कोटवा उर्फ तिवारीपुर में जलभराव से बदहाल जनजीवन, घरों के आसपास भरा पानी प्रयागराज। भारी बारिश के बाद भी कोटवा उर्फ तिवारीपुर गांव के हालात नहीं सुधरे हैं। गांव में लोगों के घरों के आसपास अब तक पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आने-जाने में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव की गलियों और रास्तों पर जलभराव होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है, वहीं बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गया है। खेतों और निचले इलाकों में भी पानी भरा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के जमाव से मच्छरों और बदबू की समस्या पैदा हो गई है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही गांव में साफ-सफाई, दवा छिड़काव और स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
कोटवा उर्फ तिवारीपुर में जलभराव से बदहाल जनजीवन, घरों के आसपास भरा पानी प्रयागराज। भारी बारिश के बाद भी कोटवा उर्फ तिवारीपुर गांव के हालात नहीं सुधरे हैं। गांव में लोगों के घरों के आसपास अब तक पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आने-जाने में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव की गलियों और रास्तों पर जलभराव होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है, वहीं बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गया है। खेतों और निचले इलाकों में भी पानी भरा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के जमाव से मच्छरों और बदबू की समस्या पैदा हो गई है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही गांव में साफ-सफाई, दवा छिड़काव और स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
- *नई दिल्ली — कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।* *पत्रकार इमरान खान* *नई दिल्ली — कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व विजयघाट पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।* *पत्रकार इमरान खान*1
- *बारा में निकली नशा मुक्त सद्भावना यात्रा, गूंजा ‘नशा मुक्त हो सारा देश’ का नारा* *बारा में निकली नशा मुक्त सद्भावना यात्रा, गूंजा ‘नशा मुक्त हो सारा देश’ का नारा* *बारा, प्रयागराज।* परमहंस योगी राजश्री शक्तिपुत्र महाराज जी के दिशा-निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्वावधान में शुक्रवार को बारा तहसील में नशा मुक्त सद्भावना यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ प्रातः 11 बजे नारीबारी से हुआ, जो जारी बाजार, गौहनिया, जसरा बाजार, बारा खास, शिवराजपुर, शंकरगढ़ होते हुए पुनः नारीबारी बाजार में समाप्त हुई। यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज को नशा और मांस से मुक्त कर चरित्रवान जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। आयोजकों ने कहा कि यदि भारत नशा मुक्त हो जाए तो अपराधों पर स्वतः नियंत्रण हो सकता है। नशे की लत में बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी को बचाकर परिवार, गांव और देश को सुरक्षित करना ही इस अभियान का संकल्प है। यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर नशा छोड़ने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष गायत्री प्रसाद चतुर्वेदी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र प्रसाद सोनी, शुभम मिश्रा, सोनू सिंह बघेल, रामचंद्र यादव, प्रेम शंकर द्विवेदी, नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी, प्रदीप कुमार द्विवेदी, विजय बहादुर सिंह पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे मार्ग में ‘गुरु आज्ञा ही कर्म हमारा, गुरु आज्ञा ही धर्म हमारा’ और ‘नशा मुक्त जीवन अपनाओ, जीवन अपना सफल बनाओ’ के जयघोष गूंजते रहे।3
- New Delhi: दिल्ली प्रदर्शन में एक तरफ नेहा बोरा, संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, आतिशी पुलिस की हिरासत में दूसरी ओर, पत्रकार हर्ष यादव, राजीव तलवार और एक महिला पत्रकार से दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत और अभद्रता की खबर है1
