logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Chhatarpur यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर (Traffic Summer Camp) वर्ष 2026 का शुभारंभ- यातायात शिविर दिनांक 2 मई से 5 मई तक होगा संचालित* पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के युवा छात्र छात्राओं के लिए यातायात समर कैंप का शुभारंभ किया गया यह यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और जिम्मेदार नागरिक बनाने की शिक्षा देने वाला होगा। आज ट्रैफिक प्रशिक्षण शाला, थाना यातायात परिसर बिजावर नाका में ग्रीष्मकालीन यातायात शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी की उपस्थिति में किया गया। इस वर्ष यातायात समर कैंप में विभिन्न स्कूलों के 200 छात्र छात्राओं ने भाग लिया , जहाँ वह खेल-खेल में ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन और सुरक्षित ड्राइविंग़ के नियम सीखेंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि मुख्य रूप से छात्रों के लिए, ये शिविर आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाते हैं। यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर के प्रमुख उद्देश्य और गतिविधियो को साझा करते हुए बताया कि बच्चों को ट्रैफिक संकेतों, सड़क पार करने के नियमों, और वाहन चलाने की सुरक्षा के बारे में व्यावहारिक ज्ञान (Practical Knowledge) देना अति आवश्यक है। यातायात शिविर के सुरक्षित माहौल में टीम वर्क और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जाता है। जो छात्रों के आत्मविश्वास और कौशल को बढ़ाते हैं, ट्रैफिक नियमों की समझ अगर बच्चे बचपन से ही सीखते है तो वो सड़क संस्कृति के प्रति जिम्मेदार बनते हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। साथ ही अन्य बच्चों के साथ बातचीत करने से संवाद करने की क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहाँ वे न केवल मौज-मस्ती करते हैं, बल्कि जीवन भर काम आने वाले सड़क सुरक्षा के नियमों को भी सीखेंगे। यातायात समर कैंप का समापन 5 मई को किया जाएगा। जिसमें समर कैंप के प्रतिभागी छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों से अपने अनुभव और सड़क के नियमों की जानकारी को साझा किया जाएगा कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक बृहस्पति साकेत, विभिन्न शिक्षा संस्थानों के शिक्षकगण, समाज सेवी और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

5 hrs ago
user_Kapil Patel Mp 16 News
Kapil Patel Mp 16 News
Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago

Chhatarpur यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर (Traffic Summer Camp) वर्ष 2026 का शुभारंभ- यातायात शिविर दिनांक 2 मई से 5 मई तक होगा संचालित* पुलिस अधीक्षक अगम जैन के निर्देशन में पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के युवा छात्र छात्राओं के लिए यातायात समर कैंप का शुभारंभ किया गया यह यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियमों और जिम्मेदार नागरिक बनाने की शिक्षा देने वाला होगा। आज ट्रैफिक प्रशिक्षण शाला, थाना यातायात परिसर बिजावर नाका में ग्रीष्मकालीन यातायात शिविर का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अगम जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले नगर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सोनी की उपस्थिति में किया गया। इस वर्ष यातायात समर कैंप में विभिन्न स्कूलों के 200 छात्र छात्राओं

ने भाग लिया , जहाँ वह खेल-खेल में ट्रैफिक सिग्नल, रोड साइन और सुरक्षित ड्राइविंग़ के नियम सीखेंगे। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि मुख्य रूप से छात्रों के लिए, ये शिविर आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाते हैं। यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर के प्रमुख उद्देश्य और गतिविधियो को साझा करते हुए बताया कि बच्चों को ट्रैफिक संकेतों, सड़क पार करने के नियमों, और वाहन चलाने की सुरक्षा के बारे में व्यावहारिक ज्ञान (Practical Knowledge) देना अति आवश्यक है। यातायात शिविर के सुरक्षित माहौल में टीम वर्क और रचनात्मकता को बढ़ावा दिया जाता है। जो छात्रों के आत्मविश्वास और कौशल को बढ़ाते हैं, ट्रैफिक नियमों की समझ अगर बच्चे बचपन से ही सीखते

है तो वो सड़क संस्कृति के प्रति जिम्मेदार बनते हैं, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। साथ ही अन्य बच्चों के साथ बातचीत करने से संवाद करने की क्षमता और टीम भावना विकसित होती है। यातायात ग्रीष्मकालीन शिविर बच्चों के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जहाँ वे न केवल मौज-मस्ती करते हैं, बल्कि जीवन भर काम आने वाले सड़क सुरक्षा के नियमों को भी सीखेंगे। यातायात समर कैंप का समापन 5 मई को किया जाएगा। जिसमें समर कैंप के प्रतिभागी छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों से अपने अनुभव और सड़क के नियमों की जानकारी को साझा किया जाएगा कार्यक्रम में यातायात निरीक्षक बृहस्पति साकेत, विभिन्न शिक्षा संस्थानों के शिक्षकगण, समाज सेवी और पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • ओरछा रोड थाना क्षेत्र के गैस एजेंसी के पास आप ही वहां अनियंत्रितों का पलट गया जिसमें घायल हुआ घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है
