logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत नंगला डूंगर में हुआ वृहद वृक्षारोपण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने लगाए 21 हजार से अधिक पौधे खैरथल-तिजारा, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को नंगला डूंगर में नगर परिषद द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता से 21 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर अतुल प्रकाश, पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत यादव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शीशम का पौधा लगाकर किया। इसके बाद बरगद, शीशम, आंवला, अमरूद, बेर, करंज, बेलपत्र, जामुन, नीम, पीपल, बोगनवेलिया एवं सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के 21 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, पूर्व सभापति अशोक डाटा, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, मनीष शर्मा, तरुण दुलानी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, पार्षद तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

9 hrs ago
user_Pramod Kewlani
Pramod Kewlani
Local News Reporter खैरथल, अलवर, राजस्थान•
9 hrs ago
4b2b5bc4-a91e-4538-8686-9ed5bbad697c

हरियालो राजस्थान अभियान के तहत नंगला डूंगर में हुआ वृहद वृक्षारोपण जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आमजन ने लगाए 21 हजार से अधिक पौधे खैरथल-तिजारा, 31 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को नंगला डूंगर में नगर परिषद द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

def19741-fea4-4166-b829-350d22ebf6c3

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन की सहभागिता से 21 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलक्टर अतुल प्रकाश, पूर्व विधायक किशनगढ़बास रामहेत यादव तथा अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा शीशम का पौधा लगाकर किया। इसके बाद बरगद, शीशम, आंवला, अमरूद, बेर,

646355f2-de59-4f65-a668-6b7ae3c5fc0d

करंज, बेलपत्र, जामुन, नीम, पीपल, बोगनवेलिया एवं सहजन सहित विभिन्न प्रजातियों के 21 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण बढ़ाने के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का आह्वान किया।कार्यक्रम में उपस्थित

58a48f09-b185-4f51-8ecd-1daa9d622961

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, पूर्व सभापति अशोक डाटा, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, मनीष शर्मा, तरुण दुलानी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, पार्षद तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता जकरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद भी नकदी और सामान की मांग की जाती रही और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    दहेज प्रताड़ना से तंग विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप


नूंह जिले के पिनगवां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मृतका के पिता जकरिया ने आरोप लगाया है कि दहेज की लगातार मांग और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने यह कदम उठाया। शिकायत के अनुसार शादी के बाद भी नकदी और सामान की मांग की जाती रही और एक लाख रुपये की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • नारनौल महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल महेंद्रगढ़ में लगाए एक पेड़ मां के नाम। प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित।
    1
    नारनौल महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय नारनौल महेंद्रगढ़ में लगाए एक पेड़ मां के नाम। प्राचार्य एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    11 hrs ago
  • मामन खान पर नसीम अहमद का बड़ा हमला! बोले– इतनी प्रॉपर्टी आई कहां से? नूंह मेवात लियाकत अली : कांग्रेस विधायक मामन खान और भाजपा नेता व पूर्व विधायक नसीम अहमद के बीच अब आरोप प्रत्यारोप की बयान बाजी पारिवारिक तक पहुंच चुकी है । जिसको लेकर नसीम अहमद पूर्व विधायक ने मामन खान पर कई गंभीर सवाल खड़े किये है ।  भाजपा नेता नसीम अहमद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी वीडियो में कहा कि उनके खानदान पर आरोप लगाने की किसी की "औकात नहीं है।" उन्होंने कहा कि उनका परिवार खानदानी बोहरे है और उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में एक रुपये की भी गलत कमाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि उनका परिवार पहले से ही संपन्न रहा है और उनकी जमीन-जायदाद किसी से छिपी नहीं है। पूर्व विधायक नसीम अहमद ने विधायक मामन खान की प्रॉपर्टी  को लेकर सवाल उठाया कि इनके पिताजी छोटे से ईमानदार कर्मचारी थे , आखिरकार मामन खान  के पास गुरुग्राम, दिल्ली, मेवात समेत कई इलाकों में इतनी बेहिसाब प्रॉपर्टी आई कहां से ।  गौरतलब है कि यह विवाद जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान गांव रिगड़ की पेयजल समस्या पर चर्चा के समय शुरू हुआ था। बैठक में दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी। मौके पर मंत्री विपुल गोयल, विधायक आफताब अहमद, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों और मंत्रियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया था, लेकिन अब यह विवाद मीडिया और सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुका है । बना हुआ है।
    1
    मामन खान पर नसीम अहमद का बड़ा हमला! बोले– इतनी प्रॉपर्टी आई कहां से?
नूंह मेवात लियाकत अली :  कांग्रेस विधायक मामन खान और भाजपा नेता व पूर्व विधायक नसीम अहमद के बीच अब आरोप प्रत्यारोप की बयान बाजी पारिवारिक तक पहुंच चुकी है । जिसको लेकर नसीम अहमद पूर्व विधायक ने मामन खान पर कई गंभीर सवाल खड़े किये है । 
भाजपा नेता नसीम अहमद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जारी वीडियो में कहा कि उनके खानदान पर आरोप लगाने की किसी की "औकात नहीं है।" उन्होंने कहा कि उनका परिवार खानदानी बोहरे है और उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में एक रुपये की भी गलत कमाई नहीं की। उन्होंने दावा किया कि उनका परिवार पहले से ही संपन्न रहा है और उनकी जमीन-जायदाद किसी से छिपी नहीं है।
पूर्व विधायक नसीम अहमद ने विधायक मामन खान की प्रॉपर्टी  को लेकर सवाल उठाया कि इनके पिताजी छोटे से ईमानदार कर्मचारी थे , आखिरकार मामन खान  के पास गुरुग्राम, दिल्ली, मेवात समेत कई इलाकों में इतनी बेहिसाब प्रॉपर्टी आई कहां से । 
गौरतलब है कि यह विवाद जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान गांव रिगड़ की पेयजल समस्या पर चर्चा के समय शुरू हुआ था। बैठक में दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी। मौके पर मंत्री विपुल गोयल, विधायक आफताब अहमद, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे। अधिकारियों और मंत्रियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया था, लेकिन अब यह विवाद मीडिया और सोशल मीडिया पर राजनीतिक बहस का मुद्दा बन चुका है । बना हुआ है।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    20 hrs ago
  • मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जारी। मौजूदा वक्त की जरूरतों के अनुसार तकनीक को साथ लेकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाने पर चर्चा हो रही है। #Haryana #Education
    1
    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में राजकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक जारी।

