logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन में UGC के खिलाफ गरजा विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग मांगों पर सुनवाई न होने पर जंतर-मंतर कूच की चेतावनी जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे को लेकर गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पहुंचे। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने अथवा पुनर्विचार करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट सैकड़ों लोगों के एक साथ सड़क पर उतरने को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया और जुलूस के दौरान पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक नगर का माहौल आंदोलनमय बना रहा। ये लोग रहे मौजूद प्रदर्शन में वीरू सेंगर, लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, नीरज सिंह तोमर, रघुराज प्रताप सिंह, तरुण सेंगर, पुष्प राजावत, कपिल सोनी, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से UGC से जुड़े मुद्दे पर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठनों ने संकेत दिया कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने की स्थिति में आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।

1 hr ago
user_अखिलेश सोनी
अखिलेश सोनी
Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

जालौन में UGC के खिलाफ गरजा विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग मांगों पर सुनवाई न होने पर जंतर-मंतर कूच की चेतावनी जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे को लेकर गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पहुंचे। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने अथवा पुनर्विचार करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट सैकड़ों लोगों के एक साथ सड़क पर उतरने को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया और जुलूस के दौरान पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक नगर का माहौल आंदोलनमय बना रहा। ये लोग रहे मौजूद प्रदर्शन में वीरू सेंगर, लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, नीरज सिंह तोमर, रघुराज प्रताप सिंह, तरुण सेंगर, पुष्प राजावत, कपिल सोनी, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से UGC से जुड़े मुद्दे पर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठनों ने संकेत दिया कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने की स्थिति में आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन में UGC के खिलाफ गरजा विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग मांगों पर सुनवाई न होने पर जंतर-मंतर कूच की चेतावनी जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे को लेकर गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पहुंचे। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने अथवा पुनर्विचार करने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई। पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट सैकड़ों लोगों के एक साथ सड़क पर उतरने को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया और जुलूस के दौरान पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक नगर का माहौल आंदोलनमय बना रहा। ये लोग रहे मौजूद प्रदर्शन में वीरू सेंगर, लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, नीरज सिंह तोमर, रघुराज प्रताप सिंह, तरुण सेंगर, पुष्प राजावत, कपिल सोनी, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से UGC से जुड़े मुद्दे पर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठनों ने संकेत दिया कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने की स्थिति में आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।
    1
    जालौन में UGC के खिलाफ गरजा विरोध, सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग
मांगों पर सुनवाई न होने पर जंतर-मंतर कूच की चेतावनी
जालौन। UGC से जुड़े मुद्दे को लेकर गुरुवार को जालौन नगर में विभिन्न हिंदू संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बजरंग दल, करणी सेना, परशुराम सेना, हिंदू युवा वाहिनी समेत कई संगठनों के बैनर तले सैकड़ों कार्यकर्ता पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया।
कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर सरदार वल्लभ भाई पटेल चौक पहुंचे। जुलूस में बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने UGC से जुड़े निर्णय पर आपत्ति जताते हुए इसे वापस लेने अथवा पुनर्विचार करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई।
पुलिस-प्रशासन रहा अलर्ट
सैकड़ों लोगों के एक साथ सड़क पर उतरने को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया और जुलूस के दौरान पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन के चलते कुछ समय तक नगर का माहौल आंदोलनमय बना रहा।
