logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगापुर सिटी में एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी ने छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर क्या कहा जाने!

7 hrs ago
user_Anil Kumar journalist
Anil Kumar journalist
Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
7 hrs ago

गंगापुर सिटी में एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य मनोज सैनी ने छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर क्या कहा जाने!

More news from Rajasthan and nearby areas
  • ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन का एक्शन, बुलडोजर चलाकर हटाया अतिक्रमण धौरेटा गांव के मुख्य रास्ते को कराया अतिक्रमण मुक्त, ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना। मंडरायल (करौली)। पंचायत समिति मंडरायल की ग्राम पंचायत धौरेटा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रशासन ने जनसमस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य रास्ते से अतिक्रमण हटाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी। शिविर में ग्रामीणों ने लंबे समय से मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत शिविर सहायक प्रभारी एवं तहसीलदार जगराम मीना के समक्ष रखी थी। शिकायत मिलते ही तहसीलदार जगराम मीना और विकास अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया। शिकायत सही पाए जाने पर बिना देरी किए बुलडोजर मंगवाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य रास्ते को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही सुगम हो गई। तहसीलदार जगराम मीना ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। इसी क्रम में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर विकास अधिकारी के साथ निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई की गई। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से अब आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी तथा ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं। राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए बी राजस्थान न्यूज़ से जुड़े रहें! हमारे फेसबुक पेज B Rajasthan News को फॉलो जरूर करें और पाए प्रदेश की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
    2
    ग्रामीण सेवा शिविर में प्रशासन का एक्शन, बुलडोजर चलाकर हटाया अतिक्रमण
धौरेटा गांव के मुख्य रास्ते को कराया अतिक्रमण मुक्त, ग्रामीणों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना।
मंडरायल (करौली)। 
पंचायत समिति मंडरायल की ग्राम पंचायत धौरेटा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान प्रशासन ने जनसमस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य रास्ते से अतिक्रमण हटाकर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी। शिविर में ग्रामीणों ने लंबे समय से मुख्य मार्ग पर किए गए अवैध कब्जे की शिकायत शिविर सहायक प्रभारी एवं तहसीलदार जगराम मीना के समक्ष रखी थी।
शिकायत मिलते ही तहसीलदार जगराम मीना और विकास अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया। शिकायत सही पाए जाने पर बिना देरी किए बुलडोजर मंगवाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कराई गई। प्रशासन की मौजूदगी में मुख्य रास्ते को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही सुगम हो गई।
तहसीलदार जगराम मीना ने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। इसी क्रम में रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत प्राप्त होने पर विकास अधिकारी के साथ निरीक्षण कर तत्काल कार्रवाई की गई।
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में संतोष और खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होने से अब आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी तथा ग्रामीण सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का प्रभावी माध्यम साबित हो रहे हैं।
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए बी राजस्थान न्यूज़ से जुड़े रहें! हमारे फेसबुक पेज B Rajasthan News को फॉलो जरूर करें और पाए प्रदेश  की हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • खेड़ा में भाजपा की मासिक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की तैयार की गई रूपरेखा.... हिंडौन सिटी। खेड़ा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। ​बैठक में संत रविदास जी की रथ यात्रा की तैयारियां और आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल संगठन प्रभारी मुकेश सलौत्री उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। सालौत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। मंडल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। मण्डल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है और जमीनी स्तर पर पार्टी को ताकत मिलती है। इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री विकास व्यास,रामप्रकाश डागुर, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, उपाध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलीम अली,मंत्री शोभा तिवारी, प्रेमवती,शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, कुंवर सिंह इन्द्रजीत सिंह, पृथ्वी सिंह नाटानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    खेड़ा में भाजपा की मासिक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की तैयार की गई  रूपरेखा....
