logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

UGC के मुद्दे पर जालौन में गरजा विरोध, दर्जनों लोग सड़क पर उतरे जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों के दर्जनों लोगों ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। पुराने बस स्टैंड से सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक निकले जुलूस में बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना और हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर संबंधित निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। साथ ही जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर तक आंदोलन ले जाने की बात कही। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। प्रदर्शन में वीरू सेंगर, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, ठा. अनुरुद्ध प्रताप सिंह, शैलेंद्र भदौरिया, रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, संजू तोमर, लाली तोमर, मानवेंद्र परिहार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_Sanjay kumar Pattakar
Sanjay kumar Pattakar
Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

UGC के मुद्दे पर जालौन में गरजा विरोध, दर्जनों लोग सड़क पर उतरे जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों के दर्जनों लोगों ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। पुराने बस स्टैंड से सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक निकले जुलूस में बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना और हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर संबंधित निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। साथ ही जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर तक आंदोलन ले जाने की बात कही। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। प्रदर्शन में वीरू सेंगर, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, ठा. अनुरुद्ध प्रताप सिंह, शैलेंद्र भदौरिया, रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, संजू तोमर, लाली तोमर, मानवेंद्र परिहार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश* *कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश* *कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप* जनपद जालौन कुठौंद थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी राजबीर सिंह को छोड़ने के लिए पुलिस द्वारा कथित तौर पर तीन लाख रुपये में लेन-देन की बात चल रही है आरोप है कि राजबीर सिंह ने विनय तिवारी पर बोलेरो चढ़ाकर करीब 300 मीटर तक घसीटा जिससे उनकी मौत हो गई इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था आप को बता दें पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद आरोपी पक्ष के साथ कथित रूप से समझौते की कोशिश की जा रही है पीड़ित पक्ष ने कुठौंद पुलिस पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की वास्तविक स्थिति से अलग जानकारी देने का भी आरोप लगाया है पीड़ित महिला ने आशंका जताई है कि यदि आरोपी को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया तो उसे न्याय मिलने में मुश्किल होगी। वहीं, पुलिस पर आरोपी से कथित सांठगांठ के आरोप भी लगाए गए इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और जांच की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आरोपों की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की
    1
    कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश*

*कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*कुठौंद पुलिस पर गंभीर आरोप /3 लाख रुपये लेकर हत्या के प्रयास के आरोपी को छोड़ने की कथित साजिश*
*कुठौंद थाना पुलिस पर आरोपी को छोड़ने के लिए लेन-देन के आरोप*
जनपद जालौन कुठौंद थाना क्षेत्र से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हत्या के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी राजबीर सिंह को छोड़ने के लिए पुलिस द्वारा कथित तौर पर तीन लाख रुपये में लेन-देन की बात चल रही है आरोप है कि राजबीर सिंह ने विनय तिवारी पर बोलेरो चढ़ाकर करीब 300 मीटर तक घसीटा जिससे उनकी मौत हो गई इस मामले में पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था
आप को बता दें पीड़ित महिला का कहना है कि घटना के प्रत्यक्षदर्शी गवाहों की जानकारी पुलिस को देने के बावजूद आरोपी पक्ष के साथ कथित रूप से समझौते की कोशिश की जा रही है पीड़ित पक्ष ने कुठौंद पुलिस पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की वास्तविक स्थिति से अलग जानकारी देने का भी आरोप लगाया है पीड़ित महिला ने आशंका जताई है कि यदि आरोपी को पुलिस द्वारा छोड़ दिया गया तो उसे न्याय मिलने में मुश्किल होगी। वहीं, पुलिस पर आरोपी से कथित सांठगांठ के आरोप भी लगाए गए 
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष और जांच की स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही आरोपों की पूरी तस्वीर सामने आ सकेगी पीड़ित पक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    47 min ago
