पूर्वांचल में अर्नब तूफान का असर तेज, 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 20 जिले हाई अलर्ट पर। कुशीनगर, उत्तर प्रदेश। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर पूर्वांचल में तेज हो गया है। यह तूफान गुरुवार को 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट से टकराया था, जिसके बाद इसका असर झारखंड, बिहार होते हुए अब पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। IMD लखनऊ के ताजा अपडेट के मुताबिक इस सिस्टम का असर 27 सितंबर तक बना रहेगा। IMD का अपडेट - 25-26 सितंबर को पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इस दौरान 40-50 kmph की तेज हवाएं चलेंगी, झोंके 60 kmph तक पहुंच सकते हैं। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। 27 सितंबर को भारी बारिश जारी रहेगी, उसके बाद धीरे-धीरे कमी आएगी। ज्यादा प्रभावित जिले: वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या समेत पूरे पूर्वांचल में अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि किसानों की फसलों को नुकसान होने पर 24 घंटे में मुआवजा दिया जाए। लोगों से अपील है कि बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
पूर्वांचल में अर्नब तूफान का असर तेज, 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, 20 जिले हाई अलर्ट पर। कुशीनगर, उत्तर प्रदेश। बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन से उठे चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर पूर्वांचल में तेज हो गया है। यह तूफान गुरुवार को 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ओडिशा तट से टकराया था, जिसके बाद इसका असर झारखंड, बिहार होते हुए अब पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच गया है। IMD लखनऊ के ताजा अपडेट के मुताबिक इस सिस्टम का असर 27 सितंबर तक बना रहेगा। IMD का अपडेट - 25-26 सितंबर को पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश होगी। इस दौरान 40-50 kmph की तेज हवाएं चलेंगी, झोंके 60 kmph तक पहुंच सकते हैं। गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी अलर्ट है। 27 सितंबर को भारी बारिश जारी रहेगी, उसके बाद धीरे-धीरे कमी आएगी। ज्यादा प्रभावित जिले: वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या समेत पूरे पूर्वांचल में अलर्ट जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों के प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि किसानों की फसलों को नुकसान होने पर 24 घंटे में मुआवजा दिया जाए। लोगों से अपील है कि बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के नीचे खड़े न हों।
- “ब्लड कलेक्शन में इस्तेमाल होने वाली ट्यूब्स की एक्सपायरी डेट मार्च 2026 बताई जा रही है… फिर सवाल उठता है—GMCH में मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई?” 📝 Description GMCH से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ब्लड कलेक्शन में इस्तेमाल होने वाली कुछ ट्यूब्स मार्च 2026 में ही एक्सपायर हो चुकी थीं। इस मामले को लेकर अस्पताल की व्यवस्था और जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं। माननीय सभापति गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति Faisal Rahman जी, साथ ही सदस्य Abhishek Anand जी और अभिषेक रंजन जी की मौजूदगी में सामने आए इस मामले की पूरी जानकारी वीडियो में देखें। नोट: एक्सपायर्ड ट्यूब्स और संबंधित जिम्मेदारी से जुड़े दावों की आधिकारिक जांच/पुष्टि को अंतिम तथ्य माना जाना “ब्लड कलेक्शन में इस्तेमाल होने वाली ट्यूब्स की एक्सपायरी डेट मार्च 2026 बताई जा रही है… फिर सवाल उठता है—GMCH में मरीजों की सुरक्षा से जुड़ी इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई?” 📝 Description GMCH से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ब्लड कलेक्शन में इस्तेमाल होने वाली कुछ ट्यूब्स मार्च 2026 में ही एक्सपायर हो चुकी थीं। इस मामले को लेकर अस्पताल की व्यवस्था और जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं। माननीय सभापति गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति Faisal Rahman जी, साथ ही सदस्य Abhishek Anand जी और अभिषेक रंजन जी की मौजूदगी में सामने आए इस मामले की पूरी जानकारी वीडियो में देखें। नोट: एक्सपायर्ड ट्यूब्स और संबंधित जिम्मेदारी से जुड़े दावों की आधिकारिक जांच/पुष्टि को अंतिम तथ्य माना जाना चाहिए।1
- तेज हवाओं के साथ लगातार हो रही बारिश को देखते हुए सीडीओ ने जारी की विशेष दिशा निर्देश देवरिया जिले के मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार ने लगातार हो रही तेज बारिश के साथ तेज हवाओं के देखते हुए खंड विकास अधिकारी और ब्लाकों पर तैनात सेक्रेटरी को विशेष दिशा निर्देश दिया। वह आमजन या सुविधा को देखते हुए विशेष महिम चलकर सब को रास्तों पर गिरे पेड़ को तुरंत हटाए और जल भराव की समस्याओं को दूर संबंधित अधिकारी से समन्वय बनाकर करें।1
