logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति का मंत्री असीम अरुण ने लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति का मंत्री असीम अरुण ने लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश कन्नौज: कन्नौज में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य मंत्री असीम अरुण ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सीएंडडीएस (CNDS) और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति की समीक्षा की तथा जल निकासी को सुचारू बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से तीन प्रमुख निर्देश दिए: *धीरा ताल से जल निकासी*: धीरा ताल से आगे रेलवे लाइन पार कराकर अस्थायी पाइपलाइन बिछाई गई है और पंप चालू कर दिया गया है। इससे जलस्तर लगभग 1 फ़ुट नीचे उतरा है, जिसे पुराने सामान्य स्तर पर लाने के निर्देश दिए गए हैं। *डीएफओ कार्यालय के पास जलभराव का समाधान*:डीएफओ (DFO) कार्यालय के बगल में स्थित तालाब के पानी को कम करने के लिए सड़क के ऊपर से अस्थायी पाइप डालकर पंप चालू किया जा रहा है, जिससे दोपहर बाद तक पानी का स्तर घटाया जा सके। *मानपुर की ओर से आने वाले पानी का मार्ग खोलना*: मानपुर की ओर से आने वाले जलमार्ग (ड्रेनेज) में आई रुकावट (चोकिंग) को तुरंत साफ करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पानी धीरा ताल में आ सके और वहां से पंप के जरिए आगे निकाला जा सके। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई है, लेकिन प्रशासन धरातल पर पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।

11 hrs ago
user_Mujahid majidi
Mujahid majidi
कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति का मंत्री असीम अरुण ने लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति का मंत्री असीम अरुण ने लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश कन्नौज: कन्नौज में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य मंत्री असीम अरुण ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सीएंडडीएस (CNDS) और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति की समीक्षा की तथा जल निकासी को सुचारू बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से तीन प्रमुख निर्देश दिए: *धीरा ताल से जल निकासी*: धीरा ताल से आगे रेलवे लाइन पार कराकर अस्थायी पाइपलाइन बिछाई गई है और पंप चालू कर दिया गया है। इससे जलस्तर लगभग 1 फ़ुट नीचे उतरा है, जिसे पुराने सामान्य स्तर

पर लाने के निर्देश दिए गए हैं। *डीएफओ कार्यालय के पास जलभराव का समाधान*:डीएफओ (DFO) कार्यालय के बगल में स्थित तालाब के पानी को कम करने के लिए सड़क के ऊपर से अस्थायी पाइप डालकर पंप चालू किया जा रहा है, जिससे दोपहर बाद तक पानी का स्तर घटाया जा सके। *मानपुर की ओर से आने वाले पानी का मार्ग खोलना*: मानपुर की ओर से आने वाले जलमार्ग (ड्रेनेज) में आई रुकावट (चोकिंग) को तुरंत साफ करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पानी धीरा ताल में आ सके और वहां से पंप के जरिए आगे निकाला जा सके। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई है, लेकिन प्रशासन धरातल पर पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बारिश बनी काल! रास्ते से गुजर रहे किशोर पर भरभराकर गिरी दीवार,दीवार गिरने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत कन्नौज संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार दोपहर खेतों की ओर जा रहे 14 वर्षीय किशोर के ऊपर अचानक मकान की पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के उमरन गांव के ताहरपुर निवासी रहीसुद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र सोहेब बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर से खेतों की ओर जा रहा था। वह गांव में दिलीप के मकान के पास रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान लगातार बारिश के चलते मकान की पक्की दीवार अचानक भरभराकर किशोर के ऊपर जा गिरी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। वहां किशोर ईंटों और मलबे के नीचे दबा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सोहेब को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना ठठिया पुलिस तथा राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सतीश कन्नौजिया और लेखपाल उमेश चंद्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों और परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सोहेब की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम किशोर की मौत की खबर से गांव में भी मातम छा गया। ग्रामीणों ने लगातार बारिश के चलते कमजोर हो चुके जर्जर मकानों और दीवारों को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से ऐसे स्थानों का सर्वे कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
    1
    बारिश बनी काल! रास्ते से गुजर रहे किशोर पर भरभराकर गिरी दीवार,दीवार गिरने से 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
कन्नौज संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार दोपहर खेतों की ओर जा रहे 14 वर्षीय किशोर के ऊपर अचानक मकान की पक्की दीवार भरभराकर गिर गई। मलबे में दबकर किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे मलबे से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज तिर्वा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की।
