कोंच में शान-ओ-शौकत से निकला बारावफात जुलूस, जगह-जगह रहा पुलिस पहरा जालौन के कोंच नगर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी यानी बारावफात के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। दोपहर करीब 2:30 बजे मरहबा की गूंज और धार्मिक नारों के बीच जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकला। जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। बारावफात का जुलूस लवली चौराहे के पास स्थित मस्जिद जिनतुल इस्लाम, तिलक नगर से शुरू हुआ। जुलूस नई बस्ती, मानिक चौक, कटरा, लवली चौराहा, स्टेट बैंक, खैरा चौराहा, आराजी लाइन, मंडी, आजाद नगर, चंदकुआ और सागर तालाब होते हुए जामा मस्जिद जवाहर नगर पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन किया जाएगा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रास्तेभर लोगों ने धार्मिक नारों और मरहबा की गूंज के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात व सलाम पेश किए। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत भी किया। जुलूस में हाफिज अताउल्ला, गौरी खां, हाफिज मुहम्मद साबिर बरकाती, हाजी रहम इलाही तथा जुलूसे सदर शमशुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कोंच कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप, एसएसआई अशोक वर्मा सहित पुलिस बल जुलूस के साथ मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बारावफात का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ता रहा।
कोंच में शान-ओ-शौकत से निकला बारावफात जुलूस, जगह-जगह रहा पुलिस पहरा जालौन के कोंच नगर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी यानी बारावफात के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया। दोपहर करीब 2:30 बजे मरहबा की गूंज और धार्मिक नारों के बीच जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकला। जुलूस को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। बारावफात का जुलूस लवली चौराहे के पास स्थित मस्जिद जिनतुल इस्लाम, तिलक नगर से शुरू हुआ। जुलूस नई बस्ती, मानिक चौक, कटरा, लवली चौराहा, स्टेट बैंक, खैरा चौराहा, आराजी लाइन, मंडी, आजाद नगर, चंदकुआ और सागर तालाब होते हुए जामा मस्जिद जवाहर नगर पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन किया जाएगा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। रास्तेभर लोगों ने धार्मिक नारों और मरहबा की गूंज के साथ पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में नात व सलाम पेश किए। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत भी किया। जुलूस में हाफिज अताउल्ला, गौरी खां, हाफिज मुहम्मद साबिर बरकाती, हाजी रहम इलाही तथा जुलूसे सदर शमशुद्दीन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। कोंच कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप, एसएसआई अशोक वर्मा सहित पुलिस बल जुलूस के साथ मौजूद रहा। पुलिसकर्मियों ने जुलूस के मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ यातायात व्यवस्था को भी नियंत्रित किया। अधिकारियों ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस में शामिल होने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सुरक्षा व्यवस्था के बीच बारावफात का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में आगे बढ़ता रहा।
- कोंच,बारिश से जलभराव पर पालिका अलर्ट, ईओ व पालिकाध्यक्ष ने कराया सफाई कार्य जालौन के कोंच नगर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। नगर में बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या का जायजा लेने के लिए शाम करीब 5:30 बजे पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और पालिका अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी और जल निकासी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान हाटा के पास स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से पिंडारी मार्ग पर बारिश का पानी जमा मिला। सड़क पर जलभराव होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए पालिका अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को तत्काल सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नालियों और जल निकासी वाले स्थानों की साफ-सफाई कराई, जिससे बारिश के पानी की निकासी हो सके। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बारिश के दौरान नगर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए पालिका की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां कर्मचारियों को भेजकर सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने भी कर्मचारियों को बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सफाई नायक अमित, सभासद अशोक गुर्जर सहित पालिका कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।1
- कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश* *कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश* *कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप* जनपद जालौन कुठौंद थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी राजबीर सिंह को छोड़ने के लिए पुलिस द्वारा कथित तौर पर तीन लाख रुपये में लेन-देन की बात चल रही है आरोप है कि राजबीर सिंह ने विनय तिवारी पर बोलेरो चढ़ाकर करीब 300 मीटर तक घसीटा जिससे उनकी मौत हो गई इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था आप को बता दें पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद आरोपी पक्ष के साथ कथित रूप से समझौते की कोशिश की जा रही है पीड़ित पक्ष ने कुठौंद पुलिस पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की वास्तविक स्थिति से अलग जानकारी देने का भी आरोप लगाया है पीड़ित महिला ने आशंका जताई है कि यदि आरोपी को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया तो उसे न्याय मिलने में मुश्किल होगी। वहीं, पुलिस पर आरोपी से कथित सांठगांठ के आरोप भी लगाए गए इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और जांच की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आरोपों की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की1
- दयानंद वैदिक कॉलेज में Pm मोदी का 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम हुआ संपन्न *दयानंद वैदिक कॉलेज में Pm मोदी का 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम हुआ संपन्न🖥️* आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को दयानन्द वैदिक कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का दो तरफ़ा लाइव प्रसारण pm नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया l कार्यक्रम के शुभारंभ में माँ सरस्वती एवं मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों मूलचंद निरंजन विधायक माधवगढ़, अरविंद सिंह चौहान प्रतिनिधि स्वतंत्रदेव सिंह उरई, डॉ. मयंक त्रिपाठी प्रतिनिधि डॉ बाबूलाल तिवारी, प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पांडेय, प्रिंस सेंगर नेशनल प्लेयर,डॉ राजन भाटिया एथलेटिक्स खिलाड़ी, शैलेंद्र कुशवाहा जिला क्रीड़ा अधिकारी जालौन, राजेंद्र कुमार पाल एथलेटिक्स कोच, प्रमोद रिछारिया जिला अध्यक्ष युवा परिषद माय भारत, विवेक सिंह तोमर माय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र यादव,कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सैयद नफीसुल हसन, सुश्री श्वेता यादव, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. शगुफ्ता मिर्जा इत्यादि द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया l प्रधानमंत्री जी का खेलो इंडिया भारत का लाइव प्रसारण प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ हुआ l लाइव प्रसारण कार्यक्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संवाद में कहा कि 100 वर्ष पहले मेजर ध्यानचंद ने जो नींव रखी थी उसे आगे बढ़ाने का हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि समाज का नजरिया बदला है और खेल अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन रहा है l उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं है बल्कि यह विकसित भारत के निर्माण में हमारे युवा और खेल शक्ति को एकजुट करने का एक अभियान है l उन्होंने खेल में खिलने का मतलब व्यक्तित्व का खिलना तथा पूरे देश का गौरव बढ़ाना बताया l संवाद कार्यक्रम हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ एवं माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जनपद में एकमात्र दयानन्द वैदिक कॉलेज उरई को प्रमुखता देते हुए दयानंद वैदिक कॉलेज को केटेगरी "ए " की सूची में शामिल किया गया जिसके अंतर्गत आज महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर 'युवा कनेक्ट' कार्यक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री जी का औपचारिक संबोधन हुआ l औपचारिक संबोधन के उपरांत मूलचंद निरंजन विधायक माधवगढ़, अरविंद सिंह चौहान एवं मयंक त्रिपाठी ने युवा शक्ति को खेल जगत से जोड़ने का आवाहन कर उनका उत्साह वर्धन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा शक्ति को खेल से जोड़ने की सराहना की l युवा खिलाड़ी प्रिन्स सेंगर एवं विवेक सिंह तोमर का आपसी खेल संबंधी संवाद भी हुआ l संवाद कार्यक्रम में छात्रा अंजली यादव,शैलजा राज,संध्या सिंह,जैस्किन फातिमा एवं एकता द्विवेदी ने ' *विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना '* शीर्षक पर अपने-अपने विचार प्रेषित किया l कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं खिलाड़ियों इत्यादि सभी का महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पांडेय ने स्वागत किया l कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.सुरेंद्र यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन सुश्री श्वेता यादव द्वारा किया गया l कार्यक्रम में गणमान्य माननीय व्यक्तियों,खिलाड़ियों एवं युवाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र एवं छात्राएं के अतिरिक्त प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे l4
