छतरपुर थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा- निर्माता, विक्रेता, क्रेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार *थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा- निर्माता, विक्रेता, क्रेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार* *तीन 315 बोर का देशी कट्टा, एक 315 बोर का अधबना कट्टा, जिंदा कारतूस, खाली खोखा एवं अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त संसाधन एवं उपकरण जप्त* छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सघन वाहन चेकिंग में अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। विगत रात्रि थाना कोतवाली पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रूप से कट्टा बनाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान ग्राम कांटी के पास पहुंची। वहां संदेही लोहे के औजार से कट्टा बनाने का कार्य कर रहे थे। अवैध हथियार निर्माण करने वाले दोनों आरोपी 1. संदीप रैकवार पिता दयाराम रैकवार निवासी दिलनिया, थाना महाराजपुर, छतरपुर 2. राम प्रसाद विश्वकर्मा उर्फ मुन्ना,राजू पिता छोटेलाल विश्वकर्मा नया मोहल्ला, मऊसानिया, थाना नौगांव छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। स्थान जहां वह कार्य कर रहे थे तलाशी ली गयी। एक 315 बोर देशी कट्टा, अधबना 315 बोर कट्टा, एक नग लोहे की धुकनी, 1 नग लोहेकी बांक, निहारी (लोहे का गिट्टा), गिलेण्डर मशीन, ड्रिल मशीन,हथौड़ी, हथोडा, वसूला, लोहा काटने वाली आरी, लकडी काटने वाली आरी, 5 नग छोटे बडे लोहे के पाईप, लकडी रेतने वाली रेती, लोहा रेतने वाली रेती, लोहे का रोखना, लोहे का निहारना, पेंजकस, लोहे की प्लास, सुम्भी, लोहे की डाई, लोहे की गरारी, लोहे की संसी,लोहे की छेनी,18 नग लोहे के छोटे बडे छेद करने वाले वर्मा एवं 5 नग छोटी बडी लोहे स्प्रिंग, एक नग लोहे की फेंक, दो नग लोहे की ट्रिगर, एक नग लोहे का हेमर, एक नग 12 बोर का जिन्दा कारतूस एवं एक अदद 315 बोर का कारतूस का खाली खोका, एक नग 315 बोर का जिन्दा कारतूस, एक्टेन्सन लाईट बोर्ड, ग्लेण्डर की ब्लेड, ग्लेण्डर मशीन का सफाई करने वाला चका, कमानी का टुकडा, टार्च बरामद की गई। अभियुक्तों से पूछताछ की गई। अवैध हथियार खरीददार अन्य दो आरोपी 3. सुनील अहिरवार पिता गजाधर निवासी मोराहा 4. कल्लू पाल पिता गोले पाल निवासी मोराहा को भी गिरफ्तार किया गया, उनके पास से खरीदे गए दो 315 बोर के कट्टे बरामद किए गए। थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। अवैध हथियार निर्माण में सम्मिलित अन्य फरार आरोपी रोहित राजा पिता गुमान सिंह निवासी ग्राम दिलनिया थाना महाराजपुर की तलाश की जा रही है। विधिवत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, थाना प्रभारी बंशिया उप निरीक्षक संजय पांडेय, थाना प्रभारी गोयरा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र रोहित, थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक गुरु दत्त शेषा, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ल, अरविंद शर्मा, वीरेंद्र चौबे, अवधेश चतुर्वेदी, राजेश यादव, शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक आशीष खरे, नरेश परिहार, संदीप राय, कृष्णकांत, साइबर से अभय, धर्मराज एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
छतरपुर थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा- निर्माता, विक्रेता, क्रेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार *थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का किया खुलासा- निर्माता, विक्रेता, क्रेता सहित 4 आरोपी गिरफ्तार* *तीन 315 बोर का देशी कट्टा, एक 315 बोर का अधबना कट्टा, जिंदा कारतूस, खाली खोखा एवं अवैध हथियार निर्माण में प्रयुक्त संसाधन एवं उपकरण जप्त* छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। सघन वाहन चेकिंग में अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है। विगत रात्रि थाना कोतवाली पुलिस को क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध रूप से कट्टा बनाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान ग्राम कांटी के पास पहुंची। वहां संदेही लोहे के औजार से कट्टा बनाने का कार्य कर रहे थे। अवैध हथियार निर्माण करने वाले दोनों आरोपी 1. संदीप रैकवार पिता दयाराम रैकवार निवासी दिलनिया, थाना महाराजपुर, छतरपुर 2. राम प्रसाद विश्वकर्मा उर्फ मुन्ना,राजू पिता छोटेलाल विश्वकर्मा नया मोहल्ला, मऊसानिया, थाना नौगांव छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। स्थान जहां वह कार्य कर रहे थे तलाशी ली गयी। एक 315 बोर देशी कट्टा, अधबना 315 बोर कट्टा, एक नग लोहे की धुकनी, 1 नग लोहेकी बांक, निहारी (लोहे का गिट्टा), गिलेण्डर मशीन, ड्रिल मशीन,हथौड़ी, हथोडा, वसूला, लोहा काटने वाली आरी, लकडी काटने वाली आरी, 5 नग छोटे बडे लोहे के पाईप, लकडी रेतने वाली रेती, लोहा रेतने वाली रेती, लोहे का रोखना, लोहे का निहारना, पेंजकस, लोहे की प्लास,