जानकारी के अनुसार ठठिया थाना क्षेत्र के उमरन गांव के ताहरपुर निवासी रहीसुद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र सोहेब बुधवार दोपहर करीब दो बजे घर से खेतों की ओर जा रहा था। वह गांव में दिलीप के मकान के पास रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान लगातार बारिश के चलते मकान की पक्की दीवार अचानक भरभराकर किशोर के ऊपर जा गिरी। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। वहां किशोर ईंटों और मलबे के नीचे दबा मिला।
ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद किशोर को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा ले जाया गया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने सोहेब को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना ठठिया पुलिस तथा राजस्व विभाग को दी। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार सतीश कन्नौजिया और लेखपाल उमेश चंद्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों और परिजनों से घटना की जानकारी ली तथा जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी।
ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि परिजनों की सूचना पर किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सोहेब की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मासूम किशोर की मौत की खबर से गांव में भी मातम छा गया। ग्रामीणों ने लगातार बारिश के चलते कमजोर हो चुके जर्जर मकानों और दीवारों को लेकर चिंता जताते हुए प्रशासन से ऐसे स्थानों का सर्वे कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
    user_राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    राजेन्द्र सिंह धुआँधार
    Reporter Kannauj, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • लगातार बारिश में भरभराकर गिरा गोविंद जाटव का मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान लगातार बारिश में भरभराकर गिरा गोविंद जाटव का मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान कन्नौज। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सदर विधानसभा क्षेत्र के तहसीलपुर गांव में एक गरीब परिवार का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। तहसीपुर गांव निवासी गोविंद जाटव ने बताया कि लगातार बारिश के चलते उनका मकान अचानक ढह गया। देखते ही देखते घर का पूरा सामान मलबे के नीचे दब गया। मकान गिरने के बाद उनके पास बारिश से बचने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है। पीड़ित का आरोप है कि मकान गिरने की सूचना के बावजूद अभी तक कोई भी सरकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने नहीं आया है। गोविंद जाटव ने प्रशासन से मकान गिरने से हुए नुकसान का सर्वे कराकर सरकारी मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि लगातार बारिश के बीच अब परिवार के रहने का भी कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
    1
    लगातार बारिश में भरभराकर गिरा गोविंद जाटव का मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान
लगातार बारिश में भरभराकर गिरा गोविंद जाटव का मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान
कन्नौज। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच सदर विधानसभा क्षेत्र के तहसीलपुर गांव में एक गरीब परिवार का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में घर के अंदर रखा गृहस्थी का सामान मलबे में दब गया। मकान गिरने के बाद पीड़ित परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
तहसीपुर गांव निवासी गोविंद जाटव ने बताया कि लगातार बारिश के चलते उनका मकान अचानक ढह गया। देखते ही देखते घर का पूरा सामान मलबे के नीचे दब गया। मकान गिरने के बाद उनके पास बारिश से बचने के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।
पीड़ित का आरोप है कि मकान गिरने की सूचना के बावजूद अभी तक कोई भी सरकारी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने नहीं आया है। गोविंद जाटव ने प्रशासन से मकान गिरने से हुए नुकसान का सर्वे कराकर सरकारी मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
पीड़ित का कहना है कि लगातार बारिश के बीच अब परिवार के रहने का भी कोई ठिकाना नहीं है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सड़क बनी तालाब, ग्रामीण बेहाल! कन्नौज के हरिभानपुर में 150 मीटर सड़क पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का निकलना मुश्किल है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग की। 📍 हरिभानपुर, सौरिख, कन्नौज आपके गांव में भी ऐसी समस्या है? कमेंट में बताइए। #Kannauj #Saurikh #GroundReport #जनसमस्या #DDTodayNews सड़क बनी तालाब, ग्रामीण बेहाल! कन्नौज के हरिभानपुर में 150 मीटर सड़क पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का निकलना मुश्किल है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग की। 📍 हरिभानपुर, सौरिख, कन्नौज आपके गांव में भी ऐसी समस्या है? कमेंट में बताइए। #Kannauj #Saurikh #GroundReport #जनसमस्या #DDTodayNews
    1
    सड़क बनी तालाब, ग्रामीण बेहाल!

