logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गणपति महोत्सव का हुआ आज समापन कस्बे में निकाली गई विशाल शोभायात्रा गणेश जी की मूर्तियों को किया विसर्जित आसींद/ आसींद कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव का आज समापन हुआ वही पंडालो में विराजित भगवान श्री गणेश जी की विशाल प्रतिमाओं के साथ गाजे बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई और सवाई भोज मंदिर परिसर में बने प्रेम सागर तालाब में पूजा अर्चना के बाद भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया आसींद मंजूर 9413889596

8 hrs ago
user_आसींद मंजूर
आसींद मंजूर
Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
8 hrs ago

गणपति महोत्सव का हुआ आज समापन कस्बे में निकाली गई विशाल शोभायात्रा गणेश जी की मूर्तियों को किया विसर्जित आसींद/ आसींद कस्बे में चल रहे गणेश महोत्सव का आज समापन हुआ वही पंडालो में विराजित भगवान श्री गणेश जी की विशाल प्रतिमाओं के साथ गाजे बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा निकाली गई और सवाई भोज मंदिर परिसर में बने प्रेम सागर तालाब में पूजा अर्चना के बाद भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया आसींद मंजूर 9413889596

More news from राजस्थान and nearby areas
  • 5 साल की राधे का नृत्य मचा रहा धमाल गणपति पंडालों में हर कोई हो रहा मंत्रमुग्ध 5 साल की राधे का नृत्य मचा रहा धमाल गणपति पंडालों में हर कोई हो रहा मंत्रमुग्ध भीलवाड़ा। शहर की संजय कॉलोनी की महज 5 वर्ष की नन्ही गुड़िया हार्वी शर्मा ‘राधे’ इन दिनों अपने नृत्य से गणपति महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गणपति महोत्सव के दौरान राधे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर नृत्य की प्रस्तुति दे रही है। अपनी मासूम अदाओं और शानदार नृत्य से वह श्रद्धालुओं का मन मोह रही है। हार्वी (राधे) की नृत्य प्रस्तुतियों की रील सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। हरियाणवी से लेकर राजस्थानी गानों पर राधे का शानदार नृत्य देखने के लिए लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं। गणपति पंडालों में प्रस्तुति के दौरान क्षेत्रवासी नन्ही राधे का उत्साह बढ़ाते हुए खूब प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं। राधे की उम्र भले ही महज 5 वर्ष है, लेकिन नृत्य के प्रति उसका उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बनता है। वह अलग-अलग गीतों की धुन पर पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुति देती है, जिसे देखकर बच्चे ही नहीं, बड़े भी उसकी तारीफ करते नजर आते हैं। खास बात यह है कि राधे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किशोरी सेन नृत्य का प्रशिक्षण दे रही हैं। गुरु के मार्गदर्शन में राधे राजस्थानी और हरियाणवी गीतों पर अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों से लगातार लोगों की वाहवाही बटोर रही हैं। राधे भीलवाड़ा के संजय कॉलोनी की रहने वाली है। उसके पिता लक्की शर्मा और माता प्रीति शर्मा हैं। वहीं दादा उदय शर्मा और दादी सुमन देवी भी राधे की प्रतिभा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। परिवार का कहना है कि राधे को बचपन से ही नृत्य का शौक है और वह अपनी प्रस्तुतियों को लेकर काफी उत्साहित रहती है।
    2
    5 साल की राधे का नृत्य मचा रहा धमाल गणपति पंडालों में हर कोई हो रहा मंत्रमुग्ध
5 साल की राधे का नृत्य मचा रहा धमाल गणपति पंडालों में हर कोई हो रहा मंत्रमुग्ध
भीलवाड़ा। शहर की संजय कॉलोनी की महज 5 वर्ष की नन्ही गुड़िया हार्वी शर्मा ‘राधे’ इन दिनों अपने नृत्य से गणपति महोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गणपति महोत्सव के दौरान राधे शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर नृत्य की प्रस्तुति दे रही है। अपनी मासूम अदाओं और शानदार नृत्य से वह श्रद्धालुओं का मन मोह रही है।
हार्वी (राधे) की नृत्य प्रस्तुतियों की रील सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही हैं। हरियाणवी से लेकर राजस्थानी गानों पर राधे का शानदार नृत्य देखने के लिए लोग उत्साहित नजर आ रहे हैं।
गणपति पंडालों में प्रस्तुति के दौरान क्षेत्रवासी नन्ही राधे का उत्साह बढ़ाते हुए खूब प्यार और आशीर्वाद दे रहे हैं।
राधे की उम्र भले ही महज 5 वर्ष है, लेकिन नृत्य के प्रति उसका उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बनता है। वह अलग-अलग गीतों की धुन पर पूरे उत्साह के साथ प्रस्तुति देती है, जिसे देखकर बच्चे ही नहीं, बड़े भी उसकी तारीफ करते नजर आते हैं।
