Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग* पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके में लगी भीषण आग। * आसमान में धुएं का काला गुब्बार।
Duniya Direct news
ब्रेकिंग* पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके में लगी भीषण आग। * आसमान में धुएं का काला गुब्बार।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ब्रेकिंग* पूर्वी दिल्ली के दल्लूपुरा इलाके में लगी भीषण आग। * आसमान में धुएं का काला गुब्बार।1
- 🚨 700 KG की Booking… लेकिन गाड़ी में लोड हो गया 1100 KG! Customer ने बताया कुछ और, लेकिन weighbridge पर वजन निकला 1100 KG। आखिर Driver को बिना बताए इतना extra load कैसे लोड हुआ? और जब मामला सामने आया, तो Customer ने क्या कहा? Support ने क्या जवाब दिया? इस पूरी कहानी की Call Recording भी है। 🎙️ 👉 पूरी वीडियो देखिए और बातचीत को ध्यान से सुनिए। 👉 फिर फैसला आप खुद कीजिए—गलती किसकी थी और जिम्मेदारी किसकी बनती है? अगर आपको लगता है कि Driver और Customer दोनों के लिए Rules बराबर होने चाहिए, तो वीडियो को अपने Driver साथियों के साथ Share जरूर करें। 🇮🇳 Subscribe करें • Follow करें • अपनी आवाज़ उठाएँ #Porter #DriverRights #CallRecording #Logistics #CommercialDriver1
- हल्द्वानी विरोध प्रदर्शन और वायरल वीडियो घटना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल! हल्द्वानी में बीजेपी की कार्यसमिति बैठक और वीआईपी दौरों के विरोध के दौरान महिला कांग्रेस नेता एवं पूर्व पार्षद राधा आर्या हाथों में संविधान की प्रति लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं1
- पशु पक्षी और बेजुबान जानवरों की सेवा करने से रुके हुए बनते हैं1
- लिंक रोड पुलिस की बड़ी कामयाबी, दिल्ली से चोरी की बाइक के साथ शातिर चोर गिरफ्तार। गाजियाबाद :- थाना लिंक रोड पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जाकिर (28 वर्ष), निवासी सीमापुरी दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह मोटरसाइकिल दिल्ली के फर्ज बाजार इलाके से चुराई थी। चोरी के बाद उसने बाइक को एक सुनसान जगह पर छिपाकर रखा था और उसे बेचने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस चेकिंग के दौरान धरा गया। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही थाना साहिबाबाद, शालीमार गार्डन और लिंक रोड पर चोरी तथा आयुध अधिनियम के तहत कुल 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।1
- “यह तस्वीर किसी नाले की नहीं, बल्कि कानावली गांव की सड़क की है। नालियों का गंदा पानी सड़क पर जमा है और इसी गंदे पानी के बीच से लोगों को मजबूरी में गुजरना पड़ रहा है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता रोज एक नई परेशानी बन गया है।” “सड़क पर जमा गंदे पानी से दुर्गंध फैल रही है। आने-जाने वाले लोगों को कपड़े और जूते बचाकर निकलना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से नालियों की निकासी ठीक नहीं होने के कारण पानी सड़क पर भर जाता है। बारिश या अधिक पानी आने पर स्थिति और खराब हो जाती है। गंदे पानी और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। सवाल यह है कि जब लोगों को रोज इसी रास्ते से गुजरना है, तो इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा?” संवाददाता रेनू पुरी4
- नई दिल्ली में रबर फैक्ट्री में लगी आग,2 लोगों की मौत की खबर! नई दिल्ली स्वरूप नगर में चल रही रबर फैक्ट्री में लगी आग में अब तक दो लोगों की मौत की आशंका है। आस-पास की इमारतों को खाली कराया जा रहा है। दर्जनों की संख्या में फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची1
- *गाजियाबाद के साहिबाबाद में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, पांच वर्षीय मासूम की मौत, मा घायल* गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र की अर्थला स्थित बालाजी विहार कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। हादसे के समय बच्ची अपनी मां के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। जानकारी के अनुसार, न्यू हिंडन विहार निवासी मोहसीन की पांच वर्षीय बेटी इनाया एलकेजी में पढ़ती थी और अधिकांश समय अपनी नानी के घर रहती थी। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे उसकी मां सुलताना उसे स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में पड़े मलबे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली का पहिया चढ़ गया, जिससे चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और ईंटों से लदी ट्रॉली पलट गई। हादसे में इनाया और उसकी मां सुलताना ईंटों के नीचे दब गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए वसुंधरा स्थित अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने इनाया को मृत घोषित कर दिया, जबकि उपचार के बाद उसकी मां को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतका के पिता मोहसीन की शिकायत पर पुलिस ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना के अनुसार, चालक की तलाश की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।1