कन्नौज के हरिभानपुर में 150 मीटर सड़क पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का निकलना मुश्किल है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग की।

📍 हरिभानपुर, सौरिख, कन्नौज

आपके गांव में भी ऐसी समस्या है? कमेंट में बताइए।

#Kannauj #Saurikh #GroundReport #जनसमस्या #DDTodayNews


सड़क बनी तालाब, ग्रामीण बेहाल!
कन्नौज के हरिभानपुर में 150 मीटर सड़क पर कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का निकलना मुश्किल है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर जल्द समाधान की मांग की।
📍 हरिभानपुर, सौरिख, कन्नौज
आपके गांव में भी ऐसी समस्या है? कमेंट में बताइए।
#Kannauj #Saurikh #GroundReport #जनसमस्या #DDTodayNews
    user_DD today news
    DD today news
    Social Media Manager कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हसेरन ब्लॉक सभागार में समाज कल्याण विभाग ने लगाया कैंप कन्नौज /हसेरन विकासखंड के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा विकलांग पेंशन विधवा पेंशन वृद्धावस्था पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सहित सभी योजनाओं के बारे में ADO समाज कल्याण शिशुपाल सिंह यादव नें विस्तृत जानकारी दी जिसमें नि वर्तमान जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल खटीक, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य, पूर्व प्रधान राजेश शाक्य , समाज कल्याण विभाग के इस कैंप में भागीदारी की क्षेत्र से आए सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे।
    2
    हसेरन ब्लॉक सभागार में समाज कल्याण विभाग ने लगाया कैंप
कन्नौज /हसेरन विकासखंड के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई तथा विकलांग पेंशन विधवा पेंशन वृद्धावस्था पेंशन एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सहित सभी योजनाओं के बारे में ADO समाज कल्याण शिशुपाल सिंह यादव नें विस्तृत जानकारी दी जिसमें  नि वर्तमान जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य खंड विकास अधिकारी राम सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल खटीक, जिला पंचायत सदस्य भूपेंद्र शाक्य, पूर्व प्रधान राजेश शाक्य , समाज कल्याण विभाग के इस कैंप में भागीदारी की क्षेत्र से आए सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित रहे।
    user_अरुण प्रताप सिंह
    अरुण प्रताप सिंह
    Court reporter हसेरन, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सेवापुर गांव की ओर ग्राम प्रधान ने बिल्कुल नहीं दिया ध्यान उन्नाव -सफीपुर के ग्राम सेवापुर ददलहा में  भारी बरसात के कारण पूरे गांव में जलभराव हो जाने के कारण पूरे गांव को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है सभी रास्ताओं में पानी भरने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं ग्राम प्रधान ने पांच वर्षों से गांव में कोई भी विकास कार्य आज तक नहीं किया जिससे गांव में समस्या उत्पन्न हो रही है पूरे गांव में गन्दगी व्यापक रूप से फैली हुई है गांव में सूर्या देवी बाल विद्या मन्दिर सेवापुर ददलहा नाम का एक विद्यालय चलता है वहां तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल है तो जरा सोचो बच्चे कैसे विद्यालय जाते होंगे और अध्यापक किस तरह से विद्यालय पहुंचते होंगे इन सब चीजों से ग्राम प्रधान को कोई मतलब नहीं उनको मतलब है तो सिर्फ अपने वोटों से चुनाव होने के बाद गांव में देखने तक नहीं है
    1
    सेवापुर गांव की ओर ग्राम प्रधान ने बिल्कुल नहीं दिया ध्यान 
