logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नैनी में गांधी जयंती पर साहू समाज ने किया सुधीर शर्मा का सम्मान प्रयागराज। नैनी में 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नैनी स्थित मेवा लाल बगिया चौराहे के पास एक गार्डन में साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी एवं अरवल (बिहार) के जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर शर्मा का माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश साहू ने कहा कि सुधीर शर्मा ऐसे व्यक्तित्व हैं, जो सभी जाति और धर्म के लोगों से बढ़-चढ़कर मिलते-जुलते हैं तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। सम्मान समारोह के दौरान सुधीर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रयागराज ही नहीं, बल्कि बिहार तक साहू समाज के लोग आगे बढ़कर सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज की एकता और सेवा भावना को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम में साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट के मंत्री विशाल साहू,भंडारी साहू, ओम प्रकाश साहू, संजय साहू, किशन साहू, सभासद लाल बाबू साहू, समाजसेवी राजेश साहू, विनय सिंह, डॉ संदीप पाल, संचित गुप्ता, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_राकेश गुप्ता
राकेश गुप्ता
Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

नैनी में गांधी जयंती पर साहू समाज ने किया सुधीर शर्मा का सम्मान प्रयागराज। नैनी में 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नैनी स्थित मेवा लाल बगिया चौराहे के पास एक गार्डन में साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी एवं अरवल (बिहार) के जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर शर्मा का माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश साहू ने कहा कि सुधीर शर्मा ऐसे व्यक्तित्व हैं, जो सभी जाति और धर्म के लोगों से बढ़-चढ़कर मिलते-जुलते हैं तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। सम्मान समारोह के दौरान सुधीर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रयागराज ही नहीं, बल्कि बिहार तक साहू समाज के लोग आगे बढ़कर सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज की एकता और सेवा भावना को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम में साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट के मंत्री विशाल साहू,भंडारी साहू, ओम प्रकाश साहू, संजय साहू, किशन साहू, सभासद लाल बाबू साहू, समाजसेवी राजेश साहू, विनय सिंह, डॉ संदीप पाल, संचित गुप्ता, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फूलपुर में सपा की पाल बघेल धनगर समाज के साथ PDA जनचौपाल,2027 में साधेंगे विधानसभा चुनाव प्रयागराज के सहसों, फूलपुर में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने PDA जनचौपाल का आयोजन किया। पाल, बघेल और धनगर समाज के साथ आयोजित इस जनचौपाल में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में 2027 के चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रयागराज के सहसों, फूलपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से पाल, बघेल और धनगर समाज के साथ PDA जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों के बीच जनसंवाद बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करना बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज PDA प्रभारी डॉ. अमरनाथ पाल मौजूद रहे। वहीं गंगापार जिलाध्यक्ष अनिल यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में संगम लाल मौर्य, ननकी पाल, राम आसरे पाल, रामराज पाल, डॉ. प्रेमचंद कुशवाहा, संगीता सिंह पटेल, खिन्नी लाल पासी, दीपा यादव, नीरज पटेल, योगेश पाण्डेय, अरविंद केसरवानी, अमरनाथ मौर्य, मुस्तफा सिद्धिकी, वकार अहमद, अमर बहादुर पाल, राम अवध, राम प्रताप पाल और अनिरुद्ध पाल समेत बड़ी संख्या में पाल समाज के लोग मौजूद रहे। जनचौपाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संवाद बढ़ाने पर चर्चा की गई। अनिल यादव,जिलाध्यक्ष,गंगापार, समाजवादी पार्टी, प्रयागराज। अनिल यादव ने कहा कि 2027 के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी सभी जातियों को जोड़ने का काम कर रही है। इसी कड़ी में पाल, बघेल