मौजूदा वक्त की जरूरतों के अनुसार तकनीक को साथ लेकर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मज़बूत बनाने पर चर्चा हो रही है।

#Haryana #Education
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के नर्मदा देवी बिहारी लाल जोशी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पावटा में शुक्रवार को भामाशाह सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि आशीष धनकड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे तथा प्रधान, पंचायत समिति पावटा मुकेश देवी एवं एसीबीईओ पावटा सुरेश कसाना विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय प्राचार्य संतोष कुमार मीणा ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया। स्थानीय विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आशीष धनकड ने घोषणा करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में पावटा के राजकीय विद्यालयों में टॉपर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 31,000 रुपए एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21,000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11,000 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। भामाशाह संग्राम सिंह एवं गणपति सोलर समस्त टीम द्वारा विद्यालय में शौचालय निर्माण करवाए गए, 80 स्कूल टेबल भेंट दी गई एवं मैदान साफ करवा कर वृक्षारोपण करवाया गया तथा विद्यालय को गोद भी लिया गया। विद्यालय प्राचार्य संतोष कुमार मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक सुरेंद्र कुमार स्वामी, मनीष शर्मा, हेमलता शर्मा, रघुवीर गठाला, लक्ष्मी चंद्रोह, सुनीता आर्य, राजेंद्र चौधरी, भानु चौधरी, कंचन मीणा, विकास टॉक उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन रघुवीर गिठाला ने किया।
    1
    विराटनगर विधानसभा क्षेत्र के 
नर्मदा देवी बिहारी लाल जोशी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पावटा में शुक्रवार को भामाशाह सम्मान समारोह एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक प्रतिनिधि आशीष धनकड कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे तथा प्रधान, पंचायत समिति पावटा मुकेश देवी एवं एसीबीईओ पावटा सुरेश कसाना विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय प्राचार्य संतोष कुमार मीणा ने कार्यक्रम में आए सभी लोगों का स्वागत किया। स्थानीय विद्यालय के शिक्षक सुरेंद्र कुमार स्वामी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि आशीष धनकड ने घोषणा करते हुए कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा में पावटा के राजकीय विद्यालयों में टॉपर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 31,000 रुपए एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21,000 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 11,000 रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। भामाशाह संग्राम सिंह एवं गणपति सोलर समस्त टीम द्वारा विद्यालय में शौचालय निर्माण करवाए गए, 80 स्कूल टेबल भेंट दी गई एवं मैदान साफ करवा कर वृक्षारोपण करवाया गया तथा विद्यालय को गोद भी लिया गया। विद्यालय प्राचार्य  संतोष कुमार मीणा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षक सुरेंद्र कुमार स्वामी, मनीष शर्मा,  हेमलता शर्मा, रघुवीर गठाला, लक्ष्मी चंद्रोह, सुनीता आर्य, राजेंद्र चौधरी, भानु चौधरी, कंचन मीणा, विकास टॉक उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन रघुवीर गिठाला ने किया।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर Viratnagar, Jaipur•
    5 hrs ago
  • नगर परिषद नूंह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश वन महोत्सव-2026 और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर परिषद नूंह ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में टेक्निकल एक्सपर्ट जावेद खान ने पौधा लगाकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के जिला आईईसी विशेषज्ञ आदिल हुसैन ने पौधों के पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हरित और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प भी लिया।
    1
    नगर परिषद नूंह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
