logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडरायल कांग्रेस नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर जानलेवा हमला के बाद कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा की प्रतिक्रिया आई सामने। करौली जिले के मंडरायल उपखंड में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आयोजित हो रही कांग्रेस की बैठक में नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंडरायल कस्बे में लोगों में गहरा आक्रोश बना हुआ है और कस्बे के व्यापारियों ने स्वैच्छिक बाजार बंद रखते हुए शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है इधर दूसरी तरफ जानलेवा हमले की घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा ने मंडरायल पहुंचकर शशांक शर्मा से घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थानीय ग्रामीण व्यापारियों और समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को आरोपियों की 5 दिन के भीतर गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है। वही मीडिया के कैमरे पर भी उन्होंने खुलकर इस घटना की निंदा करते हुए 5 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

1 hr ago
user_B Rajasthan news
B Rajasthan news
Media company Karauli, Rajasthan•
1 hr ago

मंडरायल कांग्रेस नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर जानलेवा हमला के बाद कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा की प्रतिक्रिया आई सामने। करौली जिले के मंडरायल उपखंड में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आयोजित हो रही कांग्रेस की बैठक में नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंडरायल कस्बे में लोगों में गहरा आक्रोश बना हुआ है और कस्बे के व्यापारियों ने स्वैच्छिक बाजार बंद रखते हुए शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है इधर दूसरी तरफ जानलेवा हमले की घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा ने मंडरायल पहुंचकर शशांक शर्मा से घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थानीय ग्रामीण व्यापारियों और समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को आरोपियों की 5 दिन के भीतर गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है। वही मीडिया के कैमरे पर भी उन्होंने खुलकर इस घटना की निंदा करते हुए 5 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

More news from Karauli and nearby areas
  • हिण्डोन के गांव काचरौली में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की हालत खराब देखें वीडियो में बरसात से टपक रहा है छत से पानी
    1
    हिण्डोन के गांव काचरौली में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की हालत खराब देखें वीडियो में बरसात से टपक रहा है छत से पानी
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    1 hr ago
  • मानवता की मिसाल: दुर्घटना में घायल मां-बेटे के लिए मसीहा बने पत्रकार शुभम तिवारी हिंडौन सिटी ‌जहां एक तरफ सड़क हादसों के दौरान लोग अक्सर तमाशबीन बनकर निकल जाते हैं या केवल वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं, वहीं हिंडौन में मानवता और जिम्मेदारी को जीवंत करने वाली एक मिसाल सामने आई है। शहर के पत्रकार शुभम तिवारी ने अपनी त्वरित सूझबूझ और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुई एक महिला और उनके बेटे को समय पर जिला अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। बताया जा रहा है कि हिंडौन-करौली मार्ग स्थित फुलवाडा के पास गुरुवार शाम बाइक से जा रहे खंडीप निवासी कला बाई व उनका बेटा रेखम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों सड़क किनारे दर्द से कराह रहे थे और उन्हें तत्काल इलाज की सख्त जरूरत थी। ​उसी दौरान वहां से गुजर रहे पत्रकार शुभम तिवारी ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत समझा। बिना एक पल की देरी किए, उन्होंने अपनी गाड़ी की मदद से घायलों को सीधे जिला अस्पताल हिंडौन पहुंचाया। ​​अस्पताल पहुंचकर पत्रकार शुभम तिवारी ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद तुरंत घायलों का उपचार शुरू हो सका। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को जयपुर रेफर किया है। ​पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकार की मिसाल: ​पत्रकारिता का मूल धर्म समाज को जागरूक करना और पीड़ित की आवाज बनना है, लेकिन शुभम तिवारी ने अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।
    3
    मानवता की मिसाल: दुर्घटना में घायल मां-बेटे के लिए मसीहा बने पत्रकार शुभम तिवारी 
हिंडौन सिटी ‌जहां एक तरफ सड़क हादसों के दौरान लोग अक्सर तमाशबीन बनकर निकल जाते हैं या केवल वीडियो बनाने में व्यस्त रहते हैं, वहीं हिंडौन में मानवता और जिम्मेदारी को जीवंत करने वाली एक मिसाल सामने आई है। शहर के पत्रकार शुभम तिवारी ने अपनी त्वरित सूझबूझ और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुई एक महिला और उनके बेटे को समय पर जिला अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई।  बताया जा रहा है कि हिंडौन-करौली मार्ग स्थित फुलवाडा के पास गुरुवार शाम बाइक से जा रहे खंडीप निवासी कला बाई व उनका बेटा रेखम सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों सड़क किनारे दर्द से कराह रहे थे और उन्हें तत्काल इलाज की सख्त जरूरत थी। ​उसी दौरान वहां से गुजर रहे पत्रकार शुभम तिवारी ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत समझा। बिना एक पल की देरी किए, उन्होंने अपनी गाड़ी की मदद से घायलों को सीधे जिला अस्पताल हिंडौन पहुंचाया। ​​अस्पताल पहुंचकर पत्रकार शुभम तिवारी ने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को स्थिति से अवगत कराया, जिसके बाद तुरंत घायलों का उपचार शुरू हो सका। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों घायलों को जयपुर रेफर किया है।
​पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकार की मिसाल: ​पत्रकारिता का मूल धर्म समाज को जागरूक करना और पीड़ित की आवाज बनना है, लेकिन शुभम तिवारी ने अपनी पेशेवर जिम्मेदारियों से आगे बढ़कर सामाजिक सरोकार का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • हिंडौन सिटी में झमाझम बारिश से शहर हुआ तरबतर फसलों को मिला नया जीवन किसानों के खिले चेहरे
    1
    हिंडौन सिटी में झमाझम बारिश से शहर हुआ तरबतर फसलों को मिला नया जीवन किसानों के खिले चेहरे
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    14 hrs ago
  • नगरफोर्ट। जेल रवाना होने से पहले नरेश मीणा ने समर्थकों के नाम भावुक संदेश दिया। नगरफोर्ट। जेल रवाना होने से पहले नरेश मीणा ने समर्थकों के नाम भावुक संदेश दिया।
    1
    नगरफोर्ट। जेल रवाना होने से पहले नरेश मीणा ने समर्थकों के नाम भावुक संदेश दिया।
नगरफोर्ट। जेल रवाना होने से पहले नरेश मीणा ने समर्थकों के नाम भावुक संदेश दिया।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • विपक्ष को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है ये आते ही हैं सदन को स्थगित करवाने @Bharat विपक्ष को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है ये आते ही हैं सदन को स्थगित करवाने
    1
    विपक्ष को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है 
ये आते ही हैं सदन को स्थगित करवाने
@Bharat 
विपक्ष को जनता के हितों से कोई मतलब नहीं है 
ये आते ही हैं सदन को स्थगित करवाने
    user_भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    भरत सिंह मीणा सरमथुरा
    Voice of people सरमथुरा, धौलपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मंडावरा रोड़ जलभराव मामला: प्रशासन और नगर परिषद के लिखित आश्वासन के बाद आईसीयू में विष्णु प्रजापति ने समाप्त की भूख हड़ताल... ​हिंडौन सिटी। नगर परिषद की तानाशाही, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और ​मंडावरा रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जनसेवक विष्णु प्रजापति ने आठवें दिन गुरुवार शाम को अपना अनशन समाप्त कर दिया है। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड पहुंचे एसडीएम अमन चौधरी ने श्री राधे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक (राज्य मंत्री दर्जा, राजस्थान सरकार) से अनशनरत विष्णु प्रजापति की वीडियो कॉल से सीधी बात करवाई। बोर्ड अध्यक्ष ने जनहित के इस संघर्ष की सराहना करते हुए राज्य सरकार की ओर से समस्याओं के तुरंत निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया।इसके साथ ही आईसीयू वार्ड में मौजूद एसडीएम अमन चौधरी,तहसीलदार सीमा बघेल,नगर परिषद के आयुक्त दिलीप शर्मा,कनिष्ठ अभियंता मुकेश मीना, कनिष्ठ अभियंता राजीव धाकड़,एस आई सोहन सिंह ने आठ प्रमुख मांग जिनमें मंडावरा रोड के जलभराव का 3 महीने में स्थाई समाधान करने, गोपाल टॉकीज से बाईपास चौराहा तक नालियों एवं डिवाइडरों के दोनों तरफ की सफाई कार्य, सड़कों के डिवाइडर और गड्ढों की तुरंत मरम्मत, मंडावर रोड की दोनों तरफ की नालियों को आपस में जोड़ने, मंडावरा रोड एवं उससे जुड़ी सभी कॉलोनियों में आवश्यकता अनुसार रोड लाइट,अस्पताल रोड सहित शहर के अन्य आवश्यक मार्गों पर पेजवर्क कार्य, मनीराम पार्क से शीतला चौराहा होते हुए खटीक पाड़ा तक नालियों की पूर्ण सफाई,शहर के मुख्य स्थान पर सफाई एवं पेजवर्क कार्य को लेकर लिखित सहमति व्यक्त की। इसके बाद विष्णु प्रजापति ने जूस पीकर भूख हड़ताल खत्म की। ​क्या था पूरा मामला? ​मंडावरा रोड क्षेत्र में जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दूषित पानी के जमाव से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ था और व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। ​बार-बार शिकायतें देने के बावजूद समाधान न होने पर जनसेवक विष्णु प्रजापति जलभराव की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे। ​स्वास्थ्य बिगड़ने पर आईसीयू में किया गया था भर्ती:​ लगातार कई दिनों से जारी अनशन के कारण विष्णु प्रजापति का स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। इसके बावजूद उन्होंने मांग पूरी न होने तक अपना रुख कायम रखा। ​अनशन समाप्त करने पर विष्णु प्रजापति ने कहा: अनशन समाप्त करने के बाद जनसेवक विष्णु प्रजापति ने कहा कि​ यदि तय समय सीमा के भीतर मंडावरा रोड पर जलभराव एवं अन्य मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो नागरिक हित में पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
    4
    मंडावरा रोड़ जलभराव मामला: प्रशासन और नगर परिषद के लिखित आश्वासन के बाद आईसीयू में विष्णु प्रजापति ने समाप्त की भूख हड़ताल...
