logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

🚨 Susner Traffic Awareness Campaign ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगाए गए रिफ्लेक्टर 🚜✨ हादसों को रोकने के लिए पुलिस की पहल 👉 Follow करें अपडेट्स के लिए 👉 Share करें और जागरूक बनें #Susner #TrafficAwareness #RoadSafety #BreakingNews #MPNews #ReelsIndia

9 hrs ago
user_हर खबर आपके साथ
हर खबर आपके साथ
News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

🚨 Susner Traffic Awareness Campaign ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगाए गए रिफ्लेक्टर 🚜✨ हादसों को रोकने के लिए पुलिस की पहल 👉 Follow करें अपडेट्स के लिए 👉 Share करें और जागरूक बनें #Susner #TrafficAwareness #RoadSafety #BreakingNews #MPNews #ReelsIndia

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by हर खबर आपके साथ
    1
    Post by हर खबर आपके साथ
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Manoj Kumar
    1
    Post by Manoj Kumar
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पुरानी नाले की समस्या का समाधान, वार्डवासियों को मिली बड़ी राहत सुसनेर, । पत्रकार मनीष राठौर नगर के वार्ड क्रमांक 1 में वर्षों से बनी हुई नाले की गंभीर समस्या का समाधान होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से नाले का गंदा पानी सड़क पर बहते हुए घरों तक पहुंच रहा था, जिससे रहवासियों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती थी, जब जलभराव और गंदगी के कारण आवागमन तक प्रभावित हो जाता था। क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार इस समस्या को लेकर मांग उठाई जा रही थी। वार्डवासियों ने अपनी परेशानी नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी एवं वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद इबाद उल्ला के समक्ष रखी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाते हुए नाले के निर्माण एवं सुधार कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब वार्ड में जलनिकासी व्यवस्था सुचारू हो गई है और जलभराव की समस्या से लोगों को स्थायी राहत मिली है। साफ-सफाई व्यवस्था में भी सुधार हुआ है, जिससे क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ और बेहतर नजर आने लगा है। वार्डवासियों ने जनप्रतिनिधियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी तरह नगर की अन्य मूलभूत समस्याओं का भी शीघ्र निराकरण किया जाएगा। मो 9109746540
    1
    पुरानी नाले की समस्या का समाधान, वार्डवासियों को मिली बड़ी राहत
सुसनेर, । पत्रकार मनीष राठौर 
नगर के वार्ड क्रमांक 1 में वर्षों से बनी हुई नाले की गंभीर समस्या का समाधान होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। लंबे समय से नाले का गंदा पानी सड़क पर बहते हुए घरों तक पहुंच रहा था, जिससे रहवासियों को रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश के मौसम में स्थिति और भी विकट हो जाती थी, जब जलभराव और गंदगी के कारण आवागमन तक प्रभावित हो जाता था।
क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार इस समस्या को लेकर मांग उठाई जा रही थी। वार्डवासियों ने अपनी परेशानी नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी एवं वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद इबाद उल्ला के समक्ष रखी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए दोनों जनप्रतिनिधियों ने तत्परता दिखाते हुए नाले के निर्माण एवं सुधार कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा कराया।
निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अब वार्ड में जलनिकासी व्यवस्था सुचारू हो गई है और जलभराव की समस्या से लोगों को स्थायी राहत मिली है। साफ-सफाई व्यवस्था में भी सुधार हुआ है, जिससे क्षेत्र का वातावरण स्वच्छ और बेहतर नजर आने लगा है।
वार्डवासियों ने जनप्रतिनिधियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी तरह नगर की अन्य मूलभूत समस्याओं का भी शीघ्र निराकरण किया जाएगा।
मो 9109746540
    user_Patrakar Manish Rathore
    Patrakar Manish Rathore
    सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जीरापुर- नगर में आवारा सांडो का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है , नगर के व्यस्ततम इन्दर चौराहा सहित अन्य प्रमुख मार्गों ,सडक मार्ग पर आवारा सांड़ विचरण करते रहते हैं ऐसे में कभी इनकी आपसी लड़ाई बड़ी दुर्घटना को जन्म देगी। शुक्रवार की रात में इंद्र चौराहा और गुरुवार की दोपहर में भावसार मंदिर के सामने सांडों ने अचानक एक दूसरे पर हमला कर दिया , जिसे देख राहगीरों में हड़कंप मच गया , सड़क के दोनों ओर वाहन एकदम से थम से गए, कई लोगों ने अपनी गाड़ी रोककर दुसरी ओर मोड़ कर रास्ता बदल दिया, हालांकि रास्ता नहीं बदलते तो वाहन चालक या आम राहगीर इनकी चपेट में आ जाते। दरअसल इंदर चौराहा मुख्य सड़क मार्ग और भावसार मंदिर के सामने उस समय अचानक से हड़कंप मच गया जब दो आवार सांड आपस में भिड़ गए ,सांडों का युद्ध काफी देर तक चलता रहा , जिससे राहगीरों में एकदम घबराहट बड़ गई । कई राहगीरों ने अपना रास्ता बदल दिया. वहीं कई लोग लड़ाई का वीडियो मोबाइल में कैद करते नजर आए, यह नजारा देखने को कई लोग खड़े हो गए, लेकिन आवारा सांड का आतंक कम नहीं हुआ. नगर परिषद की नाकामी बार-बार शिकायत के बाद भी मूकदर्शक बनी हुई है, और बड़े हादसा का इंतजार कर रही है।
    1
    जीरापुर- नगर में आवारा सांडो का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है , नगर के व्यस्ततम इन्दर चौराहा सहित अन्य प्रमुख मार्गों ,सडक मार्ग पर आवारा सांड़ विचरण करते रहते हैं ऐसे में कभी इनकी आपसी लड़ाई बड़ी दुर्घटना को जन्म देगी।
शुक्रवार की रात में इंद्र चौराहा और गुरुवार की दोपहर में भावसार मंदिर के सामने सांडों ने अचानक एक दूसरे पर हमला कर दिया , जिसे देख राहगीरों में हड़कंप मच गया , सड़क के दोनों ओर वाहन एकदम से थम से गए, कई लोगों ने अपनी गाड़ी रोककर दुसरी ओर मोड़ कर रास्ता बदल दिया, हालांकि रास्ता नहीं बदलते तो वाहन चालक या आम राहगीर इनकी चपेट में आ जाते। 
दरअसल इंदर चौराहा मुख्य सड़क मार्ग और भावसार मंदिर के सामने  उस समय अचानक से हड़कंप मच गया जब दो आवार सांड आपस में भिड़ गए ,सांडों का युद्ध काफी देर तक चलता रहा , जिससे राहगीरों में एकदम घबराहट बड़ गई ।
कई राहगीरों ने अपना रास्ता बदल दिया. वहीं कई लोग लड़ाई का वीडियो मोबाइल में कैद करते नजर आए,  यह नजारा देखने को कई लोग खड़े हो गए,  लेकिन आवारा सांड का आतंक कम नहीं हुआ. 
नगर परिषद की नाकामी बार-बार शिकायत के बाद भी मूकदर्शक बनी हुई है, और बड़े हादसा का इंतजार कर रही है।
    user_भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    भेरुलाल गुर्जर पत्रकार
    Citizens advice bureau जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Bihar jila Katihar gaon tighra ka mukhiya mukhiya koi bhi yahan se Jaan le Jara road mein
    2
    Bihar jila Katihar gaon tighra ka mukhiya mukhiya koi bhi yahan se Jaan le Jara road mein
    user_Md saheb Saheb
    Md saheb Saheb
    Agar, Agar Malwa•
    20 hrs ago
  • डग झालावाड़ | रिपोर्टर अब्दुल अलीम डग में ब्याजखोरी का बड़ा भंडाफोड़ डग कस्बे में पुलिस ने अवैध सूदखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुनील गोयल के मकान, नवनिर्मित गोदाम और आजाद कॉलोनी स्थित कृषि फार्म पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में चल-अचल संपत्ति, सैकड़ों वाहन, कृषि यंत्र और बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपी गरीब ग्रामीणों को कर्ज देकर उनसे खाली चेक और खाली स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाकर बाद में मनमानी रकम भरकर ब्लैकमेल करता था। छापेमारी में 70 ट्रैक्टर, 61 मोटरसाइकिल, 7 कार, 3 पिकअप, 1 ट्रक और 2 टैम्पो सहित सैकड़ों कृषि यंत्र बरामद हुए। साथ ही 47 हस्ताक्षरित खाली स्टाम्प पेपर, 147 हस्ताक्षरित चेक, 60 खाली चेक और गिरवी रखी संपत्तियों के कई दस्तावेज भी मिले। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। बरामद सभी वाहनों और दस्तावेजों का पंचनामा तैयार कर थाना डग में मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच वृत्ताधिकारी गंगधार को सौंपी गई है।
    1
    डग झालावाड़ | रिपोर्टर अब्दुल अलीम
डग में ब्याजखोरी का बड़ा भंडाफोड़
