logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जबलपुर में नर्मदा में डूबी होमगार्ड जवानों की मोटरबोट, इंजन फेल होने से भरा पानी; 15 लोग थे सवार* *▪️जबलपुर में नर्मदा में डूबी होमगार्ड जवानों की मोटरबोट, इंजन फेल होने से भरा पानी; 15 लोग थे सवार* नर्मदा में 15 होमगार्ड जवानों से भरी नाव डूबी, बीच धार में इंजन बंद हो गया था, लाईफ जैकेट और अन्य नाविकों ने बचाई जान जबलपुर के ग्वारीघाट में उफनती नर्मदा के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 15 होमगार्ड जवानों को लेकर पेट्रोलिंग कर रही मोटर बोट अचानक बंद हो गई। तेज बहाव में नाव गोते खाने लगी और देखते ही देखते डूब गई। गनीमत रही कि सभी जवान लाइफ जैकेट पहने थे और स्थानीय नाविकों ने समय रहते उन्हें सुरक्षित निकाल लिया।

16 hrs ago
user_Jagmohan tiwari
Jagmohan tiwari
Singer Vidisha, Madhya Pradesh•
16 hrs ago

जबलपुर में नर्मदा में डूबी होमगार्ड जवानों की मोटरबोट, इंजन फेल होने से भरा पानी; 15 लोग थे सवार* *▪️जबलपुर में नर्मदा में डूबी होमगार्ड जवानों की मोटरबोट, इंजन फेल होने से भरा पानी; 15 लोग थे सवार* नर्मदा में 15 होमगार्ड जवानों से भरी नाव डूबी, बीच धार में इंजन बंद हो गया था, लाईफ जैकेट और अन्य नाविकों ने बचाई जान जबलपुर के ग्वारीघाट में उफनती नर्मदा के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 15 होमगार्ड जवानों को लेकर पेट्रोलिंग कर रही मोटर बोट अचानक बंद हो गई। तेज बहाव में नाव गोते खाने लगी और देखते ही देखते डूब गई। गनीमत रही कि सभी जवान लाइफ जैकेट पहने थे और स्थानीय नाविकों ने समय रहते उन्हें सुरक्षित निकाल लिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने मण्डीदीप सिविल अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का किया लोकार्पण रायसेन जिले में मण्डीदीप स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में नवनिर्मित सुसज्जित ओपीडी ब्लॉक का रविवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, वर्धमान ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री राजीव आंगरा भी उपस्थित रहे। वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड मण्डीदीप द्वारा सीएसआर फंड अंतर्गत इस ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है, जिसमें पांच कक्ष है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान तथा विधायक श्री पटवा ने ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने अपने उद्बोधन के प्रारंभ में वर्धमान ग्रुप को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह परोपकारी प्रयास आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा। नागरिकों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने सीएमएचओ से सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, डॉक्टर्स की उपलब्धता, सहायक उपकरण, नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी लेते हुए कहा कि सिविल अस्पताल में और अधिक स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। जिससे कि मरीजों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले और उन्हें इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता ना पड़े। कार्यकम में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि सिविल अस्पताल मंडीदीप में वर्धमान टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड मंडीदीप द्वारा चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री एसपी ओसवाल के सहयोग से 56 लाख रू की लागत से निर्मित 5 नवीन ओपीडी कक्षों का शुभारंभ हुआ है। इन नवीन ओपीडी कक्षों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में यह एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा मण्डीदीप सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।
    1
    केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने मण्डीदीप सिविल अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का किया लोकार्पण
रायसेन जिले में मण्डीदीप स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में नवनिर्मित सुसज्जित ओपीडी ब्लॉक का रविवार को केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, वर्धमान ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री राजीव आंगरा भी उपस्थित रहे। वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड मण्डीदीप द्वारा सीएसआर फंड अंतर्गत इस ओपीडी ब्लॉक का निर्माण कराया गया है, जिसमें पांच कक्ष है। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान तथा विधायक श्री पटवा ने ओपीडी ब्लॉक का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल परिसर में पौधरोपण भी किया। 
इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने अपने उद्बोधन के प्रारंभ में वर्धमान ग्रुप को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनका यह परोपकारी प्रयास आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायक होगा। नागरिकों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने सीएमएचओ से सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, डॉक्टर्स की उपलब्धता, सहायक उपकरण, नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक में मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की भी जानकारी लेते हुए कहा कि सिविल अस्पताल में और अधिक स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे। जिससे कि मरीजों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले और उन्हें इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता ना पड़े। 