सुम्भी, लोहे की डाई, लोहे की गरारी, लोहे की संसी,लोहे की छेनी,18 नग लोहे के छोटे बडे छेद करने वाले वर्मा एवं 5 नग छोटी बडी लोहे स्प्रिंग, एक नग लोहे की फेंक, दो नग लोहे की ट्रिगर, एक नग लोहे का हेमर, एक नग 12 बोर का जिन्दा कारतूस एवं एक अदद 315 बोर का कारतूस का खाली खोका, एक नग 315 बोर का जिन्दा कारतूस, एक्टेन्सन लाईट बोर्ड, ग्लेण्डर की ब्लेड, ग्लेण्डर मशीन का सफाई करने वाला चका, कमानी का टुकडा, टार्च बरामद की गई। अभियुक्तों से पूछताछ की गई। अवैध हथियार खरीददार अन्य दो आरोपी 3. सुनील अहिरवार पिता गजाधर निवासी मोराहा 4. कल्लू पाल पिता गोले पाल निवासी मोराहा को भी गिरफ्तार किया गया, उनके पास से खरीदे गए दो 315 बोर के कट्टे बरामद किए गए। थाना कोतवाली में आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। अवैध हथियार निर्माण में सम्मिलित अन्य फरार आरोपी रोहित राजा पिता गुमान सिंह निवासी ग्राम दिलनिया थाना महाराजपुर की तलाश की जा रही है। विधिवत कार्यवाही की जा रही है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, उप निरीक्षक वीरेंद्र रैकवार, थाना प्रभारी बंशिया उप निरीक्षक संजय पांडेय, थाना प्रभारी गोयरा उपनिरीक्षक धर्मेंद्र रोहित, थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक गुरु दत्त शेषा, साइबर प्रभारी उप निरीक्षक नेहा सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक उमाशंकर शुक्ल, अरविंद शर्मा, वीरेंद्र चौबे, अवधेश चतुर्वेदी, राजेश यादव, शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक आशीष खरे, नरेश परिहार, संदीप राय, कृष्णकांत, साइबर से अभय, धर्मराज एवं पुलिस टीम की भूमिका रही।
- ओरछा रोड थाना क्षेत्र के गैस एजेंसी के पास आप ही वहां अनियंत्रितों का पलट गया जिसमें घायल हुआ घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है1
- Post by Neelesh Tiwari1
- मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कस्बे में स्थित शराब दुकान पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी चारपहिया गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में विवाद का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है1
- छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक हरिसेवक अहिरवार (22 वर्ष) निवासी ग्राम भगवन्तपुरा है, जो बोलने में असमर्थ बताया जा रहा है।घटना आज 02 मई दोपहर करीब 3:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार हरिसेवक वनगाय गांव में एक हेयर कटिंग की दुकान पर सेविंग कराने गया था। परिजनों के मुताबिक, युवक दुकान पर रखी कुर्सी पर बैठ गया, इसी बात को लेकर वहां मौजूद हन्नू लुहार ने साइकिल में हवा भरने वाले पंप से उसकी जमकर पिटाई कर दी।मारपीट के बाद घायल युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा। जब परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में देखा तो तुरंत उसे थाने लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले इलाज कराने की सलाह देते हुए युवक को अस्पताल भेज दिया और शिकायत बाद में लेने की बात कही।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। उसे एक आंख के पास गंभीर चोट आई है, साथ ही हाथ में भी गंभीर चोट बताई जा रही है।चूंकि युवक बोल नहीं सकता, उसने इशारों में परिजनों को बताया कि दुकान पर बैठने की बात को लेकर ही उसके साथ मारपीट की गई। वहीं ग्रामीणों से भी जानकारी मिली है कि हन्नू लुहार नामक व्यक्ति ने ही पंप से हमला किया।फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत दर्ज होने का इंतजार किया जा रहा है।1
- nagwan gao ma sad ka pecha m nali ka pani khada hua h hamra ghr ka samna bhut gandhi or khechad hama infaxion hona ki dekat h plz isko jldi sa jldi thik krya jaya...1
- छतरपुर। जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम जसगुवा कला में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार 1 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे गांव के पास पुलिया पर बैठे कृष्णा अहिरवार के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज कर धमकी दी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पहले से घात लगाकर खड़े आरोपियों ने लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में अशोक, सद्दू, लखन, प्रीति, हिरदया और अखिलेश को सिर, हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले बिजावर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। कुछ घायलों का इलाज जिला अस्पताल के अशोक वार्ड में जारी है। पीड़ितों का आरोप है कि हमला करने वाले बबलू अहिरवार, विनोद अहिरवार, दिनेश अहिरवार, अनिल अहिरवार सहित अन्य आरोपी पहले से रंजिश रखते हैं और घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपियों ने परिवार को गांव से भगा देने और दोबारा हमला करने की धमकी भी दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और उनके कुछ रिश्तेदार अस्पताल में आकर पीड़ितों की निगरानी कर रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की तहरीर पुलिस चौकी जिला अस्पताल में भी दी गई है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, ताकि दोबारा किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।1
- क्रूज हादसे से पहले का वीडियो1
- जिला अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें 108 एंबुलेंस को धक्का लगा कर कर्मचारियों के द्वारा चलाए जा रहा है यह वीडियो शासन की व्यवस्थाओं को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े करता है1