खास बात यह है कि राधे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित  किशोरी सेन नृत्य का प्रशिक्षण दे रही हैं। गुरु के मार्गदर्शन में राधे राजस्थानी और हरियाणवी गीतों पर अपनी खूबसूरत प्रस्तुतियों से लगातार लोगों की वाहवाही बटोर रही हैं।
राधे भीलवाड़ा के संजय कॉलोनी की रहने वाली है। उसके पिता लक्की शर्मा और माता प्रीति शर्मा हैं। वहीं दादा उदय शर्मा और दादी सुमन देवी भी राधे की प्रतिभा को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
परिवार का कहना है कि राधे को बचपन से ही नृत्य का शौक है और वह अपनी प्रस्तुतियों को लेकर काफी उत्साहित रहती है।
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजेंद्र मार्ग विद्यालय ने रोल प्ले में जीता प्रथम स्थान, राज्य स्तर के लिए किया स्थान पक्का भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल राजेंद्र मार्ग विद्यालय ने रोल प्ले में जीता प्रथम स्थान, राज्य स्तर के लिए किया स्थान पक्का भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अभिनय और जीवंत प्रस्तुति के दम पर रोल प्ले स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर परचम लहराया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी प्राध्यापक सत्येंद्र माली ने जानकारी देते हुए बताया कि रोल प्ले की संपूर्ण तैयारी प्राध्यापक श्रीमती अर्चना जैन एवं उनकी टीम के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में कराई गई। विद्यार्थियों के सधे हुए अभिनय और प्रभावशाली संदेश ने निर्णायकों व दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। संस्था प्रधान (प्रधानाचार्य) ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर टीम प्रभारी, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी डाइट शाहपुरा को सौंपी गई थी। प्रतियोगिता में निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्णय हेतु प्राध्यापक अनिल मोहनपुरिया, प्राध्यापक हरीश पंवार एवं सौरभ शर्मा को निर्णायक मंडल के रूप में नियुक्त किया गया था, जिन्होंने प्रस्तुतियों का गहन मूल्यांकन किया। इस गरिमामय अवसर पर उप प्रधानाचार्य दिनेश कुमार उपाध्याय, धीरज जोशी, प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ अध्यापिका अंतिमा मूंदड़ा, सहयोगी दिलीप सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ साथी एवं विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहवर्धक माहौल और पुरस्कार घोषणा के साथ हुआ।
    4
    राजेंद्र मार्ग विद्यालय ने रोल प्ले में जीता प्रथम स्थान, राज्य स्तर के लिए किया स्थान पक्का
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल                
राजेंद्र मार्ग विद्यालय ने रोल प्ले में जीता प्रथम स्थान, राज्य स्तर के लिए किया स्थान पक्का
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल                                                   स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र मार्ग में जिला स्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अभिनय और जीवंत प्रस्तुति के दम पर रोल प्ले स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल कर परचम लहराया।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी प्राध्यापक  सत्येंद्र माली ने जानकारी देते हुए बताया कि रोल प्ले की संपूर्ण तैयारी प्राध्यापक श्रीमती अर्चना जैन एवं उनकी टीम के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में कराई गई। विद्यार्थियों के सधे हुए अभिनय और प्रभावशाली संदेश ने निर्णायकों व दर्शकों की खूब सराहना बटोरी।
संस्था प्रधान (प्रधानाचार्य) ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर टीम प्रभारी, मार्गदर्शक शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की तथा आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी इसी प्रकार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन की जिम्मेदारी डाइट शाहपुरा को सौंपी गई थी। प्रतियोगिता में निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्णय हेतु प्राध्यापक  अनिल मोहनपुरिया, प्राध्यापक हरीश पंवार एवं  सौरभ शर्मा को निर्णायक मंडल के रूप में नियुक्त किया गया था, जिन्होंने प्रस्तुतियों का गहन मूल्यांकन किया।
इस गरिमामय अवसर पर उप प्रधानाचार्य  दिनेश कुमार उपाध्याय,  धीरज जोशी, प्राध्यापक  सुरेंद्र सिंह चौहान, वरिष्ठ अध्यापिका अंतिमा मूंदड़ा, सहयोगी दिलीप सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ साथी एवं विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उत्साहवर्धक माहौल और पुरस्कार घोषणा के साथ हुआ।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • श्री वीर तेजाजी महाराज के पावन अवसर पर तीन दिवसीय मारवाड़ी खेल का आयोजन शाहपुरा - भैरू लाल लक्षकार नई बनी रूपपूरा ग्राम पंचायत में श्री वीर तेजाजी महाराज के जय के जयकारों के साथ तीन दिवसीय मारवाड़ी खेल कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन पहुंचकर तेजाजी महाराज के खेल का आनंद ले रहे हैं। ग्राम में चारों ओर भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है। 26 सितम्बर पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