कार्यकम में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा ने कहा कि सिविल अस्पताल मंडीदीप में वर्धमान टेक्सटाइल्स प्राइवेट लिमिटेड मंडीदीप द्वारा चेयरमैन एवं पद्मविभूषण श्री एसपी ओसवाल के सहयोग से 56 लाख रू की लागत से निर्मित 5 नवीन ओपीडी कक्षों का शुभारंभ हुआ है। इन नवीन ओपीडी कक्षों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में यह एक सराहनीय एवं अनुकरणीय पहल है। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री द्वारा मण्डीदीप सिविल अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।
    user_भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    भुवनेश्वर कुशवाह संपादक
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंडीदीप में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिविल अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का किया लोकार्पण विशेष संवाददाता | मंडीदीप (रायसेन) केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के प्रमुख औद्योगिक नगर मंडीदीप स्थित सिविल अस्पताल परिसर में नवनिर्मित ओपीडी (OPD) ब्लॉक का औपचारिक लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक परिवर्तन की दिशा में कदम मंडीदीप और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से इस नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण किया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने बताया कि नए ब्लॉक के चालू होने से: त्वरित चिकित्सा परामर्श: मरीजों को पंजीयन और डॉक्टर परामर्श के लिए लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी। बेहतर जांच सुविधाएं: आधुनिक उपकरणों से लैस प्रयोगशालाएं और प्राथमिक जांच कक्ष एक ही परिसर में उपलब्ध होंगे। औद्योगिक व ग्रामीण क्षेत्र को राहत: मंडीदीप के औद्योगिक श्रमिकों तथा समीपस्थ ग्रामीण अंचलों के निवासियों को उच्च स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल मिल सकेगी। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति समारोह में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेंद्र पटवा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंडीदीप में स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार स्थानीय आबादी के लिए बेहद आवश्यक था, जिसे अब इस अत्याधुनिक ओपीडी ब्लॉक के जरिए पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को नए ब्लॉक की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। पर्यावरण संरक्षण का संदेश: परिसर में किया पौधरोपण लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक सुरेंद्र पटवा और अन्य अतिथियों ने सिविल अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों और स्वास्थ्य कर्मियों से परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का आह्वान किया।
    4
    मंडीदीप में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिविल अस्पताल में नवनिर्मित ओपीडी ब्लॉक का किया लोकार्पण
विशेष संवाददाता | मंडीदीप (रायसेन)
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन जिले के प्रमुख औद्योगिक नगर मंडीदीप स्थित सिविल अस्पताल परिसर में नवनिर्मित ओपीडी (OPD) ब्लॉक का औपचारिक लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित गरिमामय समारोह में भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य क्षेत्र में आधुनिक परिवर्तन की दिशा में कदम
मंडीदीप और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से इस नए ओपीडी ब्लॉक का निर्माण किया गया है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने बताया कि नए ब्लॉक के चालू होने से:
त्वरित चिकित्सा परामर्श: मरीजों को पंजीयन और डॉक्टर परामर्श के लिए लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी।
बेहतर जांच सुविधाएं: आधुनिक उपकरणों से लैस प्रयोगशालाएं और प्राथमिक जांच कक्ष एक ही परिसर में उपलब्ध होंगे।
औद्योगिक व ग्रामीण क्षेत्र को राहत: मंडीदीप के औद्योगिक श्रमिकों तथा समीपस्थ ग्रामीण अंचलों के निवासियों को उच्च स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल मिल सकेगी।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति
समारोह में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक श्री सुरेंद्र पटवा ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मंडीदीप में स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार स्थानीय आबादी के लिए बेहद आवश्यक था, जिसे अब इस अत्याधुनिक ओपीडी ब्लॉक के जरिए पूरा किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को नए ब्लॉक की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश: परिसर में किया पौधरोपण
लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, विधायक सुरेंद्र पटवा और अन्य अतिथियों ने सिविल अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया। केंद्रीय मंत्री ने नागरिकों और स्वास्थ्य कर्मियों से परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का आह्वान किया।
    user_Rahul Rajoriya
    Rahul Rajoriya
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Breaking news Raisen रायसेन इंडियन चौराहा पर अभी-अभी दो पक्ष में घर मकान जमीन को लेकर लाठी डंडा सामग्री के साथ चले रायसेन इंडियन चौराहे के समीप पुलिस ने आकर दोनों पक्ष को अलग-अलग करने का सहना प्रयास किया Breaking news Raisen रायसेन इंडियन चौराहा पर अभी-अभी दो पक्ष में घर मकान जमीन को लेकर लाठी डंडा सामग्री के साथ चले रायसेन इंडियन चौराहे के समीप पुलिस ने आकर दोनों पक्ष को अलग-अलग करने का सहना प्रयास किया
    2
    Breaking news Raisen