  • UGC के मुद्दे पर जालौन में गरजा विरोध, दर्जनों लोग सड़क पर उतरे जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों के दर्जनों लोगों ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। पुराने बस स्टैंड से सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक निकले जुलूस में बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना और हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर संबंधित निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। साथ ही जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर तक आंदोलन ले जाने की बात कही। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा। प्रदर्शन में वीरू सेंगर, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, ठा. अनुरुद्ध प्रताप सिंह, शैलेंद्र भदौरिया, रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, संजू तोमर, लाली तोमर, मानवेंद्र परिहार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    1
    UGC के मुद्दे पर जालौन में गरजा विरोध, दर्जनों लोग सड़क पर उतरे
जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों के दर्जनों लोगों ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। पुराने बस स्टैंड से सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक निकले जुलूस में बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना और हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी कर संबंधित निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। साथ ही जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर तक आंदोलन ले जाने की बात कही। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी मुस्तैद रहा।
प्रदर्शन में वीरू सेंगर, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, ठा. अनुरुद्ध प्रताप सिंह, शैलेंद्र भदौरिया, रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, संजू तोमर, लाली तोमर, मानवेंद्र परिहार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर्व पर आज़ से शुरू हो गई महिलाओं की मुफ्त यात्रा नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं आज़ हमने पति-पत्नी एक्सप्रेस बस में महिलाओं से बात की तो सुनिए क्या कह रही है महिलाएं
    1
    रक्षाबंधन पर्व पर आज़ से शुरू हो गई महिलाओं की मुफ्त यात्रा 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं की मुफ्त यात्रा से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं 
आज़ हमने पति-पत्नी एक्सप्रेस बस में महिलाओं से बात की तो सुनिए क्या कह रही है महिलाएं
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन नगर में UGC के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, किसान मोर्चा परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए। जुलूस जालौन पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने UGC के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी से नगर का माहौल प्रदर्शनमय नजर आया। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय और मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए संबंधित फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन में वीरू सेंगर, ज्ञानु तोमर किसान मोर्चा लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, सत्यवीर सेंगर, हर्ष तोमर रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, कपिल सोनी,राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने UGC से जुड़े मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
    1
    जालौन नगर में UGC के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने निकाला जुलूस
जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे के विरोध में गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, किसान मोर्चा परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में जुलूस में शामिल हुए।
जुलूस जालौन पुराने बस स्टैंड से शुरू होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक तक पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने UGC के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जुलूस में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी से नगर का माहौल प्रदर्शनमय नजर आया।
प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय और मुद्दे पर आपत्ति जताते हुए संबंधित फैसले पर पुनर्विचार की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर आगे भी आंदोलन जारी रखेंगे और जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी गई।
प्रदर्शन में वीरू सेंगर,  ज्ञानु तोमर किसान मोर्चा लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, सत्यवीर सेंगर, हर्ष तोमर रघुराज प्रताप सिंह, पुष्प राजावत, कपिल सोनी,राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत कई लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शन के दौरान संगठनों ने UGC से जुड़े मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार और संबंधित अधिकारियों से मामले पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन में UGC के खिलाफ गरजा विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग मांगों पर सुनवाई न होने पर जंतर-मंतर कूच की चेतावनी जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे को लेकर गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पहुंचे। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने अथवा पुनर्विचार करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट सैकड़ों लोगों के एक साथ सड़क पर उतरने को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया और जुलूस के दौरान पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक नगर का माहौल आंदोलनमय बना रहा। ये लोग रहे मौजूद प्रदर्शन में वीरू सेंगर, लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, नीरज सिंह तोमर, रघुराज प्रताप सिंह, तरुण सेंगर, पुष्प राजावत, कपिल सोनी, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से UGC से जुड़े मुद्दे पर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठनों ने संकेत दिया कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने की स्थिति में आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।