    1
    श्री वीर तेजाजी महाराज के पावन अवसर पर तीन दिवसीय मारवाड़ी खेल का आयोजन
शाहपुरा - भैरू लाल लक्षकार 
नई बनी रूपपूरा ग्राम पंचायत में श्री वीर तेजाजी महाराज के जय के जयकारों के साथ तीन दिवसीय मारवाड़ी खेल कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
शुक्रवार रात्रि जागरण का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन पहुंचकर तेजाजी महाराज के खेल का आनंद ले रहे हैं। ग्राम में चारों ओर भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है।
26 सितम्बर पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
    user_Bheru lal luxkar
    Bheru lal luxkar
    Local News Reporter शाहपुरा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बर ग्राम पंचायत सरपंच पद पर दावेदारी गजेंद्र कंवर इनदा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है पूर्व में भी उनके पति कान सिंह इंद्दा सरपंच रह चुके हैं उनके कार्यकाल में सराहनीय कार्य हुए हैं जैतारण राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार
    1
    बर ग्राम पंचायत सरपंच पद पर दावेदारी गजेंद्र कंवर इनदा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है पूर्व में भी उनके पति कान सिंह इंद्दा सरपंच रह चुके हैं उनके कार्यकाल में सराहनीय कार्य हुए हैं
जैतारण राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • पीसांगन पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण तय, 13 पंचायतों में महिलाओं को मिला मौका पीसांगन पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण तय, 13 पंचायतों में महिलाओं को मिला मौका पीसांगन.पंचायतीराज चुनावों को लेकर पंचायत समिति पीसांगन में बुधवार को सरपंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। पंचायत समिति सभागार में आयोजित लॉटरी में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में 26 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण तय किया गया। लॉटरी निकलते ही गांवों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार पीसांगन पंचायत समिति की 26 में से 13 ग्राम पंचायतों में महिला सरपंच बनेंगी। इसमें एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग की महिला सीटें शामिल हैं। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार आरक्षण का वर्गीकरण इस प्रकार रहा— अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में 4 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिनमें 2 सीटें एससी महिला के लिए पृथ्वीराज खेड़ा और अमरगढ़, जबकि 2 सीटें एससी ओपन के लिए गोला और केसरपुरा-मेवाड़िया तय हुई हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में 5 सीटें आई हैं। इनमें 2 सीटें ओबीसी महिला के लिए रामपुरा डाबला और जेठाना, जबकि 3 सीटें ओबीसी ओपन के लिए बुधवाड़ा, शिवपुरा और केसरपुरा आरक्षित की गई हैं। सामान्य वर्ग में सबसे ज्यादा 17 सीटें हैं। इनमें 9 सीटें सामान्य महिला के लिए - नागेलाव, मांगलियावास, गोविन्दगढ़, अलीपुरा, कालेसरा, दांतड़ा, ब्रिकचीयावास, मकरेड़ा और पगारा शामिल हैं। वहीं 8 सीटें सामान्य ओपन के लिए - भटसूरी, पिचौलिया, करनोस, लीड़ी, भगवानपुरा, डोडियाना, लामाना और जसवन्तपुरा तय की गई हैं। आरक्षण तय होने के बाद अब संभावित उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। मांगलियावास... पंचायत चुनाव के लॉटरी सिस्टम में पर्ची निकलती छात्राएं, उपस्थित अधिकारी व मौजूद ग्रामीण
    1
    पीसांगन पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण तय, 13 पंचायतों में महिलाओं को मिला मौका

पीसांगन पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में सरपंच पदों का आरक्षण तय, 13 पंचायतों में महिलाओं को मिला मौका
पीसांगन.पंचायतीराज चुनावों को लेकर पंचायत समिति पीसांगन में बुधवार को सरपंच पदों के लिए आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। पंचायत समिति सभागार में आयोजित लॉटरी में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में 26 ग्राम पंचायतों के लिए आरक्षण तय किया गया।
लॉटरी निकलते ही गांवों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार पीसांगन पंचायत समिति की 26 में से 13 ग्राम पंचायतों में महिला सरपंच बनेंगी। इसमें एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग की महिला सीटें शामिल हैं।
