logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,बारिश से जलभराव पर पालिका अलर्ट, ईओ व पालिकाध्यक्ष ने कराया सफाई कार्य जालौन के कोंच नगर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। नगर में बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या का जायजा लेने के लिए शाम करीब 5:30 बजे पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और पालिका अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी और जल निकासी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान हाटा के पास स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से पिंडारी मार्ग पर बारिश का पानी जमा मिला। सड़क पर जलभराव होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए पालिका अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को तत्काल सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नालियों और जल निकासी वाले स्थानों की साफ-सफाई कराई, जिससे बारिश के पानी की निकासी हो सके। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बारिश के दौरान नगर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए पालिका की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां कर्मचारियों को भेजकर सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने भी कर्मचारियों को बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सफाई नायक अमित, सभासद अशोक गुर्जर सहित पालिका कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

1 hr ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
1 hr ago

कोंच,बारिश से जलभराव पर पालिका अलर्ट, ईओ व पालिकाध्यक्ष ने कराया सफाई कार्य जालौन के कोंच नगर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। नगर में बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या का जायजा लेने के लिए शाम करीब 5:30 बजे पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और पालिका अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी और जल निकासी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान हाटा के पास स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से पिंडारी मार्ग पर बारिश का पानी जमा मिला। सड़क पर जलभराव होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए पालिका अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को तत्काल सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नालियों और जल निकासी वाले स्थानों की साफ-सफाई कराई, जिससे बारिश के पानी की निकासी हो सके। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बारिश के दौरान नगर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए पालिका की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां कर्मचारियों को भेजकर सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने भी कर्मचारियों को बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सफाई नायक अमित, सभासद अशोक गुर्जर सहित पालिका कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,बारिश से जलभराव पर पालिका अलर्ट, ईओ व पालिकाध्यक्ष ने कराया सफाई कार्य जालौन के कोंच नगर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। नगर में बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या का जायजा लेने के लिए शाम करीब 5:30 बजे पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और पालिका अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने नगर का भ्रमण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी और जल निकासी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान हाटा के पास स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से पिंडारी मार्ग पर बारिश का पानी जमा मिला। सड़क पर जलभराव होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति को देखते हुए पालिका अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को तत्काल सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नालियों और जल निकासी वाले स्थानों की साफ-सफाई कराई, जिससे बारिश के पानी की निकासी हो सके। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बारिश के दौरान नगर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए पालिका की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां कर्मचारियों को भेजकर सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने भी कर्मचारियों को बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सफाई नायक अमित, सभासद अशोक गुर्जर सहित पालिका कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    कोंच,बारिश से जलभराव पर पालिका अलर्ट, ईओ व पालिकाध्यक्ष ने कराया सफाई कार्य
जालौन के कोंच नगर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। नगर में बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या का जायजा लेने के लिए शाम करीब 5:30 बजे पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और पालिका अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने नगर का भ्रमण किया।
इस दौरान पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति देखी और जल निकासी की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान हाटा के पास स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय से पिंडारी मार्ग पर बारिश का पानी जमा मिला। सड़क पर जलभराव होने के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
स्थिति को देखते हुए पालिका अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को तत्काल सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। इसके बाद पालिका कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नालियों और जल निकासी वाले स्थानों की साफ-सफाई कराई, जिससे बारिश के पानी की निकासी हो सके।
पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि बारिश के दौरान नगर में जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए पालिका की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है। जहां भी जलभराव की सूचना मिल रही है, वहां कर्मचारियों को भेजकर सफाई और जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है।
अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव ने भी कर्मचारियों को बारिश के दौरान संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सफाई नायक अमित, सभासद अशोक गुर्जर सहित पालिका कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    1 hr ago
  • कानपुर में 100 करोड़ का खेल! नगर निगम ठेके में वसूली, 7 फर्म ब्लैकलिस्ट!! नगर निगम में अवैध वसूली, डराने-धमकाने एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छ: अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अभियुक्त गोविंद शर्मा फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान में मिली है। शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। जांच में ठेकों को प्रभावित करने, ठेकेदारों पर दबाव बनाने एवं अवैध वसूली के तथ्य सामने आए हैं। नगर निगम की पुरानी ठेका प्रक्रिया समाप्त कर अब लंबित एवं आगामी कार्यों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग अपनाई जाएगी। लगभग ₹100 करोड़ के टेंडर निरस्त कर शीघ्र रिटेंडरिंग की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है तथा लगभग सात फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट- श्री रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर।
    1
    कानपुर में 100 करोड़ का खेल! नगर निगम ठेके में वसूली, 7 फर्म ब्लैकलिस्ट!!
