सेवा संकल्प अभियान के तहत बिल्हा में सेवा सेतु शिविर, हितग्राही हुए लाभान्वित मु सेवा संकल्प अभियान के तहत बिल्हा में सेवा सेतु शिविर, हितग्राही हुए लाभान्वित मुख्यातिथि सामिल हुवे विधायक श्री धरमलाल कौशिक शनिवार की साम 5 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत बिल्हा में शनिवार को सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला। वार्ड क्रमांक 5 स्थित सांस्कृतिक भवन में आवास निर्माण के लिए भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र वितरण, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर लोगों को मिली। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेण्ड्रे, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा भी मौजूद थे। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरकार जनकल्याण का संकल्प लेकर जनता के द्वार पहुंच रही है। सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके नजदीक ही शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की मौजूदगी से लोगों को योजनाओं की जानकारी और अपनी समस्याओं के समाधान की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों की सार्थकता लोगों को राहत मिलने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने में है। शिविर में नगर पंचायत बिल्हा द्वारा आवास निर्माण के लिए 68 भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। श्रम विभाग की मुख्यमंत्री निःशुल्क श्रम कार्ड योजना के तहत तीन हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। नगर पंचायत की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भोजन डिब्बे भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों की रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। इनमें रक्तचाप की 42, मधुमेह की 42, सिकल सेल की 36 तथा खांसी संबंधी 27 जांच शामिल रहीं। इसके अलावा दंत एवं अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना के अनुरूप आयोजित शिविर में नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन लिए गए और उनके निराकरण की कार्यवाही की गई। श्रम, खाद्य, स्वास्थ्य, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, राजस्व तथा कृषि सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने योजनाओं की प्रदान कीं। कार्यक्रम में नगर पंचायत सभापति श्री मोहन ढोरिया, पार्षदगण, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी श्री अनीष सिंह ठाकुर, उप अभियंता श्री उमाशंकर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

- सेवा संकल्प अभियान के तहत बिल्हा में सेवा सेतु शिविर, हितग्राही हुए लाभान्वित मु सेवा संकल्प अभियान के तहत बिल्हा में सेवा सेतु शिविर, हितग्राही हुए लाभान्वित मुख्यातिथि सामिल हुवे विधायक श्री धरमलाल कौशिक शनिवार की साम 5 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत बिल्हा में शनिवार को सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला। वार्ड क्रमांक 5 स्थित सांस्कृतिक भवन में आवास निर्माण के लिए भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र वितरण, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर लोगों को मिली। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेण्ड्रे, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा भी मौजूद थे। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरकार जनकल्याण का संकल्प लेकर जनता के द्वार पहुंच रही है। सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके नजदीक ही शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की मौजूदगी से लोगों को योजनाओं की जानकारी और अपनी समस्याओं के समाधान की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों की सार्थकता लोगों को राहत मिलने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने में है। शिविर में नगर पंचायत बिल्हा द्वारा आवास निर्माण के लिए 68 भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। श्रम विभाग की मुख्यमंत्री निःशुल्क श्रम कार्ड योजना के तहत तीन हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। नगर पंचायत की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भोजन डिब्बे भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों की रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। इनमें रक्तचाप की 42, मधुमेह की 42, सिकल सेल की 36 तथा खांसी संबंधी 27 जांच शामिल रहीं। इसके अलावा दंत एवं अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना के अनुरूप आयोजित शिविर में नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन लिए गए और उनके निराकरण की कार्यवाही की गई। श्रम, खाद्य, स्वास्थ्य, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, राजस्व तथा कृषि सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने योजनाओं की प्रदान कीं। कार्यक्रम में नगर पंचायत सभापति श्री मोहन ढोरिया, पार्षदगण, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी श्री अनीष सिंह ठाकुर, उप अभियंता श्री उमाशंकर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- महिला को टोनही बताकर प्रताड़ित करने का आरोप! कब तक चलेगा ये डिस्क्रिप्शन बिलासपुर। मरवाही क्षेत्र की रहने वाली एक महिला, जिसका नाम गेमलिन मेश्राम बताया जा रहा है, ने कथित तौर पर खुद को टोनही कहकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि लगातार प्रताड़ना से डरी-सहमी महिला किसी तरह अपने घर से निकलकर बिलासपुर पहुंची और तहसील कार्यालय परिसर में भटकती नजर आई।1
- बिलासपुर की बेटी प्रशंसा पांडे ने संसद भवन में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान,नेताओं से की मुलाकात बिलासपुर की प्रशंसा पांडे ने संसद भवन, नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। नेशनल यूथ पार्लियामेंट की प्रदेश विजेता प्रशंसा को रवाना होने से पहले शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सम्मानित किया गया। वे पिछले दो वर्षों से युवा प्रतिनिधित्व से जुड़ी हैं और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से Youth Icon भी रह चुकी हैं। संसद भवन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, किरेन रिजिजू, राजनाथ सिंह और ओम बिरला समेत कई राष्ट्रीय नेताओं से मुलाकात की। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे से भी उनकी भेंट हुई।1
- उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए। छत्तीसगढ़ सरकार लगातार अभिनव पहल कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश में 21 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक पुरुष हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य होगा, जो इस तरह की हॉकी लीग का आयोजन करने जा रहा है। लीग की टैगलाइन ‘चलव रे संगी हॉकी खेलबो’ रखी गई है। इसमें छह टीमें हिस्सा लेंगी, जिनका नामकरण छत्तीसगढ़ की संस्कृति और पहचान के अनुरूप किया गया है। शुक्रवार रात 10 बजे मिली जानकारी अनुसार समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा। सुश्री संजू देवी के लिए पूर्व में घोषित 51 लाख रुपए की सम्मान राशि का चेक प्रदान किया गया। वहीं मधु सिदार और गीता यादव को 11 लाख 12 हजार रुपए प्रत्येक को विशेष सहायता पैकेज देने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में दोनों को इसमें से तत्काल 2 2 लाख रुपए की एकमुश्त सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।1
- वरिष्ठजन सच्चे मार्गदर्शक,उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव- राजस्व मंत्री श्री वर्मा* *अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नगरिकों का किया गया साम्मान* *बुजुर्गो ने कैरम औऱ शतरंज मे दिखाया बचपन का उत्साह* ताराचंद कठोत्रे। बलौदाबाजार, 3 अक्टूबर 2026/अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर भवन बलौदाबाजार मे वरिष्ठ नगरिक साम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों के द्वारा 180 वरिष्ठ नागरिकों को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक हैं। उनका जीवन-अनुभव आने वाली पीढ़ियों के लिए सही दिशा तय करने का काम करता है। बुजुर्गों का आदर-सत्कार करना हमारी संस्कृति का मूल आधार है और उनका सम्मान करना ही हमारा वास्तविक गौरव है। इस तरह के आयोजन होते रहना चाहिए जिसमें वरिष्ठजनों का सम्मान हो। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि वरिष्ठजनों ले अनुभव से हमें बहुत सीखने को मिलता है,आज के युवा पीढ़ी को वरिष्ठो का सम्मान करना चाहिए। वृद्धजन परिवार रूपी वृक्ष के जड़ है जिनकी मजबूती से परिवार फलता -फूलता है। वृद्धजन हमेशा बच्चों के भले की बात करते हैं,परिवार को एक साथ रखने मे ताकत लगा देते है। आज संयुक्त परिवार एकल परिवार मे बिखरता जा रहा है जिसे संजो कर रखने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल एवं कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने भी सम्बोधित किया। *खेलों में झलकी बचपन की उमंग*-समारोह के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कैरम और शतरंज के खेल में अपने हाथ आजमाते हुए वरिष्ठ नागरिकों में गजब का उत्साह और बचपन की उमंग देखने को मिली। इस दौरान निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया।इसके साथ है 80 वर्ष से अधिक उम्र के नगरीको का निःशुल्क बस पास भी बनाया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ सनम जांगड़े,प्रमोद शर्मा, भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्याक्ष विजय केशरवानी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु,जनपद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या मे वृद्धजन उपस्थित थे।2