और धनगर समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से जनचौपाल आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है। अनिल यादव ने दावा किया कि पाल समाज किसी के बहकावे में नहीं आएगा और 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुटता का परिचय देगा। वहीं PDA प्रभारी डॉ. अमरनाथ पाल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के युवाओं से जुड़े कथित ई-रिक्शा वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरी की जगह ई-रिक्शा चलाने की सलाह देना युवाओं का अपमान है। डॉ. अवधनाथ पाल,PDA प्रभारी, प्रयागराज डॉ. अमरनाथ पाल ने आरोप लगाया कि युवाओं को सरकारी नौकरी के बजाय ई-रिक्शा चलाने की बात कहकर उनका अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले डिप्टी सीएम अपने बच्चों को ई-रिक्शा चलाने का काम करें, उसके बाद देश का युवा ई-रिक्शा चलाए। उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी। फूलपुर में आयोजित PDA जनचौपाल के जरिए समाजवादी पार्टी ने पाल, बघेल और धनगर समाज के बीच जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंचने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की। पवनदेव लोकप्रिय टीवी पत्रकार प्रयागराज। Akhilesh Adv Roop Nath Yadav aapki baat Dimple Yadav Akhilesh Yadav मोहम्मद शारिक Pramod Yadav अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा Rajul sharma Adv Anuradha Ambedkar Shshank Tripathi Allahabad Pawan Dev Amar Nath Singh Haji Parvez Ahmad Shan Yaduvanshi Sarvesh Yadav
    1
    फूलपुर में सपा की पाल बघेल धनगर समाज के साथ PDA जनचौपाल,2027 में साधेंगे विधानसभा चुनाव
प्रयागराज के सहसों, फूलपुर में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने PDA जनचौपाल का आयोजन किया। पाल, बघेल और धनगर समाज के साथ आयोजित इस जनचौपाल में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में 2027 के चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया गया।
प्रयागराज के सहसों, फूलपुर में समाजवादी पार्टी की ओर से पाल, बघेल और धनगर समाज के साथ PDA जनचौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों के बीच जनसंवाद बढ़ाने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करना बताया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज PDA प्रभारी डॉ. अमरनाथ पाल मौजूद रहे। वहीं गंगापार जिलाध्यक्ष अनिल यादव समेत समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में संगम लाल मौर्य, ननकी पाल, राम आसरे पाल, रामराज पाल, डॉ. प्रेमचंद कुशवाहा, संगीता सिंह पटेल, खिन्नी लाल पासी, दीपा यादव, नीरज पटेल, योगेश पाण्डेय, अरविंद केसरवानी, अमरनाथ मौर्य, मुस्तफा सिद्धिकी, वकार अहमद, अमर बहादुर पाल, राम अवध, राम प्रताप पाल और अनिरुद्ध पाल समेत बड़ी संख्या में पाल समाज के लोग मौजूद रहे।
जनचौपाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच संवाद बढ़ाने पर चर्चा की गई।
अनिल यादव,जिलाध्यक्ष,गंगापार, समाजवादी पार्टी, प्रयागराज।
अनिल यादव ने कहा कि 2027 के चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी सभी जातियों को जोड़ने का काम कर रही है। इसी कड़ी में पाल, बघेल और धनगर समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से जनचौपाल आयोजित की गई है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी है। अनिल यादव ने दावा किया कि पाल समाज किसी के बहकावे में नहीं आएगा और 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुटता का परिचय देगा।
वहीं PDA प्रभारी डॉ. अमरनाथ पाल ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के युवाओं से जुड़े कथित ई-रिक्शा वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरी की जगह ई-रिक्शा चलाने की सलाह देना युवाओं का अपमान है।
डॉ. अवधनाथ पाल,PDA प्रभारी, प्रयागराज
डॉ. अमरनाथ पाल ने आरोप लगाया कि युवाओं को सरकारी नौकरी के बजाय ई-रिक्शा चलाने की बात कहकर उनका अपमान किया गया है। उन्होंने कहा कि पहले डिप्टी सीएम अपने बच्चों को ई-रिक्शा चलाने का काम करें, उसके बाद देश का युवा ई-रिक्शा चलाए। उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी।
