logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*ब्रेकिंग न्यूज़/छतरपुर-* छतरपुर के बड़ामलहरा में शराब दुकान पर हमला, पत्थर और लाठियों से तोड़फोड़---CCTV फुटेज एवं हमलावरों की तस्वीर भी आई सामने मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कस्बे में स्थित शराब दुकान पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी चारपहिया गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में विवाद का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है

3 hrs ago
user_Kapil Patel Mp 16 News
Kapil Patel Mp 16 News
Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

*ब्रेकिंग न्यूज़/छतरपुर-* छतरपुर के बड़ामलहरा में शराब दुकान पर हमला, पत्थर और लाठियों से तोड़फोड़---CCTV फुटेज एवं हमलावरों की तस्वीर भी आई सामने मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कस्बे में स्थित शराब दुकान पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी चारपहिया गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में विवाद का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Neelesh Tiwari
    2
    Post by Neelesh Tiwari
    user_Neelesh Tiwari
    Neelesh Tiwari
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के युवा छात्र छात्राओं के लिए यातायात समर कैंप का शुभारंभ किया गया यह यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और जिम्मेदार नागरिक बनाने की शिक्षा देने वाला होगा। आज ट्रैफिक प्रशिक्षण शाला, थाना यातायात परिसर बिजावर नाका में ग्रीष्मकालीन यातायात शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी की उपस्थिति में किया गया। इस वर्ष यातायात समर कैंप में विभिन्न स्कूलों के 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया , जहाँ वह खेल-खेल में ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन और सुरक्षित ड्राइविंग़ के नियम सीखेंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि मुख्य रूप से छात्रों के लिए, ये शिविर आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाते हैं। यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर के प्रमुख उद्देश्य और गतिविधियो को साझा करते हुए बताया कि बच्चों को ट्रैफिक संकेतों, सड़क पार करने के नियमों, और वाहन चलाने की सुरक्षा के बारे में व्यावहारिक ज्ञान (Practical Knowledge) देना अति आवश्यक है। यातायात शिविर के सुरक्षित माहौल में टीम वर्क और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जाता है। जो छात्रों के आत्मविश्वास और कौशल को बढ़ाते हैं, ट्रैफिक नियमों की समझ अगर बच्चे बचपन से ही सीखते है तो वो सड़क संस्कृति के प्रति जिम्मेदार बनते हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। साथ ही अन्य बच्चों के साथ बातचीत करने से संवाद करने की क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहाँ वे न केवल मौज-मस्ती करते हैं, बल्कि जीवन भर काम आने वाले सड़क सुरक्षा के नियमों को भी सीखेंगे। यातायात समर कैंप का समापन 5 मई को किया जाएगा। जिसमें समर कैंप के प्रतिभागी छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों से अपने अनुभव और सड़क के नियमों की जानकारी को साझा किया जाएगा कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक बृहस्पति साकेत, विभिन्न शिक्षा संस्थानों के शिक्षकगण, समाज सेवी और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
    3
    पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के युवा छात्र छात्राओं के लिए यातायात समर कैंप का शुभारंभ किया गया 
यह यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और जिम्मेदार नागरिक बनाने की शिक्षा देने वाला होगा। 
आज ट्रैफिक प्रशिक्षण शाला, थाना यातायात परिसर बिजावर नाका में  ग्रीष्मकालीन यातायात शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी की उपस्थिति में किया गया।
इस वर्ष यातायात समर कैंप में विभिन्न स्कूलों के 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया , जहाँ वह खेल-खेल में ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन और सुरक्षित ड्राइविंग़ के नियम सीखेंगे।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि मुख्य रूप से  छात्रों के लिए, ये शिविर आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाते हैं।  यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर के प्रमुख उद्देश्य और गतिविधियो को साझा करते हुए बताया कि बच्चों को ट्रैफिक संकेतों, सड़क पार करने के नियमों, और वाहन चलाने की सुरक्षा के बारे में व्यावहारिक ज्ञान (Practical Knowledge) देना अति आवश्यक है।  यातायात शिविर के सुरक्षित माहौल में टीम वर्क और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जाता है। जो छात्रों के 