ये लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन में वीरू सेंगर, लाली तोमर, शैलेंद्र भदौरिया, नीरज सिंह तोमर, रघुराज प्रताप सिंह, तरुण सेंगर, पुष्प राजावत, कपिल सोनी, राजा सिंह सेंगर, जीतू सिकरवार, संजू तोमर, मानवेंद्र परिहार, विनय राठौर, विक्रांत प्रताप सिंह और प्रदीप सक्सेना समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से UGC से जुड़े मुद्दे पर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की। संगठनों ने संकेत दिया कि मांगों पर सुनवाई नहीं होने की स्थिति में आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन में घर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी, परिचित युवक पर शक कालपी। थाना कालपी क्षेत्र के ग्राम जयरामपुर में 12/13 अगस्त की रात एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित शम्भू पुत्र चंदीलाल विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने और चोरी का खुलासा कराने की मांग की है। पीड़ित के अनुसार घटना की रात परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे जागने पर देखा तो कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था और डिब्बे खाली मिले। पीड़ित का आरोप है कि घर में रखी करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी और माला समेत करीब डेढ़ तोला सोने के आभूषण तथा करीब डेढ़ किलो चांदी के पायल, तोड़ियां, लच्छा और चूड़ियां चोरी हो गईं। पीड़ित ने बताया कि 13 अगस्त को चौकी ज्ञान भारती के दरोगा विपिन कुमार के निर्देश पर उसके नाबालिग पुत्र से प्रार्थना पत्र लिखवाया गया था। आरोप है कि उस समय जेवरात का विवरण लिखने से छूट गया। पुलिस खाली डिब्बे और प्रार्थना पत्र ले गई, लेकिन पीड़ित के अनुसार अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित जौल्हूपुर मोड़ पर मिठाई की दुकान चलाता है। उसके अनुसार गांव का रहने वाला नरेश पुत्र नरेन्द्र उसकी दुकान पर काम करता था और घर भी आता-जाता था, इसलिए उसे घर और सामान की पूरी जानकारी थी। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से नरेश गायब है और उसे चोरी में उसी के शामिल होने का शक है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर नरेश को तलाश कर पूछताछ करने तथा चोरी का खुलासा कराने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही चोरी में शामिल व्यक्ति और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    जालौन में घर से नकदी और लाखों के जेवर चोरी, परिचित युवक पर शक
कालपी। थाना कालपी क्षेत्र के ग्राम जयरामपुर में 12/13 अगस्त की रात एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित शम्भू पुत्र चंदीलाल विश्वकर्मा ने पुलिस अधीक्षक जालौन को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने और चोरी का खुलासा कराने की मांग की है।
पीड़ित के अनुसार घटना की रात परिवार दूसरे कमरे में सो रहा था। सुबह करीब 4:30 बजे जागने पर देखा तो कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था और डिब्बे खाली मिले। पीड़ित का आरोप है कि घर में रखी करीब 1.25 लाख रुपये की नकदी, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, अंगूठी और माला समेत करीब डेढ़ तोला सोने के आभूषण तथा करीब डेढ़ किलो चांदी के पायल, तोड़ियां, लच्छा और चूड़ियां चोरी हो गईं।
पीड़ित ने बताया कि 13 अगस्त को चौकी ज्ञान भारती के दरोगा विपिन कुमार के निर्देश पर उसके नाबालिग पुत्र से प्रार्थना पत्र लिखवाया गया था। आरोप है कि उस समय जेवरात का विवरण लिखने से छूट गया। पुलिस खाली डिब्बे और प्रार्थना पत्र ले गई, लेकिन पीड़ित के अनुसार अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित जौल्हूपुर मोड़ पर मिठाई की दुकान चलाता है। उसके अनुसार गांव का रहने वाला नरेश पुत्र नरेन्द्र उसकी दुकान पर काम करता था और घर भी आता-जाता था, इसलिए उसे घर और सामान की पूरी जानकारी थी। पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद से नरेश गायब है और उसे चोरी में उसी के शामिल होने का शक है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर नरेश को तलाश कर पूछताछ करने तथा चोरी का खुलासा कराने की मांग की है। पुलिस की जांच के बाद ही चोरी में शामिल व्यक्ति और घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *बड़ी खबर: "आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा* *जालौन* * आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर आज जिले में सवर्ण समाज का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ अभियान"* के बैनर तले समस्त सवर्ण समाज, जनपद इकाई द्वारा एक विशाल जुलूस और प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की। *जुलूस की मुख्य मांगें -* *1. आरक्षण आर्थिक आधार पर हो:* प्रदर्शनकारियों ने काले बोर्ड पर पीले अक्षरों में लिखी तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर लिखा था *"आरक्षण आर्थिक आधार पर हो। सवर्ण एकता जिंदाबाद।"