- जिला अपराध निरोधक समिति, प्रयागराज का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह संपन्न "आओ हम सब मिलकर अपराध मुक्त समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लें" प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संरचित एवं जेल मैनुअल के अंतर्गत कार्यरत उ.प्र. अपराध निरोधक समिति, लखनऊ की जिला इकाई — जिला अपराध निरोधक समिति, प्रयागराज (UPANS) द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में अपराध मुक्त समाज के निर्माण हेतु सामूहिक संकल्प दोहराया गया। बैनर पर अंकित संदेश "आओ हम सब मिलकर अपराध मुक्त समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लें" कार्यक्रम का मुख्य विषय रहा। उपस्थित पदाधिकारी एवं गणमान्य: कार्यक्रम में समिति के संरक्षक, चेयरमैन एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैनर अनुसार समिति से जुड़े नामों में सन्तोष कुमार (प्रदेश/जिला संयोजक), डॉ. आर.एस. वर्मा, श्री ओमप्रकाश गोस्वामी केसरवानी, श्री कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारीगण, साथ ही पुलिस आयुक्त प्रयागराज एवं जिलाधिकारी प्रयागराज के मार्गदर्शन का उल्लेख है। जनहित हेल्पलाइन नंबर (समिति द्वारा प्रचारित): • साइबर क्राइम थाना: 7839976652 • कंट्रोल रूम: 112 • महिला हेल्प लाइन: 1090 • साइबर अपराध हेल्पलाइन: 1930 • स्वास्थ्य सेवा: 108 संपर्क: कार्यालय: चौधरी खम्भा, कचहरी (हसीम पोस्ट ऑफिस पेट्रोल पम्प), प्रयागराज मो. : 8052005500 समिति ने आमजन से अपील की है कि अपराध की रोकथाम, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा हेतु जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें तथा अपराध मुक्त समाज के संकल्प में सहभागी बनें। प्रेषक:शुरु न्यूज संवाददाता सौरभ यादव, प्रयागराज3
- जीआरपी को बड़ी सफलता,28 मुकदमों वाला शातिर चेन स्नैचर सोने की चेन के साथ गिरफ्तार प्रयागराज: रेलवे स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में बढ़ रही चोरी व छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक शातिर चैन स्नेचर शानू उर्फ शान मोहम्मद पुत्र शाह मोहम्मद निवासी पुरानी बाजार शाहगंज फकीराना टोला,थाना सोरांव प्रयागराज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से झपट्टामारी की एक अदद पीली धातु (सोने) की चैन बरामद हुई। बरामद चैन मु0अ0सं0 457/2026 धारा 304(2), 317(2) BNS से सम्बन्धित है। बरामद माल की अनुमानित कीमत 1,50,000/- (एक लाख पचास हजार रुपये) आंकी गई है।1
- कोटवा उर्फ तिवारीपुर में जलभराव से बदहाल जनजीवन, घरों के आसपास भरा पानी प्रयागराज। भारी बारिश के बाद भी कोटवा उर्फ तिवारीपुर गांव के हालात नहीं सुधरे हैं। गांव में लोगों के घरों के आसपास अब तक पानी भरा हुआ है, जिससे ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। आने-जाने में ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गांव की गलियों और रास्तों पर जलभराव होने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है, वहीं बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाना बड़ी चुनौती बन गया है। खेतों और निचले इलाकों में भी पानी भरा होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के जमाव से मच्छरों और बदबू की समस्या पैदा हो गई है। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश में यही स्थिति बनती है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए। साथ ही गांव में साफ-सफाई, दवा छिड़काव और स्वास्थ्य शिविर लगवाया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- नैनी में गांधी जयंती पर साहू समाज ने किया सुधीर शर्मा का सम्मान प्रयागराज। नैनी में 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर नैनी स्थित मेवा लाल बगिया चौराहे के पास एक गार्डन में साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी एवं अरवल (बिहार) के जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर शर्मा का माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी राजेश साहू ने कहा कि सुधीर शर्मा ऐसे व्यक्तित्व हैं, जो सभी जाति और धर्म के लोगों से बढ़-चढ़कर मिलते-जुलते हैं तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। सम्मान समारोह के दौरान सुधीर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रयागराज ही नहीं, बल्कि बिहार तक साहू समाज के लोग आगे बढ़कर सामाजिक एवं जनकल्याण के कार्य कर रहे हैं। उन्होंने समाज की एकता और सेवा भावना को मजबूत करने पर बल दिया। कार्यक्रम में साहू कल्याण समिति परमार्थ सेवा ट्रस्ट के मंत्री विशाल साहू,भंडारी साहू, ओम प्रकाश साहू, संजय साहू, किशन साहू, सभासद लाल बाबू साहू, समाजसेवी राजेश साहू, विनय सिंह, डॉ संदीप पाल, संचित गुप्ता, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, नेहा बोरा, आप सांसद संजय सिंह, पूर्व सीएम आतिशी और सौरभ भारद्वाज दिल्ली पुलिस की हिरासत में1