Shuru
Apke Nagar Ki App…
देबी,दयाल परिहार
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आलमपुर थाना में निकासी नहीं होने से थाना परिसर में जलभराव की समस्या आलमपुर नगर में लगातार हो रही बारिश से नगर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी थाना परिसर में देखने को मिल रही है, जहां पानी की निकासी नहीं होने के कारण थाना परिसर जलमग्न है। जलभराव होने से पुलिस कर्मियों और आने वाले फरियादियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि थाना परिसर में जमा पानी के कारण वाहन पार्किंग करने में कठिनाई हो रही है, वहीं पैदल आने-जाने वाले लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। थाना परिसर में जलभराव होने के कारण गंदगी और दुर्गंध फैलने लगी है। इसके अलावा मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है, जिससे डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडराने लगा है।1
- रतनगढ़ माता मंदिर पर पार्किंग के नाम पर 10 रुपये की लूट आप मंदिर पर जाओ चाह न जाओ 10 रुपये लगेंगे ग्वालियर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाओगे तो भी लगेगा टोल1
- ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस ईद-ए-मिलादुन्नबी पर दतिया में गूंजा भाईचारे का पैगाम, मुस्लिम समाज ने निकाला जुलूस दतिया। पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की योमे पैदाइश यानी ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर दतिया में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और पैगंबर साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम, सद्भाव और इंसानियत का संदेश दिया। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस में शामिल लोगों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन और उनके संदेशों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी इंसानियत को प्रेम, शांति, भाईचारे और जरूरतमंदों की मदद का रास्ता दिखाया। समाजजनों ने कहा कि पैगंबर साहब की शिक्षाओं में पड़ोसी के हक को भी विशेष महत्व दिया गया है। पड़ोसी किसी भी धर्म या समुदाय का हो, उसके सुख-दुख में साथ खड़ा होना और जरूरत के समय उसकी मदद करना इंसानियत का तकाजा है। यही संदेश समाज में आपसी सद्भाव और गंगा-जमुनी तहजीब को मजबूत करता है। जुलूस के दौरान लोगों ने शहर में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ की। समाजजनों ने कहा कि ईद-ए-मिलादुन्नबी का संदेश सिर्फ एक समुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए प्रेम और सद्भाव का संदेश है। जुलूस में मुस्लिम समाज के वरिष्ठजन, युवा और बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। आयोजन के दौरान प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में व्यवस्थाएं संभाली गईं और जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा।1
- रतनगढ़ माता धाम पर पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ₹10 वसूली का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दैनिक पुष्पांजलि टुडे दतिया/रतनगढ़। प्रसिद्ध रतनगढ़ माता धाम पर श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर ₹10 लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बसई मलिक क्षेत्र में श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क के नाम पर राशि लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इस वसूली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि पार्किंग शुल्क निर्धारित है तो इसकी स्पष्ट जानकारी मौके पर प्रदर्शित की जानी चाहिए और प्रत्येक वाहन चालक को विधिवत रसीद उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं, यदि बिना किसी अधिकृत आदेश, ठेके या निर्धारित शुल्क के राशि ली जा रही है तो यह गंभीर जांच का विषय है। रतनगढ़ माता धाम में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले एवं विशेष अवसरों पर प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाते रहे हैं। पूर्व में बसई मलिक क्षेत्र को भी पार्किंग व्यवस्था के लिए उपयोग किए जाने का उल्लेख मिलता है।ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पार्किंग व्यवस्था और शुल्क वसूली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि ₹10 की राशि किस आदेश के तहत ली जा रही है, पार्किंग का ठेका किसके पास है और वसूली करने वाले लोगों को अधिकृत किया गया है या नहीं। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर आने वाले लोगों से किसी भी प्रकार की अनधिकृत वसूली नहीं होनी चाहिए। यदि पार्किंग शुल्क शासन अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित है तो उसका रेट बोर्ड लगाया जाए और रसीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र प्रशासनिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में प्रशासन की जांच और अधिकृत स्पष्टीकरण के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ₹10 की वसूली वैध पार्किंग शुल्क है अथवा अनधिकृत वसूली। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन एवं रतनगढ़ धाम प्रबंधन इस मामले की जांच करता है या नहीं और श्रद्धालुओं से ली जा रही राशि के संबंध में क्या स्थिति स्पष्ट की जाती है।1