    1
    ओरछा रोड थाना क्षेत्र के गैस एजेंसी के पास आप ही वहां अनियंत्रितों का पलट गया जिसमें घायल हुआ घायल को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका उपचार जारी है
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    56 min ago
  • Post by Neelesh Tiwari
    1
    Post by Neelesh Tiwari
    user_Neelesh Tiwari
    Neelesh Tiwari
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कस्बे में स्थित शराब दुकान पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी चारपहिया गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में विवाद का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है
    1
    मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र में एक बार फिर विवाद ने उग्र रूप ले लिया। कस्बे में स्थित शराब दुकान पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों और लाठियों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान के बाहर खड़ी चारपहिया गाड़ियों में भी जमकर तोड़फोड़ की।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में विवाद का सिलसिला लगातार जारी है, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है
    user_Kapil Patel Mp 16 News
    Kapil Patel Mp 16 News
    Photographer छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक हरिसेवक अहिरवार (22 वर्ष) निवासी ग्राम भगवन्तपुरा है, जो बोलने में असमर्थ बताया जा रहा है।घटना आज 02 मई दोपहर करीब 3:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार हरिसेवक वनगाय गांव में एक हेयर कटिंग की दुकान पर सेविंग कराने गया था। परिजनों के मुताबिक, युवक दुकान पर रखी कुर्सी पर बैठ गया, इसी बात को लेकर वहां मौजूद हन्नू लुहार ने साइकिल में हवा भरने वाले पंप से उसकी जमकर पिटाई कर दी।मारपीट के बाद घायल युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा। जब परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में देखा तो तुरंत उसे थाने लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले इलाज कराने की सलाह देते हुए युवक को अस्पताल भेज दिया और शिकायत बाद में लेने की बात कही।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। उसे एक आंख के पास गंभीर चोट आई है, साथ ही हाथ में भी गंभीर चोट बताई जा रही है।चूंकि युवक बोल नहीं सकता, उसने इशारों में परिजनों को बताया कि दुकान पर बैठने की बात को लेकर ही उसके साथ मारपीट की गई। वहीं ग्रामीणों से भी जानकारी मिली है कि हन्नू लुहार नामक व्यक्ति ने ही पंप से हमला किया।फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत दर्ज होने का इंतजार किया जा रहा है।
    1
    छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घायल युवक हरिसेवक अहिरवार (22 वर्ष) निवासी ग्राम भगवन्तपुरा है, जो बोलने में असमर्थ बताया जा रहा है।घटना आज 02 मई दोपहर करीब 3:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार हरिसेवक वनगाय गांव में एक हेयर कटिंग की दुकान पर सेविंग कराने गया था। परिजनों के मुताबिक, युवक दुकान पर रखी कुर्सी पर बैठ गया, इसी बात को लेकर वहां मौजूद हन्नू लुहार ने साइकिल में हवा भरने वाले पंप से उसकी जमकर पिटाई कर दी।मारपीट के बाद घायल युवक किसी तरह अपने घर पहुंचा। जब परिजनों ने उसे लहूलुहान हालत में देखा तो तुरंत उसे थाने लेकर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पहले इलाज कराने की सलाह देते हुए युवक को अस्पताल भेज दिया और शिकायत बाद में लेने की बात कही।अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद युवक को ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है। उसे एक आंख के पास गंभीर चोट आई है, साथ ही हाथ में भी गंभीर चोट बताई जा रही है।चूंकि युवक बोल नहीं सकता, उसने इशारों में परिजनों को बताया कि दुकान पर बैठने की बात को लेकर ही उसके साथ मारपीट की गई। वहीं ग्रामीणों से भी जानकारी मिली है कि हन्नू लुहार नामक व्यक्ति ने ही पंप से हमला किया।फिलहाल मामले में पुलिस शिकायत दर्ज होने का इंतजार किया जा रहा है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • nagwan gao ma sad ka pecha m nali ka pani khada hua h hamra ghr ka samna bhut gandhi or khechad hama infaxion hona ki dekat h plz isko jldi sa jldi thik krya jaya...
