logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडरायल कांग्रेस नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर जानलेवा हमला की क्या थी मुख्य वजह सुनिए क्या है हकीकत। मंडरायल कांग्रेस नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर जानलेवा हमला का मामला

8 hrs ago
user_B Rajasthan news
B Rajasthan news
Media company Karauli, Rajasthan•
8 hrs ago

मंडरायल कांग्रेस नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर जानलेवा हमला की क्या थी मुख्य वजह सुनिए क्या है हकीकत। मंडरायल कांग्रेस नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर जानलेवा हमला का मामला

More news from राजस्थान and nearby areas
  • मंडावरा रोड़ जलभराव मामला: प्रशासन और नगर परिषद के लिखित आश्वासन के बाद आईसीयू में विष्णु प्रजापति ने समाप्त की भूख हड़ताल... ​हिंडौन सिटी। नगर परिषद की तानाशाही, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और ​मंडावरा रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जनसेवक विष्णु प्रजापति ने आठवें दिन गुरुवार शाम को अपना अनशन समाप्त कर दिया है। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड पहुंचे एसडीएम अमन चौधरी ने श्री राधे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक (राज्य मंत्री दर्जा, राजस्थान सरकार) से अनशनरत विष्णु प्रजापति की वीडियो कॉल से सीधी बात करवाई। बोर्ड अध्यक्ष ने जनहित के इस संघर्ष की सराहना करते हुए राज्य सरकार की ओर से समस्याओं के तुरंत निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया।इसके साथ ही आईसीयू वार्ड में मौजूद एसडीएम अमन चौधरी,तहसीलदार सीमा बघेल,नगर परिषद के आयुक्त दिलीप शर्मा,कनिष्ठ अभियंता मुकेश मीना, कनिष्ठ अभियंता राजीव धाकड़,एस आई सोहन सिंह ने आठ प्रमुख मांग जिनमें मंडावरा रोड के जलभराव का 3 महीने में स्थाई समाधान करने, गोपाल टॉकीज से बाईपास चौराहा तक नालियों एवं डिवाइडरों के दोनों तरफ की सफाई कार्य, सड़कों के डिवाइडर और गड्ढों की तुरंत मरम्मत, मंडावर रोड की दोनों तरफ की नालियों को आपस में जोड़ने, मंडावरा रोड एवं उससे जुड़ी सभी कॉलोनियों में आवश्यकता अनुसार रोड लाइट,अस्पताल रोड सहित शहर के अन्य आवश्यक मार्गों पर पेजवर्क कार्य, मनीराम पार्क से शीतला चौराहा होते हुए खटीक पाड़ा तक नालियों की पूर्ण सफाई,शहर के मुख्य स्थान पर सफाई एवं पेजवर्क कार्य को लेकर लिखित सहमति व्यक्त की। इसके बाद विष्णु प्रजापति ने जूस पीकर भूख हड़ताल खत्म की। ​क्या था पूरा मामला? ​मंडावरा रोड क्षेत्र में जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दूषित पानी के जमाव से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ था और व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। ​बार-बार शिकायतें देने के बावजूद समाधान न होने पर जनसेवक विष्णु प्रजापति जलभराव की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। ​स्वास्थ्य बिगड़ने पर आईसीयू में किया गया था भर्ती:​ लगातार कई दिनों से जारी अनशन के कारण विष्णु प्रजापति का स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। इसके बावजूद उन्होंने मांग पूरी न होने तक अपना रुख कायम रखा। ​अनशन समाप्त करने पर विष्णु प्रजापति ने कहा: अनशन समाप्त करने के बाद जनसेवक विष्णु प्रजापति ने कहा कि​ यदि तय समय सीमा के भीतर मंडावरा रोड पर जलभराव एवं अन्य मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो नागरिक हित में पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
    4
    मंडावरा रोड़ जलभराव मामला: प्रशासन और नगर परिषद के लिखित आश्वासन के बाद आईसीयू में विष्णु प्रजापति ने समाप्त की भूख हड़ताल...