रायसेन इंडियन चौराहा पर 
अभी-अभी दो पक्ष में घर मकान जमीन को लेकर लाठी डंडा सामग्री के साथ चले रायसेन इंडियन चौराहे के समीप पुलिस ने आकर दोनों पक्ष को अलग-अलग करने का सहना प्रयास किया
Breaking news Raisen
रायसेन इंडियन चौराहा पर 
अभी-अभी दो पक्ष में घर मकान जमीन को लेकर लाठी डंडा सामग्री के साथ चले रायसेन इंडियन चौराहे के समीप पुलिस ने आकर दोनों पक्ष को अलग-अलग करने का सहना प्रयास किया
    user_Chandresh joshi
    Chandresh joshi
    रायसेन, रायसेन, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • *नरेला रक्षाबंधन महोत्सव 2026: पांचवे दिन 24 हज़ार 604 बहनों ने मंत्री श्री विश्वास सारंग को बांधे रक्षासूत्र* *वार्ड क्र. 36, 37 एवं 70 में हुआ रक्षाबंधन का आयोजन* भोपाल | 06 सितंबर 2026 सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग को रविवार को वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 70 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के पांचवे दिन 24 हज़ार 604 बहनों ने राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम स्थल आगमन पर स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। मंत्री श्री सारंग ने भी कार्यक्रम में पधारीं बहनों का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता आ रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रम में आईं प्रत्येक बहन से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया। *हर वर्ष लाखों बहनों का मिलता है आशीर्वाद* वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 70 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में मंत्री श्री सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। *चौथे दिन 31 हज़ार 117 बहनों ने बांधे रक्षासूत्र* मंत्री श्री सारंग को नरेला रक्षाबंधन महोत्सव-2026 के चौथे दिन 31 हज़ार 117 बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। पिछले वर्ष 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधा था। इस वर्ष भी बहनों के उत्साह और सहभागिता को देखते हुए पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है। *रहवासियों ने किया भव्य स्वागत* नरेला रक्षाबंधन महोत्सव स्थल पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। यहां मंत्री श्री सारंग को बग्गी से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक डीजे और ढोल-ताशो के साथ मंच तक ले जाया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल आगमन पर मंत्री श्री सारंग ने बहनों पर पुष्पवर्षा कर स्नेहिल स्वागत किया। *7 सितंबर को यहां होंगे कार्यक्रम* दिनांक 7 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 41 (दोप. 02:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 58 (शाम 04:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां भी हजारों की संख्या में बहनें मंत्री श्री विश्वास सारंग को रक्षासूत्र बांधेंगी।
    1
    *नरेला रक्षाबंधन महोत्सव 2026: पांचवे दिन 24 हज़ार 604 बहनों ने मंत्री श्री विश्वास सारंग को बांधे रक्षासूत्र*

