पंचायत समिति सभागार में बाल विवाह रोकथाम को लेकर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित मासलपुर पंचायत समिति सभागार में बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग एवं एक्शनएड एसोसिएशन–डीएमजी इवेंट्स, करौली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण समिति, करौली के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने की।कार्यशाला को संबोधित करते हुए एक्शनएड एसोसिएशन, करौली के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने कहा कि बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर बाल विवाह की संभावित स्थिति की पहचान, जोखिमग्रस्त बालिकाओं एवं बच्चों की जानकारी, परिवारों एवं समुदाय के साथ संवाद तथा समय पर संबंधित विभागों को सूचना उपलब्ध करवाने से बाल विवाह को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।कार्यशाला में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रभारी भीकम सिंह ने बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं संकट की परिस्थितियों में चाइल्ड हेल्पलाइन की भूमिका, सूचना देने की प्रक्रिया तथा जरूरतमंद बच्चों को संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी।इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आरपी कालीचरण, सहायक विकास अधिकारी जाकिर, विजेंद्र बैरवा, एक्शनएड एसोसिएशन के सामुदायिक प्रशिक्षक जगदीश जाट सहित कई लोग मौजूद रहे।
पंचायत समिति सभागार में बाल विवाह रोकथाम को लेकर फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित मासलपुर पंचायत समिति सभागार में बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशासन, बाल अधिकारिता विभाग एवं एक्शनएड एसोसिएशन–डीएमजी इवेंट्स, करौली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला बाल कल्याण समिति, करौली के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने की।कार्यशाला को संबोधित करते हुए एक्शनएड एसोसिएशन, करौली के जिला समन्वयक दिनेश कुमार बैरवा ने कहा कि बाल विवाह रोकथाम एवं उन्मूलन में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर बाल विवाह की संभावित स्थिति की पहचान, जोखिमग्रस्त बालिकाओं एवं बच्चों की जानकारी, परिवारों एवं समुदाय के साथ संवाद तथा समय पर संबंधित विभागों को सूचना उपलब्ध करवाने से बाल विवाह को प्रभावी रूप से रोका जा सकता है।कार्यशाला में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के प्रभारी भीकम सिंह ने बच्चों से संबंधित समस्याओं एवं संकट की परिस्थितियों में चाइल्ड हेल्पलाइन की भूमिका, सूचना देने की प्रक्रिया तथा जरूरतमंद बच्चों को संरक्षण एवं सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी दी।इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी आरपी कालीचरण, सहायक विकास अधिकारी जाकिर, विजेंद्र बैरवा, एक्शनएड एसोसिएशन के सामुदायिक प्रशिक्षक जगदीश जाट सहित कई लोग मौजूद रहे।
- पांचना बांध आंदोलन: 15वें दिन भी जारी रहा गांवड़ा मीना में धरना, प्रशासन के साथ वार्ता रही बेअसर... हिंडौन सिटी। पांचना बांध आंदोलन के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमों का विरोध लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर गांवड़ा मीना में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। वार्ता का नहीं निकला कोई नतीजा : इस गतिरोध को तोड़ने के लिए 5 अगस्त को जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और आंदोलनकारी संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल के बीच करौली कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। हालांकि, लंबे दौर की बातचीत के बाद भी यह वार्ता पूरी तरह विफल रही, क्योंकि दोनों पक्ष किसी एक सहमति पर नहीं पहुंच पाए। सरकार के पाले में गेंद : बैठक के बेनतीजा रहने के बाद जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने संघर्ष समिति को आश्वस्त किया है कि मामला संवेदनशील है और स्थानीय स्तर पर मुकदमों को सीधे वापस नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम और किसानों की मांगों के संबंध में अब राज्य सरकार से उच्च स्तर पर बात की जाएगी। सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद ही आगामी कदम उठाए जाएंगे। दूसरी ओर, संघर्ष समिति और धरने पर बैठे किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनके खिलाफ दर्ज किए गए पुलिस मुकदमों को पूरी तरह से वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना समाप्त नहीं होगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाते हुए उन पर झूठे मुकदमे थोप दिए हैं। संघर्ष समिति के पूर्व विधायक लाखन सिंह, पूर्व विधायक सुरेश मीना,डॉ बी.एल. मीना कटकड़, बटुआ पटेल टोडूपुरा, देवीसिंह कटकड़ आदि ने अपने संबोधन में स्पष्ट कर दिया कि 9 अगस्त तक सरकार या तो मुकदमें वापस ले ले अन्यथा किसान जिला कलेक्ट्रेट और विधानसभा जयपुर की ओर कूच करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। फिलहाल,15 दिन बीत जाने के बाद भी आंदोलन खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं और अब सबकी नजरें राज्य सरकार के रुख पर टिकी हुई हैं।2
- गंगापुर सिटी में एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी ने छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर क्या कहा जाने!1