डग कस्बे में पुलिस ने अवैध सूदखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुनील गोयल के मकान, नवनिर्मित गोदाम और आजाद कॉलोनी स्थित कृषि फार्म पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में चल-अचल संपत्ति, सैकड़ों वाहन, कृषि यंत्र और बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी गरीब ग्रामीणों को कर्ज देकर उनसे खाली चेक और खाली स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाकर बाद में मनमानी रकम भरकर ब्लैकमेल करता था।
छापेमारी में 70 ट्रैक्टर, 61 मोटरसाइकिल, 7 कार, 3 पिकअप, 1 ट्रक और 2 टैम्पो सहित सैकड़ों कृषि यंत्र बरामद हुए। साथ ही 47 हस्ताक्षरित खाली स्टाम्प पेपर, 147 हस्ताक्षरित चेक, 60 खाली चेक और गिरवी रखी संपत्तियों के कई दस्तावेज भी मिले।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जीरो टॉलरेंस नीति के तहत यह कार्रवाई की गई है। बरामद सभी वाहनों और दस्तावेजों का पंचनामा तैयार कर थाना डग में मामला दर्ज किया गया है तथा आगे की जांच वृत्ताधिकारी गंगधार को सौंपी गई है।
    user_ABDUL ALIM
    ABDUL ALIM
    डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • बकानी :- खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने किया गोण एवं कृषि उपज मंडी का औचक निरिक्षण, बकानी :- खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने किया गोण एवं कृषि उपज मंडी का औचक निरिक्षण, इस दौरान क्रय विक्रय सहकारी समिति का निरिक्षण करते हुए राजपेड मे किसानों की जींस समय पर नहीं तुलने पर राजपेड कर्मचारीयों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए, तथा विधायक द्वारा बताया गया की अन्नदाता का सम्मान एवं किसानों का हित हमारी पहली प्राथमिकता है मंडी परिसर मे अपनी फसल बेचने आये किसान परेशान हो रहे है उनकी फसल समय पर नहीं तुलाई नहीं हो रही है साथ ही पिने की पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है इस दौरान विधायक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मंडी सचिव से फोन पर बात कर समय रहते दो दिन मे व्यवस्था सुधार की चेतावनी दी गई दो दिन मे व्यवस्थाओ का सुधार नहीं हुआ तो मंडी गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई साथ ही मंडी परिसर 88लाख रूपये की लागत से चले रहे सड़क निर्माण कार्य का मौके पर जाकर निरिक्षण किया गया इस दौरान ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य मे मंडी परिसर से मिट्टी खोदकर सड़क के दोनों और साइड़ो मे डाले जा रहे मलबे को लेकर कड़ी नाराजगी करते हुए खुदाई कार्य रुकवाया गया साथ ही निर्माण कार्य घटिया बताकर निर्माण अधिकारी से बात करने की बात कही
    3
    बकानी :- खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने किया  गोण एवं कृषि उपज मंडी का औचक निरिक्षण,
बकानी :-  खानपुर बकानी विधायक सुरेश गुर्जर ने किया  गोण एवं कृषि उपज मंडी का औचक निरिक्षण,
इस दौरान क्रय विक्रय सहकारी समिति का निरिक्षण करते हुए राजपेड मे किसानों की जींस समय पर नहीं तुलने पर राजपेड कर्मचारीयों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए, तथा विधायक द्वारा बताया गया की अन्नदाता का सम्मान एवं किसानों का हित हमारी पहली प्राथमिकता है मंडी परिसर मे अपनी फसल बेचने आये किसान परेशान हो रहे है उनकी फसल समय पर नहीं तुलाई नहीं हो रही है साथ ही पिने की पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है इस दौरान विधायक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मंडी सचिव से फोन पर बात कर समय रहते दो दिन मे व्यवस्था सुधार की चेतावनी दी गई दो दिन मे व्यवस्थाओ का सुधार नहीं हुआ तो मंडी गेट पर ताला लगाकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई 
साथ ही मंडी परिसर 88लाख रूपये की लागत से चले रहे सड़क निर्माण कार्य का मौके पर जाकर  निरिक्षण किया गया इस दौरान ठेकेदार द्वारा  निर्माण कार्य मे  मंडी परिसर से मिट्टी खोदकर सड़क के दोनों और साइड़ो मे डाले जा रहे मलबे को लेकर कड़ी नाराजगी करते हुए खुदाई कार्य रुकवाया गया साथ ही निर्माण कार्य घटिया बताकर निर्माण अधिकारी से बात करने की बात कही
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • Post by हर खबर आपके साथ
    1
    Post by हर खबर आपके साथ
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.