*वार्ड क्र. 36, 37 एवं 70 में हुआ रक्षाबंधन का आयोजन*

भोपाल | 06 सितंबर 2026	
सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग को रविवार को वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 70 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव के पांचवे दिन 24 हज़ार 604 बहनों ने राखी बांधकर अपना स्नेह और आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम स्थल आगमन पर स्थानीय नागरिकों व कार्यकर्ताओं द्वारा मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। मंत्री श्री सारंग ने भी कार्यक्रम में पधारीं बहनों का पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री श्री सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता आ रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कार्यक्रम में आईं प्रत्येक बहन से राखी बंधवाई और उनका आशीर्वाद लिया।

*हर वर्ष लाखों बहनों का मिलता है आशीर्वाद*
वार्ड क्रमांक 36, 37 एवं 70 में आयोजित विश्व के सबसे बड़े नरेला रक्षाबंधन महोत्सव में मंत्री श्री सारंग ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि हर वर्ष मुझे लाखों की संख्या में बहनों का अपार स्नेह और आशीर्वाद मिलता आ रहा है। उन्होंने कहा कि लाखों बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।

*चौथे दिन 31 हज़ार 117 बहनों ने बांधे रक्षासूत्र*
मंत्री श्री सारंग को नरेला रक्षाबंधन महोत्सव-2026 के चौथे दिन 31 हज़ार 117 बहनों ने रक्षासूत्र बांधकर आशीर्वाद प्रदान किया। पिछले वर्ष 1 लाख 84 हजार 632 बहनों ने मंत्री श्री सारंग को रक्षासूत्र बांधा था। इस वर्ष भी बहनों के उत्साह और सहभागिता को देखते हुए पिछले वर्ष का रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।

*रहवासियों ने किया भव्य स्वागत*
नरेला रक्षाबंधन महोत्सव स्थल पहुँचने पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री सारंग का भव्य स्वागत किया। यहां मंत्री श्री सारंग को बग्गी से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक डीजे और ढोल-ताशो के साथ मंच तक ले जाया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। मुख्य कार्यक्रम स्थल आगमन पर मंत्री श्री सारंग ने बहनों पर पुष्पवर्षा कर स्नेहिल स्वागत किया। 

*7 सितंबर को यहां होंगे कार्यक्रम*
दिनांक 7 सितंबर 2026 को वार्ड क्रमांक 41 (दोप. 02:00 बजे) एवं वार्ड क्रमांक 58 (शाम 04:00 बजे) में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां भी हजारों की संख्या में बहनें मंत्री श्री विश्वास सारंग को रक्षासूत्र बांधेंगी।
    user_AM   NEWS
    AM NEWS
    बैरसिया, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *कृष्ण भक्ति में झूमा शमशाबाद, यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा* लटेरी जोड़ से शुरू हुई शोभायात्रा, द्वारकाधीश रामदेव मंदिर पर हुआ समापन विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने की पुष्पवर्षा, 85 किलो की नाल उठाकर पहलवान ने दिखाया दमखम शमशाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को यादव समाज के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लटेरी जोड़ से शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन हुआ। आयोजन में शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी आकर्षक झांकियां शामिल थीं। झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर श्रद्धालु पूरे रास्ते नाचते-झूमते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा। नगर परिषद द्वारा मंच लगाया जिससे विधायक सूर्यप्रकाश मीणा एवं नगर परिषद पार्षदों द्वारा पुष्पवर्षा, पूजा-अर्चना कर उतारी आरती शोभायात्रा के दौरान विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने पुराने बस स्टैंड पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। 85 किलो की नाल उठाकर दिखाया दमखम शोभायात्रा के दौरान ग्रामीण पहलवानों ने भी अपने पारंपरिक हुनर का प्रदर्शन किया। पहलवानों ने दांव-पेंच और ताकत का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान एक पहलवान ने 85 किलो की नाल उठाकर अपना दमखम दिखाया। पहलवानों के प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। नगर में जगह-जगह सभी समाजों द्वारा स्वागत किया गया लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। कई स्थानों पर प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया। समाजजनों और श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह रहा। लटेरी जोड़ से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन हुआ इस मौके पर समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव नगर पालिका अध्यक्ष बासौदा शशि यादव राजेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर सिंह यादव सुधीर यादव निरंजन सिंह यादव चेतन विक्रम सिंह मोहित रघुवंशी जिला अध्यक्ष कांग्रेस सोनू यादव संजय यादव आदि मौजूद रहे।
    1
    *कृष्ण भक्ति में झूमा शमशाबाद, यादव समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा*
लटेरी जोड़ से शुरू हुई शोभायात्रा, द्वारकाधीश रामदेव मंदिर पर हुआ समापन विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने की पुष्पवर्षा, 85 किलो की नाल उठाकर पहलवान ने दिखाया दमखम

शमशाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को यादव समाज के तत्वावधान में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा लटेरी जोड़ से शुरू हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंची। यहां शोभायात्रा का समापन हुआ। आयोजन में शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाजजन और श्रद्धालु शामिल हुए।

शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी आकर्षक झांकियां शामिल थीं। झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। डीजे पर बज रही भक्ति धुनों पर श्रद्धालु पूरे रास्ते नाचते-झूमते नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय बना रहा।

नगर परिषद द्वारा मंच लगाया जिससे विधायक सूर्यप्रकाश मीणा एवं नगर परिषद पार्षदों द्वारा पुष्पवर्षा, पूजा-अर्चना कर उतारी आरती

शोभायात्रा के दौरान विधायक सूर्यप्रकाश मीणा ने पुराने बस स्टैंड पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और आरती उतारी। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

85 किलो की नाल उठाकर दिखाया दमखम

शोभायात्रा के दौरान ग्रामीण पहलवानों ने भी अपने पारंपरिक हुनर का प्रदर्शन किया। पहलवानों ने दांव-पेंच और ताकत का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया। इस दौरान एक पहलवान ने 85 किलो की नाल उठाकर अपना दमखम दिखाया। पहलवानों के प्रदर्शन को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

नगर में जगह-जगह सभी समाजों द्वारा स्वागत किया गया  लोगों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया। कई स्थानों पर प्रसाद और पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी।