- बिजली की बदहाली पर किसान यूनियन का ज्ञापन, 27 अक्टूबर को महापंचायत की चेतावनी ग्रामीण क्षेत्रों में 22 घंटे आपूर्ति, जर्जर तार बदलने और सिद्धुआ में नया विद्युत उपकेंद्र बनाने की उठी मांग देवरिया। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की बदहाल व्यवस्था और जर्जर विद्युत लाइनों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण प्रस्तावित पंचायत को सीमित कर दिया गया। इसके चलते सीमित संख्या में कार्यकर्ता अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे और बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान की मांग उठाई। किसान यूनियन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पहले की तरह 20 से 22 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गांवों में जर्जर और पुराने बिजली के तार बदलने, जहां अभी तक केबल नहीं लगाए गए हैं वहां केबल बिछाने तथा 11 हजार वोल्ट की जर्जर और लटकती लाइनों को दुरुस्त करने की मांग की। जरूरत वाले स्थानों पर नए विद्युत पोल लगाने की भी मांग रखी गई। ज्ञापन में बिजली बिलों में हो रही गड़बड़ियों को दूर करने की मांग भी शामिल रही। इसके अलावा बरयारपुर विद्युत उपकेंद्र के गोरिया फीडर से जुड़े सिद्धुआ क्षेत्र में 33 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की मांग की गई। किसान यूनियन के पदाधिकारियों के अनुसार इसके लिए ग्रामसभा की ओर से 12 कट्ठा जमीन उपलब्ध कराई जा चुकी है और विभागीय टीम सर्वे भी कर चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। अधीक्षण अभियंता अमित कुमार सिंह ने बताया कि किसान यूनियन की ओर से तीन प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया है। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 22 घंटे विद्युत आपूर्ति, जर्जर और नंगे तारों को केबल से बदलना तथा बरयारपुर के सिद्धुआ क्षेत्र में 33 केवी के नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण शामिल है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 18.5 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। आरडीएसएस योजना के तहत देवरिया जनपद में करीब 100 करोड़ रुपये के कार्य कराए गए हैं। जो क्षेत्र अभी योजना से शेष हैं, उनके लिए योजना तैयार की जा रही है और आगामी योजना में उन्हें शामिल कर कार्य कराया जाएगा। सिद्धुआ में नए विद्युत उपकेंद्र की मांग पर अधीक्षण अभियंता ने कहा कि विभाग तकनीकी दृष्टि से इसकी आवश्यकता का परीक्षण करेगा। तकनीकी रूप से आवश्यकता पाए जाने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि यदि बिजली से जुड़ी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बारिश का मौसम समाप्त होने के बाद 27 अक्टूबर को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बड़ी महापंचायत की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके बाद बिजली विभाग के खिलाफ आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- युवती को घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाया, विरोध पर छोड़कर भागे आरोपी सोनूघाट में घटना के बाद पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, मुकदमा दर्ज; आरोपियों की तलाश में कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस टीम सक्रिय युवती को घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाया, विरोध पर छोड़कर भागे आरोपी सोनूघाट में घटना के बाद पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया, मुकदमा दर्ज; आरोपियों की तलाश में कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस टीम सक्रिय देवरिया। सलेमपुर से देवरिया आ रही एक युवती को घर छोड़ने के बहाने वाहन में बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया है। युवती के विरोध और शोर मचाने पर वाहन सवार युवक उसे छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में लिया और युवती को थाने लाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2025 को युवती अपने दोस्त अभिषेक यादव के साथ सलेमपुर से देवरिया आ रही थी। अभिषेक उसे सोनूघाट पर छोड़कर सलेमपुर वापस चला गया। युवती अपने घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान उसका पूर्व परिचित विकास यादव वहां पहुंचा और घर छोड़ने की बात कहकर उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। युवती को आशंका हुई कि उसे घर ले जाने के बजाय कहीं और ले जाया जा रहा है। इस पर उसने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। युवती के विरोध और शोर के बाद विकास यादव और उसके साथी उसे वाहन में छोड़कर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर युवती को थाने लाई। पुलिस ने उसके परिजनों को भी सूचना दी। युवती की तहरीर के आधार पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के साथ एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- “अगर CEC ज्ञानेश कुमार 48 घंटे में इस्तीफा नहीं देते हैं, तो देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।”- CJP1
