मंडावरा रोड़ जलभराव मामला: प्रशासन और नगर परिषद के लिखित आश्वासन के बाद आईसीयू में विष्णु प्रजापति ने समाप्त की भूख हड़ताल... हिंडौन सिटी। नगर परिषद की तानाशाही, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और मंडावरा रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जनसेवक विष्णु प्रजापति ने आठवें दिन गुरुवार शाम को अपना अनशन समाप्त कर दिया है। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड पहुंचे एसडीएम अमन चौधरी ने श्री राधे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक (राज्य मंत्री दर्जा, राजस्थान सरकार) से अनशनरत विष्णु प्रजापति की वीडियो कॉल से सीधी बात करवाई। बोर्ड अध्यक्ष ने जनहित के इस संघर्ष की सराहना करते हुए राज्य सरकार की ओर से समस्याओं के तुरंत निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया।इसके साथ ही आईसीयू वार्ड में मौजूद एसडीएम अमन चौधरी,तहसीलदार सीमा बघेल,नगर परिषद के आयुक्त दिलीप शर्मा,कनिष्ठ अभियंता मुकेश मीना, कनिष्ठ अभियंता राजीव धाकड़,एस आई सोहन सिंह ने आठ प्रमुख मांग जिनमें मंडावरा रोड के जलभराव का 3 महीने में स्थाई समाधान करने, गोपाल टॉकीज से बाईपास चौराहा तक नालियों एवं डिवाइडरों के दोनों तरफ की सफाई कार्य, सड़कों के डिवाइडर और गड्ढों की तुरंत मरम्मत, मंडावर रोड की दोनों तरफ की नालियों को आपस में जोड़ने, मंडावरा रोड एवं उससे जुड़ी सभी कॉलोनियों में आवश्यकता अनुसार रोड लाइट,अस्पताल रोड सहित शहर के अन्य आवश्यक मार्गों पर पेजवर्क कार्य, मनीराम पार्क से शीतला चौराहा होते हुए खटीक पाड़ा तक नालियों की पूर्ण सफाई,शहर के मुख्य स्थान पर सफाई एवं पेजवर्क कार्य को लेकर लिखित सहमति व्यक्त की। इसके बाद विष्णु प्रजापति ने जूस पीकर भूख हड़ताल खत्म की। क्या था पूरा मामला? मंडावरा रोड क्षेत्र में जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दूषित पानी के जमाव से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ था और व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। बार-बार शिकायतें देने के बावजूद समाधान न होने पर जनसेवक विष्णु प्रजापति जलभराव की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर आईसीयू में किया गया था भर्ती: लगातार कई दिनों से जारी अनशन के कारण विष्णु प्रजापति का स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। इसके बावजूद उन्होंने मांग पूरी न होने तक अपना रुख कायम रखा। अनशन समाप्त करने पर विष्णु प्रजापति ने कहा: अनशन समाप्त करने के बाद जनसेवक विष्णु प्रजापति ने कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर मंडावरा रोड पर जलभराव एवं अन्य मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो नागरिक हित में पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
मंडावरा रोड़ जलभराव मामला: प्रशासन और नगर परिषद के लिखित आश्वासन के बाद आईसीयू में विष्णु प्रजापति ने समाप्त की भूख हड़ताल... हिंडौन सिटी। नगर परिषद की तानाशाही, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और मंडावरा रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जनसेवक विष्णु प्रजापति ने आठवें दिन गुरुवार शाम को अपना अनशन समाप्त कर दिया है। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड पहुंचे एसडीएम अमन चौधरी ने श्री राधे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक (राज्य मंत्री दर्जा, राजस्थान सरकार) से अनशनरत विष्णु प्रजापति की वीडियो कॉल से सीधी बात करवाई। बोर्ड अध्यक्ष ने जनहित के इस संघर्ष
की सराहना करते हुए राज्य सरकार की ओर से समस्याओं के तुरंत निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया।इसके साथ ही आईसीयू वार्ड में मौजूद एसडीएम अमन चौधरी,तहसीलदार सीमा बघेल,नगर परिषद के आयुक्त दिलीप शर्मा,कनिष्ठ अभियंता मुकेश मीना, कनिष्ठ अभियंता राजीव धाकड़,एस आई सोहन सिंह ने आठ प्रमुख मांग जिनमें मंडावरा रोड के जलभराव का 3 महीने में स्थाई समाधान करने, गोपाल टॉकीज से बाईपास चौराहा तक नालियों एवं डिवाइडरों के दोनों तरफ की सफाई कार्य, सड़कों के डिवाइडर और गड्ढों की तुरंत मरम्मत, मंडावर रोड की दोनों तरफ की नालियों को आपस में जोड़ने, मंडावरा रोड एवं उससे जुड़ी सभी कॉलोनियों में आवश्यकता अनुसार रोड लाइट,अस्पताल रोड सहित शहर के अन्य
आवश्यक मार्गों पर पेजवर्क कार्य, मनीराम पार्क से शीतला चौराहा होते हुए खटीक पाड़ा तक नालियों की पूर्ण सफाई,शहर के मुख्य स्थान पर सफाई एवं पेजवर्क कार्य को लेकर लिखित सहमति व्यक्त की। इसके बाद विष्णु प्रजापति ने जूस पीकर भूख हड़ताल खत्म की। क्या था पूरा मामला? मंडावरा रोड क्षेत्र में जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दूषित पानी के जमाव से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ था और व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। बार-बार शिकायतें देने के बावजूद समाधान न होने पर जनसेवक विष्णु प्रजापति जलभराव की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