वन महोत्सव-2026 और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत नगर परिषद नूंह ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में टेक्निकल एक्सपर्ट जावेद खान ने पौधा लगाकर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। वहीं, स्वच्छ भारत मिशन के जिला आईईसी विशेषज्ञ आदिल हुसैन ने पौधों के पर्यावरण और स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नागरिकों से अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने हरित और स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण का संकल्प भी लिया।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • पांवटा निकटवर्ती गांव टसकोला से कृष्ण कुमार शर्मा ने हाल ही में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया, इन्द्राज गुर्जर ने कृष्ण शर्मा को कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाया व टसकोला मंडल में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी भी दी। टसकोला मण्डल अध्यक्ष गिरिराज चौहान व अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त संगठन महामंत्री कृष्ण का माला व साफा बांधकर स्वागत किया। राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कविता टोरड़ा ने बताया कि कृष्ण शर्मा पूर्व में भाजपा में मंडल टीम में व भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला कार्यकारिणी में भी रहे हैं। लेकिन भाजपा की गलत नीतियों के चलते उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी को अपनाया है। कृष्ण शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया, राम मन्दिर जैसे आस्था के केन्द्रों पर लूटपाट एवं छात्रों पर हुई बर्बरता को देखते हुए मैने भाजपा छोड़ने का फैसला किया व कांग्रेस की नीतियों को अपना लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गिरिराज चौहान, उपाध्यक्ष धोलाराम गुर्जर, महासचिव अभिषेक बसवाल, सचिव रोशन धानका व खेताराम, प्रवक्ता हेमराज वर्मा, पंचायत समिति सदस्य संतलाल वर्मा व शेरू धानका आदि उपस्थित रहे।
    1
    पांवटा निकटवर्ती गांव टसकोला से कृष्ण कुमार शर्मा ने हाल ही में कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज सिंह गुर्जर की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थाम लिया, इन्द्राज गुर्जर ने कृष्ण शर्मा को कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा पहनाया व टसकोला मंडल में संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी भी दी। टसकोला मण्डल अध्यक्ष गिरिराज चौहान व अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त संगठन महामंत्री कृष्ण का माला व साफा बांधकर स्वागत किया।
राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव कविता टोरड़ा ने बताया कि कृष्ण शर्मा पूर्व में भाजपा में मंडल टीम में व भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला कार्यकारिणी में भी रहे हैं। लेकिन भाजपा की गलत नीतियों के चलते उन्होंने भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी को अपनाया है। कृष्ण शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैया, राम मन्दिर जैसे आस्था के केन्द्रों पर लूटपाट एवं छात्रों पर हुई बर्बरता को देखते हुए मैने भाजपा छोड़ने का फैसला किया व कांग्रेस की नीतियों को अपना लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गिरिराज चौहान, उपाध्यक्ष धोलाराम गुर्जर, महासचिव अभिषेक बसवाल, सचिव रोशन धानका व खेताराम, प्रवक्ता हेमराज वर्मा, पंचायत समिति सदस्य संतलाल वर्मा व शेरू धानका आदि उपस्थित रहे।
    user_Social Media Rajasthan-1
    Social Media Rajasthan-1
    Pavta, Jaipur•
    7 hrs ago
  • जिला में प्रारूप मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, 30 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे एवं आपत्तियां : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी *- 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण* *- प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों को कराई गई हैं उपलब्ध* *- 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, नए मतदाता भी करा सकते हैं पंजीकरण* *पलवल, 31 जुलाई।* भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला पलवल के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों—82-हथीन, 83-होडल (अनुसूचित जाति) तथा 84-पलवल की प्रारूप मतदाता सूची 31 जुलाई 2026 को जिला के निर्धारित मतदान केंद्रों पर प्रकाशित कर दी गई है। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन कराने अथवा अन्य दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने, त्रुटियों में सुधार कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिक भी मतदाता बनने के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसी प्रकार यदि किसी मतदाता का नाम स्थानांतरित करना हो या किसी अपात्र व्यक्ति का नाम हटवाना हो, तो संबंधित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम, पता, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन के लिए भी निर्धारित आवेदन पत्र उपलब्ध हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि 24 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रथम चरण पूरा होने के बाद प्रारूप सूची प्रकाशित की गई है। प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने मतदान केंद्र पर जाकर या संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूट गया हो, तो 30 अगस्त 2026 तक दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। *एसआईआर कार्यक्रम :* - एसआईआर के लिए अर्हता तिथि 01 जुलाई 2026 - दावे एवं आपत्तियां: 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 - दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण: 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026 - अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 03 अक्टूबर 2026 *जिले के मतदान केंद्रों और मतदाताओं का विवरण :* जिले में कुल 717 मतदान केंद्र हैं। प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में : पुरुष मतदाता : 3,28,051 महिला मतदाता : 2,80,498 थर्ड जेंडर मतदाता : 7 सामान्य मतदाता : 6,08,556 सेवा मतदाता : 4,277 जिले के कुल मतदाता : 6,12,833 *विधानसभावार कुल मतदाता:* - 82-हथीन : 2,21,287 - 83-होडल (एससी) : 1,73,445 - 84-पलवल : 2,18,101 000
    1
    जिला में प्रारूप मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन, 30 अगस्त तक दर्ज कराएं दावे एवं आपत्तियां : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
*- 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण*
*- प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों को कराई गई हैं उपलब्ध*
*- 3 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची, नए मतदाता भी करा सकते हैं पंजीकरण*
*पलवल, 31 जुलाई।*
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला पलवल के तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों—82-हथीन, 83-होडल (अनुसूचित जाति) तथा 84-पलवल की प्रारूप मतदाता सूची 31 जुलाई 2026 को जिला के निर्धारित मतदान केंद्रों पर प्रकाशित कर दी गई है। इसके साथ ही मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन कराने अथवा अन्य दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने, त्रुटियों में सुधार कराने या आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में नहीं है, तो वह फॉर्म-6 भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कर सकता है। 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिक भी मतदाता बनने के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। इसी प्रकार यदि किसी मतदाता का नाम स्थानांतरित करना हो या किसी अपात्र व्यक्ति का नाम हटवाना हो, तो संबंधित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम, पता, फोटो या अन्य विवरण में संशोधन के लिए भी निर्धारित आवेदन पत्र उपलब्ध हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर  ने बताया कि 24 जुलाई 2026 तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का प्रथम चरण पूरा होने के बाद प्रारूप सूची प्रकाशित की गई है। प्रारूप मतदाता सूची की प्रतियां सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराई गई हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि के दौरान अपने मतदान केंद्र पर जाकर या संबंधित अधिकारियों के माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूट गया हो, तो 30 अगस्त 2026 तक दावा अथवा आपत्ति प्रस्तुत कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
*एसआईआर कार्यक्रम :*
- एसआईआर के लिए अर्हता तिथि 01 जुलाई 2026
- दावे एवं आपत्तियां: 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026
- दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण: 31 जुलाई से 28 सितंबर 2026
- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 03 अक्टूबर 2026
*जिले के मतदान केंद्रों और मतदाताओं का विवरण :*
जिले में कुल 717 मतदान केंद्र हैं।
प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जिले में :
पुरुष मतदाता : 3,28,051
महिला मतदाता : 2,80,498
थर्ड जेंडर मतदाता : 7
सामान्य मतदाता : 6,08,556
सेवा मतदाता : 4,277
जिले के कुल मतदाता : 6,12,833
*विधानसभावार कुल मतदाता:*
- 82-हथीन : 2,21,287
- 83-होडल (एससी) : 1,73,445
- 84-पलवल : 2,18,101
000
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • तूफान ने उड़ा दी घर की छत देखिए... क्या हाल किया
    1
    तूफान  ने  उड़ा  दी  घर  की  छत देखिए... क्या हाल  किया
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.