उन्नाव -सफीपुर के ग्राम सेवापुर ददलहा में  भारी बरसात के कारण पूरे गांव में जलभराव हो जाने के कारण पूरे गांव को समस्याओं का सामना करना पड़ा रहा है सभी रास्ताओं में पानी भरने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं ग्राम प्रधान ने पांच वर्षों से गांव में कोई भी विकास कार्य आज तक नहीं किया जिससे गांव में समस्या उत्पन्न हो रही है पूरे गांव में गन्दगी व्यापक रूप से फैली हुई है गांव में सूर्या देवी बाल विद्या मन्दिर सेवापुर ददलहा नाम का एक विद्यालय चलता है वहां तक पहुंचना बहुत ही मुश्किल है तो जरा सोचो बच्चे कैसे विद्यालय जाते होंगे और अध्यापक किस तरह से विद्यालय पहुंचते होंगे इन सब चीजों से ग्राम प्रधान को कोई मतलब नहीं उनको मतलब है तो सिर्फ अपने वोटों से चुनाव होने के बाद गांव में देखने तक नहीं है
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर 🐍 जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम शानू खान, जिला संवाददाता फर्रुखाबाद। कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में पोंछा लगा रही 35 वर्षीय दीपिका दुबे को अचानक जहरीले सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में गंभीर हालत में दीपिका को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान बिगड़ी हालत सीएचसी कायमगंज में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन लोहिया अस्पताल ले जाने से पहले ही दीपिका ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका अपने पीछे 15 वर्षीय बेटे कृष्णा और 10 वर्षीय बेटी तनु को छोड़ गई हैं। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। सांप को पकड़कर अस्पताल लाए परिजन घटना के बाद परिजनों ने सांप को लाठी-डंडों से मारकर पॉलीथिन में बंद कर दिया और अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया गया कि महिला को बचाने के लिए परिजनों ने जड़ी-बूटी से इलाज की भी कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है। बरसात के मौसम में ग्रामीण इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में सांप के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है।
    1
    उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक देखते रहिए शुरू एप पर 
🐍 जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत, परिवार में मचा कोहराम
शानू खान, जिला संवाददाता
फर्रुखाबाद। कम्पिल थाना क्षेत्र के गांव पुरौरी में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घर में पोंछा लगा रही 35 वर्षीय दीपिका दुबे को अचानक जहरीले सांप ने काट लिया।
सांप के काटने के बाद महिला की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में गंभीर हालत में दीपिका को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू किया।
इलाज के दौरान बिगड़ी हालत
सीएचसी कायमगंज में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा के लिए लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन लोहिया अस्पताल ले जाने से पहले ही दीपिका ने दम तोड़ दिया।
महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका अपने पीछे 15 वर्षीय बेटे कृष्णा और 10 वर्षीय बेटी तनु को छोड़ गई हैं। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सांप को पकड़कर अस्पताल लाए परिजन
घटना के बाद परिजनों ने सांप को लाठी-डंडों से मारकर पॉलीथिन में बंद कर दिया और अस्पताल लेकर पहुंचे। बताया गया कि महिला को बचाने के लिए परिजनों ने जड़ी-बूटी से इलाज की भी कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है।
बरसात के मौसम में ग्रामीण इलाकों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में सांप के काटने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के बजाय तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचना बेहद जरूरी है।