प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार आरक्षण का वर्गीकरण इस प्रकार रहा—
अनुसूचित जाति (SC) वर्ग में 4 सीटें आरक्षित की गई हैं, जिनमें 2 सीटें एससी महिला के लिए पृथ्वीराज खेड़ा और अमरगढ़, जबकि 2 सीटें एससी ओपन के लिए गोला और केसरपुरा-मेवाड़िया तय हुई हैं।
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) में 5 सीटें आई हैं। इनमें 2 सीटें ओबीसी महिला के लिए रामपुरा डाबला और जेठाना, जबकि 3 सीटें ओबीसी ओपन के लिए बुधवाड़ा, शिवपुरा और केसरपुरा आरक्षित की गई हैं।
सामान्य वर्ग में सबसे ज्यादा 17 सीटें हैं। इनमें 9 सीटें सामान्य महिला के लिए - नागेलाव, मांगलियावास, गोविन्दगढ़, अलीपुरा, कालेसरा, दांतड़ा, ब्रिकचीयावास, मकरेड़ा और पगारा शामिल हैं। वहीं 8 सीटें सामान्य ओपन के लिए - भटसूरी, पिचौलिया, करनोस, लीड़ी, भगवानपुरा, डोडियाना, लामाना और जसवन्तपुरा तय की गई हैं।
आरक्षण तय होने के बाद अब संभावित उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मांगलियावास... पंचायत चुनाव के लॉटरी सिस्टम में पर्ची निकलती छात्राएं, उपस्थित अधिकारी व मौजूद ग्रामीण
    user_Yogesh kumar
    Yogesh kumar
    Librarian पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • शुभ प्रभात वंदन दोस्तों जय हिन्द 🇮🇳 आपकी सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है
    1
    शुभ प्रभात वंदन दोस्तों जय हिन्द 🇮🇳 आपकी सेवा करना ही हमारा कर्तव्य है
    user_User7241नाथुरामनायक
    User7241नाथुरामनायक
    Local Politician सोजत, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • सिरोही से india News पर बड़ी खबर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की शिवगंज में एंट्री, पुलिस ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की बढ़ाई सुरक्षा, दो पीएसओ किए तैनात, भारी सुरक्षा के बीच दो शूटरों को पुलिस लाई शिवगंज, कराया मौका तस्दीक। सिरोही से india News पर बड़ी खबर जैतारण राधेश्याम दाधीच लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की शिवगंज में एंट्री, पुलिस ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की बढ़ाई सुरक्षा, दो पीएसओ किए तैनात, भारी सुरक्षा के बीच दो शूटरों को पुलिस लाई शिवगंज, कराया मौका तस्दीक।
    1
    सिरोही से india News पर बड़ी खबर

लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की शिवगंज में एंट्री, पुलिस ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की बढ़ाई सुरक्षा, दो पीएसओ किए तैनात, भारी सुरक्षा के बीच दो शूटरों को पुलिस लाई शिवगंज, कराया मौका तस्दीक।
सिरोही से india News पर बड़ी खबर
जैतारण राधेश्याम दाधीच 
लॉरेंस बिश्नोई की गैंग की शिवगंज में एंट्री, पुलिस ने पूर्व विधायक संयम लोढ़ा की बढ़ाई सुरक्षा, दो पीएसओ किए तैनात, भारी सुरक्षा के बीच दो शूटरों को पुलिस लाई शिवगंज, कराया मौका तस्दीक।
    user_Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    Radheyshyam DADHICH BUMBO K(रा
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • नसीराबाद में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, भावुक विदाई के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन नसीराबाद में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, भावुक विदाई के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
    1
    नसीराबाद में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, भावुक विदाई के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
नसीराबाद में गूंजे ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे, भावुक विदाई के साथ हुआ प्रतिमाओं का विसर्जन
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आंगनबाड़ी केंद्र मोरवड पर आज आंगन मिलन प्रोग्राम का आयोजन किया गया आंगन मिलन प्रोग्राम में आशा सहयोगिनी के कार्य एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंट महिला एन सी डी प्रोग्राम आभा आईडी के लिए एवं गर्भवती महिलाओं को किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है वह इस प्रोग्राम में जानकारी दीजिए
    1
    आंगनबाड़ी केंद्र मोरवड पर आज आंगन मिलन प्रोग्राम का आयोजन किया गया
आंगन मिलन प्रोग्राम में आशा सहयोगिनी के कार्य एवं हाई रिस्क प्रेग्नेंट महिला एन सी डी प्रोग्राम आभा आईडी के लिए एवं गर्भवती महिलाओं को किन-किन डॉक्यूमेंट की जरूरत होती है वह इस प्रोग्राम में जानकारी दीजिए
    user_Meena Dave
    Meena Dave
    Nurse राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.