* उनका कहना है कि आजादी के 78 साल बाद भी जातिगत आरक्षण देश को बांट रहा है। आरक्षण का आधार जाति नहीं, गरीबी होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति का हो। *2. UGC का काला कानून वापस लो:* जुलूस में दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा UGC (University Grants Commission) के नए नियमों को लेकर था। युवाओं ने *"UGC ROLL BACK"* और *"काला कानून वापस लो"* के नारे लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में लाए जा रहे नए प्रावधान मेरिट को खत्म कर देंगे और सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हाथों में लिए गए मुख्य बैनर पर साफ लिखा था - > *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ, आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए, U.G.C. का काला कानून वापस लो - समस्त सवर्ण समाज"* प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवाओं ने कहा कि हम किसी जाति के विरोधी नहीं हैं, हम जातिवाद पर आधारित व्यवस्था के विरोधी हैं। हम देश में समानता और योग्यता की बात कर रहे हैं। यदि सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। तिरंगा झंडा लहराते हुए निकला यह जुलूस शहर के मुख्य बाजार और चौराहों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान "भारत माता की जय" और "सवर्ण एकता जिंदाबाद" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस मौके पर नेतृत्व प्रवेन्द्र सिहं सेंगर जिलाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना, ज्ञानेन्द्र सिंह तोमर जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू गुट, हाई कोर्ट के अधिवक्ता विनय निगम, पुष्पा राजावत, राजवीर सिंह राजावत, अभय सिंह राजावत पूर्व नगर अध्यक्ष, मंडल प्रभारी इटो,अनुराग तिवारी नगय अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, मानवेंद्र सिंह नगर संयोजक बजरंग दल, स्वयं गोस्वामी तहसील संयोजक अखिल विद्यार्थी परिषद आदि लोग मौजूद रहे।
    2
    आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा*
अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार 
*बड़ी खबर: "आरक्षण हटाओ, देश बचाओ" के नारों से गूंजा शहर, सवर्ण समाज ने निकाला विशाल तिरंगा जुलूस, UGC के नए नियमों के खिलाफ फूटा गुस्सा*
*जालौन* * आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग को लेकर आज जिले में सवर्ण समाज का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ अभियान"* के बैनर तले समस्त सवर्ण समाज, जनपद इकाई द्वारा एक विशाल जुलूस और प्रदर्शन किया गया।
सैकड़ों की संख्या में युवा हाथों में तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर उतरे और जमकर नारेबाजी की।
*जुलूस की मुख्य मांगें -*
*1. आरक्षण आर्थिक आधार पर हो:* प्रदर्शनकारियों ने काले बोर्ड पर पीले अक्षरों में लिखी तख्तियां ले रखी थीं, जिन पर लिखा था *"आरक्षण आर्थिक आधार पर हो। सवर्ण एकता जिंदाबाद।"* उनका कहना है कि आजादी के 78 साल बाद भी जातिगत आरक्षण देश को बांट रहा है। आरक्षण का आधार जाति नहीं, गरीबी होनी चाहिए, चाहे वह किसी भी जाति का हो।
*2. UGC का काला कानून वापस लो:* जुलूस में दूसरा सबसे बड़ा मुद्दा UGC (University Grants Commission) के नए नियमों को लेकर था। युवाओं ने *"UGC ROLL BACK"* और *"काला कानून वापस लो"* के नारे लगाते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में लाए जा रहे नए प्रावधान मेरिट को खत्म कर देंगे और सामान्य वर्ग के छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
हाथों में लिए गए मुख्य बैनर पर साफ लिखा था -
> *"आरक्षण हटाओ, देश बचाओ, आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए, U.G.C. का काला कानून वापस लो - समस्त सवर्ण समाज"*
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवाओं ने कहा कि हम किसी जाति के विरोधी नहीं हैं, हम जातिवाद पर आधारित व्यवस्था के विरोधी हैं। हम देश में समानता और योग्यता की बात कर रहे हैं। यदि सरकार ने हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो यह आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।
तिरंगा झंडा लहराते हुए निकला यह जुलूस शहर के मुख्य बाजार और चौराहों से होता हुआ गुजरा। इस दौरान "भारत माता की जय" और "सवर्ण एकता जिंदाबाद" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पूरा प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस मौके पर नेतृत्व प्रवेन्द्र सिहं सेंगर जिलाध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना, ज्ञानेन्द्र सिंह तोमर जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन भानू गुट, हाई कोर्ट के अधिवक्ता विनय निगम, पुष्पा राजावत, राजवीर सिंह राजावत, अभय सिंह राजावत पूर्व नगर अध्यक्ष, मंडल प्रभारी इटो,अनुराग तिवारी नगय अध्यक्ष विश्व हिन्दू परिषद, मानवेंद्र सिंह नगर संयोजक बजरंग दल, स्वयं गोस्वामी तहसील संयोजक अखिल विद्यार्थी परिषद आदि लोग मौजूद रहे।
    user_Anurag Shrivastava
    Anurag Shrivastava
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन में सर्वे करने गया लेखपाल हुआ लापता मचा हड़कंप एसडीएम ने दर्ज कराई गुमशुदगी नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक लेखपाल लापता हो गए हैं आनंद मंगल मोहन क्षेत्र में सर्वे करने गए थे और वहीं से लापता हो गए हैं मामले में एसडीएम ने गुमशुदगी दर्ज कराई है
    1
    जालौन में सर्वे करने गया लेखपाल हुआ लापता मचा हड़कंप 
एसडीएम ने दर्ज कराई गुमशुदगी 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां एक लेखपाल लापता हो गए हैं 
आनंद मंगल मोहन क्षेत्र में सर्वे करने गए थे और वहीं से लापता हो गए हैं 