फूलपुर में आयोजित PDA जनचौपाल के जरिए समाजवादी पार्टी ने पाल, बघेल और धनगर समाज के बीच जनसंपर्क बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से सक्रिय होकर जनता के बीच पहुंचने और पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
पवनदेव लोकप्रिय टीवी पत्रकार प्रयागराज।
Akhilesh Adv Roop Nath Yadav  aapki baat Dimple Yadav  Akhilesh Yadav  मोहम्मद शारिक Pramod Yadav अनिल यादव जिलाध्यक्ष सपा  Rajul sharma Adv Anuradha Ambedkar Shshank Tripathi Allahabad Pawan Dev Amar Nath Singh Haji Parvez Ahmad  Shan Yaduvanshi Sarvesh Yadav
    user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    34 min ago
  • *नई दिल्ली — कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।* *पत्रकार इमरान खान* *नई दिल्ली — कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।* *पत्रकार इमरान खान*
    1
    *नई दिल्ली — कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।*

*पत्रकार इमरान खान*
*नई दिल्ली — कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।*
*पत्रकार इमरान खान*
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • *बारा में निकली नशा मुक्त सद्भावना यात्रा, गूंजा ‘नशा मुक्त हो सारा देश’ का नारा* *बारा में निकली नशा मुक्त सद्भावना यात्रा, गूंजा ‘नशा मुक्त हो सारा देश’ का नारा* *बारा, प्रयागराज।* परमहंस योगी राजश्री शक्तिपुत्र महाराज जी के दिशा-निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को बारा तहसील में नशा मुक्त सद्भावना यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 11 बजे नारीबारी से हुआ, जो जारी बाजार, गौहनिया, जसरा बाजार, बारा खास, शिवराजपुर, शंकरगढ़ होते हुए पुनः नारीबारी बाजार में समाप्त हुई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को नशा और मांस से मुक्त कर चरित्रवान जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। आयोजकों ने कहा कि यदि भारत नशा मुक्त हो जाए तो अपराधों पर स्वतः नियंत्रण हो सकता है। नशे की लत में बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी को बचाकर परिवार, गांव और देश को सुरक्षित करना ही इस अभियान का संकल्प है। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर नशा छोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष गायत्री प्रसाद चतुर्वेदी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र प्रसाद सोनी, शुभम मिश्रा, सोनू सिंह बघेल, रामचंद्र यादव, प्रेम शंकर द्विवेदी, नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, प्रदीप कुमार द्विवेदी, विजय बहादुर सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में ‘गुरु आज्ञा ही कर्म हमारा, गुरु आज्ञा ही धर्म हमारा’ और ‘नशा मुक्त जीवन अपनाओ, जीवन अपना सफल बनाओ’ के जयघोष गूंजते रहे।
    3
    *बारा में निकली नशा मुक्त सद्भावना यात्रा, गूंजा ‘नशा मुक्त हो सारा देश’ का नारा*
*बारा में निकली नशा मुक्त सद्भावना यात्रा, गूंजा ‘नशा मुक्त हो सारा देश’ का नारा*
*बारा, प्रयागराज।* परमहंस योगी राजश्री शक्तिपुत्र महाराज जी के दिशा-निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को बारा तहसील में नशा मुक्त सद्भावना यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 11 बजे नारीबारी से हुआ, जो जारी बाजार, गौहनिया, जसरा बाजार, बारा खास, शिवराजपुर, शंकरगढ़ होते हुए पुनः नारीबारी बाजार में समाप्त हुई।
यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को नशा और मांस से मुक्त कर चरित्रवान जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। आयोजकों ने कहा कि यदि भारत नशा मुक्त हो जाए तो अपराधों पर स्वतः नियंत्रण हो सकता है। नशे की लत में बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी को बचाकर परिवार, गांव और देश को सुरक्षित करना ही इस अभियान का संकल्प है। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर नशा छोड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष गायत्री प्रसाद चतुर्वेदी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र प्रसाद सोनी, शुभम मिश्रा, सोनू सिंह बघेल, रामचंद्र यादव, प्रेम शंकर द्विवेदी, नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, प्रदीप कुमार द्विवेदी, विजय बहादुर सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