    1
    जालौन में UGC के खिलाफ गरजा विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग
मांगों पर सुनवाई न होने पर जंतर-मंतर कूच की चेतावनी
जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे को लेकर गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया।
कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पहुंचे। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने अथवा पुनर्विचार करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई।
पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट
सैकड़ों लोगों के एक साथ सड़क पर उतरने को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया और जुलूस के दौरान पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक नगर का माहौल आंदोलनमय बना रहा।
ये लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन में वीरू सेंगर, लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, नीरज सिंह तोमर, रघुराज प्रताप सिंह, तरुण सेंगर, पुष्प राजावत, कपिल सोनी, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से UGC से जुड़े मुद्दे पर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठनों ने संकेत दिया कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने की स्थिति में आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *बड़ी खबर: "आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा* *जालौन* * आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर आज जिले में सवर्ण समाज का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ अभियान"* के बैनर तले समस्त सवर्ण समाज, जनपद इकाई द्वारा एक विशाल जुलूस और प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। *जुलूस की मुख्य मांगें -* *1. आरक्षण आर्थिक आधार पर हो:* प्रदर्शनकारियों ने काले बोर्ड पर पीले अक्षरों में लिखी तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर लिखा था *"आरक्षण आर्थिक आधार पर हो। सवर्ण एकता जिंदाबाद।"* उनका कहना है कि आजादी के 78 साल बाद भी जातिगत आरक्षण देश को बांट रहा है। आरक्षण का आधार जाति नहीं, गरीबी होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति का हो। *2. UGC का काला कानून वापस लो:* जुलूस में दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा UGC (University Grants Commission) के नए नियमों को लेकर था। युवाओं ने *"UGC ROLL BACK"* और *"काला कानून वापस लो"* के नारे लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में लाए जा रहे नए प्रावधान मेरिट को खत्म कर देंगे और सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हाथों में लिए गए मुख्य बैनर पर साफ लिखा था - > *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ, आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए, U.G.C. का काला कानून वापस लो - समस्त सवर्ण समाज"* प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवाओं ने कहा कि हम किसी जाति के विरोधी नहीं हैं, हम जातिवाद पर आधारित व्यवस्था के विरोधी हैं। हम देश में समानता और योग्यता की बात कर रहे हैं। यदि सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। तिरंगा झंडा लहराते हुए निकला यह जुलूस शहर के मुख्य बाजार और चौराहों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान "भारत माता की जय" और "सवर्ण एकता जिंदाबाद" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस मौके पर नेतृत्व प्रवेन्द्र सिहं सेंगर जिलाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना, ज्ञानेन्द्र सिंह तोमर जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू गुट, हाई कोर्ट के अधिवक्ता विनय निगम, पुष्पा राजावत, राजवीर सिंह राजावत, अभय सिंह राजावत पूर्व नगर अध्यक्ष, मंडल प्रभारी इटो,अनुराग तिवारी नगय अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, मानवेंद्र सिंह नगर संयोजक बजरंग दल, स्वयं गोस्वामी तहसील संयोजक अखिल विद्यार्थी परिषद आदि लोग मौजूद रहे।
    2
    आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा*
अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार 
*बड़ी खबर: "आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा*
*जालौन* * आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर आज जिले में सवर्ण समाज का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ अभियान"* के बैनर तले समस्त सवर्ण समाज, जनपद इकाई द्वारा एक विशाल जुलूस और प्रदर्शन किया गया।
सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की।
*जुलूस की मुख्य मांगें -*
