Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुंदरकांड का आयोजन भगवान हनुमान जी की कृपा पाने हेतु किया जाता है। इसमें रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ, पूजा-अर्चना और भजन होते हैं। यह आयोजन घर या मंदिर में मंगलवार या शनिवार को विशेष रूप से किया जाता है, जिससे सुख-शांति और संकटों से मुक्ति मिलती है।
Neelesh Tiwari
सुंदरकांड का आयोजन भगवान हनुमान जी की कृपा पाने हेतु किया जाता है। इसमें रामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ, पूजा-अर्चना और भजन होते हैं। यह आयोजन घर या मंदिर में मंगलवार या शनिवार को विशेष रूप से किया जाता है, जिससे सुख-शांति और संकटों से मुक्ति मिलती है।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- ओरछा रोड थाना क्षेत्र के गैस एजेंसी के पास आप ही वहां अनियंत्रितों का पलट गया जिसमें घायल हुआ घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है1
- Post by Neelesh Tiwari1
- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कस्बे में स्थित शराब दुकान पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी चारपहिया गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में विवाद का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है1
- छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक हरिसेवक अहिरवार (22 वर्ष) निवासी ग्राम भगवन्तपुरा है, जो बोलने में असमर्थ बताया जा रहा है।घटना आज 02 मई दोपहर करीब 3:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार हरिसेवक वनगाय गांव में एक हेयर कटिंग की दुकान पर सेविंग कराने गया था। परिजनों के मुताबिक, युवक दुकान पर रखी कुर्सी पर बैठ गया, इसी बात को लेकर वहां मौजूद हन्नू लुहार ने साइकिल में हवा भरने वाले पंप से उसकी जमकर पिटाई कर दी।मारपीट के बाद घायल युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा। जब परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में देखा तो तुरंत उसे थाने लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले इलाज कराने की सलाह देते हुए युवक को अस्पताल भेज दिया और शिकायत बाद में लेने की बात कही।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। उसे एक आंख के पास गंभीर चोट आई है, साथ ही हाथ में भी गंभीर चोट बताई जा रही है।चूंकि युवक बोल नहीं सकता, उसने इशारों में परिजनों को बताया कि दुकान पर बैठने की बात को लेकर ही उसके साथ मारपीट की गई। वहीं ग्रामीणों से भी जानकारी मिली है कि हन्नू लुहार नामक व्यक्ति ने ही पंप से हमला किया।फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत दर्ज होने का इंतजार किया जा रहा है।1
- nagwan gao ma sad ka pecha m nali ka pani khada hua h hamra ghr ka samna bhut gandhi or khechad hama infaxion hona ki dekat h plz isko jldi sa jldi thik krya jaya...1
- छतरपुर। जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम जसगुवा कला में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार 1 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे गांव के पास पुलिया पर बैठे कृष्णा अहिरवार के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज कर धमकी दी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पहले से घात लगाकर खड़े आरोपियों ने लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में अशोक, सद्दू, लखन, प्रीति, हिरदया और अखिलेश को सिर, हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले बिजावर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। कुछ घायलों का इलाज जिला अस्पताल के अशोक वार्ड में जारी है। पीड़ितों का आरोप है कि हमला करने वाले बबलू अहिरवार, विनोद अहिरवार, दिनेश अहिरवार, अनिल अहिरवार सहित अन्य आरोपी पहले से रंजिश रखते हैं और घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपियों ने परिवार को गांव से भगा देने और दोबारा हमला करने की धमकी भी दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और उनके कुछ रिश्तेदार अस्पताल में आकर पीड़ितों की निगरानी कर रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की तहरीर पुलिस चौकी जिला अस्पताल में भी दी गई है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, ताकि दोबारा किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।1
- क्रूज हादसे से पहले का वीडियो1
- जिला अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें 108 एंबुलेंस को धक्का लगा कर कर्मचारियों के द्वारा चलाए जा रहा है यह वीडियो शासन की व्यवस्थाओं को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े करता है1