​हिंडौन सिटी। नगर परिषद की तानाशाही, प्रशासनिक भ्रष्टाचार और ​मंडावरा रोड पर लंबे समय से बनी जलभराव की गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे जनसेवक विष्णु प्रजापति ने आठवें दिन गुरुवार शाम को अपना अनशन समाप्त कर दिया है। जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड पहुंचे एसडीएम अमन चौधरी ने श्री राधे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टॉक (राज्य मंत्री दर्जा, राजस्थान सरकार) से अनशनरत विष्णु प्रजापति की वीडियो कॉल से सीधी बात करवाई। बोर्ड अध्यक्ष ने जनहित के इस संघर्ष की सराहना करते हुए राज्य सरकार की ओर से समस्याओं के तुरंत निस्तारण का ठोस आश्वासन दिया।इसके साथ ही आईसीयू वार्ड में मौजूद एसडीएम अमन चौधरी,तहसीलदार सीमा बघेल,नगर परिषद के आयुक्त दिलीप शर्मा,कनिष्ठ अभियंता मुकेश मीना, कनिष्ठ अभियंता राजीव धाकड़,एस आई सोहन सिंह ने आठ प्रमुख मांग जिनमें मंडावरा रोड के जलभराव का 3 महीने में स्थाई समाधान करने, गोपाल टॉकीज से बाईपास चौराहा तक नालियों एवं डिवाइडरों के दोनों तरफ की सफाई कार्य, सड़कों के डिवाइडर और गड्ढों की तुरंत मरम्मत, मंडावर रोड की दोनों तरफ की नालियों को आपस में जोड़ने, मंडावरा रोड एवं उससे जुड़ी सभी कॉलोनियों में आवश्यकता अनुसार रोड लाइट,अस्पताल रोड सहित शहर के अन्य आवश्यक मार्गों पर पेजवर्क कार्य, मनीराम पार्क से शीतला चौराहा होते हुए खटीक पाड़ा तक नालियों की पूर्ण सफाई,शहर के मुख्य स्थान पर सफाई एवं पेजवर्क कार्य को लेकर लिखित सहमति व्यक्त की। इसके बाद विष्णु प्रजापति ने जूस पीकर भूख हड़ताल खत्म की।
​क्या था पूरा मामला?
​मंडावरा रोड क्षेत्र में जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। दूषित पानी के जमाव से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ था और व्यापार भी प्रभावित हो रहा था। ​बार-बार शिकायतें देने के बावजूद समाधान न होने पर जनसेवक विष्णु प्रजापति जलभराव की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए थे।
​स्वास्थ्य बिगड़ने पर आईसीयू में किया गया था भर्ती:​ लगातार कई दिनों से जारी अनशन के कारण विष्णु प्रजापति का स्वास्थ्य काफी बिगड़ गया था। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था। इसके बावजूद उन्होंने मांग पूरी न होने तक अपना रुख कायम रखा।
​अनशन समाप्त करने पर विष्णु प्रजापति ने कहा: अनशन समाप्त करने के बाद जनसेवक विष्णु प्रजापति ने कहा कि​ यदि तय समय सीमा के भीतर मंडावरा रोड पर जलभराव एवं अन्य मांगों का समाधान नहीं हुआ, तो नागरिक हित में पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • सवाई माधोपुर चौथ का बरवाड़ा में अवैध बजरी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा पांच ट्रैक्टर ट्रालिया जव्त पांच मामले दर्ज
    1
    सवाई माधोपुर चौथ का बरवाड़ा में अवैध बजरी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा पांच ट्रैक्टर ट्रालिया जव्त  पांच मामले दर्ज
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    14 hrs ago
  • **सवाई माधोपुर: बजटीय स्वीकृति और जमीन आवंटन के बाद भी नहीं बना श्मशान घाट, बारिश के बीच चद्दर तानकर अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण** # **सवाई माधोपुर: बजटीय स्वीकृति और जमीन आवंटन के बाद भी नहीं बना श्मशान घाट, बारिश के बीच चद्दर तानकर अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण** **सवाई माधोपुर / (खेड़ा वाढ रामगढ़):** प्रशासनिक उपेक्षा और स्थानीय प्रतिनिधियों की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला सवाई माधोपुर की तहसील पिलौदा क्षेत्र के **गांव जैतपुर ढाणी (तालवृक्ष, प्रजापति मोहल्ला)** में श्मशान घाट की सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में गांव में एक बुजुर्ग (बाबा) का निधन हो गया, लेकिन गांव में श्मशान घाट पर कोई टीन शेड या पक्की व्यवस्था न होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों को तेज बारिश के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ा। बारिश से चिता को बचाने के लिए ग्रामीणों को अस्थायी रूप से सीमेंट/टीन की चद्दरें तानकर किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी। ### **₹4.60 लाख का बजट स्वीकृत, फिर भी कार्य अधर में** ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट के निर्माण के लिए 10 बिघा/अंक भूमि का आवंटन (वर्ष 2022) हो चुका है और इसके निर्माण के लिए **₹4,60,000 की राशि का बजट भी स्वीकृत** हो चुका है। पटवारी द्वारा जमीन की तीन बार नपाई (पैमाइश) भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आज तक श्मशान घाट का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। ### **कर्मचारियों और प्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप** आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच, सचिव और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी बार-बार ज्ञापन और शिकायतें देने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत बजट का दुरुपयोग किया गया है और संबंधित कर्मचारियों व प्रतिनिधियों की मिलीभगत के कारण निर्माण कार्य को दबा दिया गया है। ### **प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग** ग्रामीणों ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि: 1. श्मशान घाट के स्वीकृत बजट और अब तक हुए कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए। 2. श्मशान घाट की **चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) और टीन शेड (Tinshed)** का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से पूरा कराया जाए ताकि बारिश के मौसम में आगे किसी परिवार को इस तरह अपमानजनक और कष्टदायक स्थिति का सामना न करना पड़े।
    1
    **सवाई माधोपुर: बजटीय स्वीकृति और जमीन आवंटन के बाद भी नहीं बना श्मशान घाट, बारिश के बीच चद्दर तानकर अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण**
# **सवाई माधोपुर: बजटीय स्वीकृति और जमीन आवंटन के बाद भी नहीं बना श्मशान घाट, बारिश के बीच चद्दर तानकर अंतिम संस्कार करने को मजबूर ग्रामीण**
**सवाई माधोपुर / (खेड़ा वाढ रामगढ़):**
प्रशासनिक उपेक्षा और स्थानीय प्रतिनिधियों की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिला सवाई माधोपुर की तहसील पिलौदा क्षेत्र के **गांव जैतपुर ढाणी (तालवृक्ष, प्रजापति मोहल्ला)** में श्मशान घाट की सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
हाल ही में गांव में एक बुजुर्ग (बाबा) का निधन हो गया, लेकिन गांव में श्मशान घाट पर कोई टीन शेड या पक्की व्यवस्था न होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों को तेज बारिश के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ा। बारिश से चिता को बचाने के लिए ग्रामीणों को अस्थायी रूप से सीमेंट/टीन की चद्दरें तानकर किसी तरह अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करनी पड़ी।
### **₹4.60 लाख का बजट स्वीकृत, फिर भी कार्य अधर में**
ग्रामीणों का आरोप है कि श्मशान घाट के निर्माण के लिए 10 बिघा/अंक भूमि का आवंटन (वर्ष 2022) हो चुका है और इसके निर्माण के लिए **₹4,60,000 की राशि का बजट भी स्वीकृत** हो चुका है। पटवारी द्वारा जमीन की तीन बार नपाई (पैमाइश) भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद आज तक श्मशान घाट का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया।
### **कर्मचारियों और प्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार का आरोप**
आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच, सचिव और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी बार-बार ज्ञापन और शिकायतें देने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वीकृत बजट का दुरुपयोग किया गया है और संबंधित कर्मचारियों व प्रतिनिधियों की मिलीभगत के कारण निर्माण कार्य को दबा दिया गया है।
### **प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग**
ग्रामीणों ने प्रशासन और उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि:
1. श्मशान घाट के स्वीकृत बजट और अब तक हुए कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. श्मशान घाट की **चारदीवारी (बाउंड्री वॉल) और टीन शेड (Tinshed)** का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से पूरा कराया जाए ताकि बारिश के मौसम में आगे किसी परिवार को इस तरह अपमानजनक और कष्टदायक स्थिति का सामना न करना पड़े।
    user_Ramsingh Meena
    Ramsingh Meena
    Gangapur, Sawai Madhopur•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.