नगर निगम में अवैध वसूली, डराने-धमकाने एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छ: अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अभियुक्त गोविंद शर्मा फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान में मिली है। शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
जांच में ठेकों को प्रभावित करने, ठेकेदारों पर दबाव बनाने एवं अवैध वसूली के तथ्य सामने आए हैं। नगर निगम की पुरानी ठेका प्रक्रिया समाप्त कर अब लंबित एवं आगामी कार्यों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग अपनाई जाएगी। लगभग ₹100 करोड़ के टेंडर निरस्त कर शीघ्र रिटेंडरिंग की कार्रवाई की जा रही है।
प्रकरण में संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है तथा लगभग सात फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट- श्री रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 min ago
  • जालौन नगर में UGC के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, किसान मोर्चा परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए। जुलूस जालौन पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने UGC के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी से नगर का माहौल प्रदर्शनमय नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय और मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए संबंधित फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन में वीरू सेंगर, ज्ञानु तोमर किसान मोर्चा लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, सत्यवीर सेंगर, हर्ष तोमर रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, कपिल सोनी,राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने UGC से जुड़े मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
    1
    जालौन नगर में UGC के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस
जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, किसान मोर्चा परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए।
जुलूस जालौन पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने UGC के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी से नगर का माहौल प्रदर्शनमय नजर आया।
प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय और मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए संबंधित फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी गई।
प्रदर्शन में वीरू सेंगर,  ज्ञानु तोमर किसान मोर्चा लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, सत्यवीर सेंगर, हर्ष तोमर रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, कपिल सोनी,राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने UGC से जुड़े मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • जालौन में यूसीसी के विरोध में प्रदर्शन नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होकर सरदार पटेल चौक पर प्रदर्शन नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज सवर्णों ने एक प्रदर्शन किया और विरोध जताया
    1
    जालौन में यूसीसी के विरोध में प्रदर्शन 
नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से होकर सरदार पटेल चौक पर प्रदर्शन 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के जालौन नगर क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज सवर्णों ने एक प्रदर्शन किया और विरोध जताया
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 11 लाख के जेवरात और नकदी बरामद 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 11 लाख के जेवरात और नकदी बरामद जालौन। कोतवाली कालपी पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी से संबंधित शत-प्रतिशत सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 18 हजार 80 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी कालपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    24 घंटे में चोरी का खुलासा, 11 लाख के जेवरात और नकदी बरामद
24 घंटे में चोरी का खुलासा, 11 लाख के जेवरात और नकदी बरामद
जालौन। कोतवाली कालपी पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी से संबंधित शत-प्रतिशत सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 18 हजार 80 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी कालपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Sunita Singh
    Sunita Singh
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    46 min ago
  • पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को बड़ी खबर जनपद जालौन पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को अतिरिक्त लाभ लेकर बचाने का आरोप पीड़ित परिवार जिला अधिकारी महोदय आफिस से बाहर बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं— अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई? क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई? क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई? क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई? वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है, अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी?
    4
    पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को
बड़ी खबर जनपद जालौन 
पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को अतिरिक्त लाभ लेकर बचाने का आरोप पीड़ित परिवार जिला अधिकारी महोदय आफिस से बाहर
बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। 
आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। 
शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं—
अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?
क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई?
क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई?
क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई?
क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई?
वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है,
अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी?
    user_Nikhil tiwari
    Nikhil tiwari
    Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोंच,लगातार बारिश का कहर, कोंच और रवा में गिरे मकान, गृहस्थी का सामान दबकर खराब जालौन के कोंच नगर व ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे को लगातार पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बीच दो मकान गिरकर धराशायी हो गए। हादसों में मकानों के अंदर रखा गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार नगर के गांधी नगर में सिंह भवानी मंदिर के पास रहने वाले नरेंद्र कुमार वर्मा का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते अचानक भरभराकर गिर गया। नरेंद्र कुमार वर्मा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और एक दुकान पर मजदूरी का काम करते हैं। मकान गिरने के समय परिसर में जानवर भी बंधे हुए थे, लेकिन वह सभी सुरक्षित बच गए। मकान गिरने से घर में रखा सामान मलबे में दब गया और काफी नुकसान होने की बात सामने आई है। वहीं दूसरी घटना कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम रवा की बताई जा रही है। यहां बारिश के कारण नीरज कुमार निवासी रवा और वीरसिंह का मकान भी गिर गया। मकान गिरने से दोनों परिवारों के घर-गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। लगातार बारिश के कारण कच्चे और छप्पर वाले मकानों पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण और नगर क्षेत्र में ऐसे मकानों में रहने वाले परिवारों को अपने आशियाने गिरने की चिंता सताने लगी है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा शासन की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
    1
    कोंच,लगातार बारिश का कहर, कोंच और रवा में गिरे मकान, गृहस्थी का सामान दबकर खराब
जालौन के कोंच नगर व ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे को लगातार पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बीच दो मकान गिरकर धराशायी हो गए। हादसों में मकानों के अंदर रखा गृहस्थी का सामान दबकर खराब हो गया। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार नगर के गांधी नगर में सिंह भवानी मंदिर के पास रहने वाले नरेंद्र कुमार वर्मा का कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते अचानक भरभराकर गिर गया। नरेंद्र कुमार वर्मा मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं और एक दुकान पर मजदूरी का काम करते हैं। मकान गिरने के समय परिसर में जानवर भी बंधे हुए थे, लेकिन वह सभी सुरक्षित बच गए। मकान गिरने से घर में रखा सामान मलबे में दब गया और काफी नुकसान होने की बात सामने आई है।
वहीं दूसरी घटना कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम रवा की बताई जा रही है। यहां बारिश के कारण नीरज कुमार निवासी रवा और वीरसिंह का मकान भी गिर गया। मकान गिरने से दोनों परिवारों के घर-गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
लगातार बारिश के कारण कच्चे और छप्पर वाले मकानों पर खतरा बढ़ गया है। ग्रामीण और नगर क्षेत्र में ऐसे मकानों में रहने वाले परिवारों को अपने आशियाने गिरने की चिंता सताने लगी है। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा शासन की ओर से नियमानुसार मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    6 hrs ago
  • 🎤नेपाल में बाढ़ से मची तबाही! सैकड़ों लापता,95 लोगो की हुई मौतें🖥️ 📍 नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर भी जलप्रलय 📌पावर प्लांट और पुल बहे,कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 133 भारतीय हुये लापता! खबर पड़ोसी देश नेपाल से है जहाँ बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए। नेपाल पुलिस के मुताबिक अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से ज्यादा लोग लापता हैं, इनमें 133 भारतीय समेत 300 से ज्यादा विदेशी पर्यटक हैं। इतना ही नहीं नेपाली अधिकारियों के मुताबिक एक बार फिर बाढ़ का खतरा है। जिस ग्लेशियल झील के फटने से बाढ़ आई थी, वहां अभी भी करीब 7 मीटर ऊंचा पानी का बांध बना हुआ है। यह कभी भी टूट सकता है। तो वहीँ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 400 तीर्थयात्री लापता तिब्बत की नदी में उफान और रसुवा में भारी तबाही नेपाल के रसुवा जिले में रसुवागढ़ी सीमा के पास बुधवार को भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे लगभग 400 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर हो गए हैं। तिब्बत की ओर से बहने वाली भोटे कोशी नदी में आए उफान और मूसलाधार बारिश से बुनियादी ढांचा तबाह हो गया है। प्रमुख रास्ते, पुल और सड़कें बह गई हैं। काठमांडू प्रशासन के अनुसार, 384 से 400 यात्रियों का पता नहीं चल पा रहा है। इसमें कम से कम 105 भारतीय और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। ये सभी श्रद्धालु रसुवागढ़ी बॉर्डर चेकपोस्ट के पास ही फंस गए। संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप, युद्ध स्तर पर रेस्क्यू जारी पहाड़ खिसकने और बाढ़ के कारण मोबाइल नेटवर्क, बिजली और इंटरनेट ठप हो चुका है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर और राहत टीमों के जरिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू में जुटे हैं। व्यूरो रिपोर्ट: SONI NEWS नेपाल
    1
    🎤नेपाल में बाढ़ से मची तबाही! सैकड़ों लापता,95 लोगो की हुई मौतें🖥️
📍 नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर भी जलप्रलय
📌पावर प्लांट और पुल बहे,कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 133 भारतीय हुये लापता!
खबर पड़ोसी देश नेपाल से है जहाँ 
बुधवार सुबह अचानक आई बाढ़ ने नेपाल के रसुवा जिले में भारी तबाही मचा दी। जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तिब्बत की दिशा से भोटेकोशी नदी में अचानक पानी का तेज बहाव आया जिसमें कई इलाके चपेट में आ गए।
नेपाल पुलिस के मुताबिक अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है और 500 से ज्यादा लोग लापता हैं, इनमें 133 भारतीय समेत 300 से ज्यादा विदेशी पर्यटक हैं।
इतना ही नहीं नेपाली अधिकारियों के मुताबिक एक बार फिर बाढ़ का खतरा है। जिस ग्लेशियल झील के फटने से बाढ़ आई थी, वहां अभी भी करीब 7 मीटर ऊंचा पानी का बांध बना हुआ है। यह कभी भी टूट सकता है।
तो वहीँ कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 400 तीर्थयात्री लापता तिब्बत की नदी में उफान और रसुवा में भारी तबाही
नेपाल के रसुवा जिले में रसुवागढ़ी सीमा के पास बुधवार को भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे लगभग 400 तीर्थयात्री संपर्क से बाहर हो गए हैं।
तिब्बत की ओर से बहने वाली भोटे कोशी नदी में आए उफान और मूसलाधार बारिश से बुनियादी ढांचा तबाह हो गया है। प्रमुख रास्ते, पुल और सड़कें बह गई हैं।
काठमांडू प्रशासन के अनुसार, 384 से 400 यात्रियों का पता नहीं चल पा रहा है। इसमें कम से कम 105 भारतीय और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। ये सभी श्रद्धालु रसुवागढ़ी बॉर्डर चेकपोस्ट के पास ही फंस गए।
संचार व्यवस्था पूरी तरह ठप, युद्ध स्तर पर रेस्क्यू जारी 
पहाड़ खिसकने और बाढ़ के कारण मोबाइल नेटवर्क, बिजली और इंटरनेट ठप हो चुका है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल खराब मौसम के बीच हेलीकॉप्टर और राहत टीमों के जरिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू में जुटे हैं।
व्यूरो रिपोर्ट: SONI NEWS नेपाल
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.