पर बैठ गए थे। स्वास्थ्य बिगड़ने पर आईसीयू में किया गया था भर्ती: लगातार कई दिनों से जारी अनशन के कारण विष्णु प्रजापति का स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। इसके बावजूद उन्होंने मांग पूरी न होने तक अपना रुख कायम रखा। अनशन समाप्त करने पर विष्णु प्रजापति ने कहा: अनशन समाप्त करने के बाद जनसेवक विष्णु प्रजापति ने कहा कि यदि तय समय सीमा के भीतर मंडावरा रोड पर जलभराव एवं अन्य मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो नागरिक हित में पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
- खेड़ा में भाजपा की मासिक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की तैयार की गई रूपरेखा.... हिंडौन सिटी। खेड़ा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संत रविदास जी की रथ यात्रा की तैयारियां और आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल संगठन प्रभारी मुकेश सलौत्री उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। सालौत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। मंडल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। मण्डल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है और जमीनी स्तर पर पार्टी को ताकत मिलती है। इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री विकास व्यास,रामप्रकाश डागुर, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, उपाध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलीम अली,मंत्री शोभा तिवारी, प्रेमवती,शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, कुंवर सिंह इन्द्रजीत सिंह, पृथ्वी सिंह नाटानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर हिण्डौन सिटी। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को आदिवासी जिला कांग्रेस कमेटी करौली के कार्यकर्ताओं ने हिण्डौन सिटी के चौपड़ सर्किल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ पहाड़ी पर अंग्रेजी हुकूमत की कार्रवाई में बड़ी संख्या में आदिवासी मारे गए थे। आदिवासी समाज इसे अपने इतिहास और संघर्ष से जुड़ी महत्वपूर्ण धरोहर मानता है। कार्यकर्ताओं ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। इस अवसर पर राजस्थान आदिवासी कांग्रेस के करौली जिलाध्यक्ष रामेश्वर मूढरी, जिला महासचिव घनश्याम इरनिया, रघुराज मीना, मनोज मीना, थानसिंह डागुर, संजय मीना, अमरसिंह ठेकेदार, ऊंकार लाल मीना, भरौसिंह मीना, सुदामा सरपंच, मेघसिंह डायरेक्टर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर आदिवासी समाज के ऐतिहासिक महत्व को उचित सम्मान देने की मांग की।1
- खेड़ा भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न हिंडौन सिटी। खेड़ा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संत रविदास जी की रथ यात्रा की तैयारियां और आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल संगठन प्रभारी मुकेश सलौत्री उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। सालौत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। मंडल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। मण्डल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है और जमीनी स्तर पर पार्टी को ताकत मिलती है। इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री विकास व्यास,रामप्रकाश डागुर, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, उपाध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलीम अली,मंत्री शोभा तिवारी, प्रेमवती,शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, कुंवर सिंह इन्द्रजीत सिंह, पृथ्वी सिंह नाटानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। खेड़ा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में संपन्न हुई,2
- विश्व आदिवासी दिवस को लेकर सपोटरा में जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव पहुंचकर दिया जा रहा आमंत्रण आगामी 9 अगस्त को दौसा जिले के मीणा हाईकोर्ट, नांगल प्यारीवास में आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस समारोह को लेकर सपोटरा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा नेता प्रताप पाकड़ के नेतृत्व में टीम गांव-गांव जाकर पीले चावल बांटकर लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही है। क्षेत्रभर में बैनर-पोस्टर लगाकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक जगमोहन मीणा (सेवानिवृत्त एडीएम) तथा सहसंयोजक धून्धीराम मीणा (भाजपा नेता) हैं। समारोह में आदिवासी संस्कृति की झलक प्रस्तुत करते हुए पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कन्हैया दंगल और अन्य लोककलाओं का आयोजन किया जाएगा। डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के विभिन्न आदिवासी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसी क्रम में सपोटरा टीम ने सपोटरा कस्बा, मोड़, तुरसगपुरा, बापोती, मांगरोल, गोठरा, रतनापुरा, बलुआपुरा, कानापुरा, दूदीपुरा, दिवानपुरा, कोडयाई, खिरखिड़ी, डाबरा, डिकोली, कुडगांव, कैलादेवी, पीतूपुरा, लोहरा, भंडारीपुरा, निशाना, अमरगढ़, बुकना और चोड़ागांव सहित दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। इस दौरान लेखराज बैरवा, अभिनव मीणा, रुकमकेश, मेघराज, भूर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- पंचायत समिति सभागार में बाल विवाह रोकथाम को लेकर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित मासलपुर पंचायत समिति सभागार में बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग एवं एक्शनएड एसोसिएशन–डीएमजी इवेंट्स, करौली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण समिति, करौली के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने की।