आत्मविश्वास और कौशल को बढ़ाते हैं,
ट्रैफिक नियमों की समझ अगर  बच्चे बचपन से ही सीखते है तो वो सड़क संस्कृति के प्रति जिम्मेदार बनते हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।
साथ ही अन्य बच्चों के साथ बातचीत करने से संवाद करने की क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।
यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहाँ वे न केवल मौज-मस्ती करते हैं, बल्कि जीवन भर काम आने वाले सड़क सुरक्षा के नियमों को भी सीखेंगे।
यातायात समर कैंप का समापन 5 मई को किया  जाएगा। जिसमें समर कैंप के प्रतिभागी छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों से अपने अनुभव और सड़क के नियमों की जानकारी को साझा किया जाएगा
कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक बृहस्पति साकेत, विभिन्न शिक्षा संस्थानों के शिक्षकगण, समाज सेवी और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ​छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता द्वारा अपने ही दो मासूम बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस गंभीर मामले पर आज 02 मई दोपहर करीब 12:00 बजे छतरपुर एसपी ने मीडिया से बात करते हुए आधिकारिक जानकारी साझा की।​एसपी ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है। उन्होंने कहा, "घटना के संबंध में अभी बारीकी से जानकारी जुटाई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"
    1
    ​छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता द्वारा अपने ही दो मासूम बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। इस गंभीर मामले पर आज 02 मई दोपहर करीब 12:00 बजे छतरपुर एसपी ने मीडिया से बात करते हुए आधिकारिक जानकारी साझा की।​एसपी ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की विस्तार से जांच कर रही है। उन्होंने कहा, "घटना के संबंध में अभी बारीकी से जानकारी जुटाई जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    11 hrs ago
  • *"ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के तहत माह अप्रैल में छतरपुर पुलिस द्वारा जिले में 62 बालक बालिका किये गए दस्तयाब* छतरपुर पुलिस द्वारा "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम/अपहृत हुए बालक बालिकाओं एवं गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर दस्तयाबी की जाकर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया जा रहा है। साथ ही अन्य राज्यों एवं जिलों के व्यक्ति, बालक, बालिकाएं एवं मानसिक विक्षिप्त, घायल जो गुम होकर छतरपुर जिले में मिलते हैं, संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है। बाजार, धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों से गुम हुए सैकड़ो शिशु, बालक, बालिकाएं एवं अन्य की दस्तयाबी की गई है। *दिनांक 1 जनवरी 2026 से अभी तक(पंजीकृत) गुम हुए 145 एवं माह अप्रैल में 62 बालक बालिकाएं देश के विभिन्न राज्यों से दस्तयाब की गई हैं।* थाना सिविल लाइन 6, कोतवाली, लवकुश नगर, चंदला 5-5, नौगांव, सटई, बक्स्वाहा, भगवा 4-4, बमीठा महाराजपुर 3-3 सहित विभिन्न थानों में 62 बालक बालिका दस्तयाब की गई है।
    1
    *"ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के तहत माह अप्रैल में छतरपुर पुलिस द्वारा जिले में 62 बालक बालिका किये गए दस्तयाब*
छतरपुर पुलिस द्वारा "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत जिले के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत गुम/अपहृत हुए बालक बालिकाओं एवं गुम हुए व्यक्तियों की तलाश कर दस्तयाबी की जाकर परिजनों को सुरक्षित सुपुर्द किया जा रहा है। साथ ही अन्य राज्यों एवं जिलों के व्यक्ति, बालक, बालिकाएं एवं मानसिक विक्षिप्त, घायल जो गुम होकर छतरपुर जिले में मिलते हैं, संबंधित थाना पुलिस से संपर्क कर सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा रहा है। बाजार, धार्मिक स्थल सहित अन्य स्थानों से गुम हुए सैकड़ो शिशु, बालक, बालिकाएं एवं अन्य की दस्तयाबी की गई है। 
*दिनांक 1 जनवरी 2026 से अभी तक(पंजीकृत) गुम हुए 145 एवं माह अप्रैल में 62 बालक बालिकाएं देश के विभिन्न राज्यों से दस्तयाब की गई हैं।*
थाना सिविल लाइन 6, कोतवाली, लवकुश नगर, चंदला 5-5, नौगांव, सटई, बक्स्वाहा, भगवा 4-4, बमीठा महाराजपुर 3-3 सहित विभिन्न थानों में 62 बालक बालिका दस्तयाब की गई है।
    user_पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    पत्रकार पुष्पेंद्र तिवारी
