचिन गुप्ता, सुनील बिहार मेला कार्यकारिणी की जिलाध्यक्ष विमलेश आर्या सहित कई लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by कुमार सुनील
    1
    Post by कुमार सुनील
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • औरैया जिले में बड़ी कार्रवाई पुलिस ने की,29 लोगों पर गैंगस्टर की कार वाई,
    1
    औरैया जिले में बड़ी कार्रवाई पुलिस ने की,29 लोगों पर गैंगस्टर की कार वाई,
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया: शादी से लौट रहे युवक के साथ दबंगों ने गाली गलौज कर की मारपीट,घायल अवस्था में छोड़ दबंग हुए फरार,नकदी व जेवर लूटने का पीड़ित ने लगाया आरोप,पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार,वीडियो वायरल
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया: शादी से लौट रहे युवक के साथ दबंगों ने गाली गलौज कर की मारपीट,घायल अवस्था में छोड़ दबंग हुए फरार,नकदी व जेवर लूटने का पीड़ित ने लगाया आरोप,पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार,वीडियो वायरल
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर वायरल व्हाट्सअप कॉल का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी चकरनगर की आख्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना भरेह पर तैनात आरक्षी सर्वेश कुमार को निलंबित किया गया है तथा जांच क्षेत्राधिकारी नगर को दी गई है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा द्वारा दी गयी बाइट।
    1
    सोशल मीडिया पर वायरल व्हाट्सअप कॉल का संज्ञान लेते हुए क्षेत्राधिकारी चकरनगर की आख्या पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा थाना भरेह पर तैनात आरक्षी सर्वेश कुमार को निलंबित किया गया है तथा जांच क्षेत्राधिकारी नगर को दी गई है।
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा द्वारा दी गयी बाइट।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।
    1
    औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई।
शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही, समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।
    4
    औरैया। रविवार को महाराजा निषाद राज गुह्य की जयंती के अवसर पर निषाद समाज के लोगों द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पूरे उत्साह व श्रद्धा के साथ जयंती मनाई।
शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख स्थल से किया गया, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान महाराजा निषाद राज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। झांकी को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
शोभायात्रा में शामिल लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। साथ ही, समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महाराजा निषाद राज के जयकारे लगाए।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहे। उन्होंने महाराजा निषाद राज के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श समाज के लिए प्रेरणादायक हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाना चाहिए।
यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के अंत में समाज के लोगों ने एकजुटता और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अजीतमल। औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में स्थित श्रीमती रानी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का संचालन 1 मार्च से शुरू हो गया है। 20 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में फिलहाल इमरजेंसी वार्ड की सुविधा उपलब्ध है, जबकि जल्द ही ऑपरेशन थिएटर की सुविधा भी शुरू किए जाने की तैयारी है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों को सेवाएं दे रही है, जिसमें डॉ. ऋषि दुबे (जनरल सर्जन), डॉ. विवेक (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन), डॉ. अजय यादव (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन), डॉ. रोली वर्मा (दंत चिकित्सक) तथा अधीक्षक के रूप में डॉ. नरेश सिंह चौहान सहित 10 स्टॉफ शामिल हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रत्येक रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाता है, साथ ही आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की जाती हैं। रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में करीब आधा सैकड़ा मरीजों ने पहुंचकर लाभ उठाया और चिकित्सकों द्वारा उनका निःशुल्क उपचार किया गया। अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलने लगी हैं, जिससे उन्हें दूर शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी।
    2
    अजीतमल। औरैया जनपद के अजीतमल क्षेत्र के ग्राम अमावता में स्थित श्रीमती रानी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल का संचालन 1 मार्च से शुरू हो गया है। 20 बेड की क्षमता वाले इस अस्पताल में फिलहाल इमरजेंसी वार्ड की सुविधा उपलब्ध है, जबकि जल्द ही ऑपरेशन थिएटर की सुविधा भी शुरू किए जाने की तैयारी है।
अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मरीजों को सेवाएं दे रही है, जिसमें डॉ. ऋषि दुबे (जनरल सर्जन), डॉ. विवेक (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन), डॉ. अजय यादव (एमबीबीएस, जनरल फिजिशियन), डॉ. रोली वर्मा (दंत चिकित्सक) तथा अधीक्षक के रूप में डॉ. नरेश सिंह चौहान सहित 10 स्टॉफ शामिल हैं।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा प्रत्येक रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉक्टरों की टीम द्वारा मरीजों का मुफ्त इलाज किया जाता है, साथ ही आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की जाती हैं।
रविवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में करीब आधा सैकड़ा मरीजों ने पहुंचकर लाभ उठाया और चिकित्सकों द्वारा उनका निःशुल्क उपचार किया गया।
अस्पताल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलने लगी हैं, जिससे उन्हें दूर शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.