​हिंडौन सिटी। नगर परिषद की तानाशाही, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और ​मंडावरा रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जनसेवक विष्णु प्रजापति ने आठवें दिन गुरुवार शाम को अपना अनशन समाप्त कर दिया है। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड पहुंचे एसडीएम अमन चौधरी ने श्री राधे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक (राज्य मंत्री दर्जा, राजस्थान सरकार) से अनशनरत विष्णु प्रजापति की वीडियो कॉल से सीधी बात करवाई। बोर्ड अध्यक्ष ने जनहित के इस संघर्ष की सराहना करते हुए राज्य सरकार की ओर से समस्याओं के तुरंत निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया।इसके साथ ही आईसीयू वार्ड में मौजूद एसडीएम अमन चौधरी,तहसीलदार सीमा बघेल,नगर परिषद के आयुक्त दिलीप शर्मा,कनिष्ठ अभियंता मुकेश मीना, कनिष्ठ अभियंता राजीव धाकड़,एस आई सोहन सिंह ने आठ प्रमुख मांग जिनमें मंडावरा रोड के जलभराव का 3 महीने में स्थाई समाधान करने, गोपाल टॉकीज से बाईपास चौराहा तक नालियों एवं डिवाइडरों के दोनों तरफ की सफाई कार्य, सड़कों के डिवाइडर और गड्ढों की तुरंत मरम्मत, मंडावर रोड की दोनों तरफ की नालियों को आपस में जोड़ने, मंडावरा रोड एवं उससे जुड़ी सभी कॉलोनियों में आवश्यकता अनुसार रोड लाइट,अस्पताल रोड सहित शहर के अन्य आवश्यक मार्गों पर पेजवर्क कार्य, मनीराम पार्क से शीतला चौराहा होते हुए खटीक पाड़ा तक नालियों की पूर्ण सफाई,शहर के मुख्य स्थान पर सफाई एवं पेजवर्क कार्य को लेकर लिखित सहमति व्यक्त की। इसके बाद विष्णु प्रजापति ने जूस पीकर भूख हड़ताल खत्म की।
​क्या था पूरा मामला?
​मंडावरा रोड क्षेत्र में जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दूषित पानी के जमाव से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ था और व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। ​बार-बार शिकायतें देने के बावजूद समाधान न होने पर जनसेवक विष्णु प्रजापति जलभराव की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।
​स्वास्थ्य बिगड़ने पर आईसीयू में किया गया था भर्ती:​ लगातार कई दिनों से जारी अनशन के कारण विष्णु प्रजापति का स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। इसके बावजूद उन्होंने मांग पूरी न होने तक अपना रुख कायम रखा।
​अनशन समाप्त करने पर विष्णु प्रजापति ने कहा: अनशन समाप्त करने के बाद जनसेवक विष्णु प्रजापति ने कहा कि​ यदि तय समय सीमा के भीतर मंडावरा रोड पर जलभराव एवं अन्य मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो नागरिक हित में पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • सवाई माधोपुर चौथ का बरवाड़ा में अवैध बजरी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा पांच ट्रैक्टर ट्रालिया जव्त पांच मामले दर्ज
    1
    सवाई माधोपुर चौथ का बरवाड़ा में अवैध बजरी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा पांच ट्रैक्टर ट्रालिया जव्त  पांच मामले दर्ज
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    14 hrs ago
  • विपक्ष को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है ये आते ही हैं सदन को स्थगित करवाने @Bharat विपक्ष को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है ये आते ही हैं सदन को स्थगित करवाने
    1
    विपक्ष को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है 
ये आते ही हैं सदन को स्थगित करवाने
@Bharat 
विपक्ष को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है 
ये आते ही हैं सदन को स्थगित करवाने
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    42 min ago