    user_Rahul katheriya
    Rahul katheriya
    Samaj Sevak फर्रुखाबाद, फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति का मंत्री असीम अरुण ने लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति का मंत्री असीम अरुण ने लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश कन्नौज: कन्नौज में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य मंत्री असीम अरुण ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सीएंडडीएस (CNDS) और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति की समीक्षा की तथा जल निकासी को सुचारू बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से तीन प्रमुख निर्देश दिए: *धीरा ताल से जल निकासी*: धीरा ताल से आगे रेलवे लाइन पार कराकर अस्थायी पाइपलाइन बिछाई गई है और पंप चालू कर दिया गया है। इससे जलस्तर लगभग 1 फ़ुट नीचे उतरा है, जिसे पुराने सामान्य स्तर पर लाने के निर्देश दिए गए हैं। *डीएफओ कार्यालय के पास जलभराव का समाधान*:डीएफओ (DFO) कार्यालय के बगल में स्थित तालाब के पानी को कम करने के लिए सड़क के ऊपर से अस्थायी पाइप डालकर पंप चालू किया जा रहा है, जिससे दोपहर बाद तक पानी का स्तर घटाया जा सके। *मानपुर की ओर से आने वाले पानी का मार्ग खोलना*: मानपुर की ओर से आने वाले जलमार्ग (ड्रेनेज) में आई रुकावट (चोकिंग) को तुरंत साफ करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पानी धीरा ताल में आ सके और वहां से पंप के जरिए आगे निकाला जा सके। मंत्री असीम अरुण ने कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई है, लेकिन प्रशासन धरातल पर पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।
    2
    भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति का मंत्री असीम अरुण ने लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश
भारी बारिश के बाद जलभराव की स्थिति का मंत्री असीम अरुण ने लिया जायजा; अधिकारियों को दिए निर्देश
कन्नौज: कन्नौज में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य मंत्री असीम अरुण ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सीएंडडीएस (CNDS) और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर स्थिति की समीक्षा की तथा जल निकासी को सुचारू बनाने के लिए तत्काल प्रभाव से तीन प्रमुख निर्देश दिए:
*धीरा ताल से जल निकासी*: धीरा ताल से आगे रेलवे लाइन पार कराकर अस्थायी पाइपलाइन बिछाई गई है और पंप चालू कर दिया गया है। इससे जलस्तर लगभग 1 फ़ुट नीचे उतरा है, जिसे पुराने सामान्य स्तर पर लाने के निर्देश दिए गए हैं।
*डीएफओ कार्यालय के पास जलभराव का समाधान*:डीएफओ (DFO) कार्यालय के बगल में स्थित तालाब के पानी को कम करने के लिए सड़क के ऊपर से अस्थायी पाइप डालकर पंप चालू किया जा रहा है, जिससे दोपहर बाद तक पानी का स्तर घटाया जा सके।
*मानपुर की ओर से आने वाले पानी का मार्ग खोलना*: मानपुर की ओर से आने वाले जलमार्ग (ड्रेनेज) में आई रुकावट (चोकिंग) को तुरंत साफ करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पानी धीरा ताल में आ सके और वहां से पंप के जरिए आगे निकाला जा सके।
मंत्री असीम अरुण ने कहा कि अत्यधिक बारिश के कारण चुनौतीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई है, लेकिन प्रशासन धरातल पर पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रहा है और जल्द ही स्थिति सामान्य होगी।
    user_Mujahid majidi
    Mujahid majidi
