खेड़ा में भाजपा की मासिक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की तैयार की गई रूपरेखा.... हिंडौन सिटी। खेड़ा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संत रविदास जी की रथ यात्रा की तैयारियां और आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल संगठन प्रभारी मुकेश सलौत्री उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। सालौत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। मंडल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। मण्डल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है और जमीनी स्तर पर पार्टी को ताकत मिलती है। इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री विकास व्यास,रामप्रकाश डागुर, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, उपाध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलीम अली,मंत्री शोभा तिवारी, प्रेमवती,शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, कुंवर सिंह इन्द्रजीत सिंह, पृथ्वी सिंह नाटानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खेड़ा में भाजपा की मासिक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की तैयार की गई रूपरेखा.... हिंडौन सिटी। खेड़ा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में संत रविदास जी की रथ यात्रा की तैयारियां और आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल संगठन प्रभारी मुकेश सलौत्री उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। सालौत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। मंडल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। मण्डल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है और जमीनी स्तर पर पार्टी को ताकत मिलती है। इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री विकास व्यास,रामप्रकाश डागुर, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, उपाध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलीम अली,मंत्री शोभा तिवारी, प्रेमवती,शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, कुंवर सिंह इन्द्रजीत सिंह, पृथ्वी सिंह नाटानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- शुक्रवार खेड़ा में भारतीय जनता पार्टी संगठन की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मण्डल अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी जाट के गरिमामयी नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी एवं मण्डल संगठन प्रभारी मुकेश सालौत्री उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। मुख्य वक्ता मुकेश सालौत्री ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। मण्डल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने बैठक में संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर भी विस्तृत रूप में बताया गया। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। मण्डल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है और जमीनी स्तर पर पार्टी को ताकत मिलती है। इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री विकास व्यास,रामप्रकाश डागुर, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, उपाध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलीम अली, मंत्री शोभा तिवारी, प्रेमवती,शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, कुंवर सिंह जी, इन्द्रजीत सिंह, पृथ्वी सिंह नाटानी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पूरी निष्ठा के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। खेड़ा मण्डल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने बैठक में संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के आयोजन को लेकर भी बताया गया। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।3
- ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन का एक्शन, बुलडोजर चलाकर हटाया अतिक्रमण धौरेटा गांव के मुख्य रास्ते को कराया अतिक्रमण मुक्त, ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना। मंडरायल (करौली)। पंचायत समिति मंडरायल की ग्राम पंचायत धौरेटा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रशासन ने जनसमस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य रास्ते से अतिक्रमण हटाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी। शिविर में ग्रामीणों ने लंबे समय से मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत शिविर सहायक प्रभारी एवं तहसीलदार जगराम मीना के समक्ष रखी थी। शिकायत मिलते ही तहसीलदार जगराम मीना और विकास अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया। शिकायत सही पाए जाने पर बिना देरी किए बुलडोजर मंगवाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य रास्ते को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही सुगम हो गई। तहसीलदार जगराम मीना ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। इसी क्रम में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर विकास अधिकारी के साथ निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से अब आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी तथा ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए बी राजस्थान न्यूज़ से जुड़े रहें! हमारे फेसबुक पेज B Rajasthan News को फॉलो जरूर करें और पाए प्रदेश की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!2
- 10 लाख रुपए की लागत से पंचायत समिति परिसर में बना केंद्र लोकार्पण के बाद विधायक ने की जनसुनवाई; अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश सिकराय। आमजन को अपनी समस्याएं लेकर दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और क्षेत्रवासियों को आसानी से अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखने की सुविधा मिल सके, इसके लिए पंचायत समिति परिसर में जनसुनवाई केंद्र का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को विधायक विक्रम बंशीवाल ने फीता काटकर जनसुनवाई केंद्र का लोकार्पण किया। करीब 10 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए इस केंद्र में अब नियमित रूप से आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी।1
- उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बांदीकुई को दी 5.64 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात * रोडवेज बस स्टैंड एवं विभिन्न अस्पताल भवनों के निर्माण कार्य का लोकार्पण-शिलान्यास * बिवाई-खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत किया पौधरोपण * 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन दौसा, 7 अगस्त। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने शुक्रवार को बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लगभग 5 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने बिवाई से खाटूश्यामजी रोडवेज बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उप मुख्यमंत्री ने सिकंदरा-अलवर रोड पर एक करोड़ रुपये की लागत से बांदीकुई रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी कोलाना के नवीन भवन, 55-55 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र टीकावाली ढाणी तथा नांगल झामरवाड़ा, 76.96 लाख रुपये की लागत से स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुढ़लिया की बीपीएचयू लैब, 41-41 लाख रुपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र सुधासनपाड़ा, चौबड़ीवाला एवं बगथल की कोठी का लोकार्पण किया। साथ ही 55-55 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र भेदाड़ी गुजरान एवं सवड़ावली के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस अवसर पर न्यू बस स्टैंड पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार बीते ढाई वर्षों में प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, किसानों, मजदूरों एवं युवाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार ने पेपर लीक माफिया के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों को जेल भेजने का कार्य किया है तथा एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां उपलब्ध कराई है। उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से निवेश को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। बांदीकुई विधायक भागचंद सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं तथा आगामी समय में भी विकास की यह गति निरंतर बनी रहेगी। *अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण कर विद्यार्थियों से संवाद किया* उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेम चंद बैरवा ने विधायक भागचंद सैनी के साथ स्वर्गीय राजेश पायलट राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डीएमएफटी मद से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया तथा महाविद्यालय पुस्तकालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने विद्यार्थियों से लगन के साथ अध्ययन कर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा शिक्षकों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार विकसित करने का आह्वान किया। *1000 मीटर लंबा तिरंगा रहा आकर्षण का केंद्र* इससे पूर्व 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत विधायक भागचंद सैनी के नेतृत्व में बांदीकुई में विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली की विशेषता 1000 मीटर लंबा विशाल तिरंगा रहा, जो आकर्षण का केंद्र बना। देशभक्ति से ओत-प्रोत इस रैली में बड़ी संख्या में आमजन, युवा, विद्यार्थी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे मार्ग में "भारत माता की जय" एवं "वंदे मातरम्" के जयघोष गूंजते रहे तथा विभिन्न स्थानों पर नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। विधायक भागचंद सैनी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और तिरंगे के सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त करने का अभियान है। उन्होंने सभी से राष्ट्रध्वज के सम्मान एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी ऋतुराज शर्मा, रोशन सैनी, डॉ. सुमेश विजय, देवेंद्र शर्मा, सीताराम सैनी, सुरेश आभानेरी, महिपाल सिंह, ममता सैनी, पंचायत समिति विकास अधिकारी नितेश सैनी, रोडवेज प्रबंधक शक्ति सिंह सहित जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।1
- इथेनॉल के खिलाफ सड़क पर केजरीवाल क्या है पूरा बवाल जानिए इस खबर में1
- हिण्डोन के गांव काचरौली में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की हालत खराब देखें वीडियो में बरसात से टपक रहा है छत से पानी1
- मंडरायल कांग्रेस नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर जानलेवा हमला के बाद कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा की प्रतिक्रिया आई सामने। करौली जिले के मंडरायल उपखंड में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आयोजित हो रही कांग्रेस की बैठक में नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंडरायल कस्बे में लोगों में गहरा आक्रोश बना हुआ है और कस्बे के व्यापारियों ने स्वैच्छिक बाजार बंद रखते हुए शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है इधर दूसरी तरफ जानलेवा हमले की घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा ने मंडरायल पहुंचकर शशांक शर्मा से घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थानीय ग्रामीण व्यापारियों और समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को आरोपियों की 5 दिन के भीतर गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है। वही मीडिया के कैमरे पर भी उन्होंने खुलकर इस घटना की निंदा करते हुए 5 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- करौली में भद्रावती नदी के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करौली की ओर जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मौ//त हो गई करौली में भद्रावती नदी के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करौली की ओर जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मौ//त हो गई1