  • "गंगापुर सिटी में मेघों की मेहरबानी, झमाझम बारिश से जनजीवन हुआ तरोताज़ा" गंगापुर सिटी। शुक्रवार को गंगापुर सिटी में हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। लगातार बरसात के कारण लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी बहता दिखाई दिया, वहीं बच्चों और युवाओं ने भी वर्षा का भरपूर आनंद लिया। बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है। खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मौसम में आई ठंडक के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।
    1
    "गंगापुर सिटी में मेघों की मेहरबानी, झमाझम बारिश से जनजीवन हुआ तरोताज़ा"
गंगापुर सिटी। शुक्रवार को गंगापुर सिटी में हुई झमाझम बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। लगातार बरसात के कारण लोगों को उमस और गर्मी से बड़ी राहत मिली। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी बहता दिखाई दिया, वहीं बच्चों और युवाओं ने भी वर्षा का भरपूर आनंद लिया।
बारिश से किसानों के चेहरों पर भी खुशी लौट आई है। खेतों में नमी बढ़ने से खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। मौसम में आई ठंडक के कारण बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।
    user_Vipin Singhal
    Vipin Singhal
    Grain Shop सपोटरा, करौली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • आठ वें दिन समाप्त हुआ समाजसेवी का अनशन, हिण्डोन नगर परिषद व प्रशासन ने मानीं सभी 8 प्रमुख मांगें श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्रहलाद राय टाक ने वीडियो कॉल पर दिया ठोस आश्वासन SDM अमन चौधरी, कमिश्नर, तहसीलदार व कनिष्ठ अभियंताओं की उपस्थिति में तैयार हुआ लिखित समझौता पत्र मंडावरा रोड के जलभराव का 3 महीने में स्थायी समाधान करने तथा नालियों-सफाई व्यवस्था को लेकर बनी सहमति जिला अस्पताल के ICU वॉर्ड में सर्वसमाज और मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन हिंडौन सिटी। नगर परिषद की तानाशाही, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और मंडावरा रोड के सीवर-नाला निर्माण की मांग को लेकर पिछले 8 दिनों से अस्पताल के आईसीयू (ICU) वॉर्ड में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे समाजसेवी विष्णु प्रजापति ने आज गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे प्रशासन के साथ हुए ऐतिहासिक लिखित समझौते के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया। राज्य सरकार व बोर्ड अध्यक्ष का सीधा हस्तक्षेप: अनशन स्थल पर पहुँचे उपखंड अधिकारी (SDM) अमन चौधरी ने श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक जी (राज्य मंत्री दर्जा, राजस्थान सरकार) से अनशनरत विष्णु प्रजापति की वीडियो कॉल पर सीधी वार्ता करवाई। बोर्ड अध्यक्ष ने जनहित के इस संघर्ष की सराहना करते हुए राज्य सरकार की ओर से समस्याओं के त्वरित निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया। प्रशासनिक सहमति व लिखित समझौते के मुख्य 8 बिन्दु: अनशन स्थल पर मौजूद नगर परिषद कमिश्नर दिलीप शर्मा, हिंडौन तहसीलदार सीमा बघेल, कनिष्ठ अभियंता मुकेश मीणा, कनिष्ठ अभियंता राजीव धाकड़ एवं एसआई सोहन सिंह की मौजूदगी में नगर परिषद द्वारा निम्नलिखित 8 प्रमुख मांगों पर लिखित सहमति व्यक्त की गई: सफाई प्रक्रिया: गोपाल टॉकीज से बाईपास चौराहे तक नालियों एवं डिवाइडर के दोनों तरफ की सफाई का कार्य। मरम्मत कार्य: सड़कों के डिवाइडर एवं गड्डों की त्वरित मरम्मत। नाली परस्पर जुड़ाव: मंडावरा रोड की दोनों तरफ की नालियों को आपस में जोड़ना। रोड लाइट्स: मंडावरा रोड एवं उससे जुड़ी सभी कॉलोनियों में आवश्यकतानुसार रोड लाइट्स लगाना। पैचवर्क: अस्पताल