मामले में एसडीएम ने गुमशुदगी दर्ज कराई है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आंगनबाड़ी से जूनियर स्कूल तक कीचड़ भरी राह, बारिश में ‘परीक्षा’ बन गया सफर जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बरसात में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने से यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में खासी दिक्कत होती है। रास्ते पर फिसलन बनी रहने से हादसे का खतरा भी बना रहता है। बीमारी में और बढ़ जाती है मुश्किल ग्रामीणों के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस को घर तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में बारिश के दिनों में यह रास्ता सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि जरूरत के समय गंभीर परेशानी का कारण भी बन जाता है। आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी इसी रास्ते पर ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की हालत में सुधार नहीं हो सका है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। नाप-जोख के बाद भी इंतजार ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई गई। नाप-जोख होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही रास्ते का निर्माण शुरू होगा, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। बरसात ने एक बार फिर रास्ते की बदहाली को सामने ला दिया है। ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन, हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण हो जाता है तो बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों को बरसात में होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिल सकेगी।
    1
    आंगनबाड़ी से जूनियर स्कूल तक कीचड़ भरी राह, बारिश में ‘परीक्षा’ बन गया सफर
जालौन। विकासखंड जालौन के ग्राम गायर में आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक जाने वाला कच्चा रास्ता बरसात में ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। बारिश होते ही रास्ते पर कीचड़ और जलभराव होने से यहां से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं रह जाता। लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में कीचड़ के कारण बच्चों को स्कूल पहुंचने में खासी दिक्कत होती है। रास्ते पर फिसलन बनी रहने से हादसे का खतरा भी बना रहता है।
बीमारी में और बढ़ जाती है मुश्किल
ग्रामीणों के मुताबिक, यदि किसी व्यक्ति की तबीयत अचानक खराब हो जाए तो कच्चे और कीचड़युक्त रास्ते के कारण एंबुलेंस को घर तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। ऐसे में बारिश के दिनों में यह रास्ता सिर्फ आवागमन की समस्या नहीं, बल्कि जरूरत के समय गंभीर परेशानी का कारण भी बन जाता है।
आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी इसी रास्ते पर
ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग पर आरआरसी सेंटर और सामुदायिक शौचालय भी स्थित हैं। इसके बावजूद रास्ते की हालत में सुधार नहीं हो सका है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार अधिकारियों द्वारा सड़क की नाप-जोख भी की जा चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ सका।
नाप-जोख के बाद भी इंतजार
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों से गुहार लगाई गई। नाप-जोख होने के बाद लोगों को उम्मीद जगी थी कि जल्द ही रास्ते का निर्माण शुरू होगा, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। बरसात ने एक बार फिर रास्ते की बदहाली को सामने ला दिया है।
ग्रामीण कैलाश यागिक, धनीराम वर्मा, गुलठाई, चुन्ना, रामनरेश, महेश, आमिर, भूरे, सोहन, हिमांशु समेत दर्जनों ग्रामीणों ने प्रशासन से आंगनबाड़ी केंद्र से जूनियर स्कूल तक सड़क को शीघ्र पक्का कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण हो जाता है तो बच्चों, बुजुर्गों और आम ग्रामीणों को बरसात में होने वाली परेशानी से बड़ी राहत मिल सकेगी।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 11 लाख के जेवरात और नकदी बरामद 24 घंटे में चोरी का खुलासा, 11 लाख के जेवरात और नकदी बरामद जालौन। कोतवाली कालपी पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी से संबंधित शत-प्रतिशत सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 18 हजार 80 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी कालपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    2
    24 घंटे में चोरी का खुलासा, 11 लाख के जेवरात और नकदी बरामद
24 घंटे में चोरी का खुलासा, 11 लाख के जेवरात और नकदी बरामद
जालौन। कोतवाली कालपी पुलिस ने चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी से संबंधित शत-प्रतिशत सोने-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 18 हजार 80 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी कालपी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Sunita Singh
    Sunita Singh
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को बड़ी खबर जनपद जालौन पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को अतिरिक्त लाभ लेकर बचाने का आरोप पीड़ित परिवार जिला अधिकारी महोदय आफिस से बाहर बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं— अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई? क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई? क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई? क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई? वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है, अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी?