*1. आरक्षण आर्थिक आधार पर हो:* प्रदर्शनकारियों ने काले बोर्ड पर पीले अक्षरों में लिखी तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर लिखा था *"आरक्षण आर्थिक आधार पर हो। सवर्ण एकता जिंदाबाद।"* उनका कहना है कि आजादी के 78 साल बाद भी जातिगत आरक्षण देश को बांट रहा है। आरक्षण का आधार जाति नहीं, गरीबी होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति का हो।
*2. UGC का काला कानून वापस लो:* जुलूस में दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा UGC (University Grants Commission) के नए नियमों को लेकर था। युवाओं ने *"UGC ROLL BACK"* और *"काला कानून वापस लो"* के नारे लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में लाए जा रहे नए प्रावधान मेरिट को खत्म कर देंगे और सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
हाथों में लिए गए मुख्य बैनर पर साफ लिखा था -
> *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ, आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए, U.G.C. का काला कानून वापस लो - समस्त सवर्ण समाज"*
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवाओं ने कहा कि हम किसी जाति के विरोधी नहीं हैं, हम जातिवाद पर आधारित व्यवस्था के विरोधी हैं। हम देश में समानता और योग्यता की बात कर रहे हैं। यदि सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।
तिरंगा झंडा लहराते हुए निकला यह जुलूस शहर के मुख्य बाजार और चौराहों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान "भारत माता की जय" और "सवर्ण एकता जिंदाबाद" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस मौके पर नेतृत्व प्रवेन्द्र सिहं सेंगर जिलाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना, ज्ञानेन्द्र सिंह तोमर जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू गुट, हाई कोर्ट के अधिवक्ता विनय निगम, पुष्पा राजावत, राजवीर सिंह राजावत, अभय सिंह राजावत पूर्व नगर अध्यक्ष, मंडल प्रभारी इटो,अनुराग तिवारी नगय अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, मानवेंद्र सिंह नगर संयोजक बजरंग दल, स्वयं गोस्वामी तहसील संयोजक अखिल विद्यार्थी परिषद आदि लोग मौजूद रहे।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दयानंद वैदिक कॉलेज में Pm मोदी का 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम हुआ संपन्न *दयानंद वैदिक कॉलेज में Pm मोदी का 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम हुआ संपन्न🖥️* आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को दयानन्द वैदिक कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का दो तरफ़ा लाइव प्रसारण pm नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया l कार्यक्रम के शुभारंभ में माँ सरस्वती एवं मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों मूलचंद निरंजन विधायक माधवगढ़, अरविंद सिंह चौहान प्रतिनिधि स्वतंत्रदेव सिंह उरई, डॉ. मयंक त्रिपाठी प्रतिनिधि डॉ बाबूलाल तिवारी, प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पांडेय, प्रिंस सेंगर नेशनल प्लेयर,डॉ राजन भाटिया एथलेटिक्स खिलाड़ी, शैलेंद्र कुशवाहा जिला क्रीड़ा अधिकारी जालौन, राजेंद्र कुमार पाल एथलेटिक्स कोच, प्रमोद रिछारिया जिला अध्यक्ष युवा परिषद माय भारत, विवेक सिंह तोमर माय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र यादव,कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सैयद नफीसुल हसन, सुश्री श्वेता यादव, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. शगुफ्ता मिर्जा इत्यादि द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया l प्रधानमंत्री जी का खेलो इंडिया भारत का लाइव प्रसारण प्रातः 11:00 बजे से प्रारंभ हुआ l लाइव प्रसारण कार्यक्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संवाद में कहा कि 100 वर्ष पहले मेजर ध्यानचंद ने जो नींव रखी थी उसे आगे बढ़ाने का हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि समाज का नजरिया बदला है और खेल अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन रहा है l उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं है बल्कि यह विकसित भारत के निर्माण में हमारे युवा और खेल शक्ति को एकजुट करने का एक अभियान है l उन्होंने खेल में खिलने का मतलब व्यक्तित्व का खिलना तथा पूरे देश का गौरव बढ़ाना बताया l संवाद कार्यक्रम हेतु राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ एवं माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जनपद में एकमात्र दयानन्द वैदिक कॉलेज उरई को प्रमुखता देते हुए दयानंद वैदिक कॉलेज को केटेगरी "ए " की सूची में शामिल किया गया जिसके अंतर्गत आज महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर 'युवा कनेक्ट' कार्यक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री जी का औपचारिक संबोधन हुआ l औपचारिक संबोधन के उपरांत मूलचंद निरंजन विधायक माधवगढ़, अरविंद सिंह चौहान एवं मयंक त्रिपाठी ने युवा शक्ति को खेल जगत से जोड़ने का आवाहन कर उनका उत्साह वर्धन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा शक्ति को खेल से जोड़ने की सराहना की l युवा खिलाड़ी प्रिन्स सेंगर एवं विवेक सिंह तोमर का आपसी खेल संबंधी संवाद भी हुआ l संवाद कार्यक्रम में छात्रा अंजली यादव,शैलजा राज,संध्या सिंह,जैस्किन फातिमा एवं एकता द्विवेदी ने ' *विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना '* शीर्षक पर अपने-अपने विचार प्रेषित किया l कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं खिलाड़ियों इत्यादि सभी का महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पांडेय ने स्वागत किया l कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.सुरेंद्र यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन सुश्री श्वेता यादव द्वारा किया गया l कार्यक्रम में गणमान्य माननीय व्यक्तियों,खिलाड़ियों एवं युवाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र एवं छात्राएं के अतिरिक्त प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे l