रोड सहित शहर के अन्य आवश्यक मार्गों पर पैचवर्क का कार्य। नाला सफाई: मशीन पार्क से शीतला चौराहा होते हुए खटीक पाड़ा तक नालियों की पूर्ण सफाई। सफाई एवं पैचवर्क: पूरे शहर के मुख्य स्थानों पर सफाई व पैचवर्क कार्य। जलभराव का स्थायी समाधान: मंडावरा रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या का आगामी 3 महीने के भीतर स्थायी निस्तारण किया जाएगा। सर्वसमाज व मीडिया की उपस्थिति में टूटा अनशन: लिखित आदेश एवं प्रशासनिक सहमति बनने के बाद जिला अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में उपस्थित प्रजापत समाज बंधुओं, सर्वसमाज के नागरिकों और समस्त प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में विष्णु प्रजापति को जूस पिलाकर 8वें दिन अनशन समाप्त कराया गया। "सत्य और स्वाभिमान की जीत:" अनशन समाप्त होने के बाद समाजसेवी विष्णु प्रजापति ने कहा— "यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे हिंडौन शहर, प्रजापत समाज और 36 कौम के अटूट विश्वास की जीत है। प्रशासन ने 3 महीने में जलभराव के स्थायी समाधान का लिखित वादा किया है, जिसे तय समय में पूरा कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी।" मंडावरा रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या का आगामी 3 महीने के भीतर स्थायी निस्तारण किया जाएगा। सर्वसमाज व मीडिया की उपस्थिति में टूटा अनशन:
    3
    आठ वें दिन समाप्त हुआ समाजसेवी का अनशन, हिण्डोन नगर परिषद व प्रशासन ने मानीं सभी 8 प्रमुख मांगें
श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा  प्रहलाद राय टाक ने वीडियो कॉल पर दिया ठोस आश्वासन
SDM अमन चौधरी, कमिश्नर, तहसीलदार व कनिष्ठ अभियंताओं की उपस्थिति में तैयार हुआ लिखित समझौता पत्र
मंडावरा रोड के जलभराव का 3 महीने में स्थायी समाधान करने तथा नालियों-सफाई व्यवस्था को लेकर बनी सहमति
जिला अस्पताल के ICU वॉर्ड में सर्वसमाज और मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन
हिंडौन सिटी। नगर परिषद की तानाशाही, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और मंडावरा रोड के सीवर-नाला निर्माण की मांग को लेकर पिछले 8 दिनों से अस्पताल के आईसीयू (ICU) वॉर्ड में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे समाजसेवी विष्णु प्रजापति ने आज गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे प्रशासन के साथ हुए ऐतिहासिक लिखित समझौते के बाद अपना अनशन समाप्त कर दिया।
राज्य सरकार व बोर्ड अध्यक्ष का सीधा हस्तक्षेप:
अनशन स्थल पर पहुँचे उपखंड अधिकारी (SDM) अमन चौधरी ने श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद राय टाक जी (राज्य मंत्री दर्जा, राजस्थान सरकार) से अनशनरत विष्णु प्रजापति की वीडियो कॉल पर सीधी वार्ता करवाई। बोर्ड अध्यक्ष ने जनहित के इस संघर्ष की सराहना करते हुए राज्य सरकार की ओर से समस्याओं के त्वरित निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया।
प्रशासनिक सहमति व लिखित समझौते के मुख्य 8 बिन्दु:
अनशन स्थल पर मौजूद नगर परिषद कमिश्नर दिलीप शर्मा, हिंडौन तहसीलदार सीमा बघेल, कनिष्ठ अभियंता मुकेश मीणा, कनिष्ठ अभियंता राजीव धाकड़ एवं एसआई सोहन सिंह की मौजूदगी में नगर परिषद द्वारा निम्नलिखित 8 प्रमुख मांगों पर लिखित सहमति व्यक्त की गई:
सफाई प्रक्रिया: गोपाल टॉकीज से बाईपास चौराहे तक नालियों एवं डिवाइडर के दोनों तरफ की सफाई का कार्य।
मरम्मत कार्य: सड़कों के डिवाइडर एवं गड्डों की त्वरित मरम्मत।
नाली परस्पर जुड़ाव: मंडावरा रोड की दोनों तरफ की नालियों को आपस में जोड़ना।
रोड लाइट्स: मंडावरा रोड एवं उससे जुड़ी सभी कॉलोनियों में आवश्यकतानुसार रोड लाइट्स लगाना।
