Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- टप्पेबाज अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र में जनपदीय एसओजी/सर्विलांस सेल और थाना रोजा पुलिस की संयुक्त टीम ने टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामदगी भी की है। मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने मीडिया को बाइट के माध्यम से दी।1
- गौतम मौर्य हत्याकांड: सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचें, कानून-व्यवस्था सामान्य- शाहजहाँपुर पुलिस शाहजहाँपुर। थाना कांट क्षेत्र में 31 जुलाई को हुए गौतम मौर्य हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक, तथ्यहीन और भड़काऊ पोस्टों का शाहजहाँपुर पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस के अनुसार, वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 1 अगस्त को आलाकत्ल की बरामदगी के दौरान आरोपी द्वारा पुलिस टीम पर हमला किए जाने पर आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। उपचार के बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। इसके बाद विवेचना के दौरान सामने आए तीन अन्य आरोपियों को भी 2 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। शाहजहाँपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किसी भी भ्रामक, असत्य या भड़काऊ पोस्ट, वीडियो अथवा संदेश पर विश्वास न करें और न ही उसे साझा करें। केवल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी को ही प्रामाणिक मानें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अफवाह फैलाने और भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया अकाउंट्स की लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर देने की अपील की गई है।4
- *थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत जनपदीय एसओजी/सर्विलांस सेल व थाना रोजा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सफल अनावरण, 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी एवं पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर की बाइट।* *थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्रांतर्गत जनपदीय एसओजी/सर्विलांस सेल व थाना रोजा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा टप्पेबाजी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सफल अनावरण, 03 अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी एवं पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक, नगर की बाइट।*1
- राजा अजय सिंह (परौर) के आदर्शों को अपनाकर युवा समाज सेवा में निभाएं अग्रणी भूमिका : कुंवर मुनीश शाहजहांपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला कार्यालय, बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी (निकट नवीन पुलिस चौकी), शाहजहांपुर में समाजसेवी एवं क्षत्रिय समाज के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय राजा अजय सिंह (परौर) की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्री पदम सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट) ने किया। मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में कुंवर मुनीश सिंह परिहार (एडवोकेट) ने कहा कि स्वर्गीय राजा अजय सिंह (परौर) का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, संगठन, जनकल्याण और सामाजिक समरसता के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवा पीढ़ी उनके आदर्शों का अनुसरण करे तो समाज में सेवा, एकता और राष्ट्रहित की भावना और अधिक सशक्त होगी। उन्होंने कहा कि राजा अजय सिंह (परौर) ने समाज के उत्थान के लिए जो कार्य किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका व्यक्तित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को नई दिशा दी जा सकती है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने स्वर्गीय राजा अजय सिंह (परौर) के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर श्री रामचंद्र सिंह भदौरिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शांति पाठ कराया। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने राजा अजय सिंह (परौर) के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक योगदान को सदैव अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर विजय प्रताप सिंह चंदेल, सुमित सिंह भदौरिया, ओम सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अशोक सिंह, रामचंद्र सिंह भदौरिया, स्वदेश सिंह, रामकुमार सिंह चौहान, श्रीमती संदेश सिंह, अमित प्रताप सिंह, पवन सिंह, जितेंद्र वीर सिंह, मुकेश सिंह परिहार, राजन परमार, ए.के. सिंह, प्रदीप सिंह, सौरभ सिंह, आदित्य प्रताप सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजा अजय सिंह (परौर) के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।1
- Post by ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल3
- 'साया' और पूजा-पाठ के नाम पर महिलाओं को फंसाने वाला अंतरजनपदीय गिरोह बेनकाब, 👉 लाखों के जेवर व नकदी बरामद शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने टप्पेबाजी करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब ₹84 हजार नकद, 5 से 7 लाख रुपये मूल्य के चोरी के सोने-चांदी के आभूषण, अवैध तमंचा, कारतूस, घटना में प्रयुक्त XUV-500, अपाचे बाइक, मोबाइल फोन, टैबलेट और अन्य सामान बरामद किया है। गिरोह का एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई को ग्राम गुर्री निवासी गीता देवी ने थाना रोजा में तहरीर देकर बताया था कि कुछ लोग उनके घर पहुंचे और घर में 'साया' होने का डर दिखाकर पूजा-पाठ कराने के बहाने उन्हें अपने विश्वास में ले लिया। आरोपियों ने एक रूमाल झाड़कर उनकी स्मरण शक्ति प्रभावित करने का भ्रम पैदा किया और फिर अलमारी से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में गांव की एक महिला पर भी मिलीभगत का संदेह जताया गया था। घटना के खुलासे के लिए थाना रोजा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम लगातार काम कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार को इटोरिया नहर के पास घेराबंदी कर मो. कलीम, मो. ईसराइल और आरिफ अली निवासी पटेलनगर, बछरावा (रायबरेली) को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मोहर्रम अली फरार हो गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे महिलाओं को धार्मिक बातें और पूजा-पाठ का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद घर में प्रवेश कर बातचीत में उलझाकर जेवर चोरी कर लेते थे। चोरी के कुछ आभूषण बेच दिए गए थे, जिनसे प्राप्त धनराशि में से ₹84 हजार उनके पास से बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो जिंदा कारतूस, लाखों रुपये के आभूषण, XUV-500, अपाचे बाइक, पांच स्मार्टफोन, तीन कीपैड मोबाइल, तीन टैबलेट, तोलने का कांटा, रजिस्टर और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से आरिफ अली पर लखनऊ में लूट, एनडीपीएस और गैंगस्टर एक्ट सहित कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि कलीम पर भी अन्य जनपद में आपराधिक मामला दर्ज है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।1