- 🌧️ बिहार में बारिश का बड़ा अलर्ट! आज 26 सितंबर को कई इलाकों में भारी बारिश के साथ 40–50 किमी/घंटा की तेज हवा, झोंकों में 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार हो सकती है। अगले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहेगा? पूरी जानकारी इस वीडियो में। 📝 Description भारत में मानसून की मौजूदा स्थिति क्या है? बिहार समेत झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तराखंड में बारिश का क्या असर रहेगा? 🌧️ इस वीडियो में जानिए 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बारिश का पूर्वानुमान, बिहार में भारी बारिश की संभावना, तेज हवाएं, गरज-चमक और जरूरी सावधानियां। 📌 मौसम संबंधी जानकारी के लिए IMD और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखें। ⚠️ सुरक्षित रहें, सतर्क रहें। 🔖 🌧️ बिहार में बारिश का बड़ा अलर्ट! आज 26 सितंबर को कई इलाकों में भारी बारिश के साथ 40–50 किमी/घंटा की तेज हवा, झोंकों में 60 किमी/घंटा तक की रफ्तार हो सकती है। अगले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहेगा? पूरी जानकारी इस वीडियो में। 📝 Description भारत में मानसून की मौजूदा स्थिति क्या है? बिहार समेत झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तराखंड में बारिश का क्या असर रहेगा? 🌧️ इस वीडियो में जानिए 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक बारिश का पूर्वानुमान, बिहार में भारी बारिश की संभावना, तेज हवाएं, गरज-चमक और जरूरी सावधानियां। 📌 मौसम संबंधी जानकारी के लिए IMD और स्थानीय मौसम अपडेट पर नजर रखें। ⚠️ सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।1
- महराजगंज में बाढ़ का खतरा! 28 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल बंद | DM Alert महराजगंज में बाढ़ का खतरा! 28 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल बंद | DM Alert नेपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और आगामी 28 सितंबर तक मौसम विभाग द्वारा जारी वर्षा चेतावनी के बीच महराजगंज जनपद में आकस्मिक बाढ़ (Flash Flood) और जलभराव की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। नारायणी (गंडक) नदी का जलस्तर बढ़ने और वाल्मीकिनगर बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद प्रशासन ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। संभावित बाढ़ और जलभराव को देखते हुए जनपद के सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने लोगों से नदी-नालों, पुल-पुलियों, जलभराव वाले क्षेत्रों और निचले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। 📞 आपातकालीन सहायता हेतु हेल्पलाइन नंबर: ☎️ 05523-222162 ☎️ 1077 ☎️ 9628819145 📍 स्थान: महराजगंज, उत्तर प्रदेश 📰 निशा प्रहरी न्यूज़ 👤 एसपी रावत, स्वामी/संपादक निशा प्रहरी हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र1
- कैम्पियरगंज में बड़ा हादसा! तेज आंधी-बारिश में पेड़ गिरा, कई लोगों के दबने की सूचना 🚨 कैम्पियरगंज में बड़ा हादसा! तेज आंधी-बारिश में पेड़ गिरा, कई लोगों के दबने की सूचना गोरखपुर। कैम्पियरगंज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव के गजरहिया टोले में शनिवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान अचानक एक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में कई लोगों के आने की सूचना है। हादसे में कुछ लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं Public maharajganj #Campierganj #Gorakhpur #Laxmipur #BreakingNews #GorakhpurNews #UPNews #बारिश #आंधी #हादसा #BreakingNews #PublicMaharajganj1
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | कैंपियरगंज में दर्दनाक हादसा 🌧️ भीषण बारिश-आंधी के बीच झोपड़ी पर गिरा पेड़, 3 लोगों की मौत गोरखपुर के कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर द्वितीय ग्राम पंचायत के गजरहिया टोले में शनिवार को तेज बारिश, आंधी और तूफान के दौरान झोपड़ी पर विशाल पेड़ गिर गया। हादसे में झोपड़ी के अंदर मौजूद चार लोग दब गए। 😢 हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। घायल को कैंपियरगंज सीएचसी से बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान किशन (13), सुभाष (45) और ज्ञानमती (40) के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। एसडीएम, तहसीलदार, लेखपाल, थाना प्रभारी समेत पुलिस-प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद रही। ⚠️ हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। #BreakingNews #Gorakhpur #Campierganj #Lakshmipur #GorakhpurNews #UPNews #RainAlert #बारिश #आंधी #दर्दनाकहादसा1