हिंडौन सिटी। खेड़ा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। ​बैठक में संत रविदास जी की रथ यात्रा की तैयारियां और आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल संगठन प्रभारी मुकेश सलौत्री उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। सालौत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। मंडल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। मण्डल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है और जमीनी स्तर पर पार्टी को ताकत मिलती है। इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री विकास व्यास,रामप्रकाश डागुर, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, उपाध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलीम अली,मंत्री शोभा तिवारी, प्रेमवती,शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, कुंवर सिंह इन्द्रजीत सिंह, पृथ्वी सिंह नाटानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर हिण्डौन सिटी। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को आदिवासी जिला कांग्रेस कमेटी करौली के कार्यकर्ताओं ने हिण्डौन सिटी के चौपड़ सर्किल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ पहाड़ी पर अंग्रेजी हुकूमत की कार्रवाई में बड़ी संख्या में आदिवासी मारे गए थे। आदिवासी समाज इसे अपने इतिहास और संघर्ष से जुड़ी महत्वपूर्ण धरोहर मानता है। कार्यकर्ताओं ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई। इस अवसर पर राजस्थान आदिवासी कांग्रेस के करौली जिलाध्यक्ष रामेश्वर मूढरी, जिला महासचिव घनश्याम इरनिया, रघुराज मीना, मनोज मीना, थानसिंह डागुर, संजय मीना, अमरसिंह ठेकेदार, ऊंकार लाल मीना, भरौसिंह मीना, सुदामा सरपंच, मेघसिंह डायरेक्टर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर आदिवासी समाज के ऐतिहासिक महत्व को उचित सम्मान देने की मांग की।
    1
    मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
संवाददाता: हनीस शेख, कुतकपुर
हिण्डौन सिटी। राजस्थान के बांसवाड़ा जिले स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को आदिवासी जिला कांग्रेस कमेटी करौली के कार्यकर्ताओं ने हिण्डौन सिटी के चौपड़ सर्किल पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 17 नवंबर 1913 को मानगढ़ पहाड़ी पर अंग्रेजी हुकूमत की कार्रवाई में बड़ी संख्या में आदिवासी मारे गए थे। आदिवासी समाज इसे अपने इतिहास और संघर्ष से जुड़ी महत्वपूर्ण धरोहर मानता है। कार्यकर्ताओं ने मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा दिए जाने की मांग उठाई।
इस अवसर पर राजस्थान आदिवासी कांग्रेस के करौली जिलाध्यक्ष रामेश्वर मूढरी, जिला महासचिव घनश्याम इरनिया, रघुराज मीना, मनोज मीना, थानसिंह डागुर, संजय मीना, अमरसिंह ठेकेदार, ऊंकार लाल मीना, भरौसिंह मीना, सुदामा सरपंच, मेघसिंह डायरेक्टर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कर आदिवासी समाज के ऐतिहासिक महत्व को उचित सम्मान देने की मांग की।
    user_Hanis Sheikh
    Hanis Sheikh
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • 10 लाख रुपए की लागत से पंचायत समिति परिसर में बना केंद्र लोकार्पण के बाद विधायक ने की जनसुनवाई; अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश सिकराय। आमजन को अपनी समस्याएं लेकर दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और क्षेत्रवासियों को आसानी से अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखने की सुविधा मिल सके, इसके लिए पंचायत समिति परिसर में जनसुनवाई केंद्र का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को विधायक विक्रम बंशीवाल ने फीता काटकर जनसुनवाई केंद्र का लोकार्पण किया। करीब 10 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए इस केंद्र में अब नियमित रूप से आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी।
    1
    10 लाख रुपए की लागत से पंचायत समिति परिसर में बना केंद्र
लोकार्पण के बाद विधायक ने की जनसुनवाई; अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश
सिकराय। आमजन को अपनी समस्याएं लेकर दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें और क्षेत्रवासियों को आसानी से अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखने की सुविधा मिल सके, इसके लिए पंचायत समिति परिसर में जनसुनवाई केंद्र का निर्माण कराया गया है। शुक्रवार को विधायक विक्रम बंशीवाल ने फीता काटकर जनसुनवाई केंद्र का लोकार्पण किया। करीब 10 लाख रुपए की लागत से तैयार किए गए इस केंद्र में अब नियमित रूप से आमजन की समस्याएं सुनी जाएंगी।
    user_पुष्पेन्द्र घूमना
    पुष्पेन्द्र घूमना
    Sikrai, Dausa•
    5 hrs ago