शोभायात्रा के दौरान पूरा नगर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आया। समाजजनों और श्रद्धालुओं में आयोजन को लेकर खासा उत्साह रहा। लटेरी जोड़ से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन हुआ इस मौके पर समाजवादी प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव नगर पालिका अध्यक्ष बासौदा शशि यादव राजेश यादव वरिष्ठ भाजपा नेता इंदर सिंह यादव सुधीर यादव निरंजन सिंह यादव चेतन विक्रम सिंह मोहित रघुवंशी जिला अध्यक्ष कांग्रेस सोनू यादव संजय यादव आदि मौजूद रहे।
    user_PRAYAS vishwakarma
    PRAYAS vishwakarma
    Loan agency शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • आवारा मवेशियों से राहगीर और ग्राहक परेशान दुकान दारो का हुआ नुकसान
    1
    आवारा मवेशियों से राहगीर और ग्राहक परेशान दुकान दारो का हुआ नुकसान
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • चार गांवों में मातम, कई मरीज गंभीर; छह शराब दुकानें सील, ललितपुर तक पहुंची जांच एमपी में जहरीली शराब का कहर.. सागर में अब तक 11 मौतें, करीब 35 लोग अस्पताल पहुंचे सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार गांवों के लोग शामिल हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। शरीर नीले पड़े, अकड़न की शिकायत डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाए गए कुछ मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें अकड़न महसूस हो रही थी। घटना के बाद प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। शराब पीने वाले लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। छह शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। क्षेत्र की छह शराब दुकानों को एहतियातन सील कर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ललितपुर तक पहुंची जांच एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होने की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ललितपुर में भी नेटवर्क की जांच की जा रही है। सरकार ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार से सवाल उठाए हैं।
    3
    चार गांवों में मातम, कई मरीज गंभीर; छह शराब दुकानें सील, ललितपुर तक पहुंची जांच
एमपी में जहरीली शराब का कहर.. सागर में अब तक 11 मौतें, करीब 35 लोग अस्पताल पहुंचे
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से अब तक 11 लोगों की मौत की सूचना है। करीब 35 लोगों को अस्पताल लाया गया है। इनमें कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में चार गांवों के लोग शामिल हैं। मौतों का आंकड़ा और बढ़ने की आशंका है। 
शरीर नीले पड़े, अकड़न की शिकायत
डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाए गए कुछ मरीजों के शरीर नीले पड़ गए थे और उन्हें अकड़न महसूस हो रही थी। घटना के बाद प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं। शराब पीने वाले लोगों को चेकअप के लिए अस्पताल लाया जा रहा है। गंभीर मरीजों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया है। 
छह शराब दुकानें सील, सैंपलिंग के निर्देश
घटना के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है। सागर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर और एसपी प्रभावित गांवों में पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। क्षेत्र की छह शराब दुकानों को एहतियातन सील कर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 
ललितपुर तक पहुंची जांच
एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में शराब की सप्लाई उत्तर प्रदेश के ललितपुर से होने की बात सामने आई है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। ललितपुर में भी नेटवर्क की जांच की जा रही है।
सरकार ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि हादसे के पीछे जो भी व्यक्ति जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर पोस्ट कर सरकार से सवाल उठाए हैं।
    user_Vinod Mehra
    Vinod Mehra
    Emt news Vidisha News editor Vidisha, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • जबलपुर में नर्मदा में डूबी होमगार्ड जवानों की मोटरबोट, इंजन फेल होने से भरा पानी; 15 लोग थे सवार* *▪️जबलपुर में नर्मदा में डूबी होमगार्ड जवानों की मोटरबोट, इंजन फेल होने से भरा पानी; 15 लोग थे सवार* नर्मदा में 15 होमगार्ड जवानों से भरी नाव डूबी, बीच धार में इंजन बंद हो गया था, लाईफ जैकेट और अन्य नाविकों ने बचाई जान जबलपुर के ग्वारीघाट में उफनती नर्मदा के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 15 होमगार्ड जवानों को लेकर पेट्रोलिंग कर रही मोटर बोट अचानक बंद हो गई। तेज बहाव में नाव गोते खाने लगी और देखते ही देखते डूब गई। गनीमत रही कि सभी जवान लाइफ जैकेट पहने थे और स्थानीय नाविकों ने समय रहते उन्हें सुरक्षित निकाल लिया।
    1
    जबलपुर में नर्मदा में डूबी होमगार्ड जवानों की मोटरबोट, इंजन फेल होने से भरा पानी; 15 लोग थे सवार*
*▪️जबलपुर में नर्मदा में डूबी होमगार्ड जवानों की मोटरबोट, इंजन फेल होने से भरा पानी; 15 लोग थे सवार*
नर्मदा में 15 होमगार्ड जवानों से भरी नाव डूबी, बीच धार में इंजन बंद हो गया था, लाईफ जैकेट और अन्य नाविकों ने बचाई जान जबलपुर के ग्वारीघाट में उफनती नर्मदा के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 15 होमगार्ड जवानों को लेकर पेट्रोलिंग कर रही मोटर बोट अचानक बंद हो गई। तेज बहाव में नाव गोते खाने लगी और देखते ही देखते डूब गई। गनीमत रही कि सभी जवान लाइफ जैकेट पहने थे और स्थानीय नाविकों ने समय रहते उन्हें सुरक्षित निकाल लिया।
    user_Jagmohan tiwari
    Jagmohan tiwari
    Singer Vidisha, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.