पैचवर्क: अस्पताल रोड  सहित शहर के अन्य आवश्यक मार्गों पर पैचवर्क का कार्य।
नाला सफाई: मशीन पार्क से शीतला चौराहा होते हुए खटीक पाड़ा तक नालियों की पूर्ण सफाई।
सफाई एवं पैचवर्क: पूरे शहर के मुख्य स्थानों पर सफाई व पैचवर्क कार्य।
जलभराव का स्थायी समाधान: मंडावरा रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या का आगामी 3 महीने के भीतर स्थायी निस्तारण किया जाएगा।
सर्वसमाज व मीडिया की उपस्थिति में टूटा अनशन:
लिखित आदेश एवं प्रशासनिक सहमति बनने के बाद जिला अस्पताल के आईसीयू वॉर्ड में उपस्थित प्रजापत समाज बंधुओं, सर्वसमाज के नागरिकों और समस्त प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मियों की मौजूदगी में विष्णु प्रजापति को जूस पिलाकर 8वें दिन अनशन समाप्त कराया गया।
"सत्य और स्वाभिमान की जीत:"
अनशन समाप्त होने के बाद समाजसेवी विष्णु प्रजापति ने कहा— "यह जीत मेरी नहीं, बल्कि पूरे हिंडौन शहर, प्रजापत समाज और 36 कौम के अटूट विश्वास की जीत है। प्रशासन ने 3 महीने में जलभराव के स्थायी समाधान का लिखित वादा किया है, जिसे तय समय में पूरा कराना हमारी प्राथमिकता रहेगी।"
मंडावरा रोड पर जलभराव की गंभीर समस्या का आगामी 3 महीने के भीतर स्थायी निस्तारण किया जाएगा।
सर्वसमाज व मीडिया की उपस्थिति में टूटा अनशन:
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    12 hrs ago
  • नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद सैनी ने दिखाई हरी झंडी, 12वीं डाक कावड़ यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना..... हिंडौन सिटी। नगर परिषद के वार्ड नंबर 51 स्थित वैधवाड़ा श्रीराम मंदिर, बाघा वाले हनुमानजी से गुरुवार को 12 वीं डाक कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुई। यात्रा को नगर परिषद हिंडौन सिटी के नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कावड़ यात्रियों को सुरक्षित यात्रा एवं सकुशल लौटने की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के मंगल की कामना की। बारिश, कीचड़ और जलभराव के बावजूद कावड़ यात्रियों का उत्साह चरम पर रहा। भगवा गमछा धारण किए और माथे पर तिलक लगाए श्रद्धालु "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ रवाना हुए। यात्रा में करीब 60 शिवभक्त शामिल हुए। रवाना होने से पहले परिजनों ने सभी कावड़ यात्रियों का तिलक कर मंगलमय यात्रा की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और शिवभक्ति के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कावड़िये 7 अगस्त को प्रातः 4 बजे हरिद्वार से गंगाजल लेकर डाक कावड़ के रूप में हिंडौन के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 11 अगस्त को श्रीराम मंदिर, बाघा वाले हनुमानजी पहुंचकर शिवलिंग पर विधि-विधान से गंगाजल का जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर गोपाल सैनी, गहलोत सैनी, सुगंधी राम सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी, विजेंद्र, राहुल सैनी, गजेंद्र सैनी, श्याम सैनी, रिंकू सैनी, नरेश चंद सैनी, समय सिंह सैनी, भीम सिंह सैनी, पिंटू सैनी, विक्रम सैनी, मुकेश सैनी, रामबाबू सैनी, महेश सैनी, पुखराज सैनी, गौरव सैनी, मोंटी सैनी, अनिल सैनी, चंद्रभान, मनोज सैनी, ऋषि सैनी, हरकेश सैनी, रामखिलाड़ी सैनी, खुशीराम सैनी, पप्पू सैनी, नवल सैनी, गोकुल सैनी, मंजू, बालकृष्ण सैनी, पीतम सैनी, बाबू सैनी, कारू सैनी, विष्णु सैनी, भोलू सैनी, गोलू सैनी, रामकेश सैनी, जीतू सैनी, मोहन सिंह सैनी, रामफल सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    4
    नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद सैनी ने दिखाई हरी झंडी, 12वीं डाक कावड़ यात्रा हरिद्वार के लिए रवाना.....