    4
    पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को
बड़ी खबर जनपद जालौन 
पति की मौत को बताया हत्या, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार
पुलिश पर साठ गाँठ कर आरोपियों को अतिरिक्त लाभ लेकर बचाने का आरोप पीड़ित परिवार जिला अधिकारी महोदय आफिस से बाहर
बोलेरो से कुचलकर मौत का आरोप, पत्नी ने कुठौंद पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल
उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के लोहई दिवारा गांव निवासी वीनू तिवारी ने अपने पति विनय कुमार तिवारी की मौत को हादसा नहीं बल्कि हत्या बताते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़िता ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत के अनुसार, 21 अगस्त 2026 की शाम करीब सात बजे विनय कुमार पुष्पांजलि गेस्टहाउस के सामने से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। 
आरोप है कि इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते बोलेरो सवार तीन लोगों ने कथित रूप से उन्हें वाहन से टक्कर मार दी। 
शिकायतकर्ता का आरोप है कि विनय गंभीर रूप से घायल होकर वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और उन्हें कुछ दूरी तक घसीटा गया। गंभीर चोटों के बाद उन्हें कानपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी का आरोप है कि घटना के बाद कुठौंद थाने में शिकायत की गई, लेकिन उसकी शिकायत के अनुरूप हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
पीड़िता की शिकायत के बाद कई सवाल सामने खड़े हैं—
अगर वाहन से कुचलने के आरोप के बाद घायल की मौत हुई तो मामले की धाराओं पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?
क्या घटनास्थल से लेकर बस स्टैंड तक CCTV फुटेज की जांच हुई?
क्या बोलेरो को कब्जे में लेकर तकनीकी और फोरेंसिक जांच कराई गई?
क्या मेडिकल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई गई?
क्या नामजद आरोपियों से निष्पक्ष पूछताछ हुई?
वीनू तिवारी ने डीएम और एसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और नामजद आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। 
हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।
जिसके घर का चिराग बुझा, वो इंसाफ की गुहार लगा रही है,
अब सवाल ये है—कानून की कलम कब सच के साथ खड़ी होगी?
    user_Nikhil tiwari
    Nikhil tiwari
    Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    38 min ago
  • जालौन जिले के कोंच में मंगलवार से हो रही लगातार बारिश के बीच तहसीलदार आवास की बाउंड्रीवॉल अचानक ढह गई। गुरुवार दोपहर को हुए इस हादसे में दीवार के पास खड़े कई ठेले मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति दीवार के आसपास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोंच क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी में नमी बढ़ने से दीवार कमजोर हो गई थी। गुरुवार दोपहर को बाउंड्रीवॉल सड़क की ओर गिरी, जिससे उसके बगल में खड़े ठेले मलबे से दब गए और उन्हें काफी नुकसान पहुंचा।
    1
    जालौन जिले के कोंच में मंगलवार से हो रही लगातार बारिश के बीच तहसीलदार आवास की बाउंड्रीवॉल अचानक ढह गई। गुरुवार दोपहर को हुए इस हादसे में दीवार के पास खड़े कई ठेले मलबे की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति दीवार के आसपास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

कोंच क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश जारी है। आशंका जताई जा रही है कि लगातार बारिश के कारण मिट्टी में नमी बढ़ने से दीवार कमजोर हो गई थी। गुरुवार दोपहर को बाउंड्रीवॉल सड़क की ओर गिरी, जिससे उसके बगल में खड़े ठेले मलबे से दब गए और उन्हें काफी नुकसान पहुंचा।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.