- कोंच में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, खोया-छेना के नमूने लिए, मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिष्ठान भंडार पर की जांच जालौन जिले के कोंच नगर में रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार दोपहर 12 बजे मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। त्योहार के दौरान बाजार में मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग की टीम ने दुकानों पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच शुरू की। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नगर स्थित गिरिराज मिष्ठान भंडार पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया। टीम ने यहां बिक्री के लिए रखे खोया और छेना के नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा, जहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उनमें किसी प्रकार की मिलावट की जांच की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई का उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध और मिलावट रहित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार, कोंच खाद्य सुरक्षा अधिकारी झनकार सिंह और कनहैया लाल शामिल रहे। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में सतर्कता बढ़ गई है।1
- ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश ईद-मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश जालौन। हजरत मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश के मौके पर बुधवार को नगर में मुस्लिम समाज की ओर से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले जुलूस के दौरान “सरकार की आमद मरहबा, रसूल की आमद मरहबा” के नारों से माहौल गूंजता रहा। इस दौरान हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। ईद-मिलादुन्नबी की पूर्व संध्या पर नगर के मोहल्ला नारोभास्कर और तकिया रोड सहित विभिन्न स्थानों पर आकर्षक सजावट की गई थी। रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। बारह रबी-उल-अव्वल के दिन मनाए जाने वाले ईद-मिलादुन्नबी को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह दिखाई दिया। नए कपड़े और रंग-बिरंगी पगड़ियां पहनकर लोग पैदल, रिक्शे और घोड़ों पर सवार होकर जुलूस में शामिल हुए। जुलूस का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। लोगों ने स्टॉल लगाकर पानी, शर्बत, खीर आदि का वितरण किया। जुलूस के दौरान शहर काजी मौलाना साबिर ने हजरत मुहम्मद साहब की सीरत और यौमे पैदाइश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि हजरत मुहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम दिया। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। उप जिलाधिकारी राकेश सोनी, तहसीलदार अभिनव द्विवेदी, सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा और चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण करते रहे। जुलूस में शहर काजी मौलाना साबिर, हाफिज मकबूल, हाफिज साकिर, आमिर अत्तारी, जर्रार कादरी, इरशाद अंसारी, इमरान अंसारी, हाफिज रफीक कुरैशी, बबलू शाह, समाजसेवी जाकिर सिद्दीकी, अफरोज शाह, नसीम खान, इशाक मंसूरी, अहमद रजा, शाकिर हसन वारसी, नफीस सभासद, अरमान, सलीम भाई, अल्लू, मसूदी, नईम उल्ला, हाशिम सिद्दीकी, मुन्ना शाह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में बुधवार सुबह लगातार बारिश के कारण दो कच्चे मकान ढह गए। सुबह करीब 9 बजे हुई इन घटनाओं में दो महिलाएं मलबे में दबकर घायल हो गईं। घायलों में से एक युवती की हालत गंभीर होने पर उसे उरई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पहली घटना कोंच नगर के तलैया मोहल्ले में हुई। यहां अतर सिंह पुत्र लालू अपनी पत्नी राखी (32) और तीन बच्चों के साथ एक कच्चे मकान में रहते थे। बुधवार सुबह करीब 8 बजे लगातार बारिश के चलते उनका मकान अचानक ढह गया। इस हादसे में राखी मलबे में दबकर घायल हो गईं, जिन्हें परिजनों और पड़ोसियों की मदद से बाहर निकाला गया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने करीब दो साल पहले सरकारी आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें अभी तक इसका लाभ1
- आशिके रसूल का सैलाब उमड़ा शहर की सड़को पर 5 किलोमीटर लंबे जुलूस के स्वागत में फूलों से पटी सड़के आशिके रसूल का सैलाब उमड़ा शहर की सड़को पर 5 किलोमीटर लंबे जुलूस के स्वागत में फूलों से पटी सड़के जिला मुख्यालय शाजापुर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाजजनों ने सुबह शाही जामा मस्जिद में कुरान ख्वानी रखी जिसके बाद वहीं से भव्य ऐतिहासिक जुलूस निकाला। जिसमें हजारों की संख्या में आशिकाने रसूल का सैलाब सड़को पर उतरा जिसमें कई युवा बाइक पर सवार होकर जुलूस में आगे चल रहे थे। सीरत कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी के नेतृत्व में निकला जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो का लगभग 5 किलोमीटर लंबा रास्ता तय कर वापस शाही जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ। जुलूस का रास्ते भर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तथा लोगों ने जुलूस में शामिल समाजजनों को सोनपापड़ी, चॉकलेट और मिठाइयां वितरित कीं। स्वागत के दौरान लोगों में उत्साह नजर आया और पूरे मार्ग पर पर्व को लेकर माहौल1