- UGC के मुद्दे पर जालौन में गरजा विरोध, दर्जनों लोग सड़क पर उतरे जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों के दर्जनों लोगों ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। पुराने बस स्टैंड से सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक निकले जुलूस में बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना और हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर संबंधित निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। साथ ही जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर तक आंदोलन ले जाने की बात कही। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। प्रदर्शन में वीरू सेंगर, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, ठा. अनुरुद्ध प्रताप सिंह, शैलेंद्र भदौरिया, रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, संजू तोमर, लाली तोमर, मानवेंद्र परिहार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।1
- रक्षाबंधन पर उरई रेलवे स्टेशन पर दिखी अपेक्षाकृत कम भीड़, सामान्य नजर आए हालात उरई। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर गुरुवार शाम उरई रेलवे स्टेशन का नजारा सामान्य दिनों की अपेक्षा अलग दिखाई दिया। त्योहार के चलते यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद के बीच शाम के समय स्टेशन परिसर में अपेक्षाकृत कम संख्या में यात्री नजर आए। स्टेशन के प्लेटफॉर्म और परिसर में कुछ लोग बैठे दिखाई दिए, जबकि यात्रियों की भीड़ अपेक्षाकृत कम रही। रक्षाबंधन पर ट्रेनों में आवागमन बढ़ने की संभावना के बावजूद शाम के समय स्टेशन पर स्थिति शांत और सामान्य नजर आई। त्योहार के मौके पर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को लेकर भी व्यवस्थाएं महत्वपूर्ण रहती हैं। यात्रियों की संख्या कम होने से स्टेशन परिसर में फिलहाल किसी तरह की अफरा-तफरी दिखाई नहीं दी।1
- रक्षाबंधन पर्व पर आज़ से शुरू हो गई महिलाओं की मुफ्त यात्रा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं आज़ हमने पति-पत्नी एक्सप्रेस बस में महिलाओं से बात की तो सुनिए क्या कह रही है महिलाएं1
- कानपुर में 100 करोड़ का खेल! नगर निगम ठेके में वसूली, 7 फर्म ब्लैकलिस्ट!! नगर निगम में अवैध वसूली, डराने-धमकाने एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छ: अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अभियुक्त गोविंद शर्मा फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान में मिली है। शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। जांच में ठेकों को प्रभावित करने, ठेकेदारों पर दबाव बनाने एवं अवैध वसूली के तथ्य सामने आए हैं। नगर निगम की पुरानी ठेका प्रक्रिया समाप्त कर अब लंबित एवं आगामी कार्यों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग अपनाई जाएगी। लगभग ₹100 करोड़ के टेंडर निरस्त कर शीघ्र रिटेंडरिंग की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है तथा लगभग सात फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट- श्री रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर।1
- कोंच,लगातार बारिश का कहर, कोंच और रवा में गिरे मकान, गृहस्थी का सामान दबकर खराब जालौन के कोंच नगर व ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे को लगातार पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बीच दो मकान गिरकर धराशायी हो गए। हादसों में मकानों के अंदर रखा गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार नगर के गांधी नगर में सिंह भवानी मंदिर के पास रहने वाले नरेंद्र कुमार वर्मा का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते अचानक भरभराकर गिर गया। नरेंद्र कुमार वर्मा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और एक दुकान पर मजदूरी का काम करते हैं। मकान गिरने के समय परिसर में जानवर भी बंधे हुए थे, लेकिन वह सभी सुरक्षित बच गए। मकान गिरने से घर में रखा सामान मलबे में दब गया और काफी नुकसान होने की बात सामने आई है। वहीं दूसरी घटना कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम रवा की बताई जा रही है। यहां बारिश के कारण नीरज कुमार निवासी रवा और वीरसिंह का मकान भी गिर गया। मकान गिरने से दोनों परिवारों के घर-गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। लगातार बारिश के कारण कच्चे और छप्पर वाले मकानों पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण और नगर क्षेत्र में ऐसे मकानों में रहने वाले परिवारों को अपने आशियाने गिरने की चिंता सताने लगी है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा शासन की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।1