    4
    दयानंद वैदिक कॉलेज में  Pm मोदी का 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम हुआ संपन्न
*दयानंद वैदिक कॉलेज में  Pm मोदी का 'खेलो इंडिया संवाद' कार्यक्रम का लाइव प्रसारण कार्यक्रम हुआ संपन्न🖥️* 
आज दिनांक 27 अगस्त 2026 को दयानन्द वैदिक कॉलेज में  राष्ट्रीय सेवा योजना एवं माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का दो तरफ़ा लाइव प्रसारण pm नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया l कार्यक्रम के शुभारंभ में माँ सरस्वती एवं मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों  मूलचंद निरंजन विधायक माधवगढ़, अरविंद सिंह चौहान प्रतिनिधि  स्वतंत्रदेव सिंह उरई, डॉ. मयंक त्रिपाठी प्रतिनिधि  डॉ बाबूलाल तिवारी, प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पांडेय, प्रिंस सेंगर नेशनल प्लेयर,डॉ राजन भाटिया एथलेटिक्स खिलाड़ी, शैलेंद्र कुशवाहा जिला क्रीड़ा अधिकारी जालौन, राजेंद्र कुमार पाल एथलेटिक्स कोच,  प्रमोद रिछारिया जिला अध्यक्ष युवा परिषद माय भारत, विवेक सिंह तोमर माय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ सुरेंद्र यादव,कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सैयद नफीसुल हसन, सुश्री श्वेता यादव, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. शगुफ्ता मिर्जा इत्यादि द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया l 
प्रधानमंत्री जी का खेलो  इंडिया भारत का लाइव प्रसारण प्रातः 11:00 बजे से  प्रारंभ हुआ l लाइव प्रसारण कार्यक्रम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संवाद में कहा कि 100 वर्ष पहले मेजर ध्यानचंद ने जो नींव रखी थी उसे आगे बढ़ाने का हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि समाज का नजरिया बदला है और खेल अब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन रहा है l उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि खेल केवल मेडल जीतने तक सीमित नहीं है बल्कि यह विकसित भारत के निर्माण में हमारे युवा और खेल शक्ति को एकजुट करने का एक अभियान है l उन्होंने खेल में खिलने का मतलब व्यक्तित्व का खिलना तथा पूरे देश का गौरव बढ़ाना बताया l संवाद कार्यक्रम हेतु  राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशालय लखनऊ एवं माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से जनपद में एकमात्र दयानन्द वैदिक कॉलेज उरई को प्रमुखता देते हुए दयानंद वैदिक कॉलेज को केटेगरी "ए " की सूची में शामिल किया गया  जिसके अंतर्गत आज महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर 'युवा कनेक्ट' कार्यक्रम के द्वारा प्रधानमंत्री जी का औपचारिक संबोधन  हुआ l  औपचारिक संबोधन के उपरांत  मूलचंद निरंजन विधायक माधवगढ़, अरविंद सिंह चौहान एवं मयंक त्रिपाठी ने युवा शक्ति को खेल जगत से जोड़ने का आवाहन कर उनका उत्साह वर्धन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवा शक्ति को खेल से जोड़ने की सराहना की l युवा खिलाड़ी प्रिन्स सेंगर एवं विवेक सिंह तोमर का आपसी खेल संबंधी संवाद भी हुआ l संवाद कार्यक्रम में छात्रा अंजली यादव,शैलजा राज,संध्या सिंह,जैस्किन फातिमा एवं एकता द्विवेदी ने ' *विकसित भारत के लिए युवाओं को सशक्त बनाना '* शीर्षक पर अपने-अपने विचार प्रेषित किया l  कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों एवं खिलाड़ियों इत्यादि सभी का महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश चंद्र पांडेय ने स्वागत किया l कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ.सुरेंद्र यादव एवं धन्यवाद ज्ञापन सुश्री श्वेता यादव द्वारा किया गया l  कार्यक्रम में गणमान्य माननीय व्यक्तियों,खिलाड़ियों एवं युवाओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी  छात्र एवं छात्राएं के अतिरिक्त प्राध्यापक गण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे l
    user_Sunita Singh
    Sunita Singh
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नदी के तेज बहाव में युवक के बहने की सूचना से मचा हड़कंप /तलाश में जुटे परिजन* *सलैया बुजुर्ग में हरिशंकर के नदी में बहने की सूचना /पुलिस ने किया मौका मुआयना /रेस्क्यू व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *नदी के तेज बहाव में युवक के बहने की सूचना से मचा हड़कंप /तलाश में जुटे परिजन* *सलैया बुजुर्ग में हरिशंकर के नदी में बहने की सूचना /पुलिस ने किया मौका मुआयना /रेस्क्यू व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल* जनपद जालौन कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग में नदी के तेज बहाव में एक युवक के बहने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया गांव निवासी हरिशंकर के नदी के तेज बहाव की चपेट में आने और बह जाने की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है ग्रामीण भी युवक की तलाश को लेकर परेशान हैं और लगातार उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जानकारी