हिंडौन सिटी। नगर परिषद के वार्ड नंबर 51 स्थित वैधवाड़ा श्रीराम मंदिर, बाघा वाले हनुमानजी से गुरुवार को 12 वीं डाक कावड़ यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ हरिद्वार के लिए रवाना हुई। यात्रा को नगर परिषद हिंडौन सिटी के नेता प्रतिपक्ष दिनेश चंद सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कावड़ यात्रियों को सुरक्षित यात्रा एवं सकुशल लौटने की शुभकामनाएं देते हुए भगवान भोलेनाथ से सभी के मंगल की कामना की। बारिश, कीचड़ और जलभराव के बावजूद कावड़ यात्रियों का उत्साह चरम पर रहा। भगवा गमछा धारण किए और माथे पर तिलक लगाए श्रद्धालु "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ रवाना हुए। यात्रा में करीब 60 शिवभक्त शामिल हुए। रवाना होने से पहले परिजनों ने सभी कावड़ यात्रियों का तिलक कर मंगलमय यात्रा की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण रहा और शिवभक्ति के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कावड़िये 7 अगस्त को प्रातः 4 बजे हरिद्वार से गंगाजल लेकर डाक कावड़ के रूप में हिंडौन के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 11 अगस्त को श्रीराम मंदिर, बाघा वाले हनुमानजी पहुंचकर शिवलिंग पर विधि-विधान से गंगाजल का जलाभिषेक करेंगे। इस अवसर पर गोपाल सैनी, गहलोत सैनी, सुगंधी राम सैनी, लक्ष्मी नारायण सैनी, विजेंद्र, राहुल सैनी, गजेंद्र सैनी, श्याम सैनी, रिंकू सैनी, नरेश चंद सैनी, समय सिंह सैनी, भीम सिंह सैनी, पिंटू सैनी, विक्रम सैनी, मुकेश सैनी, रामबाबू सैनी, महेश सैनी, पुखराज सैनी, गौरव सैनी, मोंटी सैनी, अनिल सैनी, चंद्रभान, मनोज सैनी, ऋषि सैनी, हरकेश सैनी, रामखिलाड़ी सैनी, खुशीराम सैनी, पप्पू सैनी, नवल सैनी, गोकुल सैनी, मंजू, बालकृष्ण सैनी, पीतम सैनी, बाबू सैनी, कारू सैनी, विष्णु सैनी, भोलू सैनी, गोलू सैनी, रामकेश सैनी, जीतू सैनी, मोहन सिंह सैनी, रामफल सैनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदू रत्न राहुल गोयल ने गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
    1
    गंगापुर सिटी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं हिंदू रत्न राहुल गोयल ने गौ रक्षा दल के कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    15 hrs ago
  • मानवता सबसे बड़ा धर्म: पत्रकार शुभम तिवारी ने निभाई इंसानियत की मिसाल हिंडौन सिटी। हिंडौन-करौली मार्ग पर फुलवाड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए मां-बेटे की मदद कर पत्रकार शुभम तिवारी ने मानवता का परिचय दिया। बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे मां-बेटे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके से गुजर रहे पत्रकार शुभम तिवारी ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल हिंडौन पहुंचाया और तत्काल भर्ती कराया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया। दुर्घटना के समय जब हर मिनट कीमती था, तब पत्रकार शुभम तिवारी की तत्परता ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की। ऐसे समय में की गई मदद किसी की जिंदगी बचाने में अहम साबित हो सकती है। घायल कला बाई पत्नी लक्ष्मण , रेखम पुत्र लक्ष्मण निवासी खंडीप अपनी गाड़ी से हिंडौन से खंडीप अपने गांव जा रहे थे तभी गाड़ी फिसल गई और उनका एक्सीडेंट हो गया था उन्हें तुरंत शुभम तिवाड़ी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उनके इलाज के लिए भर्ती कराया। हिंडौन से खंडीप जा रहे मां बेटे का हुआ एक्सीडेंट पत्रकार शुभम तिवाड़ी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे
    3
    मानवता सबसे बड़ा धर्म: पत्रकार शुभम तिवारी ने निभाई इंसानियत की मिसाल

हिंडौन सिटी। हिंडौन-करौली मार्ग पर फुलवाड़ा गांव के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए मां-बेटे की मदद कर पत्रकार शुभम तिवारी ने मानवता का परिचय दिया।

बताया जा रहा है कि बाइक से जा रहे मां-बेटे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके से गुजर रहे पत्रकार शुभम तिवारी ने बिना समय गंवाए दोनों घायलों को अपनी निजी गाड़ी में बैठाकर जिला अस्पताल हिंडौन पहुंचाया और तत्काल भर्ती कराया।

जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर कर दिया।

दुर्घटना के समय जब हर मिनट कीमती था, तब पत्रकार शुभम तिवारी की तत्परता ने इंसानियत की एक मिसाल पेश की। ऐसे समय में की गई मदद किसी की जिंदगी बचाने में अहम साबित हो सकती है।
घायल कला बाई पत्नी लक्ष्मण , रेखम पुत्र लक्ष्मण निवासी खंडीप अपनी गाड़ी से हिंडौन से खंडीप अपने गांव जा रहे थे तभी गाड़ी फिसल गई और उनका एक्सीडेंट हो गया था 
उन्हें तुरंत शुभम तिवाड़ी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उनके इलाज के लिए भर्ती कराया।
हिंडौन से खंडीप जा रहे मां बेटे का हुआ एक्सीडेंट पत्रकार शुभम तिवाड़ी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.