पूरे मार्ग में ‘गुरु आज्ञा ही कर्म हमारा, गुरु आज्ञा ही धर्म हमारा’ और ‘नशा मुक्त जीवन अपनाओ, जीवन अपना सफल बनाओ’ के जयघोष गूंजते रहे।
    user_Journalist
    Journalist
    Police Officer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • New Delhi: दिल्‍ली प्रदर्शन में एक तरफ नेहा बोरा, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, आतिशी पुलिस की हिरासत में दूसरी ओर, पत्रकार हर्ष यादव, राजीव तलवार और एक महिला पत्रकार से दिल्‍ली पुलिस द्वारा हिरासत और अभद्रता की खबर है
    1
    New Delhi: दिल्‍ली प्रदर्शन में एक तरफ नेहा बोरा, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, आतिशी पुलिस की हिरासत में

दूसरी ओर, पत्रकार हर्ष यादव, राजीव तलवार और एक महिला पत्रकार से दिल्‍ली पुलिस द्वारा हिरासत और अभद्रता की खबर है
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    4 hrs ago
  • जिला अपराध निरोधक समिति, प्रयागराज का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह संपन्न "आओ हम सब मिलकर अपराध मुक्त समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लें" प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरचित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत उ.प्र. अपराध निरोधक समिति, लखनऊ की जिला इकाई — जिला अपराध निरोधक समिति, प्रयागराज (UPANS) द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अपराध मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प दोहराया गया। बैनर पर अंकित संदेश "आओ हम सब मिलकर अपराध मुक्त समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लें" कार्यक्रम का मुख्य विषय रहा। उपस्थित पदाधिकारी एवं गणमान्य: कार्यक्रम में समिति के संरक्षक, चेयरमैन एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैनर अनुसार समिति से जुड़े नामों में सन्तोष कुमार (प्रदेश/जिला संयोजक), डॉ. आर.एस. वर्मा, श्री ओमप्रकाश गोस्वामी केसरवानी, श्री कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारीगण, साथ ही पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं जिलाधिकारी प्रयागराज के मार्गदर्शन का उल्लेख है। जनहित हेल्पलाइन नंबर (समिति द्वारा प्रचारित): • साइबर क्राइम थाना: 7839976652 • कंट्रोल रूम: 112 • महिला हेल्प लाइन: 1090 • साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930 • स्वास्थ्य सेवा: 108 संपर्क: कार्यालय: चौधरी खम्भा, कचहरी (हसीम पोस्ट ऑफिस पेट्रोल पम्प), प्रयागराज मो. : 8052005500 समिति ने आमजन से अपील की है कि अपराध की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें तथा अपराध मुक्त समाज के संकल्प में सहभागी बनें। प्रेषक:शुरु न्यूज संवाददाता सौरभ यादव, प्रयागराज
    3
    जिला अपराध निरोधक समिति, प्रयागराज का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह संपन्न
"आओ हम सब मिलकर अपराध मुक्त समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लें"
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरचित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत उ.प्र. अपराध निरोधक समिति, लखनऊ की जिला इकाई — जिला अपराध निरोधक समिति, प्रयागराज (UPANS) द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अपराध मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प दोहराया गया। बैनर पर अंकित संदेश "आओ हम सब मिलकर अपराध मुक्त समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लें" कार्यक्रम का मुख्य विषय रहा।
उपस्थित पदाधिकारी एवं गणमान्य:
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक, चेयरमैन एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैनर अनुसार समिति से जुड़े नामों में सन्तोष कुमार (प्रदेश/जिला संयोजक), डॉ. आर.एस. वर्मा, श्री ओमप्रकाश गोस्वामी केसरवानी, श्री कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारीगण, साथ ही पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं जिलाधिकारी प्रयागराज के मार्गदर्शन का उल्लेख है।
जनहित हेल्पलाइन नंबर (समिति द्वारा प्रचारित):
• साइबर क्राइम थाना: 7839976652 • कंट्रोल रूम: 112 • महिला हेल्प लाइन: 1090 • साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930 • स्वास्थ्य सेवा: 108 
संपर्क:
कार्यालय: चौधरी खम्भा, कचहरी (हसीम पोस्ट ऑफिस पेट्रोल पम्प), प्रयागराज
मो. : 8052005500 
समिति ने आमजन से अपील की है कि अपराध की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें तथा अपराध मुक्त समाज के संकल्प में सहभागी बनें।
प्रेषक:शुरु न्यूज संवाददाता सौरभ यादव, प्रयागराज
    user_Saurabh yadav
    Saurabh yadav
    Photography shop इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जीआरपी को बड़ी सफलता,28 मुकदमों वाला शातिर चेन स्नैचर सोने की चेन के साथ गिरफ्तार प्रयागराज: रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में बढ़ रही चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक शातिर चैन स्नेचर शानू उर्फ शान मोहम्मद पुत्र शाह मोहम्मद निवासी पुरानी बाजार शाहगंज फकीराना टोला,थाना सोरांव प्रयागराज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से झपट्टामारी की एक अदद पीली धातु (सोने) की चैन बरामद हुई। बरामद चैन मु0अ0सं0 457/2026 धारा 304(2), 317(2) BNS से सम्बन्धित है। बरामद माल की अनुमानित कीमत 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपये) आंकी गई है।
    1
    जीआरपी को बड़ी सफलता,28 मुकदमों वाला शातिर चेन स्नैचर सोने की चेन के साथ गिरफ्तार
प्रयागराज: रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में बढ़ रही चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक शातिर चैन स्नेचर शानू उर्फ शान मोहम्मद पुत्र शाह मोहम्मद निवासी पुरानी बाजार शाहगंज फकीराना टोला,थाना सोरांव प्रयागराज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से झपट्टामारी की एक अदद पीली धातु (सोने) की चैन बरामद हुई। बरामद चैन मु0अ0सं0 457/2026 धारा 304(2), 317(2) BNS से सम्बन्धित है। बरामद माल की अनुमानित कीमत 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपये) आंकी गई है।
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कोटवा उर्फ तिवारीपुर में जलभराव से बदहाल जनजीवन, घरों के आसपास भरा पानी प्रयागराज। भारी बारिश के बाद भी कोटवा उर्फ तिवारीपुर गांव के हालात नहीं सुधरे हैं। गांव में लोगों के घरों के आसपास अब तक पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आने-जाने में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव की गलियों और रास्तों पर जलभराव होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है, वहीं बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गया है। खेतों और निचले इलाकों में भी पानी भरा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के जमाव से मच्छरों और बदबू की समस्या पैदा हो गई है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही गांव में साफ-सफाई, दवा छिड़काव और स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    1
    कोटवा उर्फ तिवारीपुर में जलभराव से बदहाल जनजीवन, घरों के आसपास भरा पानी
प्रयागराज। भारी बारिश के बाद भी कोटवा उर्फ तिवारीपुर गांव के हालात नहीं सुधरे हैं। गांव में लोगों के घरों के आसपास अब तक पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आने-जाने में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव की गलियों और रास्तों पर जलभराव होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है, वहीं बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गया है। खेतों और निचले इलाकों में भी पानी भरा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
लोगों का कहना है कि गंदे पानी के जमाव से मच्छरों और बदबू की समस्या पैदा हो गई है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही गांव में साफ-सफाई, दवा छिड़काव और स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
    user_SUNIL KUMAR YADAV
    SUNIL KUMAR YADAV
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दिल्‍ली में मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, नेहा बोरा, आप सांसद संजय सिंह, पूर्व सीएम आतिशी और सौरभ भारद्वाज दिल्‍ली पुलिस की हिरासत में
    1
    दिल्‍ली में मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, नेहा बोरा, आप सांसद संजय सिंह, पूर्व सीएम आतिशी और सौरभ भारद्वाज दिल्‍ली पुलिस की हिरासत में
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.