  • खेड़ा भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न हिंडौन सिटी। खेड़ा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। ​बैठक में संत रविदास जी की रथ यात्रा की तैयारियां और आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल संगठन प्रभारी मुकेश सलौत्री उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। सालौत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। मंडल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। मण्डल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है और जमीनी स्तर पर पार्टी को ताकत मिलती है। इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री विकास व्यास,रामप्रकाश डागुर, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, उपाध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलीम अली,मंत्री शोभा तिवारी, प्रेमवती,शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, कुंवर सिंह इन्द्रजीत सिंह, पृथ्वी सिंह नाटानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। खेड़ा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में संपन्न हुई,
    2
    खेड़ा भाजपा मंडल की मासिक बैठक संपन्न
हिंडौन सिटी। खेड़ा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें आगामी राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। ​बैठक में संत रविदास जी की रथ यात्रा की तैयारियां और आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला मीडिया प्रभारी एवं मंडल संगठन प्रभारी मुकेश सलौत्री उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी पंचायती राज चुनावों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। सालौत्री ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय होने और जनता के बीच जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने का आह्वान किया। मंडल कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर ने संत शिरोमणि रविदास महाराज की आगामी कलश यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी दी। यात्रा को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। मण्डल अध्यक्ष गीता देवी जाट ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि मासिक बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है और जमीनी स्तर पर पार्टी को ताकत मिलती है। इस अवसर पर मण्डल के महामंत्री विकास व्यास,रामप्रकाश डागुर, कोषाध्यक्ष राजवीर गुर्जर, उपाध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज, अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सलीम अली,मंत्री शोभा तिवारी, प्रेमवती,शक्ति केंद्र संयोजक मनोज तिवारी, कुंवर सिंह इन्द्रजीत सिंह, पृथ्वी सिंह नाटानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
खेड़ा में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की मासिक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंडल अध्यक्ष गीता देवी के नेतृत्व में संपन्न हुई,
    user_मनोज तिवाड़ी
    मनोज तिवाड़ी
    न्यायालय पत्रकार Hindaun, Karauli•
    6 hrs ago
  • मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। घटना के बाद विद्यालय की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुसे और ट्यूबवेल में लगी मोटर की केबल को काटकर ले गए। गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने इसी तुरंत संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को सूचना दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत शर्मा ने बताया कि ट्यूबवेल से विद्यार्थियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जाता था तथा विद्यालय परिसर में लगे पौधों की सिंचाई भी इस ट्‌यूबवेल से होती है। केबल चोरी होने से दोनों व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय में इससे पहले भी दो बार केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना मलारना स्टेशन चौकी पुलिस, संबंधित पीईईओ तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी और नई केबल उपलब्ध कराने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक केबल चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही चोरियों से किसानों के साथ-साथ अब सरकारी संस्थान भी प्रभावित होने लगे हैं। महंगी केबल चोरी होने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि विद्यालयों जैसी सार्वजनिक सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। क्षेत्रवासियों और किसानों ने पुलिस से केबल चोर गिरोह का जल्द पर्दाफाश कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। 
