Shuru
Apke Nagar Ki App…
रतनगढ़ माता मंदिर पर पार्किंग के नाम पर 10 रुपये की लूट आप मंदिर पर जाओ चाह न जाओ 10 रुपये लगेंगे ग्वालियर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाओगे तो भी लगेगा टोल
विजय झा
रतनगढ़ माता मंदिर पर पार्किंग के नाम पर 10 रुपये की लूट आप मंदिर पर जाओ चाह न जाओ 10 रुपये लगेंगे ग्वालियर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाओगे तो भी लगेगा टोल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रतनगढ़ माता मंदिर पर पार्किंग के नाम पर 10 रुपये की लूट आप मंदिर पर जाओ चाह न जाओ 10 रुपये लगेंगे ग्वालियर और ग्रामीण क्षेत्रों में जाओगे तो भी लगेगा टोल1
- breaking news lahar Bhind Gwalior Madhya Pradesh India1
- आशिके रसूल का सैलाब उमड़ा शहर की सड़को पर 5 किलोमीटर लंबे जुलूस के स्वागत में फूलों से पटी सड़के आशिके रसूल का सैलाब उमड़ा शहर की सड़को पर 5 किलोमीटर लंबे जुलूस के स्वागत में फूलों से पटी सड़के जिला मुख्यालय शाजापुर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समाजजनों ने सुबह शाही जामा मस्जिद में कुरान ख्वानी रखी जिसके बाद वहीं से भव्य ऐतिहासिक जुलूस निकाला। जिसमें हजारों की संख्या में आशिकाने रसूल का सैलाब सड़को पर उतरा जिसमें कई युवा बाइक पर सवार होकर जुलूस में आगे चल रहे थे। सीरत कमेटी के सदर हाजी नईम कुरैशी के नेतृत्व में निकला जुलूस शहर के प्रमुख मार्गो का लगभग 5 किलोमीटर लंबा रास्ता तय कर वापस शाही जामा मस्जिद पर समाप्त हुआ। जुलूस का रास्ते भर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तथा लोगों ने जुलूस में शामिल समाजजनों को सोनपापड़ी, चॉकलेट और मिठाइयां वितरित कीं। स्वागत के दौरान लोगों में उत्साह नजर आया और पूरे मार्ग पर पर्व को लेकर माहौल1
- रतनगढ़ माता धाम पर पार्किंग के नाम पर श्रद्धालुओं से ₹10 वसूली का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल दैनिक पुष्पांजलि टुडे दतिया/रतनगढ़। प्रसिद्ध रतनगढ़ माता धाम पर श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर ₹10 लिए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बसई मलिक क्षेत्र में श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क के नाम पर राशि लेते हुए दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इस वसूली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि यदि पार्किंग शुल्क निर्धारित है तो इसकी स्पष्ट जानकारी मौके पर प्रदर्शित की जानी चाहिए और प्रत्येक वाहन चालक को विधिवत रसीद उपलब्ध कराई जानी चाहिए। वहीं, यदि बिना किसी अधिकृत आदेश, ठेके या निर्धारित शुल्क के राशि ली जा रही है तो यह गंभीर जांच का विषय है। रतनगढ़ माता धाम में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मेले एवं विशेष अवसरों पर प्रशासन द्वारा वाहनों की पार्किंग और यातायात व्यवस्था के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए जाते रहे हैं। पूर्व में बसई मलिक क्षेत्र को भी पार्किंग व्यवस्था के लिए उपयोग किए जाने का उल्लेख मिलता है।ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने पार्किंग व्यवस्था और शुल्क वसूली की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि ₹10 की राशि किस आदेश के तहत ली जा रही है, पार्किंग का ठेका किसके पास है और वसूली करने वाले लोगों को अधिकृत किया गया है या नहीं। श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थल पर आने वाले लोगों से किसी भी प्रकार की अनधिकृत वसूली नहीं होनी चाहिए। यदि पार्किंग शुल्क शासन अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित है तो उसका रेट बोर्ड लगाया जाए और रसीद की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। फिलहाल वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोपों की स्वतंत्र प्रशासनिक पुष्टि सामने नहीं आई है। इसलिए मामले में प्रशासन की जांच और अधिकृत स्पष्टीकरण के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि ₹10 की वसूली वैध पार्किंग शुल्क है अथवा अनधिकृत वसूली। अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन एवं रतनगढ़ धाम प्रबंधन इस मामले की जांच करता है या नहीं और श्रद्धालुओं से ली जा रही राशि के संबंध में क्या स्थिति स्पष्ट की जाती है।1
- कोंच में शान-ओ-शौकत से निकला बारावफात जुलूस, जगह-जगह रहा पुलिस पहरा जालौन के कोंच नगर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी यानी बारावफात के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। दोपहर करीब 2:30 बजे मरहबा की गूंज और धार्मिक नारों के बीच जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकला। जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। बारावफात का जुलूस लवली चौराहे के पास स्थित मस्जिद जिनतुल इस्लाम, तिलक नगर से शुरू हुआ। जुलूस नई बस्ती, मानिक चौक, कटरा, लवली चौराहा, स्टेट बैंक, खैरा चौराहा, आराजी लाइन, मंडी, आजाद नगर, चंदकुआ और सागर तालाब होते हुए जामा मस्जिद जवाहर नगर पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन किया जाएगा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रास्तेभर लोगों ने धार्मिक नारों और मरहबा की गूंज के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात व सलाम पेश किए। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत भी किया। जुलूस में हाफिज अताउल्ला, गौरी खां, हाफिज मुहम्मद साबिर बरकाती, हाजी रहम इलाही तथा जुलूसे सदर शमशुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कोंच कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप, एसएसआई अशोक वर्मा सहित पुलिस बल जुलूस के साथ मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बारावफात का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ता रहा।1
- जालौन जिले के जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम सालाबाद में घरों में घुसा पानी नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सालाबाद से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां मूसलाधार बारिश से घरों में पानी जा घुसा और हड़कंप मच गया1
- जालौन में सड़क या गड्ढों का जाल? जोल्हूपुर ओवरब्रिज से पहले दर्जनों गड्ढे दे रहे हादसे को न्योता! कालपी तहसील क्षेत्र में हमीरपुर-कदौरा की ओर से आने वाले वाहनों को जोल्हूपुर ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले सड़क पर बने दर्जनों गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ई-रिक्शा, रिक्शा, सरकारी बसें और ट्रक तक इन गड्ढों को पार करते नजर आते हैं। गड्ढों में पहिया पड़ते ही वाहन के असंतुलित होने का खतरा बना रहता है। खासकर छोटे वाहनों में सवारियां बैठी होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बताई जा रही है। वाहन चालकों का कहना है कि सवारियां भरकर कालपी बाजार की ओर आते-जाते समय हर पल हादसे का डर बना रहता है। यही मार्ग कानपुर, उरई, कालपी समेत कई प्रमुख स्थानों को जोड़ता है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है—जब सरकार सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर लाखों रुपये खर्च कर रही है, तो आखिर कुछ ही महीनों में सड़कें गड्ढों में क्यों तब्दील हो जाती हैं? एक और बड़ा सवाल—जब टोल टैक्स की वसूली लगातार जारी है, तो वाहन चालकों को सुरक्षित और गड्ढामुक्त सड़क कब मिलेगी? क्या जिम्मेदार विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? क्या सड़क की गुणवत्ता की जांच होगी? और आखिर इन गड्ढों की मरम्मत कब होगी?2
- जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम जय श्री राम1