    Social Media Manager लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • छतरपुर एसपी के निर्देशन में बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे 'विलेज स्टे' के तहत बाहपुरा गाँव पहुँचे। उन्होंने एसी और सुख-सुविधाएं त्यागकर गाँव के मंदिर में भोजन किया और रात साधारण खटिया पर बिताई। जन चौपाल लगाकर उन्होंने ग्रामीणों को अपराधों के प्रति जागरूक किया और अपना पर्सनल नंबर साझा किया। खाकी के इस जमीनी जुड़ाव की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है ।
    1
    छतरपुर एसपी के निर्देशन में बमीठा थाना प्रभारी बाल्मीक चौबे 'विलेज स्टे' के तहत बाहपुरा गाँव पहुँचे। उन्होंने एसी और सुख-सुविधाएं त्यागकर गाँव के मंदिर में भोजन किया और रात साधारण खटिया पर बिताई। जन चौपाल लगाकर उन्होंने ग्रामीणों को अपराधों के प्रति जागरूक किया और अपना पर्सनल नंबर साझा किया। खाकी के इस जमीनी जुड़ाव की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • टीकमगढ़ जिले के थाना मोहनगढ़ में अवैध देसी शराब की 11पेटी करीब 42250रुपए की लगभग पुलिस ने की जप्त आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस जुटी जांच में देखिए खास रिपोर्ट
    1
    टीकमगढ़ जिले के थाना मोहनगढ़ में अवैध देसी शराब की 11पेटी करीब 42250रुपए की लगभग पुलिस ने की जप्त आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस जुटी जांच में देखिए खास रिपोर्ट
    user_राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    राम सिंह यादव जिला ब्यूरो चीफ टीकमगढ़
    Spa पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • घड़ी मेरा थाना पुलिस ने थाने के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के मध्य 1002 भैया एवं चार पहिया वाहनों को चेक किया है और लोगों को सीट बेल्ट एवं हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की हिदायत दी गई है।
    1
    घड़ी मेरा थाना पुलिस ने थाने के बाहर सुरक्षा व्यवस्था के मध्य 1002 भैया एवं चार पहिया वाहनों को चेक किया है और लोगों को सीट बेल्ट एवं हेलमेट लगाकर वाहन चलाने की हिदायत दी गई है।
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • *थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा- निर्माता, विक्रेता, क्रेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार* *तीन 315 बोर का देशी कट्टा, एक 315 बोर का अधबना कट्टा, जिंदा कारतूस, खाली खोखा एवं अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त संसाधन एवं उपकरण जप्त* छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सघन वाहन चेकिंग में अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। विगत रात्रि थाना कोतवाली पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रूप से कट्टा बनाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान ग्राम कांटी के पास पहुंची। वहां संदेही लोहे के औजार से कट्टा बनाने का कार्य कर रहे थे। अवैध हथियार निर्माण करने वाले दोनों आरोपी 1. संदीप रैकवार पिता दयाराम रैकवार निवासी दिलनिया, थाना महाराजपुर, छतरपुर 2. राम प्रसाद विश्वकर्मा उर्फ मुन्ना,राजू पिता छोटेलाल विश्वकर्मा नया मोहल्ला, मऊसानिया, थाना नौगांव छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। स्थान जहां वह कार्य कर रहे थे तलाशी ली गयी। एक 315 बोर देशी कट्टा, अधबना 315 बोर कट्टा, एक नग लोहे की धुकनी, 1 नग लोहेकी बांक, निहारी (लोहे का गिट्टा), गिलेण्डर मशीन, ड्रिल मशीन,हथौड़ी, हथोडा, वसूला, लोहा काटने वाली आरी, लकडी काटने वाली आरी, 5 नग छोटे बडे लोहे के पाईप, लकडी रेतने वाली रेती, लोहा रेतने वाली रेती, लोहे का रोखना, लोहे का निहारना, पेंजकस, लोहे की प्लास, सुम्भी, लोहे की डाई, लोहे की गरारी, लोहे की संसी,लोहे की छेनी,18 नग लोहे के छोटे बडे छेद करने वाले वर्मा एवं 5 नग छोटी बडी लोहे स्प्रिंग, एक नग लोहे की फेंक, दो नग लोहे की ट्रिगर, एक नग लोहे का हेमर, एक नग 12 बोर का जिन्दा कारतूस एवं एक अदद 315 बोर का कारतूस का खाली खोका, एक नग 315 बोर का जिन्दा कारतूस, एक्टेन्सन लाईट बोर्ड, ग्लेण्डर की ब्लेड, ग्लेण्डर मशीन का सफाई करने वाला चका, कमानी का टुकडा, टार्च बरामद की गई। अभियुक्तों से पूछताछ की गई। अवैध हथियार खरीददार अन्य दो आरोपी 3. सुनील अहिरवार पिता गजाधर निवासी मोराहा 4. कल्लू पाल पिता गोले पाल निवासी मोराहा को भी गिरफ्तार किया गया, उनके पास से खरीदे गए दो 315 बोर के कट्टे बरामद किए गए। थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। अवैध हथियार निर्माण में सम्मिलित अन्य फरार आरोपी रोहित राजा पिता गुमान सिंह निवासी ग्राम दिलनिया थाना महाराजपुर की तलाश की जा रही है। विधिवत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, थाना प्रभारी बंशिया उप निरीक्षक संजय पांडेय, थाना प्रभारी गोयरा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र रोहित, थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक गुरु दत्त शेषा, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ल, अरविंद शर्मा, वीरेंद्र चौबे, अवधेश चतुर्वेदी, राजेश यादव, शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक आशीष खरे, नरेश परिहार, संदीप राय, कृष्णकांत, साइबर से अभय, धर्मराज एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