    1
    nagwan gao ma sad ka pecha m nali ka pani khada hua h 
hamra ghr ka samna bhut gandhi or khechad hama infaxion hona ki dekat h 
plz isko jldi sa jldi thik krya jaya...
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • छतरपुर। जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम जसगुवा कला में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है। शिकायत के अनुसार 1 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे गांव के पास पुलिया पर बैठे कृष्णा अहिरवार के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज कर धमकी दी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पहले से घात लगाकर खड़े आरोपियों ने लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में अशोक, सद्दू, लखन, प्रीति, हिरदया और अखिलेश को सिर, हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले बिजावर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। कुछ घायलों का इलाज जिला अस्पताल के अशोक वार्ड में जारी है। पीड़ितों का आरोप है कि हमला करने वाले बबलू अहिरवार, विनोद अहिरवार, दिनेश अहिरवार, अनिल अहिरवार सहित अन्य आरोपी पहले से रंजिश रखते हैं और घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपियों ने परिवार को गांव से भगा देने और दोबारा हमला करने की धमकी भी दी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और उनके कुछ रिश्तेदार अस्पताल में आकर पीड़ितों की निगरानी कर रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की तहरीर पुलिस चौकी जिला अस्पताल में भी दी गई है। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, ताकि दोबारा किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    1
    छतरपुर। जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम जसगुवा कला में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
शिकायत के अनुसार 1 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे गांव के पास पुलिया पर बैठे कृष्णा अहिरवार के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज कर धमकी दी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां पहले से घात लगाकर खड़े आरोपियों ने लाठी और पत्थरों से हमला कर दिया।
हमले में अशोक, सद्दू, लखन, प्रीति, हिरदया और अखिलेश को सिर, हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को पहले बिजावर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। कुछ घायलों का इलाज जिला अस्पताल के अशोक वार्ड में जारी है।
पीड़ितों का आरोप है कि हमला करने वाले बबलू अहिरवार, विनोद अहिरवार, दिनेश अहिरवार, अनिल अहिरवार सहित अन्य आरोपी पहले से रंजिश रखते हैं और घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपियों ने परिवार को गांव से भगा देने और दोबारा हमला करने की धमकी भी दी।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और उनके कुछ रिश्तेदार अस्पताल में आकर पीड़ितों की निगरानी कर रहे हैं, जिससे परिवार में भय का माहौल है।
पीड़ित पक्ष ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी थी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की तहरीर पुलिस चौकी जिला अस्पताल में भी दी गई है।
पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, ताकि दोबारा किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    user_U Live India
    U Live India
    Chhatarpur, Bhopal•
    8 hrs ago
  • क्रूज हादसे से पहले का वीडियो
    1
    क्रूज हादसे से पहले का वीडियो
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जिला अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें 108 एंबुलेंस को धक्का लगा कर कर्मचारियों के द्वारा चलाए जा रहा है यह वीडियो शासन की व्यवस्थाओं को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े करता है
    1
    जिला अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है जिसमें 108 एंबुलेंस को धक्का लगा कर कर्मचारियों के द्वारा चलाए जा रहा है यह वीडियो शासन की व्यवस्थाओं को लेकर कई प्रकार के सवाल खड़े करता है
    user_Sk yadav
    Sk yadav
    पत्रकार Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.