मलारना डूंगर। थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही केबल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोरों ने अब सरकारी विद्यालय को निशाना बनाते हुए केबल चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर बुधवार रात चकबिलोली ग्राम पंचायत के गोखरूपुरा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के ट्यूबवेल से करीब 120 फीट लंबी केबल काट कर ले गए। घटना के बाद विद्यालय की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात अज्ञात चोर विद्यालय परिसर में घुसे और ट्यूबवेल में लगी मोटर की केबल को काटकर ले गए। गुरुवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद विद्यालय प्रशासन ने
इसी तुरंत संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस को सूचना दी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक हेमंत शर्मा ने बताया कि ट्यूबवेल से विद्यार्थियों के लिए पेयजल उपलब्ध कराया जाता था तथा विद्यालय परिसर में लगे पौधों की सिंचाई भी इस ट्‌यूबवेल से होती है। केबल चोरी होने से दोनों व्यवस्थाएं प्रभावित हो गई हैं। उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय में इससे पहले भी दो बार केबल चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। प्रधानाध्यापक ने मामले की सूचना मलारना स्टेशन चौकी पुलिस, संबंधित पीईईओ तथा मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दी और नई केबल उपलब्ध कराने की मांग की है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में तीन दर्जन से अधिक केबल चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं।
लगातार हो रही चोरियों से किसानों के साथ-साथ अब सरकारी संस्थान भी प्रभावित होने लगे हैं। महंगी केबल चोरी होने से किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है, जबकि विद्यालयों जैसी सार्वजनिक सेवाएं भी बाधित हो रही हैं। क्षेत्रवासियों और किसानों ने पुलिस से केबल चोर गिरोह का जल्द पर्दाफाश कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_दैनिक भास्कर संवाददाता
    दैनिक भास्कर संवाददाता
    Video Creator मलारना डूंगर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • गंगापुर सिटी में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एबीवीपी का राजकीय महाविद्यालय के बाहर प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी
    1
    गंगापुर सिटी में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर एबीवीपी का राजकीय महाविद्यालय के  बाहर प्रदर्शन, उच्च शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    7 hrs ago
  • मंडरायल कांग्रेस नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर जानलेवा हमला के बाद कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा की प्रतिक्रिया आई सामने। करौली जिले के मंडरायल उपखंड में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आयोजित हो रही कांग्रेस की बैठक में नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंडरायल कस्बे में लोगों में गहरा आक्रोश बना हुआ है और कस्बे के व्यापारियों ने स्वैच्छिक बाजार बंद रखते हुए शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है इधर दूसरी तरफ जानलेवा हमले की घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा ने मंडरायल पहुंचकर शशांक शर्मा से घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थानीय ग्रामीण व्यापारियों और समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को आरोपियों की 5 दिन के भीतर गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है। वही मीडिया के कैमरे पर भी उन्होंने खुलकर इस घटना की निंदा करते हुए 5 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
    1
    मंडरायल कांग्रेस नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर जानलेवा हमला के बाद कांग्रेस महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा की प्रतिक्रिया आई सामने।
करौली जिले के मंडरायल उपखंड में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर आयोजित हो रही कांग्रेस की बैठक में नगर अध्यक्ष शशांक शर्मा पर हुए जानलेवा हमले के बाद मंडरायल कस्बे में लोगों में गहरा आक्रोश बना हुआ है और कस्बे के व्यापारियों ने स्वैच्छिक बाजार बंद रखते हुए शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है इधर दूसरी तरफ जानलेवा हमले की घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश महासचिव हुकुम बाई मीणा ने मंडरायल पहुंचकर शशांक शर्मा से घटनाक्रम की जानकारी ली और स्थानीय ग्रामीण व्यापारियों और समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी प्रीति मीणा को आरोपियों की 5 दिन के भीतर गिरफ्तारी करने की मांग उठाई है। वही मीडिया के कैमरे पर भी उन्होंने खुलकर इस घटना की निंदा करते हुए 5 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
    user_B Rajasthan news
    B Rajasthan news