    2
    *थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा- निर्माता, विक्रेता, क्रेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार*
*तीन 315 बोर का देशी कट्टा, एक 315 बोर का अधबना कट्टा, जिंदा कारतूस, खाली खोखा एवं अवैध  हथियार निर्माण में प्रयुक्त संसाधन एवं उपकरण जप्त*
छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सघन वाहन चेकिंग में अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। 
विगत रात्रि थाना कोतवाली पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रूप से कट्टा बनाने की सूचना प्राप्त हुई।
पुलिस टीम संबंधित स्थान ग्राम कांटी के पास पहुंची। वहां संदेही लोहे के औजार से कट्टा बनाने का कार्य कर रहे थे।
अवैध हथियार निर्माण करने वाले दोनों आरोपी
1. संदीप रैकवार पिता दयाराम रैकवार निवासी दिलनिया, थाना महाराजपुर, छतरपुर 
2. राम प्रसाद विश्वकर्मा उर्फ मुन्ना,राजू पिता छोटेलाल विश्वकर्मा नया मोहल्ला, मऊसानिया, थाना  नौगांव छतरपुर
को गिरफ्तार किया गया। स्थान जहां वह कार्य कर रहे थे तलाशी ली गयी। एक 315 बोर देशी कट्टा, अधबना 315 बोर कट्टा, एक नग लोहे की धुकनी, 1 नग लोहेकी बांक,  निहारी (लोहे का गिट्टा), गिलेण्डर मशीन, ड्रिल मशीन,हथौड़ी, हथोडा, वसूला, लोहा काटने वाली आरी, लकडी काटने वाली आरी, 5 नग छोटे बडे लोहे के पाईप,  लकडी रेतने वाली रेती, लोहा रेतने वाली रेती, लोहे का रोखना,  लोहे का निहारना,  पेंजकस, लोहे की प्लास, सुम्भी,  लोहे की डाई, लोहे की गरारी, लोहे की संसी,लोहे की छेनी,18 नग लोहे के छोटे बडे छेद करने वाले वर्मा एवं 5 नग छोटी बडी लोहे स्प्रिंग, एक नग लोहे की फेंक, दो नग लोहे की ट्रिगर, एक नग लोहे का हेमर, एक नग 12 बोर का जिन्दा कारतूस एवं एक अदद 315 बोर का कारतूस का खाली खोका, एक नग 315 बोर का जिन्दा कारतूस, एक्टेन्सन लाईट बोर्ड,  ग्लेण्डर की ब्लेड,  ग्लेण्डर मशीन का सफाई करने वाला चका, कमानी का टुकडा,  टार्च बरामद की गई।
अभियुक्तों से पूछताछ की गई। अवैध हथियार खरीददार अन्य दो आरोपी
3. सुनील अहिरवार पिता गजाधर निवासी मोराहा 
4. कल्लू पाल पिता गोले पाल निवासी मोराहा
को भी गिरफ्तार किया गया, उनके पास से खरीदे गए दो 315 बोर के कट्टे बरामद किए गए। थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। अवैध हथियार निर्माण में सम्मिलित अन्य फरार आरोपी रोहित राजा पिता गुमान सिंह निवासी ग्राम दिलनिया थाना महाराजपुर की तलाश की जा रही है। विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, थाना प्रभारी बंशिया उप निरीक्षक संजय पांडेय, थाना प्रभारी गोयरा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र रोहित, थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक गुरु दत्त शेषा, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ल, अरविंद शर्मा, वीरेंद्र चौबे, अवधेश चतुर्वेदी, राजेश यादव, शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक आशीष खरे, नरेश परिहार, संदीप राय, कृष्णकांत, साइबर से अभय, धर्मराज एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ​छतरपुर जिले में पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा एक विशेष 'ग्राम प्रवास' अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक (SP) अगम जैन सहित जिले के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और 25 से अधिक थाना प्रभारियों ने अलग-अलग गांवों में रात्रि विश्राम किया। वही इस मामले की जानकारी आज 2 मई सुबह करीब 11:30 बजे छतरपुर एसपी ने दी है
    1
    ​छतरपुर जिले में पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से छतरपुर पुलिस द्वारा एक विशेष 'ग्राम प्रवास' अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक (SP) अगम जैन सहित जिले के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और 25 से अधिक थाना प्रभारियों ने अलग-अलग गांवों में रात्रि विश्राम किया। वही इस मामले की जानकारी आज 2 मई सुबह करीब 11:30 बजे छतरपुर एसपी ने दी है
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.