बिजली की बदहाली पर किसान यूनियन का ज्ञापन, 27 अक्टूबर को महापंचायत की चेतावनी ग्रामीण क्षेत्रों में 22 घंटे आपूर्ति, जर्जर तार बदलने और सिद्धुआ में नया विद्युत उपकेंद्र बनाने की उठी मांग देवरिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था और जर्जर विद्युत लाइनों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रस्तावित पंचायत को सीमित कर दिया गया। इसके चलते सीमित संख्या में कार्यकर्ता अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। किसान यूनियन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहले की तरह 20 से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गांवों में जर्जर और पुराने बिजली के तार बदलने, जहां अभी तक केबल नहीं लगाए गए हैं वहां केबल बिछाने तथा 11 हजार वोल्ट की जर्जर और लटकती लाइनों को दुरुस्त करने की मांग की। जरूरत वाले स्थानों पर नए विद्युत पोल लगाने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में बिजली बिलों में हो रही गड़बड़ियों को दूर करने की मांग भी शामिल रही। इसके अलावा बरयारपुर विद्युत उपकेंद्र के गोरिया फीडर से जुड़े सिद्धुआ क्षेत्र में 33 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की मांग की गई। किसान यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार इसके लिए ग्रामसभा की ओर से 12 कट्ठा जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है और विभागीय टीम सर्वे भी कर चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया कि किसान यूनियन की ओर से तीन प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति, जर्जर और नंगे तारों को केबल से बदलना तथा बरयारपुर के सिद्धुआ क्षेत्र में 33 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 18.5 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। आरडीएसएस योजना के तहत देवरिया जनपद में करीब 100 करोड़ रुपये के कार्य कराए गए हैं। जो क्षेत्र अभी योजना से शेष हैं, उनके लिए योजना तैयार की जा रही है और आगामी योजना में उन्हें शामिल कर कार्य कराया जाएगा। सिद्धुआ में नए विद्युत उपकेंद्र की मांग पर अधीक्षण अभियंता ने कहा कि विभाग तकनीकी दृष्टि से इसकी आवश्यकता का परीक्षण करेगा। तकनीकी रूप से आवश्यकता पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि यदि बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद 27 अक्टूबर को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बड़ी महापंचायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

- पोलादपूर पोलीस ठाण्याच्या बाप्पाला भक्ती भावाने निरोप पोलादपूर तालुक्यातील पोलादपूर पोलीस गणरायाचे बारा दिवसांच्या गणपतींचे भक्ती भावाने पुजा आरत्या करुन आज शनिवारी सायंकाळी भक्ती भावाने निरोप देण्यात आला गौरी गणपती सणात पोलीस अधिकारी कर्मचारी यांना बंदोबस्तासाठी तसेच गौरी गणपती सणात वाहतूक सुरळीत ठेवण्यासाठी तैनात राहावे लागते त्यामुळे दरवर्षीप्रमाणे यंदाही अनंत चतुर्दशीच्या दुसऱ्या दिवशी म्हणजे शनिवारी बाप्पाला भक्तिभावाने निरोप देण्यात आला. पोलीस आपली जबाबदारी अत्यंत नियोजनबद्ध पद्धतीने पार पडतात व आपल्या गणरायाचे विसर्जन मिरवणुकीत पोलीस कर्मचारी अधिकारी यांनी खालूबाजा, डीजेच्या तालावर ठेका धरत मनसोक्त आनंद लुटला पोलादपूर पोलीस स्टेशनचे सर्व पोलीस बंधू भगिनी आनंद खालुबाजाच्या ठेक्यावर फुलांची उधळण करीत गणरायाचे विसर्जन केले या विसर्जन मिरवणुकीत काळभैरवनाथ रेस्क्यू टीमचे