- सेवा संकल्प अभियान के तहत् जांजगीर पहुंचे वित मंत्री ओपी चौधरी1
- आबादी पट्टा सत्यापन के लिए 7 दिवस में दस्तावेज जमा करने निर्देश कार्यालय कलेक्टर, कबीरधाम के कक्ष क्रमांक-25 में स्वयं उपस्थित होकर करें दस्तावेज जमा* *नगर पालिका क्षेत्र में 10 जुलाई से 20 सितंबर तक हुआ था सर्वे* कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आबादी पट्टा वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नागरिकों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की गई है। पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 के तहत नगर पालिका सीमा क्षेत्र में आबादी पट्टा वितरण के लिए 10 जुलाई 2026 से 20 सितंबर 2026 तक सर्वे कार्य किया गया था। सर्वे के बाद अब आबादी पट्टा सत्यापन की प्रक्रिया के लिए संबंधित हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। नगर पालिका द्वारा इस संबंध में मुनादी कराकर आम नागरिकों को जानकारी दी जा रही है ताकि पात्र हितग्राही निर्धारित समय-सीमा में अपने दस्तावेज उपलब्ध करा सकें। *20 अगस्त 2017 के पूर्व के दस्तावेज होंगे आवश्यक* नगर पालिका की सूचना के अनुसार आबादी पट्टा सत्यापन के लिए 20 अगस्त 2017 के पूर्व जारी दस्तावेजों में से उपलब्ध दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से भारत निर्वाचन आयोग/राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, नगर पालिका का संपत्तिकर/समेकितकर रसीद, जलकर भुगतान रसीद, भवन अनुज्ञा/दुकान अनुज्ञा, अधिनियम के तहत पूर्व में जारी पट्टा, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस को शामिल किया गया हैै। *पट्टा सर्वे टीम का बैठक लेकर दिये निर्देश* नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा पट्टाधृति अधिकार अधिनियम, 2023 के तहत आबादी पट्टा वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने आबादी पट्टा सर्वे कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर अब तक किए गए सर्वे कार्य की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्डवार किए गए सर्वे, चिन्हांकित प्रकरणों तथा सर्वे के दौरान सामने आई जानकारी के संबंध में चर्चा की गई। अधिकारियों ने आबादी पट्टा सर्वे से संबंधित दस्तावेजों के परीक्षण एवं सत्यापन की प्रक्रिया को नियमानुसार और गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। *स्वयं उपस्थित होकर जमा करें दस्तावेज* मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि वे निर्धारित आवेदन प्रारूप एवं शपथ पत्र के साथ 7 दिवस के भीतर जिला कार्यालय कलेक्टर, कबीरधाम के कक्ष क्रमांक-25 में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होनें बताया कि आबादी पट्टा सत्यापन की प्रक्रिया के लिए निर्धारित दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करना आवश्यक है। इसके लिए नगर क्षेत्र में मुनादी के माध्यम से भी नागरिकों को सूचना दी जा रही है सूचना को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि आबादी पट्टा सत्यापन एवं आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।4
- राष्ट्रपिता महत्मा गांधी जी के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा व राष्ट्रपिता महत्मा गांधी जी के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने नगर पंचायत बिल्हा स्थित गांधी चौक पहुंचकर पूज्य बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर सादर नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ उन्होंने पूज्य बापू के जीवन, उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों का स्मरण किया। श्री कौशिक ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें जनसेवा, सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने उपस्थित जनों से गांधी जी के आदर्शों को अपने आचरण में उतारकर स्वच्छ, शांतिपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। *खादी ग्रामोद्योग में की खादी की खरीदी, दिया स्वदेशी का संदेश* इसके पश्चात श्री कौशिक ने न्यायधानी बिलासपुर स्थित खादी ग्रामोद्योग पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर खादी का अंगवस्त्र क्रय किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के सादगी, स्वदेशी, सेवा और राष्ट्रसमर्पण के आदर्शों को स्मरण करते हुए दोनों महापुरुषों को सादर नमन किया। श्री कौशिक ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वावलंबन, श्रम, स्वदेशी और राष्ट्रभावना का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से ‘Vocal for Local’ की भावना को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों एवं स्वदेशी वस्त्रों को अपनाने तथा अधिक से अधिक खादी खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि आइए, ‘Vocal for Local’ के संकल्प के साथ स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को प्रोत्साहित करें।1