    कन्नौज, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • तीन महीने बाद भी जब गिरफ्तारी नहीं, तो तीन लाख की बरामदगी का सवाल ही कैसा! स्टाम्प वेंडर के बैग की चोरी में पुलिस के दावों पर सवाल, बार एसोसिएशन ने जताया आक्रोश, किया घेराव, दिया ज्ञापन शाहाबाद। तहसील परिसर से स्टाम्प वेंडर के तीन लाख रुपये समेत महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग चोरी होने की घटना को तीन महीने बीत गए, लेकिन पुलिस अब तक जहाँ कथित आरोपियों को गिरफ्तार ही नहीं कर सकी तो पीड़ित की रकम की बरामदगी का सवाल ही पैदा नहीं होता। मामले में बार एसोसिएशन शाहाबाद एवं स्टाम्प वेंडर-दस्तावेज लेखक संयुक्त मोर्चा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए एसपी हरदोई को ज्ञापन भेजकर तत्काल गिरफ्तारी और पूरी रकम बरामद कराने की मांग की है। मामला 9 जून 2026 का है। स्टाम्प वेंडर अक्षत मिश्रा के अनुसार, काउंटर बंद करते समय उन्होंने स्टाम्प बिक्री से प्राप्त करीब तीन लाख रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक से भरा बैग अपनी बेंच पर रखा था। इसी दौरान पहले से मौजूद एक व्यक्ति बैग लेकर अपने दूसरे साथी की बाइक पर सवार होकर दिनदहाड़े फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को बैग लेकर कोतवाली गेट के पास मौजूद अपने साथी की मोटरसाइकिल पर बैठकर अल्हापुर की ओर जाते सीसीटीवी में देखा गया। ज्ञापन के अनुसार, घटना के कुछ ही दिन बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान हो जाने और जल्द गिरफ्तारी तथा बरामदगी का दावा किया था। बाद में पुलिस की ओर से यह भी बताया गया कि आरोपी गैर-प्रदेश के हैं और शीघ्र पकड़े जाएंगे। लेकिन तीन महीने बाद भी गिरफ्तारी और बरामदगी का इंतजार खत्म नहीं हुआ। सबसे बड़ा सवाल पुलिस के उस कथित दावे को लेकर है जिसमें बताया गया कि करीब 80 हजार रुपये पुलिस को मिल चुके हैं, जबकि आरोपी दूसरी घटना में जेल जा चुके हैं और रिमांड लेकर बरामदगी दर्शाए जाने की बात कही गई। यदि पुलिस को आरोपियों और उनके ठिकाने की जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यदि 80 हजार रुपये बरामद हो चुके हैं तो शेष 2.20 लाख रुपये कहां हैं? और सबसे अहम सवाल—सीसीटीवी में आरोपी स्पष्ट दिखाई देने तथा पीड़ित द्वारा शिनाख्त किए जाने के बावजूद गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों? बार एसोसिएशन ने ज्ञापन में स्थानीय पुलिस के घटना को लेकर कथित रूप से बार-बार बयान बदलने पर भी नाराजगी जताई है। संघ का आरोप है कि घटना के पर्दाफाश में हुई देरी से अधिवक्ताओं एवं स्टाम्प वेंडरों में असंतोष और आक्रोश बढ़ रहा है। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर भी सरकार को घेरा इसी क्रम में बार एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने की मांग को लेकर भी शासन को ज्ञापन भेजा है। संघ ने सवाल उठाया कि सितंबर 2023 में एक्ट का मसौदा तैयार कराने के लिए समिति गठित होने के बावजूद वर्षों बाद भी कानून लागू क्यों नहीं हो सका? अधिवक्ताओं ने मांग की है कि वकीलों पर हमले के मामलों में कठोर सजा और त्वरित कार्रवाई, फास्ट ट्रैक न्यायालय, अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारों के लिए बीमा व आपातकालीन सुरक्षा तथा पेशेवर कार्य से संबंधित मामलों में एफआईआर से पहले निष्पक्ष जांच जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। अब सवाल सिर्फ तीन लाख रुपये की बरामदगी का नहीं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली और उसके दावों की विश्वसनीयता का भी है। जब सीसीटीवी फुटेज, कथित पहचान और पुलिस के अपने दावे मौजूद हैं, तो फिर तीन महीने बाद भी कार्रवाई अधूरी क्यों है? क्या पीड़ित को उसका पूरा पैसा वापस मिलेगा या यह मामला भी पुलिस की फाइलों में 'जल्द खुलासे' के इंतजार में पड़ा रहेगा?
    4
    तीन महीने बाद भी जब गिरफ्तारी नहीं, तो तीन लाख की बरामदगी का सवाल ही कैसा!