सर्व सदस्य तसेच पोलादपूर शहरातील व्यापारी दुकानदार सहभागी होऊन अतिशय भक्ती भावाने आपल्या लाडक्या गणरायाला निरोप दिला सदर मिरवणूक सहाय्यक विजय सुर्वे यांच्या मार्गदर्शनाखाली उपनिरीक्षक सतीश पवार, उपनिरीक्षक मंगेश मुंडे यांच्या उपस्थितीत सहाय्यक फौजदार रवींद्र सर्णेकर, स्वप्निल कदम, जयश्री सर्णेकर, गीतांजली शिंदे, ऋतुजा पवार, रंजेश पवार, श्री बाम्हणे, बनसोडे, निकम, लंजारे, मदने, कोलते आदी पोलीस बंधू भगिनी विसर्जन मिरवणुकीमध्ये सहभागी होऊन डीजे व खालुबाजाच्या ठेक्यावर नाचत वाजत गाजत आपल्या लाडक्या बाप्पाला निरोप दिला आहे.1
- पूर्वांचल में अर्नब तूफान का असर तेज, 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 20 जिले हाई अलर्ट पर। कुशीनगर, उत्तर प्रदेश। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर पूर्वांचल में तेज हो गया है। यह तूफान गुरुवार को 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट से टकराया था, जिसके बाद इसका असर झारखंड, बिहार होते हुए अब पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। IMD लखनऊ के ताजा अपडेट के मुताबिक इस सिस्टम का असर 27 सितंबर तक बना रहेगा। IMD का अपडेट - 25-26 सितंबर को पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इस दौरान 40-50 kmph की तेज हवाएं चलेंगी, झोंके 60 kmph तक पहुंच सकते हैं। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। 27 सितंबर को भारी बारिश जारी रहेगी, उसके बाद धीरे-धीरे कमी आएगी। ज्यादा प्रभावित जिले: वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या समेत पूरे पूर्वांचल में अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि किसानों की फसलों को नुकसान होने पर 24 घंटे में मुआवजा दिया जाए। लोगों से अपील है कि बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।1
- स्पेन वाले सांसद जी हमको नौका विहार पर बुलाए थे मैं 5 मिनट में पहुंचा लेकिन सांसद जी फोन नहीं उठा लापता सांसद1
- गोरखपुर के बड़हलगंज में पटना चौराहे पर पलटा भूसी से भरा ट्रक, 12 लोग थे सवार #GorakhpurNews #Barhalganj #BreakingNews #TruckAccident #Gorakhpur #UPNews #RoadAccident1
- योगेंद्र यादव का Election Commission पर बड़ा हमला, बोले- 'तीनों आयुक्तों का इस्तीफा होना चाहिए'1
- लगातार हो रही बरसात से जन-जीवन प्रभावित, गोरखपुर में निकले सांसद रवि किशन लगातार हो रही बरसात से जन-जीवन प्रभावित, गोरखपुर में निकले सांसद रवि किशन1
- गोरखपुर में व्यापारियों का हंगामा! महापौर और नगर आयुक्त को घेरा, लगे मुर्दाबाद के नारे गोरखपुर में व्यापारियों का हंगामा! महापौर और नगर आयुक्त को घेरा, लगे मुर्दाबाद के नारे #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurNagarNigam #VyapariProtest #KiranaMandi #Mayor #NagarAyukt #BreakingNews #UPNews1
- गोरखपुर में व्यापारियों का हंगामा! महापौर और नगर आयुक्त को घेरा, लगे मुर्दाबाद के नारे #Gorakhpur #GorakhpurNews #GorakhpurNagarNigam #VyapariProtest #KiranaMandi #Mayor #NagarAyukt #BreakingNews #UPNews1
- रविकिशन से जलनिकासी पर सवाल , सांसद जी क्या बोल गए? पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी से बोले—“सपा ज्वाइन कर लिए क्या?” बातचीत का वीडियो वायरल.. रविकिशन से जलनिकासी पर सवाल , सांसद जी क्या बोल गए? पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी से बोले—“सपा ज्वाइन कर लिए क्या?” बातचीत का वीडियो वायरल..1