कार्यशाला को संबोधित करते हुए एक्शनएड एसोसिएशन, करौली के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने कहा कि बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर बाल विवाह की संभावित स्थिति की पहचान, जोखिमग्रस्त बालिकाओं एवं बच्चों की जानकारी, परिवारों एवं समुदाय के साथ संवाद तथा समय पर संबंधित विभागों को सूचना उपलब्ध करवाने से बाल विवाह को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।कार्यशाला में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रभारी भीकम सिंह ने बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं संकट की परिस्थितियों में चाइल्ड हेल्पलाइन की भूमिका, सूचना देने की प्रक्रिया तथा जरूरतमंद बच्चों को संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी।इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आरपी कालीचरण, सहायक विकास अधिकारी जाकिर, विजेंद्र बैरवा, एक्शनएड एसोसिएशन के सामुदायिक प्रशिक्षक जगदीश जाट सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- बिहार के खान सर ने अपनी असम में फंसे लोगों की सहायता के लिए फिजिक्स वाला गुरु जी ने असम में जाकर गरीब परिवार को पानी से बाहर निकलना और खाने पीने की सामग्री देने असम के लोगों को पानी के भाव से बचने की तरीका1
- 10 लाख रुपए की लागत से पंचायत समिति परिसर में बना केंद्र लोकार्पण के बाद विधायक ने की जनसुनवाई; अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश सिकराय। आमजन को अपनी समस्याएं लेकर दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और क्षेत्रवासियों को आसानी से अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखने की सुविधा मिल सके, इसके लिए पंचायत समिति परिसर में जनसुनवाई केंद्र का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को विधायक विक्रम बंशीवाल ने फीता काटकर जनसुनवाई केंद्र का लोकार्पण किया। करीब 10 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए इस केंद्र में अब नियमित रूप से आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी।1
- पांचना बांध आंदोलन: 15वें दिन भी जारी रहा गांवड़ा मीना में धरना, प्रशासन के साथ वार्ता रही बेअसर... हिंडौन सिटी। पांचना बांध आंदोलन के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमों का विरोध लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर गांवड़ा मीना में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। वार्ता का नहीं निकला कोई नतीजा : इस गतिरोध को तोड़ने के लिए 5 अगस्त को जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और आंदोलनकारी संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल के बीच करौली कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। हालांकि, लंबे दौर की बातचीत के बाद भी यह वार्ता पूरी तरह विफल रही, क्योंकि दोनों पक्ष किसी एक सहमति पर नहीं पहुंच पाए। सरकार के पाले में गेंद : बैठक के बेनतीजा रहने के बाद जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने संघर्ष समिति को आश्वस्त किया है कि मामला संवेदनशील है और स्थानीय स्तर पर मुकदमों को सीधे वापस नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम और किसानों की मांगों के संबंध में अब राज्य सरकार से उच्च स्तर पर बात की जाएगी। सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद ही आगामी कदम उठाए जाएंगे। दूसरी ओर, संघर्ष समिति और धरने पर बैठे किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनके खिलाफ दर्ज किए गए पुलिस मुकदमों को पूरी तरह से वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना समाप्त नहीं होगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाते हुए उन पर झूठे मुकदमे थोप दिए हैं। संघर्ष समिति के पूर्व विधायक लाखन सिंह, पूर्व विधायक सुरेश मीना,डॉ बी.एल. मीना कटकड़, बटुआ पटेल टोडूपुरा, देवीसिंह कटकड़ आदि ने अपने संबोधन में स्पष्ट कर दिया कि 9 अगस्त तक सरकार या तो मुकदमें वापस ले ले अन्यथा किसान जिला कलेक्ट्रेट और विधानसभा जयपुर की ओर कूच करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। फिलहाल,15 दिन बीत जाने के बाद भी आंदोलन खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं और अब सबकी नजरें राज्य सरकार के रुख पर टिकी हुई हैं।2