- शुक्रवार खेड़ा में भारतीय जनता पार्टी संगठन की महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मण्डल अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी जाट के गरिमामयी नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी एवं मण्डल संगठन प्रभारी मुकेश सालौत्री उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी संगठनात्मक कार्यों और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। मुख्य वक्ता मुकेश सालौत्री ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने का आह्वान किया। मण्डल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने बैठक में संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर भी विस्तृत रूप में बताया गया। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। मण्डल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है और जमीनी स्तर पर पार्टी को ताकत मिलती है। इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री विकास व्यास,रामप्रकाश डागुर, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, उपाध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलीम अली, मंत्री शोभा तिवारी, प्रेमवती,शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, कुंवर सिंह जी, इन्द्रजीत सिंह, पृथ्वी सिंह नाटानी एवं ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पूरी निष्ठा के साथ आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। खेड़ा मण्डल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने बैठक में संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के आयोजन को लेकर भी बताया गया। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं।3
- महासंग्राम के बाद झुका प्रशासन! प्रयागराज में राहुल गांधी की हुंकार को आखिरकार मिली हरी झंडी! अजय राय की लिखित गारंटी पर पिघला KP ट्रस्ट; कल 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से पूरे उत्तर प्रदेश की सियासत में आएगा भूचाल! विशेष संवाददाता, प्रयागराज प्रयागराज/नई दिल्ली: प्रयागराज की ऐतिहासिक धरती पर कल एक नया राजनीतिक इतिहास रचने जा रहा है! राहुल गांधी के प्रस्तावित महा-संवाद कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा सस्पेंस और सियासी ड्रामा अब पूरी तरह खत्म हो गया है। भारी उठापटक और तीखी बयानबाजी के बाद आखिरकार प्रशासन और KP ट्रस्ट को झुकना ही पड़ा और राहुल गांधी के कार्यक्रम को सशर्त मंजूरी दे दी गई है! आखिर क्यों छिड़ा था महा-संग्राम? सूत्रों और रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले KP ट्रस्ट Ground में होने वाले राहुल गांधी के इस कार्यक्रम की अनुमति को अचानक रद्द कर दिया गया था। इसके पीछे 14 अगस्त 2025 के अदालती आदेशों और छात्रों की पढ़ाई में बाधा का हवाला दिया गया था। अनुमति रद्द होते ही प्रदेश भर की राजनीति में उबाल आ गया। कांग्रेस ने सीधा आरोप लगाया कि राज्य सरकार के भारी दबाव और 'सियासी साजिश' के तहत राहुल गांधी की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। देर रात पलटा बाजी का रुख! जैसे ही यह मामला गर्माया, कांग्रेस खेमे ने आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय खुद मैदान में उतरे और देर रात कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठकें कीं। अजय राय ने प्रशासन और ट्रस्ट को लिखित आश्वासन (Guarantee Letter) सौंपा कि कार्यक्रम के दौरान मैदान की गरिमा, नियमों और सुरक्षा दिशानिर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जाएगा। इस लिखित गारंटी के सामने आते ही विरोधियों के हौसले पस्त हो गए और देर रात अनुमति पर अंतिम मुहर लगा दी गई! कल युवाओं से सीधा संवाद, थर्राएगी सत्ता! अनुमति मिलते ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। कल प्रयागराज में राहुल गांधी देश और प्रदेश के युवाओं तथा छात्रों के साथ सीधे मुखातिब होंगे। इसे आगामी चुनाव और राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से 'गेम चेंजर' माना जा रहा है। बड़ा सवाल: क्या राहुल गांधी का यह 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया नया अध्याय लिखेगा? कल पूरे देश की नजरें संगम नगरी प्रयागराज पर टिकी होंगी!1
- मंडरायल कांग्रेस नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर जानलेवा हमला के बाद कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा की प्रतिक्रिया आई सामने। करौली जिले के मंडरायल उपखंड में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आयोजित हो रही कांग्रेस की बैठक में नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंडरायल कस्बे में लोगों में गहरा आक्रोश बना हुआ है और कस्बे के व्यापारियों ने स्वैच्छिक बाजार बंद रखते हुए शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है इधर दूसरी तरफ जानलेवा हमले की घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा ने मंडरायल पहुंचकर शशांक शर्मा से घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थानीय ग्रामीण व्यापारियों और समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को आरोपियों की 5 दिन के भीतर गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है। वही मीडिया के कैमरे पर भी उन्होंने खुलकर इस घटना की निंदा करते हुए 5 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।1
- गंगापुर सिटी में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एबीवीपी का राजकीय महाविद्यालय के बाहर प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी1
- करौली में भद्रावती नदी के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करौली की ओर जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मौ//त हो गई करौली में भद्रावती नदी के पास शुक्रवार को एक सड़क हादसा होने की सूचना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करौली की ओर जा रहे एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद मौ//त हो गई1