स्टाम्प वेंडर के बैग की चोरी में पुलिस के दावों पर सवाल, बार एसोसिएशन ने जताया आक्रोश, किया घेराव, दिया ज्ञापन 
शाहाबाद। तहसील परिसर से स्टाम्प वेंडर के तीन लाख रुपये समेत महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग चोरी होने की घटना को तीन महीने बीत गए, लेकिन पुलिस अब तक जहाँ कथित आरोपियों को गिरफ्तार ही नहीं कर सकी तो पीड़ित की रकम की बरामदगी का सवाल ही पैदा नहीं होता। मामले में बार एसोसिएशन शाहाबाद एवं स्टाम्प वेंडर-दस्तावेज लेखक संयुक्त मोर्चा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए एसपी हरदोई को ज्ञापन भेजकर तत्काल गिरफ्तारी और पूरी रकम बरामद कराने की मांग की है।
मामला 9 जून 2026 का है। स्टाम्प वेंडर अक्षत मिश्रा के अनुसार, काउंटर बंद करते समय उन्होंने स्टाम्प बिक्री से प्राप्त करीब तीन लाख रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और चेकबुक से भरा बैग अपनी बेंच पर रखा था। इसी दौरान पहले से मौजूद एक व्यक्ति बैग लेकर अपने दूसरे साथी की बाइक पर सवार होकर दिनदहाड़े फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को बैग लेकर कोतवाली गेट के पास मौजूद अपने साथी की मोटरसाइकिल पर बैठकर अल्हापुर की ओर जाते सीसीटीवी में देखा गया।
ज्ञापन के अनुसार, घटना के कुछ ही दिन बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान हो जाने और जल्द गिरफ्तारी तथा बरामदगी का दावा किया था। बाद में पुलिस की ओर से यह भी बताया गया कि आरोपी गैर-प्रदेश के हैं और शीघ्र पकड़े जाएंगे। लेकिन तीन महीने बाद भी गिरफ्तारी और बरामदगी का इंतजार खत्म नहीं हुआ।
सबसे बड़ा सवाल पुलिस के उस कथित दावे को लेकर है जिसमें बताया गया कि करीब 80 हजार रुपये पुलिस को मिल चुके हैं, जबकि आरोपी दूसरी घटना में जेल जा चुके हैं और रिमांड लेकर बरामदगी दर्शाए जाने की बात कही गई। यदि पुलिस को आरोपियों और उनके ठिकाने की जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यदि 80 हजार रुपये बरामद हो चुके हैं तो शेष 2.20 लाख रुपये कहां हैं? और सबसे अहम सवाल—सीसीटीवी में आरोपी स्पष्ट दिखाई देने तथा पीड़ित द्वारा शिनाख्त किए जाने के बावजूद गिरफ्तारी में इतनी देरी क्यों?
बार एसोसिएशन ने ज्ञापन में स्थानीय पुलिस के घटना को लेकर कथित रूप से बार-बार बयान बदलने पर भी नाराजगी जताई है। संघ का आरोप है कि घटना के पर्दाफाश में हुई देरी से अधिवक्ताओं एवं स्टाम्प वेंडरों में असंतोष और आक्रोश बढ़ रहा है।
एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर भी सरकार को घेरा
इसी क्रम में बार एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने की मांग को लेकर भी शासन को ज्ञापन भेजा है। संघ ने सवाल उठाया कि सितंबर 2023 में एक्ट का मसौदा तैयार कराने के लिए समिति गठित होने के बावजूद वर्षों बाद भी कानून लागू क्यों नहीं हो सका?
अधिवक्ताओं ने मांग की है कि वकीलों पर हमले के मामलों में कठोर सजा और त्वरित कार्रवाई, फास्ट ट्रैक न्यायालय, अधिवक्ताओं एवं उनके परिवारों के लिए बीमा व आपातकालीन सुरक्षा तथा पेशेवर कार्य से संबंधित मामलों में एफआईआर से पहले निष्पक्ष जांच जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
अब सवाल सिर्फ तीन लाख रुपये की बरामदगी का नहीं, बल्कि पुलिस की कार्यप्रणाली और उसके दावों की विश्वसनीयता का भी है। जब सीसीटीवी फुटेज, कथित पहचान और पुलिस के अपने दावे मौजूद हैं, तो फिर तीन महीने बाद भी कार्रवाई अधूरी क्यों है? क्या पीड़ित को उसका पूरा पैसा वापस मिलेगा या यह मामला भी पुलिस की फाइलों में 'जल्द खुलासे' के इंतजार में पड़ा रहेगा?
    user_OmdevDixit (Pappu Dixit)
    OmdevDixit (Pappu Dixit)
    Farmer हरदोई, हरदोई, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.