जुटाई जिसके बाद वापस लौट गई हालांकि युवक की तलाश को लेकर परिजनों और ग्रामीणों की चिंता लगातार बनी हुई है आप को बता दें तेज बहाव के कारण बढ़ी मुश्किलें बताया जा रहा है कि नदी का बहाव काफी तेज है ऐसे में नदी में किसी व्यक्ति के बह जाने के बाद उसकी तलाश करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद तत्काल व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाए जाने की जरूरत है ताकि युवक का जल्द पता लगाया जा सके रेस्क्यू व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं ग्रामीणों का आरोप है कि NDRF SDRF और अन्य रेस्क्यू टीमों की मौजूदगी एवं कार्यवाही को लेकर किए जा रहे दावे जमीनी स्तर पर प्रभावी नजर नहीं आ रहे हैं उनका कहना है कि नदी का बहाव तेज होने के बावजूद हरिशंकर की तलाश के लिए अपेक्षित स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका है ग्रामीणों के मुताबिक, नदी में बहने की सूचना के बाद समय बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में यदि समय रहते पर्याप्त संसाधनों और प्रशिक्षित टीमों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जाए तो युवक का पता लगाने की संभावना बढ़ सकती है इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें परिजनों में चिंता प्रशासन से तत्काल अभियान की मांग हरिशंकर के नदी में बहने की सूचना के बाद से उनके परिजन लगातार चिंता में हैं परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक युवक का पता नहीं चलता तब तक उनकी बेचैनी बनी रहेगी ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया जाए और नदी में व्यापक स्तर पर तलाश कराई जाए ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि यदि रेस्क्यू अभियान में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो उसकी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए फिलहाल सलैया बुजुर्ग गांव में युवक की तलाश और उसके सकुशल मिलने को लेकर ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं वहीं घटना कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग की है
    2
    नदी के तेज बहाव में युवक के बहने की सूचना से मचा हड़कंप /तलाश में जुटे परिजन*

*सलैया बुजुर्ग में हरिशंकर के नदी में बहने की सूचना /पुलिस ने किया मौका मुआयना /रेस्क्यू व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*नदी के तेज बहाव में युवक के बहने की सूचना से मचा हड़कंप /तलाश में जुटे परिजन*
*सलैया बुजुर्ग में हरिशंकर के नदी में बहने की सूचना /पुलिस ने किया मौका मुआयना /रेस्क्यू व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल*
जनपद जालौन कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग में नदी के तेज बहाव में एक युवक के बहने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया गांव निवासी हरिशंकर के नदी के तेज बहाव की चपेट में आने और बह जाने की जानकारी सामने आने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है ग्रामीण भी युवक की तलाश को लेकर परेशान हैं और लगातार उसके सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जानकारी जुटाई जिसके बाद वापस लौट गई हालांकि युवक की तलाश को लेकर परिजनों और ग्रामीणों की चिंता लगातार बनी हुई है
आप को बता दें तेज बहाव के कारण बढ़ी मुश्किलें बताया जा रहा है कि नदी का बहाव काफी तेज है ऐसे में नदी में किसी व्यक्ति के बह जाने के बाद उसकी तलाश करना चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद तत्काल व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाए जाने की जरूरत है ताकि युवक का जल्द पता लगाया जा सके
रेस्क्यू व्यवस्था पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने रेस्क्यू व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं ग्रामीणों का आरोप है कि NDRF SDRF और अन्य रेस्क्यू टीमों की मौजूदगी एवं कार्यवाही को लेकर किए जा रहे दावे जमीनी स्तर पर प्रभावी नजर नहीं आ रहे हैं उनका कहना है कि नदी का बहाव तेज होने के बावजूद हरिशंकर की तलाश के लिए अपेक्षित स्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका है
ग्रामीणों के मुताबिक, नदी में बहने की सूचना के बाद समय बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में यदि समय रहते पर्याप्त संसाधनों और प्रशिक्षित टीमों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया जाए तो युवक का पता लगाने की संभावना बढ़ सकती है
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें परिजनों में चिंता प्रशासन से तत्काल अभियान की मांग हरिशंकर के नदी में बहने की सूचना के बाद से उनके परिजन लगातार चिंता में हैं परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक युवक का पता नहीं चलता तब तक उनकी बेचैनी बनी रहेगी ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया जाए और नदी में व्यापक स्तर पर तलाश कराई जाए ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि यदि रेस्क्यू अभियान में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो उसकी जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए फिलहाल सलैया बुजुर्ग गांव में युवक की तलाश और उसके सकुशल मिलने को लेकर ग्रामीणों की निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं वहीं घटना कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया बुजुर्ग की है
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.