    Media company Karauli, Rajasthan•
    16 hrs ago
  • पांचना बांध आंदोलन: 15वें दिन भी जारी रहा गांवड़ा मीना में धरना, प्रशासन के साथ वार्ता रही बेअसर... हिंडौन सिटी। पांचना बांध आंदोलन के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमों का विरोध लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर गांवड़ा मीना में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। वार्ता का नहीं निकला कोई नतीजा : इस गतिरोध को तोड़ने के लिए 5 अगस्त को जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और आंदोलनकारी संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल के बीच करौली कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। हालांकि, लंबे दौर की बातचीत के बाद भी यह वार्ता पूरी तरह विफल रही, क्योंकि दोनों पक्ष किसी एक सहमति पर नहीं पहुंच पाए। सरकार के पाले में गेंद : बैठक के बेनतीजा रहने के बाद जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने संघर्ष समिति को आश्वस्त किया है कि मामला संवेदनशील है और स्थानीय स्तर पर मुकदमों को सीधे वापस नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम और किसानों की मांगों के संबंध में अब राज्य सरकार से उच्च स्तर पर बात की जाएगी। सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद ही आगामी कदम उठाए जाएंगे। दूसरी ओर, संघर्ष समिति और धरने पर बैठे किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनके खिलाफ दर्ज किए गए पुलिस मुकदमों को पूरी तरह से वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना समाप्त नहीं होगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाते हुए उन पर झूठे मुकदमे थोप दिए हैं। संघर्ष समिति के पूर्व विधायक लाखन सिंह, पूर्व विधायक सुरेश मीना,डॉ बी.एल. मीना कटकड़, बटुआ पटेल टोडूपुरा, देवीसिंह कटकड़ ‌आदि ने अपने संबोधन में स्पष्ट कर दिया कि 9 अगस्त तक सरकार या तो मुकदमें वापस ले ले अन्यथा किसान जिला कलेक्ट्रेट और विधानसभा जयपुर की ओर कूच करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। फिलहाल,15 दिन बीत जाने के बाद भी आंदोलन खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं और अब सबकी नजरें राज्य सरकार के रुख पर टिकी हुई हैं।
    2
    पांचना बांध आंदोलन: 15वें दिन भी जारी रहा गांवड़ा मीना में धरना, प्रशासन के साथ वार्ता रही बेअसर... 
हिंडौन सिटी। पांचना बांध आंदोलन के तहत पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमों का विरोध लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मुकदमों को वापस लेने की मांग को लेकर गांवड़ा मीना में चल रहा किसानों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारी किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।
वार्ता का नहीं निकला कोई नतीजा : इस गतिरोध को तोड़ने के लिए 5 अगस्त को जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और आंदोलनकारी संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल के बीच करौली कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। हालांकि, लंबे दौर की बातचीत के बाद भी यह वार्ता पूरी तरह विफल रही, क्योंकि दोनों पक्ष किसी एक सहमति पर नहीं पहुंच पाए।
सरकार के पाले में गेंद : बैठक के बेनतीजा रहने के बाद जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने संघर्ष समिति को आश्वस्त किया है कि मामला संवेदनशील है और स्थानीय स्तर पर मुकदमों को सीधे वापस नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम और किसानों की मांगों के संबंध में अब राज्य सरकार से उच्च स्तर पर बात की जाएगी। सरकार के दिशा-निर्देशों के बाद ही आगामी कदम उठाए जाएंगे। दूसरी ओर, संघर्ष समिति और धरने पर बैठे किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनके खिलाफ दर्ज किए गए पुलिस मुकदमों को पूरी तरह से वापस नहीं लिया जाता, तब तक उनका यह अनिश्चितकालीन धरना समाप्त नहीं होगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन प्रशासन ने दमनकारी नीति अपनाते हुए उन पर झूठे मुकदमे थोप दिए हैं। संघर्ष समिति के पूर्व विधायक लाखन सिंह, पूर्व विधायक सुरेश मीना,डॉ बी.एल. मीना कटकड़, बटुआ पटेल टोडूपुरा, देवीसिंह कटकड़ ‌आदि ने अपने संबोधन में  स्पष्ट कर दिया कि 9 अगस्त तक सरकार या तो मुकदमें वापस ले ले अन्यथा किसान जिला कलेक्ट्रेट और  विधानसभा जयपुर की ओर कूच करेंगे। जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। फिलहाल,15 दिन बीत जाने के बाद भी आंदोलन खत्म होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं और अब सबकी नजरें राज्य सरकार के रुख पर टिकी हुई हैं।
    user_Krishan murari rajora
    Krishan murari rajora
    हिंडौन, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.